no casualties - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में भूकंप के हल्के झटके महसूस, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता
गढ़चिरौली। महाराष्ट्र में गढ़चिरौली जिले की अहेरी और सिरोंचा तहसीलों समेत कुछ हिस्सों में गुरुवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गयी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप के झटके आज तड़के 4:36 मिनट पर महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गयी। भूकंप का केंद्र पड़ोसी राज्य तेलंगाना के करीमनगर से लगभग 112 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में जमीनी सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

अहेरी और सिरोंचा के कई गांवों के निवासियों ने झटके महसूस किए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। हालांकि, किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। जिला प्रशासन ने कहा कि स्थिति सामान्य है और नागरिकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। हाल के वर्षों में गढ़चिरौली-तेलंगाना सीमावर्ती क्षेत्र में कई बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये हैं।

चीन में भीषण सड़क हादसा: देखते ही देखते जमीन के अंदर समा गया सड़क का बड़ा हिस्सा, कोई हताहत नहीं
चीन। चीन के शंघाई के मिनहांग जिलें से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक सबवे कंस्ट्रक्शन साइट पर तकनीकी खराबी के सड़क का बड़ा हिस्सा जमीन में धंस गया। बता दें कि ये पूरा हादसा वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसमें सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंसता हुआ दिख रहा है।

हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि किसी की मौत या चोट नहीं आई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना किक्सिन रोड और लियान रोड के जंक्शन पर हुई, यह वह इलाका है जहां अभी नई जियामिन मेट्रो लाइन के लिए बड़े अंडरग्राउंड काम चल रहे हैं।

ओडिशा में बड़ा हादसा टला: चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं
भुवनेश्वर। ओडिशा के जाजपुर यार्ड में जाखपुरा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। ईस्ट कोस्ट रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने कोई खबर नहीं है। मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और बहाली के काम और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की।

रेलवे ने एक बयान में कहा, ट्रेन नंबर 22611 चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस गुरुवार सुबह 8:51 बजे जाजपुर यार्ड से गुजरते समय यार्ड की सीमा के अंदर एसी कोच और दो जनरल कोच पटरी से उतर गए। घटना के समय ट्रेन बहुत धीमी गति से चल रही थी।

इस घटना के बाद भी यात्री ट्रेन संचालन सामान्य ढंग से चलता रहा और प्रभावित लोगों की मदद का काम किया जा रहा है।

प्लास्टिक कबाड़ की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 दमकलों ने पाया काबू
कोटा । अनंतपुर थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर 5 पर सुबह प्लास्टिक कबाड़ की फैक्ट्री में आग लग गई। आग काफी भीषण होने से छह दमकलों से चार घंटे में उस पर काबू पाया गया।  नगर निगम कोटा दक्षिण के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि रोड नंबर पांच स्थित प्लास्टिक कबाड़ की गोदाम फैक्ट्री में आग लगने की सूचना सुबह 5:00 बजे मिली थी  सूचना मिलते ही भामाशाह मंडी, श्रीनाथपुरम, सब्जी मंडी और रामपुर फायर स्टेशनों से एक के बाद एक छह  दमकले मौके पर भेजी । फायरमैन ने मुस्तादी से कार्य करते हुए आग बुझाना शुरू किया। फैक्ट्री में कबाड़ का समान काफी मात्रा में भरा हुआ था। टीन शेड में भारी समान अधिक होने से आग बढ़ती गई लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।  आग को काबू करने में करीब चार घंटे का समय लगा।  फैक्ट्री के बाहर रखे सामान को श्रमिकों की सहायता से हटा दिया गया जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और ना ही कोई हताहत हुआ । राकेश व्यास ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है । शॉर्ट सर्किट से चिंगारी प्लास्टिक के समान पर गिरी और आग पकड़ ली जिससे वह काफी अधिक बढ़ गई थी।  इससे पहले बुधवार देर रात को भी साजीदेहड़ा बस्ती में नाले के पास कचरे में आग लगी थी कचरा अधिक होने से आग काफी अधिक बढ़ गई थी जिसे भी दो दमकलों की सहायता से बुझा दिया गया था।

ताज एक्सप्रेस में आग लगने से तीन कोच क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली। नई दिल्ली से चल कर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जाने वाली 12280 ताज एक्सप्रेस में आज अपराह्न आग लगने से तीन कोच क्षतिग्रस्त हो गये। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार हजरत निजामुद्दीन से अपराह्न चार बजकर पांच मिनट पर रवाना होने के बाद ताज एक्सप्रेस ओखला से 04.20 बजे रवाना होकर तुगलकाबाद पूर्वी केबिन की ओर बढ़ी उसके कुछ ही क्षणों बाद ट्रेन में आग देखी गयी। सूत्रों के अनुसार तीन कोच आग की चपेट में आ गये।

रेलवे के मुताबिक इस हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है। सभी यात्रियों ट्रेन से सुरक्षित उतार लिया गया। दमकल गाड़ियों के मौके पर पहुंच जाने के बाद करीब सवा पांच बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजहों के बारे में रेल अधिकारियों ने कुछ भी कहने में असमर्थता व्यक्त की। इसकी जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि ट्रेन में आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।

गणेश मंदिर पुजारी के घर पर फायरिंग, कोई हताहत नहीं
कोटा। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात खडे गणेश मंदिर के पुजारी के घर पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई भी हताहत नहीं हुआ । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307, 387 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस उप-अधीक्षक अंकित जैन ने बताया कि खड़े गणेश मंदिर के पुजारी ओम सिंह राजपूत निवासी दुर्गा बस्ती के मकान पर नयागांव निवासी सुनील योगी नामक बदमाश बुधवार रात करीब 11.40 बजे आया और मकान का दरवाजा खटखटाया । मकान के अंदर उस समय पुजारी की पत्नी और बच्चे मौजूद थे। आरोपी के दरवाजा खटखटाने पर उनकी पत्नी बाहर आई तो आरोपी ने उससे रुपए मांगे । आरोपी बोला कि आंटी उसे फरारी काटनी है। इस पर उन्होंने रुपए देने से इंकार किया तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर तुम रुपए नहीं दोगे तो गोली मार दूंगा तथा रंगबाड़ी वाले गोलू को भी गोली मार दूंगा। इसके बाद वह चला गया ।

इसके थोड़ी देर बाद आरोपी फिर बाइक से आया और घर पर फायरिंग की जिससे दरवाजे में चालीस से ज्यादा छेद हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची उससे पहले आरोपी फरार हो गया। आरोपी आदतन बदमाश है। पत्नी से मांगे रुपए नहीं देने पर की फायरिंग पुजारी ओम सिंह ने बताया कि मंदिर से रात को करीब सवा 11 बजे चढ़ावे के पांच छह हजार रुपए लेकर घर आया था। इसके करीब 10 - 15 मिनट बाद ही घर की घंटी बजी तो पत्नी गेट पर गई और खिड़की से देखा तो सुनील योगी शराब के नशे में खड़ा था। पत्नी से उसने 10-20 हजार रुपए मांगे और बोला कि अगर रुपए नहीं दोगे तो गोलू को गोली मार दूंगा और तुम्हारा नाम पुलिस को बताकर केस में फंसा दूंगा। इसके बाद चला गया। थोड़ी देर बाद फिर आया और फायरिंग कर दी जिससे बाल-बाल बच गया। गोली बच्ची के सिर के ऊपर से निकल गई। दरवाजे में छेद हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

केरल में RSS कार्यालय में विस्फोट, जनहानि नहीं, बीजेपी संघ कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च
कन्नूर। केरल के पय्यनूर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय में सोमवार देर रात बम विस्फोट होने से कार्यालय की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। विस्फोट के समय कार्यालय में कोई नहीं था। किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है।यह हमला किसने और किस इरादे से किया? फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। गनीमत रही कि इस विस्फोट में कोई जनहानि नहीं हुई है।

पय्यनूर पुलिस के मुताबिक विस्फोट कल देर रात डेढ़ बजे हुआ था। विस्फोट के कारण आरएसएस कार्यालय की खिड़की के शीशे चकनाचूर हो गए और अलमारियां आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। घटनास्थल पर अन्य कोई बम की तलाश के लिए खोजी स्वान को भी लगाया गया। विस्फोट के बाद कार्यालय के बाहर काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने कहा कि पय्यनूर और आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और संघ परिवार के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कस्बे में एक विरोध मार्च निकाला, जबकि माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सोमवार देर रात पय्यानूर के निकट कुन्नारवु में सीवी धनराज के छठे शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। जिसकी आरएसएस कार्यकर्ताओं ने हत्या की थी।

झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान लगी आग, कोई जनहानि नहीं
रांची। उच्च न्यायालय में अदालत में चल रही सुनवाई के दौरान अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हुई, लेकिन कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया और किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार झारखंड हाई कोर्ट के कोर्ट नंबर-2 में सुनवाई के दौरान ही शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गयी। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को बुझाया गया। इस हादसे में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि जब कोर्ट रूम में आग लगी, तब कोर्ट की कार्यवाही चल रही थी और न्यायाधीश भी कोर्ट रूम में ही उपस्थित थे। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं, आग लगते ही कोर्ट रूम में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। वहां मौजूद वकील और मुवक्किल भी आग लगते ही बाहर की ओर जाने लगे, लेकिन आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे समय रहते किसी बड़ी अनहोनी होते-होते रह गई। कुछ देर के लिए अदालत का कामकाज भी रोकना पड़ा। लेकिन आग पर काबू के साथ ही सभी ने राहत की सांस ली।