girls college - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रामपुरा कॉलेज की छात्राओं ने प्रिंसिपल पर लगाए वाट्सएप पर भद्दे कमेंट करने के आरोप, पास करवाने का प्रलोभन व फेल करने का दिखाते थे डर
कोटा। राजकीय कला कन्या महाविद्यालय रामपुरा की छात्राओं ने प्राचार्य पर बदनीयति, भद्दे मैसेज व देर रात चेटिंग करने का दबाव बनाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। प्राचार्य की हरकतों से परेशान छात्राओं का सब्र का बांध टूटा और गत 7 अप्रेल को आयुक्तालय के क्षेत्रिय सहायक निदेश को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर उन्होंने नोडल प्राचार्य की मौजूदगी में छात्राओं की शिकायत कॉलेज आयुक्तालय निदेशक जयपुर को भेज दी। इधर, कॉलेज प्राचार्य ने बालिकाओं के आरोप बेबुनियाद बताते हुए उनकी छवि खराब किए जाने का षड़यंत्र बताया। मामला सामने आने पर राजकीय महाविद्यालयों व शिक्षाकों में हडकम्प मच गया।

छात्राओं ने दी प्राचार्य के खिलाफ लिखित शिकायत
कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय कोटा के सहायक निदेशक विजय पंचौली ने बताया कि गत 7 अप्रेल को कुछ छात्राएं नोडल प्राचार्य के साथ मेरे आॅफिस आई थीं। उन्होंने रामपुरा कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि प्राचार्य उन्हें देर रात चेटिंग करने, भद्दे कमेंट करने, परीक्षा में फेल कराने की धमकी व पास कराने का प्रलोभन देते हैं। वॉट्सऐप पर बात करने का दबाव बनाने की भी बात बताई। इस पर बालिकाओं का शिकायती पत्र को तुरंत आयुक्तालय जयपुर को भेज दिया है। अब वहां से प्राप्त दिशा निर्देशों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छात्राओं को प्राचार्य कक्ष में बिठाए रखने की शिकायत
सहायक निदेशक पंचौली ने बताया कि छात्राओं ने अपनी शिकायत में कहा है कि कॉलेज प्रिंसिपल कुछ छात्राओं को अपने चैंबर में ही बैठाकर रखते हैं। अंदर कोई नहीं आ सके, इसलिए बाहर गार्ड को बैठा देते हैं। वॉट्सऐप पर गलत तरीके से मैसेज भेजने की बात भी बताई है। इस पर आयुक्तालय निदेशक से छात्राओं की शिकायत के लिए निष्पक्ष जांच कमेटी बनाए जाने का आग्रह किया है।

फेयरवेल पार्टी में अपनी चहेती को जिताया
छात्राओं ने आरोप लगाया कि गत मार्च माह में कॉलेज में एनुअल फंक्शन हुआ था। जिसमें हमने भी भाग लिया था। मिस फ्रेशर व मिस फेयरवेल के लिए एक छात्रा सलेक्ट हुई थी लेकिन प्राचार्य ने अपनी चहेती दूसरी लड़की को मिस फे्रशर घोषित करवा दिया। उन्होंने जजों का निर्णय बदला। प्राचार्य की इस हरकत का कई छात्राओं ने विरोध भी किया था।

गत 7 अप्रेल लड़कियों की लिखित शिकायत मिली है। जिसमें रामपुरा कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ गंभीर शिकायत हैं। लड़कियों का शिकायती पत्र तुरंत  उचित कार्रवाही व मार्गदर्शन के लिए आयुक्तालय  मुख्यालय जयपुर भेज दिया है। बीच में चार-पांच दिनों की छुट्टियां आने से कार्रवाई का स्टेटस पता नहीं चला। अब मंगलवार से कॉलेज खुलेंगे तो आगामी कार्रवाई का पता चल सकेगा।
-डॉ. विजय पंचौली,
क्षेत्रिय सहायक निदेशक आयुक्तालय कोटा

कॉलेज की दो-चार लड़कियां हैं, जो मुझे बदनाम करना चाहती है, उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है। 21 साल से मेने विभिन्न कॉलेजों में नौकरी की लेकिन इस तरह के कभी आरोप नहीं लगे। गत 25 मार्च को कॉलेज में मैंने छात्राओं के कहने पर स्वयं के खर्चे पर एनुअल फंक्शन करवाया था। जिसमें मिस फ्रेशर व मिस फेयरवेल कॉम्पिटशन करवाया था। जिसमें शिकायतकर्ता लड़कियां हार गई थी तो उन्होंने जजों के निर्णय को पक्षपाती मानते हुए मुझ पर चहेती लड़की को जिताने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में हंगामा किया और मुझे बदनाम करने की धमकी भी दी थी। कॉलेज आयुक्तालय सहायक निदेशक को छात्राओं की शिकायत के बाद बयानबाजी करना गलत है, एक बार मुझे बुलाकर मेरा भी स्पष्टीकरण लेना चाहिए था।
-राजेश चौहान, प्राचार्य राजकीय कला कन्या महाविद्यालय रामपुरा कोटा

रामपुरा कॉलेज की कुछ छात्राओं ने मुझे रजिस्टर्ड डाक से शिकायती पत्र भेजा था। मैंने उन्हें सहायक निदेशक आयुक्तालय के कार्यालय बुलाकर शिकायत की पुष्टि की। इसके बाद आवश्यक जांच व मागदर्शन के लिए शिकायती पत्र आयुक्तालय जयपुर भेजा है।
-प्रो. सीमा चौहान, नोडल प्राचार्य, रामपुरा कॉलेज एवं प्राचार्य जेडीबी आर्ट्स कॉलेज

अब छात्राओं व वर्किंग वूमन को कोटा में मुफ्त मिलेगा कमरा, बिजली और इंटरनेट
कोटा। दूर दराज के गांव-कस्बों व हाड़ौती के अन्य जिलों से कोटा में कमरा लेकर पढ़ने वाली छात्राओं व कामकाजी महिलाओं के लिए खुश खबरी है। अब उन्हें शहर के बीचोंबीच रहने को कमरा, बिजली-पानी और इंटरनेट तक की सुविधा मुफ्त मिल सकेगी। वहीं, शाम के वक्त टहलने व खेलने के लिए ग्राउंड भी मिलेगा। इतना ही नहीं, महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इससे छात्राओं को न केवल किराये बल्कि बिजली बिल व इंटरनेट के महंगे खर्चों से निजात मिल सकेगी।  दरअसल, कोटा संभाग के सबसे बड़े गर्ल्स कॉलेज  जेडीबी में शुरू होने जा रही है। पिछले 5 साल से बंद कन्या छात्रावास फिर से शुरू होने जा रहा है। जिसमें जेडीबी साइंस व आर्ट्स कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं को तो हॉस्टल में कमरा मिलेगा ही साथ ही शहर के अन्य शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्राएं भी हॉस्टल में रह सकेंगी। इसके अलावा कॉलेज प्रशासन द्वारा शहर में नौकरी-पेशा करने वाली महिलाओं को भी हॉस्टल में रहने को कमरा देगी। कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर अजय विक्रम सिंह चंदेल की यह अनूठी पहल बालिका शिक्षा में मील का पत्थर साबित होगी।

छात्रावास में नि:शुल्क मिलेगा प्रवेश
जेडीबी साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अजय विक्रम सिंह चंदेल ने बताया कि दिसम्बर 2023 से ही गुगल फॉर्म के जरिए आवेदन आमंत्रित कर लिए गए थे। आॅनलाइन 30 से ज्यादा आवेदन आए थे। लेकिन,  भौतिक रूप से 10 छात्राएं ही आवेदन जमा करवाने कॉलेज आई हैं। ऐसे में संख्या कम होने और कमरे अधिक होने के चलते जेडीबी साइंस व आर्ट्स की छात्राओं के अलावा अन्य कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं को भी हॉस्टल में प्रवेश दिए जाएंगे। वहीं, वर्किंग वुमन को भी यह सुविधा दी जाएगी। उन्हें कमरा, बिजली-पानी व वाईफाई की सुविधा हॉस्टल में नि:शुल्क दी जाएगी।

भोजन का खर्चा स्वयं को करना होगा वहन
प्राचार्य अजय चंदेल ने बताया कि हॉस्टल में छात्राओं को कमरा, बिजली, पानी और वाईफाई इंटरनेट की सुविधा मुफ्त दी जाएगी। हालांकि, उन्हें भोजन, सिक्योरिटी गार्ड व हॉस्टल में रहने वाली मेट का मामूली खर्चा  स्वयं वहन करना होगा। छात्राओं की संख्या बढ़ने पर हॉस्टल में इवनिंग स्पोर्ट्स गेम्स भी करवाए जाएंगे।  इसके लिए बेडमिंटन व हैंडबॉल कोर्ट भी बनवाए जाएंगे। हॉस्टल में सौलर जनरेटर भी लगे हुए हैं।

दो मंजिला हॉस्टल, 40 से ज्यादा कमरे
जेडीबी कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल दो मंजिला है। जिसमें 90 छात्राएं रह सकती हैं। हॉस्टल में करीब 40 से 45 कमरे हैं। इसमें कीचन, 2 बड़े हॉल व 1 कॉमन रूम है। इसके अलावा बड़ा आंगन हैं, जिसमें गेम्स खेल सकती हैं। कॉलेज प्रशासन ने अपने लेवल पर हॉस्टल की साफ-सफाई व मेंटिनेंस से संबंधित तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह हॉस्टल 5 फरवरी से शुरू कर दिया जाएगा। छात्राओं के आवदेन भी आ चुके हैं। वहीं, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

5 साल बाद फिर से खुल रहा
जानकारी के अनुसार, कोविड से पहले तक कॉलेज कैम्पस में हॉस्टल संचालित होता था। जिसमें जेडीबी साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स की छात्राएं रहती थीं। लेकिन, सितम्बर 2020 में कोरोना महामारी के बाद से हॉस्टल संचालन बंद कर दिया गया था। तब से अब तक छात्रावास पर ताले लगे हैं। जिसे फिर से शुरू करने के लिए कॉलेज आयुक्तालय से परमिशन मिल चुकी है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन 5 फरवरी से हॉस्टल का संचालन किया जाएगा।

मेंटिनेंस के लिए 31.31 लाख का बजट स्वीकृत
जेडीबी महाविद्यालय में स्थित दो मंजिला कन्या छात्रावास  के मेंटिनेंस के लिए कॉलेज आयुक्तालय  द्वारा 31.31 लाख रुपए का बजट स्वीकृत कर दिया गया है। जिससे छत व टॉयलेट रिपेयरिंग, रंगाई पुताई,  वाटर कूलर, आरओ, बिजली वायरगिं, पंखे लगवाने व फ्लोरिंग सहित कई आवश्यक कार्य करवाएं जाने हैं।

हॉस्टल, सभी कॉलेज छात्राओं के लिए खुला रहेगा।  हालांकि, प्राथमिकता जेडीबी साइंस व आर्ट्स की छात्राओं की है लेकिन, सीटें खाली होने से अन्य कॉलेजों में अध्ययनरत उन छात्राओं को भी एडमिशन दिए जाएंगे जो बाहर किराए पर कमरा लेकर रहती हैं। उनसे हॉस्टल में कोई किराया नहीं लिया जाएगा। बल्कि कमरा, बिजली-पानी और वाईफाई इंटरनेट की सुविधा भी नि:शुल्क दी जाएगी। लेकिन, छात्राओं को भोजन, सिक्योरिटी गार्ड व मेट का मामूली खर्चा स्वयं वहन करना होगा। वहीं, वर्किंग वुमन भी छात्रावास में रह सकेंगी। छात्राओं की संख्या बढ़ने पर हॉस्टल में इवनिंग गेम्स भी करवाए जाएंगे। शाम 6-7 बजे के बाद छात्राओं  का हॉस्टल से बाहर जाने पर रोक रहेगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
- प्रो. अजय विक्रमसिंह चंदेल, प्राचार्य जेडीबी साइंस कॉलेज

छात्रा से अश्लील हरकत और अभद्र इशारे पर फूटा गुस्सा, सड़क पर बैठ छात्राओं ने किया प्रदर्शन, महिला आयोग ने लिया संज्ञान
जयपुर। पिंकसिटी मे एक बार फिर महारानी कॉलेज की छात्राओं ने सुरक्षा और अपराधी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सड़क पर बैठकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

दरअसल एक मनचले द्वारा महारानी कॉलेज के मुख्य द्वार पर लड़कियों को अश्लील हरकत और अभद्र इशारे करके कार में बैठने के लिए कहने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद सोमवार को महारानी कॉलेज के मुख्य द्वार पर कोमल मोहनपुरिया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। जिसमें रितु बराला, गुंजन शर्मा, आन्या विजय, खुशी पालीवाल, सहित सैकड़ों लड़कियों और छात्र नेताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उग्र हुए छात्र-छात्राएं प्रिंसिपल आभा जैन के कक्ष की और घुस गए और जहां प्रशासन से नोंकझोंक हो गई। गुस्साएं छात्र-छात्राओं ने टोंक रोड पर काफी समय तक प्रदर्शन कर जाम कर दिया और ऐसे मनचले और असामाजिक तत्वों से लड़कियों की सुरक्षा के नारे लगाते रहें।

उधर अधिकार मोर्चा प्रमुख रोशन मुंडोतिया ने कहा कि जिन छात्राओं ने ये बहादुरी का काम किया है सरकार उनकी अलग से सुरक्षा सुनिश्चित करें। जिससे ऐसे मामलों के खिलाफ इन छात्राओं के साथ-साथ अन्य छात्राओं का हौंसला बढ़े और इन्हे वीरता पुरस्कार से सम्मानित करें अन्यथा जल्द लड़कियों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

वहीं मामले मेें महिला आयोग की ओर से संज्ञान लिया गया है। वहीं संबंधित मामले में पुलिस को जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। हालांकि चौंकाने की बात है कि अपराधियों में डर, आमजन में विश्वास का नारा देने वाली पुलिस ने मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद आज छात्र शक्ति को सड़क पर बैठकर रसूखदारों तक अपनी बात पहुंचानी पड़ी।

छात्राओं की प्रमुख मांगे

1. अपराधी का वीडियो बनाकर मुकदमा दर्ज करवाने वाली छात्राओं को सुरक्षा।

2. महारानी महाविद्यालय परिसर में पुलिस चौकी की व्यवस्था।

3. महाविधालय के चारों तरफ CCTV कैमरों की व्यवस्था।

4. छात्राओं की समस्या का हल करने हेतु काउंसलर की नियुक्ति।

5. कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु नियमित प्रशिक्षण दिया जाए।

6.  छात्रावास के बाहर नियमित महिला गार्ड की व्यवस्था हो।