hyderabad news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
विजयवाड़ा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ राजनीतिज्ञ कावुरी सांभाशिवा राव का बुधवार को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके परिवार के अनुसार, सात मार्च को मस्तिष्काघात के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक अक्टूबर 1943 को जन्मे श्री राव ने एनआईटी (तत्कालीन आईआईटी) वारंगल से इंजीनियरिंग में स्नातक किया था। वह एक सफल उद्योगपति भी थे।

वह अपने राजनीतिक जीवन में पांच बार लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। राव ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में कैबिनेट रैंक के कपड़ा मंत्री के रूप में कार्य किया। साल 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के विरोध में उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद और कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया था। बाद में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आंध्र प्रदेश के मंत्री अनम रामनारायण रेड्डी ने भी सांभाशिवा राव के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए उनके निधन पर दुख जताया है। उनके निधन से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

हैदराबाद : क्रिकेट की बॉल लेने बच्चा उतरा तो बंद घर में मिला कंकाल, 2016 में नोटबंदी से पहले हुई थी मौत
हैदराबाद। हैदराबाद के नामपल्ली में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इतने में ही गेंद उछलकर एक बंद पड़े मकान में चली गई। एक बच्चा मकान में उतरा तो वहां एक कमरे में पड़े कंकाल पर नजर जाते ही उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो लोग पहुंचे और पुलिस भी पहुंची। कंकाल को देखकर लग रहा था कि यह व्यक्ति पेट के बल गिरा और फिर उठ नहीं सका। पास में कुछ बर्तन और नोकिया मोबाइल पड़ा था। इसकी बैटरी खत्म हो चुकी थी। कंकाल किसका था, यह बात फोन से पता चल सकी। फोन सुधरवाने के बाद उसमें मिले मिस्ड कॉल से मृतक का पता मिला। जांच में पता चला है कि यह घर मुनीर खान नाम के शख्स का था, जिसके 10 बच्चों में से तीसरा बेटा अमीर इस घर में अकेला रहता था। उसके बाकी भाई-बहन कहीं और रहते थे। इस वजह से अमीर की मौत के बारे में किसी को कुछ पता नहीं चल सका।

2015 के 84 मिस्ड कॉल मिले
पुलिस के अनुसार फोन को ठीक कराया तो पता चला कि कंकाल अमीर का ही था। फोन लॉग में 2015 में की गई 84 मिस्ड कॉल भी मिलीं। अमीर का छोटा भाई शादाब जो आसपास की दुकानों से किराया वसूलता था, बाद में उसने ही कंकाल पर मिली अंगूठी और शॉर्ट्स की पहचान की।

पुराने करैंसी मिली
पुलिस को घर के दूसरे कमरे से चलन से बाहर हो चुके नोट भी मिले, जिससे इस शख्स की मौत 2016 की नोटबंदी से पहले होने की बात सामने आई। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति लगभग 50 साल का था, अविवाहित था और संभवत: मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसकी मौत हुए काफी साल हो गए थे, यहां तक कि उसकी हड्डियां भी टूटने लगी थीं। पुलिस को घर से संघर्ष या खून के कोई निशान नहीं मिले।

दुर्भाग्यपूर्ण है की विदेशी प्रतिक्रियाओं से डरते हैं प्रधानमंत्री: ओवैसी
हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी के अधिकारी द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश से आये दबाव पर कार्रवाई कर रहे हैं। ओवैसी ने कहा, '' प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि वह सभी भारतीयों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री की मंशा यहां उजागर हो गयी है कि वह 20 करोड़ भारतीयों का कोई प्रवाह नहीं करते तथा विदेशी दबाव के कारण ही वह इस पर प्रतिक्रिया किए हैं।"

उन्होंने आगे कहा, बीस करोड़ भारतीय मुस्लिम शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। उनकी चिंताओं को दूर करने के बजाय मोदी और अन्य विदेशी प्रतिक्रियाओं से डरते हैं, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ज्ञानवापी मस्जिद पर टीवी बहस के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ एक विवादित बयान दिया और दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार ङ्क्षजदल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपनी विचार व्यक्त की। भाजपा के सत्ता में 2014 में आने के बाद यह अपनी तरह का पहला मामला है जब पार्टी ने अपने बड़े चेहरे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। भगवा पार्टी ने अपने दो प्रवक्ताओं को पैगंबर मोहम्मद और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ विवादित बयान देने पर रविवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को मई के अंत में एक टीवी बहस के दौरान दिए विवादित बयान पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया।

पार्टी की दिल्ली इकाई ने भी नवीन कुमार ङ्क्षजदल को भड़काऊ ट्वीट करने पर बर्खास्त कर दिया, वह राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी की मीडिया इकाई का नेतृत्व कर रहे थे।ओवैसी ने सोमवार को टीवी पर शर्मा को उनकी बयान पर गिरफ्तारी की मांग की। शर्मा को सोशल मीडिया पर कड़ा विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा से निकाले जान का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद वह अपने आवासीय पते के उजागर होने से ङ्क्षचतित हैं।