thefts - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चोरियों को लेकर सरेचा गांव के ग्रामीणों ने लूणी का किया घेराव, थाने में घुसे महिलाएं और पुरूष
जोधपुर। शहर के निकटवर्ती लूणी तहसील के सरेचा गांव और आसपास क्षेत्र में बढ़ रही चोरियां और पुलिस द्वारा उन पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर आज ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। कई बार पुलिस को आगाह किए जाने के बावजूद पुलिस नहीं चेती। सुबह काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर लूणी थाने पहुंचे और यहां पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने थाने का घेराव किए जाने के साथ थाने के अंदर ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर बाद में मामला शांत करवाया।

दरअसल, लूणी तहसील के सरेचा गांव में दो घरों मेें चोरी हुई थी। मामला 1 मई का है। एक घर से बाइक भी चुराई गई, जो कि बाद में कांकाणी में लावारिस हालत में मिली थी। जिन घरों में चोरी हुई वहां लाखों का माल था। इस बारे पुलिस में रिपोर्ट दिए जाने पर भी अब तक चोरों का पता नहीं लग पाया।

ग्रामीण भीमाराम पटेल एवं नारायण पटेल के साथ काफी संख्या में लोग लूणी थाने के बाहर जमा हो गए। लोगों ने जमकर प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शन करने वालों में पुरूषों के साथ महिलाएं भी शामिल थी। उन्होंने पुलिस को खरीखोटी सुना डाली। एसीपी बोरानाडा नरेंद्र सिंह देवड़ा और थानाधिकारी हुकमसिंह आदि ने ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत करवाया।

नवीन और सुपर स्पेशलिटी में बढ़ रही चोरियां
कोटा। रंगबाड़ी स्थित मेडिकल कॉलेज नवीन चिकित्सालय के सुपर स्पेशलिस्ट ब्लॉक में पिछले कुछ दिनों में चोरी की वारदातें बढ़ने लगी हैं। चिकित्सालय परिसर में आए दिन किसी ना किसी जगह पर चोरी हो रही है। अस्पताल में दिखाने आने वाले तीमारदारों से लेकर स्टॉफ तक चिकित्सालय में कोई वर्ग ऐसा नहीं बचा जिसकी वस्तुएं चोरी ना हुई हो। चिकित्सालय के वार्डों में तीमारदारों के मोबाइल पर्स से लेकर पार्किंग में खड़ी गाड़ियां तक की चोरियां बढ़ती जा रही हैं। अस्पताल में गत दिनों में ही पार्किंग से एक संविदा कर्मचारी के वाहन चोरी होने की घटना सामने आई थी। इसके अलावा बीते 3 महीनों में ही अस्पताल से 3 वाहन और कई पर्स मोबाइल की वारदातें सामने आ चुकी हैं।

बीते 3 महीने में 3 वाहन चोरी
चिकित्सालय में स्टॉफ पार्किंग से 3 महीने में ही 3 वाहनों के चोरी होने की घटना सामने आ चुकी हैं। सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की पार्किंग से 15 दिन के अंतराल में वाहन चोरी हो रहे हैं। नवीन चिकित्सालय में कार्यरत सुनील गुर्जर ने बताया कि उनका वाहन पिछले महीने की 18 तारीख को सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटलसे दोपहर में चोरी हो गया। लेकिन हॉस्पिटल की पार्किंग में सीसीटीवी कैमरा ना होने से चोरों का पता नहीं लग पाया उन्होंने इसकी रिपोर्ट महावीर थाने में भी दर्ज करवाई। एक दूसरे मामले में भी नवीन चिकित्सालय में कार्यरत मुकेश सैनी का वाहन भी 11 जनवरी को सुपर स्पेशलिस्ट ब्लॉक से चोरी हो गया था। इसकी भी रिर्पोट की गई लेकिन सीसीटीवी फुटेज नहीं होने के चलते अभी तक चोरों का पता नहीं चल सका। वहीं इससे पहले दिसम्बर माह में नवीन चिकित्सालय में दिखाने आए एक शख्स की बाइक चोरी हो चुकी है जिसका भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। गौरतलब है कि अस्पताल से हर महीने वाहन चोरी होने के घटनाक्रम सामने आते हैं।

पर्ची काउंटर, लैब व कमरा संख्या 17 से सबसे ज्यादा चोरियां
नवीन अस्पताल के दोनों पर्ची काउंटर, लैब और कमरा नं 17 से रोज चोरी की वारदात सामने आती है। इन स्थानों पर दिन भर भीड़ रहने के चलते चोरों का काम आसान हो जाता है। गेट नं 2 पर मौजूद ओपीडी पर्ची काउंटर पर पूरे दिन मरीजों व तीमारदारों का आना जाना रहता है जहां चोर लाइनों में लगकर बड़ी सफाई से अपने हाथ साफ कर देते हैं। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि अस्पताल में चोरी की सबसे ज्यादा वारदातें कमरा नं 17 के बाहर होती है क्योंकि वहां पूरे दिन भीड़ रहती है कमरे की सुरक्षा के लिए भी एक ही गार्ड तैनात रहता है। वहीं लैब के बाहर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं होने की वजह से भी चोरों को आसानी रहती है।

वार्डों से भी होती हैं चोरियां
अस्पताल के बाहरी क्षेत्रों को छोड़ दें तो अस्पताल के अंदर भी चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। नाम ना छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि अस्पताल में चोरी होना आम बात हो चुकी है जहां रोज कहीं ना कहीं से चोरी की वारदात सामने आ रही है। कुछ दिन पहले ही आॅर्थोपेडिक वार्ड से एक तीमारदार का मोबाइल चोरी हुआ था जिसका भी सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला। वहीं अगर किसी का कोई सामान चोरी भी हो जाए तो उसे सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए एप्लीकेशन लिखना पड़ता है।

लोगों का कहना है
अस्पताल में चोरी होना आम बात हो चुकी है आए दिन कहीं ना कहीं से चोरी की घटना सामने आती है। अस्पताल प्रशासन भी इन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। कई संवेदनशील जगहों पर तो सीसीटीवी कैमरा तक नहीं है।
- संदीप गुर्जर, नयागांव

वार्ड में रात में रहते समय जागकर निकालनी पड़ती है क्योंकि यहां कब क्या चोरी हो जाए कोई भरोसा नहीं है अस्पताल प्रशासन से शिकायत करें भी तो वे पुलिस में मामला दर्ज कराने को कहते हैं ऐसे में पीड़ित के पास कोई चारा नहीं होता।
- अजय मेघवाल, अनंतपुरा

इनका कहना है
एसएस हॉस्पिटल में आचार संहिता के चलते निविदा नहीं हो पाई है इस कारण पार्किंग का ठेका नहीं है जिससे कोई भी व्यक्ति अपना वाहन खड़ा कर सकता है। इसी वजह से वाहन चोरी होते हैं। वहीं पार्किंग में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए पत्र लिखा हुआ है बजट आंवटित होते ही लगा दिए जाएंगे।
- डॉ. निलेश जैन, अधीक्षक, सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल

चोरियां रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और कहीं पर भी चोरी होने पर तुरंत उसकी जांच शुरू कर देते हैं। इन संवेदनशील स्थानों पर चोरों से सावधान रहने के बोर्ड भी चस्पा किए हुए हैं। जिन जगहों पर सीसीटीवी कैमरा नहीं है या चालू नहीं है उनके लिए पत्र लिखा हुआ है। चोरी होने पर पीड़ित को सीसीटीवी की फुटेज उपलब्ध करा दी जाती है।
- डॉ आरपी मीणा, अधीक्षक, नवीन चिकित्सालय

दिन प्रतिदिन चोरो के हौसले हो रहे बुलंद
सिरोही। रेवदर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदाते थमने का नाम ही नही ले रही है। क्षेत्र में दिन ब दिन वारदाते बढ़ती ही जा रही है। अज्ञात चोर महज वारदात के तीन दिनों के भीतर में दूसरी वारदात को अंजाम देने में सफल हो रहे है। अज्ञात चोरो ने जीरावल के बाद में अब देरोल गांव में स्थित गोगाजी मंदिर को निशाना बनाकर हाफ साफ कर निकल गए। पुजारी जेसनाथ के बताया की चोरो ने टोकी की सहायता से मंदिर के ताले तोड़कर उसमे से चांदी के 5 नाग की छतर उड़ा ले गए। नाग के पांच छतर करीबन 5 किलो चांदी से बने हुए थे। सुचना पर एएसआई दिनेश कुमार, हैंड कांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल हरजीराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचा और वारदात की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच मे सामने आया की मंदिर के सामने बनी (छाल) धर्मशाला को तोड़ने हेतु ठेकेदार को ठेके पर दिया था। जिस पर ठेकेदार ने उसे तोड़ने के लिए दहाड़ी मजदूरी पर दिया था। लेकिन वो पिछ्ले तीन दिनों से काम पर नही आ रहे है। उनके तीसरे दिन वारदात की घटना हुई। जिसको लेकर पुलिस के शक की सुई उस और जा रही है। पुलिस ने दहाड़ी मजदूरी करने आये मजदूरो तक पहुंचकर तलाशी में जुट गई है।

मेडिकल स्टोर से नगदी चोरी, कस्बे में लगातार चोरियों की वारदातें हो रही है, लेकिन खुलासा नहीं
टोडारायसिंह। पुलिस के स्लोगन आमजन में विश्वास, अपराधी में भय के विपरित कस्बे में लगातार चोरियों की वारदातें हो रही है, लेकिन पुलिस ने अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं किया है।

कभी दुकानों के शटर तोड़कर तो कभी मकानों के ताले तोडकर चोरी घरों में रखे जेवरात व नकद राशि चुरा कर ले जाते है, पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाने के बाद पुलिस चोरों की तलाशी करना भूल जाती है। यही हाल कस्बे में देखा जा रहा है। पुलिस की अनदेखी से आमजन में भारी रोष व्याप्त है, आमजन सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है।
बीती रात को कस्बे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित कमल मेडिकल स्टोर से नगदी चोरी होने की रिपोर्ट दुकान मालिक ने पुलिस में दर्ज करवाई है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मालिक छोटूलाल कमल कुमार सैनी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह बीती रात करीब 11.30 बजे दुकान बंद कर घर चला गया, लेकिन सुबह 4 बजे ग्राहक घर पर आकर कहा कि आपकी दुकान के शटर आधे खुले हुए है। इस पर दुकान आकर देखा तो आधा शटर खुला हुआ था और ताला टूटा हुआ मिला। मालिक दुकान में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा मिला तथा गल्ला गायब था। इस पर गल्ला की तलाशी करने पर आमसागर के पास इमली के पेड के नीचे मिला। गल्ले में रखे करीब 15 हजार रुपए चोरी कर ले गए।

चोरियों का खुलासा नहीं होने से लोगों में आक्रोश, कोतवाली का किया घेराव
झुंझुनूं। शहर में एक माह में करीब दर्जनभर से ज्यादा हुयी चोरिया व चोरियों का खुलासा नहीं होने विशेषकर करीब 17 दिन पूर्व स्थानीय मोदियों की जाव में अंकुर मोदी के घर हुयी करीब 70 लाख की चोरी के मामले में रविवार की देर सायं मोदियों की जांव में एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया व जमकर पुलिस प्रशासन को कोसते हुुए कहा कि पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है।

गत एक माह में शहर में करीब एक दर्जन से अधिक चोरियां हो चुकी है। विशेषकर मोदियों की जांव में अंकुर मोदी के घर से चोर 30 लाख नगद व 40 लाख के जेवरात चोरी कर ले गये थे। मोदी परिवार बेटी की शादी के लिये 19 मई की सायं खाटूश्याम जी गया हुआ था, चोरों ने सूने मकान से नकदी व जेवरात चुरा लिये थे जिसका पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस अभी तक खाली हाथ है। पुलिस केवल आश्वासन दे रही है। वक्ताओं ने तीन दिवस में चोरों का पता नहीं लगाने पर झुंझुनूं बंद की चेतावनी दी है।

वक्ताओं में प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता मुरारी सैनी, एमडी चोपदार, शिवसेना जिला प्रमुख शंकरलाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया, भाजपा राष्टÑीय परिषद प्रतिनिधि विशम्भर पूनियां, वैश्व समाज महिला जिलाध्यक्ष पारूल अग्रवाल, अखिल रा य ट्रेड एसोशियेशन चिड़ावा के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरधर, कुमार महासभा के प्रदेश सचिव अशोक प्रजापत, उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिम्मतरामका, अंकुर मोदी, मीणा समाज के जिलाध्यक्ष दिलीप मीणा, वैश्व समाज के प्रदेश महामंत्री अनुज भगेरिया, भाजपा नेता राजेन्द्र भाम्बू, चिड़ावा भाजपा के पूर्व महामंत्री राकेश सर्राफ, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ आदि प्रमुख है।

इस अवसर पर बड़ी भारी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित थे। बाद में उपस्थित गणमान्य लोग एक रैली के रूप में रात्री को कोतवाली पहुँचे व वहां जमकर प्रदर्शन किया, धरना दिया। कोतवाली पर शहर कोतवाल सुरेन्द्र देगड़ा, शहर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे जिन्होंने चोरो को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन दिया।