foreign ministry - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम का किया स्वागत : पश्चिम एशिया में स्थाई शांति की जताई उम्मीद, होर्मुज़ जलडमरूमध्य को खोलने का आग्रह
नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका और ईरान के बीच हुये युद्धविराम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे पश्चिम एशिया में स्थाई शांति स्थापित होगी। विदेश मंत्रालय ने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रम पर बुधवार को एक वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि भारत पहले से ही इस विवाद के संवाद और कूटनीति से समाधान पर जोर देता रहा है। मंत्रालय ने कहा है, "हम संघर्ष विराम का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी। जैसा कि हम पहले भी लगातार कहते रहे हैं, तनाव में कमी, संवाद और कूटनीति ही संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने के लिए आवश्यक हैं। इस संघर्ष ने पहले ही लोगों को अत्यधिक कष्ट पहुँचाया है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति तथा व्यापारिक नेटवर्क को बाधित किया है। हमें उम्मीद है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य के माध्यम से नौवहन की निर्वाध स्वतंत्रता और वैश्विक व्यापार का प्रवाह बना रहेगा।"

उल्लेखनीय है कि अमेरिका और ईरान ने बुधवार तड़के दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति व्यक्त की है। अमेरिका और इजरायल ने गत 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ हमलों की शुरुआत की थी। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में पश्चिम एशियाई देशों में अमेरिकी ठिकानों और इजरायल पर हमले किए थे। इन हमलों में जान और माल का व्यापक नुकसान हुआ है। ईरान ने इन हमलों के विरोध में और होर्मुज जलडमरूमध्य से आने वाले तेल और गैस टैंकरों के संचालन को बाधित कर दिया था जिससे दुनिया भर में कच्चे तेल एवं गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

नॉर्वे की राजदूत का इस्तीफा, जेफ्री एप्स्टीन के साथ संबंध को लेकर बड़ा खुलासा, आंतरिक जांच जारी
ओस्लो। नॉर्वे की जॉर्डन में राजदूत तथा इराक के लिए भी मान्यता प्राप्त मोना जूल ने अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन के साथ संपर्कों से जुड़े खुलासों के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नॉर्वे के विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ आइडे ने जूल के इस्तीफे को सही और आवश्यक बताते हुए कहा कि दोषसिद्ध यौन अपराधी के साथ उनका संपर्क गंभीर निर्णयात्मक चूक को दर्शाता है और इससे इस पद के लिए आवश्यक भरोसे के स्तर को बहाल करना कठिन हो गया था। मंत्रालय के अनुसार, जूल को पिछले सप्ताह उनके कार्य दायित्वों से मुक्त कर दिया गया था, जबकि मंत्रालय उनके एप्स्टीन से संबंधों और संपर्कों की समीक्षा कर रहा था।

मंत्रालय ने कहा कि जूल के इस्तीफे के बाद भी आंतरिक जांच जारी रहेगी, जिसमें सेवा के दौरान और सेवा से बाहर राज्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर लागू नियमों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मंत्रालय ने यह भी बताया कि उसने उस अवधि के दौरान अंतरराष्ट्रीय शांति संस्थान को दिये गये अनुदानों और उससे हुए संपर्कों की समीक्षा शुरू की है, जब जूल के पति टेर्जे रोड-लार्सन इस संस्था के प्रमुख थे।

आइडे ने रोड-लार्सन के एप्स्टीन से संपर्कों से जुड़ी जानकारी को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि उन्होंने भी खराब निर्णय क्षमता का प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि एप्स्टीन पर नाबालिगों की यौन तस्करी के आरोप थे। अमेरिका के न्याय विभाग ने 30 जनवरी को कहा था कि उसने एप्स्टीन फाइल्स पारदर्शिता अधिनियम के तहत 30 लाख से अधिक अतिरिक्त पृष्ठ प्रकाशित किए हैं, जिसे नवंबर 2025 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कानून का रूप दिया था।

इधर, नॉर्वे की आर्थिक और पर्यावरणीय अपराधों की जांच और अभियोजन एजेंसी ओकोक्रिम ने गुरुवार को कहा कि उसने एप्स्टीन फाइलों में मौजूद जानकारी के आधार पर पूर्व प्रधानमंत्री थोब्र्योर्न यागलैंड के खिलाफ गंभीर भ्रष्टाचार के संदेह में जांच शुरू की है। यागलैंड इससे पहले नॉर्वेजियन नोबेल समिति के अध्यक्ष और काउंसिल ऑफ यूरोप के महासचिव जैसे पदों पर रह चुके हैं।

दिल्ली पहुंचे उप प्रधानमंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की, भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा संभव
नई दिल्ली। भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए पोलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को नयी दिल्ली पहुंचे। जहां उनका स्वागत अतिरिक्त सचिव पूजा कपूर ने किया। उनके दौरे का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाना और भारत और पोलैंड के बीच सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाना है।

पोलैंड के उप प्रधानमंत्री के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर चर्चा करने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक पोस्ट में कहा, नयी दिल्ली में आपका हार्दिक स्वागत है।

पोलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की आज नई दिल्ली पहुंचे। नयी दिल्ली में उनके कार्यक्रम भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर केंद्रित हैं। राजधानी पहुंचने से पहले सिकोरस्की ने 17 से 18 जनवरी तक जयपुर का दौरा किया, जहां उन्होंने जयपुर साहित्य महोत्सव में भाग लिया।

वेनेजुएला संकट: चीन ने मादुरो की गिरफ्तारी पर अमेरिका को घेरा, तत्काल रिहाई की मांग की
बीजिंग। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी सेना के हिरासत में लिए जाने के बाद चीन ने इस सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए अमेरिका से मांग की है कि वह मादुरो दंपती को तत्काल रिहा करे। बीजिंग ने चेतावनी दी है कि किसी संप्रभु राष्ट्र के खिलाफ बल का ऐसा प्रयोग अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन है।

चीनी विदेश मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान में अमेरिका से वेनेजुएला की सरकार को अस्थिर करने की कोशिशें बंद करने और विवाद का समाधान बातचीत के जरिए निकालने का आग्रह किया गया है।

विदेश मंत्रालय राठौड़ के शव को जल्दी लाने में सहयोग करें: गहलोत
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत सरकार से जोधपुर निवासी महेंद्र राठौड़ के शव को कांगो से शीघ्र भारत लाने में सहयोग करने की मांग की है।

गहलोत ने कहा है कि अफ्रीकी देश कांगो में काम करने गए जोधपुर के महेन्द्र राठौड़ का वहां आकस्मिक निधन हो गया है। करीब दो हफ्ते बीतने के बाद भी उनका पार्थिव शरीर भारत नहीं आ सका है। मैं विदेश मंत्री एस जयशंकर एवं विदेश मंत्रालय से आग्रह करता हूं कि दिवंगत के शव को जल्द से जल्द भारत लाने में सहयोग करें जिससे उनका विधिवत अंतिम संस्कार किया जा सके।

यूक्रेन ने लॉन्च की फीमेल AI Spokesperson, विदेश मंत्रालय की युद्ध संबंधी देगी अपडेट
कीव। यूक्रेन ने अपनी पहली फीमेल एआई प्रवक्ता को लॉन्च किया है। यह फीमेल एआई प्रवक्ता विदेश मंत्रालय के लिए लॉन्च की गई है जो युद्ध संबंधी अपडेट देने के लिए काम में ली जाएगी। प्रवक्ता का नाम विक्टोरिया शी रखा गया है।

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि "विक्टोरिया शी से मिलें - यूक्रेन के एमएफए का एक डिजिटल प्रतिनिधि, जिसे कांसुलर मामलों पर समय पर अपडेट प्रदान करने के लिए एआई का उपयोग करके बनाया गया है! इतिहास में पहली बार, यूक्रेन के एमएफए ने एक डिजिटल व्यक्तित्व प्रस्तुत किया है जो आधिकारिक तौर पर मीडिया के लिए टिप्पणी करेगा।"

👋 Meet Victoria Shi — a digital representative of the MFA of Ukraine, created using AI to provide timely updates on consular affairs!

For the first time in history, the MFA of Ukraine has presented a digital persona that will officially comment for the media. pic.twitter.com/KTtuCVR1ku

— MFA of Ukraine 🇺🇦 (@MFA_Ukraine) May 1, 2024

शहबाज शरीफ और पाक विदेश मंत्रालय का बयान बेतुका : भारत
नई दिल्ली। भारत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के संबंध में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उसके विदेश मंत्रालय के बयान को बेतुका बताया है और कहा है कि वह भारत के बारे में दुष्प्रचार करने के बजाय अपने यहां अल्पसंख्यकों की हिफाजत, सुरक्षा और बेहतरी ध्यान दे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस प्रकरण में प्रधानमंत्री शरीफ के ट्वीट और पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के बयान पर एक सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हालत दुनिया में किसी से छुपी नहीं है। बागची ने कहा, हमने पाकिस्तान के बयानों और टिप्पणियों को देखा है। अपने यहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का लगातार उल्लंघन करने वाले उस देश की किसी दूसरे देश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे व्यवहार पर टिप्पणी करने वाला बेतुकेपन का किसी पर कोई प्रभाव नहीं पडऩे वाला है।

दुनिया पाकिस्तान द्वारा हिंदुओं, सिखों, ईसाइयों और अहमदियाओं सहित अल्पसंख्यकों का लगातार उत्पीडऩ किए जाने की का गवाह रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान के विपरीत भारत सरकार सभी धर्मों का बराबर सम्मान करती है। बागची ने कहा कि भारत सरकार सभी धर्मों को सर्वोच्च सम्मान देती है। इसके विपरीत है जहां कट्टरपंथियों की शान में कसीदे पढ़े जाते हैं और उनके सम्मान में स्मारक बनाए जाते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि हम पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वह दुष्प्रचार करने के लिए छाती पीटने और भारत में सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने की कोशिश करने के बजाय अपने यहां अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा, हिफाजत और उनकी बेहतरी  पर ध्यान केंद्रित करे।इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय  ने एक बयान में  पैगंबर मुहम्मद के बारे में भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा कथित रूप से 'पूरी तरह से अस्वीकार्य अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की और उसे खारिज किया। पाकिस्तान के विदेश विभाग ने बयान में कहा कि भाजपा पदाधिकारियों के उस बयान से पाकिस्तान, भारत और दुनिया भर में मुसलमानों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। उसने कहा कि इन व्यक्तियों के खिलाफ भाजपा की देर से की गयी और चलताऊ अनुशासनात्मक कार्रवाई से  मुस्लिम दुनिया का  दर्द और पीड़ा कम नहीं होगी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने ट्विटर पर कहा कि मैं हमारे प्यारे पैगंबर के बारे में भारत की भाजपा नेता की आहत करने वाली टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। मैं बार-बार कह चुका हूं है कि (प्रधानमंत्री) मोदी के नेतृत्व में भारत धार्मिक स्वतंत्रता को रौंद रहा है और मुसलमानों को सता रहा है। दुनिया को ध्यान देना चाहिए और भारत को कड़ी फटकार लगानी चाहिए।