disclosure - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ब्रिटिश राजशाही का बड़ा खुलासा, किंग चार्ल्स और प्रिंस विलियम ने चुकाया करोड़ों का टैक्स
लंदन। ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने वर्ष 2024-2025 के लिए अपने लगभग 161 करोड़ रुपये के टैक्स बिल का खुलासा किया है, जिससे वह अपनी कर देनदारी सार्वजनिक करने वाले पहले ब्रिटिश सम्राट बन गये हैं। इस भुगतान के साथ ही वह ब्रिटेन के शीर्ष 100 करदाताओं की सूची में शामिल हो गये हैं। शाही परिवार की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, इसी अवधि के दौरान उत्तराधिकारी और 'प्रिंस ऑफ वेल्स, प्रिंस विलियम' ने भी लगभग 96.83 करोड़ रुपये (77.6 लाख पाउंड) का टैक्स चुकाया है।

बकिंघम पैलेस ने इस कदम को पारदर्शिता बढ़ाने और जवाबदेही के प्रति समझ मजबूत करने का व्यक्तिगत एवं ऐतिहासिक निर्णय बताया है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला बकिंघम पैलेस के बजाय अपने पुराने निवास क्लेरेंस हाउस में ही रहना जारी रखेंगे। शाही कामकाज और महलों के रख-रखाव के लिए मिलने वाले सोवेरिन ग्रांट में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है, जो वर्ष 2027-28 के लिए बढ़कर लगभग 1,247.84 करोड़ रुपये (100 मिलियन पाउंड) वार्षिक हो जायेगी। वित्त विशेषज्ञों का कहना है कि यह टैक्स खुलासा बेहद अस्पष्ट है, क्योंकि इसमें यह नहीं बताया गया है कि आय और पूंजीगत लाभ का विवरण क्या है और टैक्स की गणना किस आधार पर की गयी है।

किंग चार्ल्स को आधिकारिक और निजी खर्चों के लिए 'डची ऑफ लैंकेस्टर' एस्टेट से स्वतंत्र सालाना आय प्राप्त होती है, जो वर्ष 2025-26 में लगभग 314.50 करोड़ रुपये (25.2 मिलियन पाउंड) रही। वहीं प्रिंस विलियम को 'डची ऑफ कॉर्नवाल' से आय मिलती है। प्रिंस विलियम ने समाज सेवा की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए डार्टमूर जेल से मिलने वाले लगभग 18.72 करोड़ रुपये (1.5 मिलियन पाउंड) के वार्षिक किराये को छोड़ने और उस रकम को स्थानीय ग्रामीण समुदाय की मदद में खर्च करने का फैसला किया है। वार्षिक रिपोर्ट से शाही दौरों और अन्य खर्चों की बड़ी जानकारियां भी सामने आयी हैं। पिछले साल प्रिंस विलियम का तीन दिवसीय सऊदी अरब दौरा शाही परिवार का सबसे महंगा विदेशी दौरा रहा, जिस पर लगभग 1.62 करोड़ रुपये (1,30,000 पाउंड) से अधिक खर्च हुए। इसके बाद किंग और क्वीन की अप्रैल 2025 की चार दिवसीय इटली यात्रा पर लगभग 1.57 करोड़ रुपये (1,26,000 पाउंड) से ज्यादा का खर्च आया।

राजशाही खर्चों की आलोचना करने वाले विश्लेषकों का कहना है कि इस खुलासे से यह साफ हो गया है कि शाही परिवार की आय बेहद विशाल है। उनका तर्क है कि यदि किंग चार्ल्स और प्रिंस विलियम राजशाही के खर्चों में कटौती की बात करते हैं तो उन्हें केवल बकिंघम पैलेस की बालकनी पर दिखने वाले लोगों की संख्या कम करने के बजाय अपने भारी-भरकम खर्चों को भी कम करना चाहिए।बकिंघम पैलेस का करीब लगभग 4,616.86 करोड़ रुपये (370 मिलियन पाउंड) की लागत से चल रहा नवीनीकरण कार्य अगले वर्ष मार्च तक पूरा हो जायेगा, जिसके बाद इसे आम जनता के लिए खोलकर राजस्व बढ़ाने की योजना है।

गौहर चिश्ती के मामले में जिला पुलिस जल्द करेगी चौकाने वाला खुलासा: फिलहाल पुलिस खामोश
अजमेर। मुस्लिम समुदाय के मौन जुलूस में 17 जून को भड़काऊ भाषड़ देने व सर तन से जुदा करने का नारा देने के आरोपी गौहर चिश्ती की गिरफ्तारी के बाद पांच दिन पुलिस रिमाण्ड में रहने के बाद भी जिला पुलिस पूरी तरह खामौश है । जिला पुलिस की ओर से मामले में किसी भी तरह का खुलासा नहीं किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट का कहना है कि आरोपी ने अभी तक की पूछताछ में कोई भी ऐसा खुलासा नहीं किया है, जिसे बताया जा सके ।

उन्होंने उदयपुर के कन्हैयालाल टेलर की हुई निर्मम हत्याकाण्ड के आरोपियों से गौहर चिश्ती की पहचान होने या संपर्क में रहने के सावाल पर भी बताया कि इस संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है । लेकिन अभी तक की जांच में उसके इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है । इससे साफ है कि जिला पुलिस की खामोशी जल्द ही कोई चौकाने वाला खुलासा करेगी । क्योंकि पुलिस के कुछ अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि मामले में जो भी कहा जाएगा वह पूर्ण सबूत व बयान होने पर ही बताया जाएगा ।

क्योंकि मामले में जिला पुलिस के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेन्सी भी जांच कर सकती है । साथ ही अभी तक की जांच पर भी उनकी पूरी नजर है । क्योंकि एनआईए , एटीएस / एसओजी भी इस मामले में गंभीर है । उक्त एजेन्सी किसी भी गंभीर मामले में अधिकृत व अनाधिकृत दोनों ही रूप में जांच करने में स्वतंत्र होती है । ऐसे में गौहर चिश्ती के मामले में पुलिस अनुसंधान में जरा भी चूक नहीं करेगी ।

अब मीडिया के साथ ही आमजन को भी जिला पुलिस की ओर से किए जाने वाले खुलासे का इंताजार है । फिलहाल पुलिस आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल व उसके बैंक खातों से मिली जानकारी का अध्यन कर रही है । साथ ही पुलिस मामले में एक और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सकती है । जिसने गौहर को अजमेर से जयपुर व जयपुर हैदराबाद जाने में पूरी मदद की थी । पुलिस ने उसके संबंध में जानकारी जुटा ली है ।

एचडीएफसी बैंक में 38 लाख 58 हजार रुपए के गबन के मामले का खुलासा, आरोपी कर्मचारी फरार
सीकर। नीमकाथाना में सुभाष मंडी में स्थित एचडीएफसी बैंक में 38 लाख 58 हजार रुपए के गबन का मामले का खुलासा हुआ है। हालांकि गबन के खुलासे के बाद आरोपी कर्मचारी फरार हो गया। बैंक शाखा प्रबंधक व ग्राहको की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस थाने में शाखा के कर्मचारी सेल्स मैनेजर जितेंद्र सिंह तंवर के खिलाफ धारा 409 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी कर्मचारी ने निर्धारित कोड ऑफ कंडक्ट एवं इथिकल स्टैंडर्ड फॉर एम्पलाई का गंभीर उल्लंघन करते हुए गबन किया है। फिलहाल अभी आरोपी कर्मचारी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। शाखा प्रबंधक गगन चौपाल ने पुलिस को बताया कि पीड़ित ग्राहकों द्वारा बैंक में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई थी। आंतरिक जांच करने पर आरोपी जितेंद्र सिंह ने निजी लाभ के लिए गबन करने की बात स्वीकार की। ग्राहकों द्वारा पासबुक प्रिंट करवाने पर गबन का खुलासा हुआ।

आरोपी ने इस प्रकार किया पैसों का हेरफेर
पीड़ित ग्राहक कुलदीप कुमार जाट पुत्र भैरू राम जाट जाति जाट उम्र 37 निवासी गोडावास ने बताया कि सेल्स मैनेजर जितेंद्र ने बैंक में केसीसी के नाम पर व व्यवसाय में ओवर ड्राफ्ट ऋण दिलाने के नाम पर 6 चेक, आर्य होटल के नाम पर दो चेक, खातेदारी भूमि की जमाबंदी, अर्धसैनिक बलों में तैनात उसके भाईयों की पे स्लिप मांगी। आरोपी कर्मचारी ने चेकों के माध्यम से 17 लाख 68 हजार रुपए की राशि निकाली। गबन की जानकारी शाखा प्रबंधक ने पीड़ित ग्राहक को दी।

पीड़ित ग्राहक धन्नाराम सैनी पुत्र सीताराम सैनी निवासी दीपपुरा ने बताया कि आरोपी कर्मचारी जितेंद्र ने 30 लाख रूपए की ओवरड्राफ्ट लिमिट व 10 लाख रुपए की एफडी के नाम पर चेक लिए। पीड़ित ग्राहक द्वारा किसी को चेक से भुगतान करने पर चेक अनादरित हो गया। बैंक से संपर्क करने पर खाते में राशि नहीं होना बताया। आरोपी कर्मचारी ने 6 लाख का भुगतान किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर कर दिया। उसने खुद के फर्जी हस्ताक्षर कर 3 लाख 40 हजार पीड़ित के खाते से निकाल लिए।

शाखा प्रबंधक ने करवाया मामला दर्ज
आरोपी जितेंद्र ने 2 लाख 50 हजार व 9 लाख रुपए की निकासी पीड़ित ग्राहकों के खाते से किसी अन्य के खाते में की। आरोपी कर्मचारी द्वारा गबन स्वीकार कर लिया गया है। पुलिस को सूचना देकर मामला दर्ज करवा दिया गया है। कोतवाली पुलिस थानाधिकारी बद्री प्रसाद मीणा ने बताया कि आरोपी सेल्स मैनेजर जितेंद्र सिंह तंवर के खिलाफ बैंक में गबन करने को लेकर 3 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है। आरोपी कर्मचारी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

चोरियों का खुलासा नहीं होने से लोगों में आक्रोश, कोतवाली का किया घेराव
झुंझुनूं। शहर में एक माह में करीब दर्जनभर से ज्यादा हुयी चोरिया व चोरियों का खुलासा नहीं होने विशेषकर करीब 17 दिन पूर्व स्थानीय मोदियों की जाव में अंकुर मोदी के घर हुयी करीब 70 लाख की चोरी के मामले में रविवार की देर सायं मोदियों की जांव में एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया व जमकर पुलिस प्रशासन को कोसते हुुए कहा कि पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है।

गत एक माह में शहर में करीब एक दर्जन से अधिक चोरियां हो चुकी है। विशेषकर मोदियों की जांव में अंकुर मोदी के घर से चोर 30 लाख नगद व 40 लाख के जेवरात चोरी कर ले गये थे। मोदी परिवार बेटी की शादी के लिये 19 मई की सायं खाटूश्याम जी गया हुआ था, चोरों ने सूने मकान से नकदी व जेवरात चुरा लिये थे जिसका पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस अभी तक खाली हाथ है। पुलिस केवल आश्वासन दे रही है। वक्ताओं ने तीन दिवस में चोरों का पता नहीं लगाने पर झुंझुनूं बंद की चेतावनी दी है।

वक्ताओं में प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता मुरारी सैनी, एमडी चोपदार, शिवसेना जिला प्रमुख शंकरलाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया, भाजपा राष्टÑीय परिषद प्रतिनिधि विशम्भर पूनियां, वैश्व समाज महिला जिलाध्यक्ष पारूल अग्रवाल, अखिल रा य ट्रेड एसोशियेशन चिड़ावा के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरधर, कुमार महासभा के प्रदेश सचिव अशोक प्रजापत, उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिम्मतरामका, अंकुर मोदी, मीणा समाज के जिलाध्यक्ष दिलीप मीणा, वैश्व समाज के प्रदेश महामंत्री अनुज भगेरिया, भाजपा नेता राजेन्द्र भाम्बू, चिड़ावा भाजपा के पूर्व महामंत्री राकेश सर्राफ, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ आदि प्रमुख है।

इस अवसर पर बड़ी भारी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित थे। बाद में उपस्थित गणमान्य लोग एक रैली के रूप में रात्री को कोतवाली पहुँचे व वहां जमकर प्रदर्शन किया, धरना दिया। कोतवाली पर शहर कोतवाल सुरेन्द्र देगड़ा, शहर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे जिन्होंने चोरो को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन दिया।