punjab police - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जालंधर-अमृतसर में हुए आईईडी विस्फोटों की जिम्मेदारी: राज्य में हाई अलर्ट, भारत का शिकंजा कसता देख ISI में खलबली,
चंडीगढ़। पंजाब में मंगलवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा प्रतिष्ठानों के पास हुए धमाकों के बाद राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। पहली घटना जालंधर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) मुख्यालय के बाहर और दूसरी अमृतसर के खासा इलाके में एक आर्मी कैंप के पास हुई। इन घटनाओं ने सुरक्षा बलों और पंजाब पुलिस को बहु-एजेंसी जांच के लिए प्रेरित किया है। हालांकि अब तक इन विस्फोटों में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

पहला धमाका रात करीब 8:15 बजे जालंधर में हुआ, जहां बीएसएफ पंजाब मुख्यालय के गेट के बाहर खड़ी एक स्कूटर में विस्फोट हो गया। इसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) के इस्तेमाल की बात कही जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके कुछ घंटों बाद, रात करीब 10:30 बजे अमृतसर के खासा स्थित आर्मी कैंप के पास एक और विस्फोट की खबर मिली। स्थानीय निवासियों का कहना है कि धमाके की आवाज 1.5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई और इसका प्रभाव इतना तेज था कि पास की दीवारें तक हिल गईं।

जालंधर में हुए धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (केएलएफ) ने एक पोस्ट शेयर कर ली है। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। पोस्ट में लिखा है कि “पांच मई 2026 को रात आठ बजे पंजाब में जालंधर के फ्रंटियर हेडक्वार्टर बीएसएफ एक आइईडी हमला किया गया। केएलएफ (खालिस्तान लिबरेशन आर्मी) आज हमले की जिम्मेदारी लेती है, जिसके दौरान दो बीएसएफ सिपाही मारे गए और तीन जख्मी हो गए। यह हमला ऑपरेशन नवा सवेरा का हिस्सा है, जो कि तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारे भाई शहीद रणजीत सिंह के खून का बदला पूरा नहीं होता और खालिस्तान आजाद नहीं होता।“

पोस्ट में आगे लिखा है, “एक बार फिर केएलएफ डीआईजी संदीप गोयल को चेतावनी देती है कि आप, आपका परिवार और आपके रिश्तेदार हमारा निशाना हैं। शहीद रणजीत सिंह के खून का बदला आपके करीबियों और प्यारे लोगों के खून से लिया जाएगा। गोयल परिवार ने बहुत सारे अत्याचार किए हैं। हम इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। विशेष की वीडियो जल्द ही जारी की जा रही है।”
जालंधर में पीएपी चौक के पास रात लगभग आठ बजे स्कूटी के पास धमाका हुआ।

सूत्रों के मुताबिक, एक आतंकी पीएपी चौक की ओर से रॉन्ग साइड से पैदल आता दिखा। वह सीधे उस स्थान तक पहुंचा, जहां फुटपाथ पर एक्टिवा खड़ी थी। युवक ने पॅलीथीन में लिपटा पैकेट वहां छोड़ा और बस अड्डे की ओर दौड़ लगा दी। इसके कुछ सेकेंड में धमाका हो गया। धमाका जिस एक्टिवा में हुआ वह बीएसएफ के पूर्व जवान कश्मीर सिंह (गांव गढ़ा) की है। उनका इकलौता बेटा गुरप्रीत सिंह कूरियर बॉय का काम करता है। वह रात को एक्टिवा खड़ी कर हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल देने गया था। गुरप्रीत को पुलिस ने बीएसएफ हेडक्वार्टर में हिरासत में ले लिया है।

एजेंसियों को आशंका है कि आगे उसका साथी इंतजार कर रहा था और वह किसी वाहन में बैठकर भाग गया। फोरेंसिक टीम को मौके से बम के फटे हिस्से मिले हैं। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर आने वाले हैं। उससे पहले यह वारदात हो गई। वहीं, अमृतसर में भी आर्मी कैंप खासा के गेट नंबर 5 और 6 के बाहर भी रात करीब 11 बजे ग्रेनेड अटैक हुआ। इसमें केवल टीन शेड को नुकसान पहुंचा है। एजेंसियां मामलों की जांच में जुट गई है।

डिलीवरी बॉय गुरप्रीत सिंह उर्फ क्रिस ने पुलिस पूछताछ में बताया- मैं पार्सल देने नहीं, बल्कि लेने आया था। मैंने एक्टिवा फुटपाथ पर खड़ी की और गेट पर पार्सल लेने के लिए फौजी को कॉल किया। मैं इंतजार कर रहा था, तभी एक युवक पास से निकला। कुछ देर बाद धमाका हो गया। उसने बताया- मैं घबराकर गेट की ओर भागा। बीएसएफ कर्मी मौके पर पहुंचे। धमाके में एक्टिवा की नंबर प्लेट उछलकर गिर गई और स्कूटी में आग लग गई। इसके बाद पुलिस ने मुझे हिरासत में लिया। एक महिला अधिकारी ने खुद को एसपी बताया और मुझे अंदर ले जाया गया। मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

गुरप्रीत के पिता कश्मीर सिंह ने कहा कि उनका 22 वर्षीय बेटा तीन महीने पहले ही इस काम पर लगा था। उन्होंने कहा कि उनका बेटा पूरी तरह बेगुनाह है और उन्हें उससे मिलने नहीं दिया जा रहा। उनका कहना है कि एक फौजी का बेटा कभी देश के खिलाफ नहीं जा सकता। वह आतंकी नहीं हो सकता। रात में ही जांच एजेंसियां बीएसएफ से रिटायर्ड कश्मीर सिंह के गढ़ा स्थित सड़क मोहल्ला पहुंचीं। यहां गुरप्रीत के बारे में जानकारी जुटाई गई। पता चला कि वह अपने ममेरे भाई को घर छोड़कर सीधे बीएसएफ चौक आया था। जांच के बाद टीम वापस लौट गई।

अमृतसर आर्मी कैंप पर धमाके को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोहेल मीर कासिम ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने विस्फोटक को हवा में उछालते हुए आर्मी कैंप की तरफ फेंका। दीवार के साथ लगते ही जोरदार धमाका हुआ। धमाके से चारदीवारी पर सेना क्षेत्र को कवर करने के लिए लगाई गई टीन शेड ढह गईं। गेट नंबर 6 और 7 के बीच की दीवार को भी थोड़ानंबर 6 और 7 के बीच की दीवार को भी थोड़ा नुकसान हुआ है। धमाके की आवाज सुनते ही सैन्य अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

अमृतसर के पुलिस अधीक्षक आदित्य वॉरियर ने बताया कि रात 10:50 बजे खासा कैंट के पास धमाके की सूचना मिली थी। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) और फॉरेंसिक (एफएसएल) टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए हैं जिन्हें परीक्षण के लिए भेजा गया है।

पंजाब में आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ : चार हैंड ग्रेनेड, 2 विदेशी निर्मित पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
चंडीगढ़/अमृतसर। एक महत्वपूर्ण काउंटर-टेरर ऑपरेशन में, पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित सीमा-पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) की अमृतसर और मोहाली इकाइयों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से चार हैंड ग्रेनेड, दो विदेशी निर्मित पिस्तौलें और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया।

डीजीपी यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसका संबंध चंडीगढ़ में हाल ही में हुए ग्रेनेड हमले में शामिल एक आतंकी मॉड्यूल से भी है। इस मामले में अमृतसर स्थित एसएसओसी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मॉड्यूल के व्यापक नेटवर्क और अन्य सदस्यों का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध और आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मोहाली के स्कूल और फोर्टिस अस्पताल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन और जांच एजेंसियां अलर्ट मोड़ में
मोहाली। पंजाब के मोहाली में स्कूल और फोर्टिस हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की फिर धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी। जानकारी के अनुसार, एहतियातन स्कूल परिसर और अस्पताल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड द्वारा गहन जांच की जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश में पूरे क्षेत्र की सघन तलाशी ली जा रही है।

गौरतलब है कि, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले दो दिनों से मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। इसे देखते हुए प्रशासन किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरत रहा है। अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और आने-जाने वालों की सख्ती से जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी है। इससे पहले भी पंजाब, मोहाली और नजदीक चंडीगढ़ में कई बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। हर बार पुलिस का कहना रहा है कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होने की संभावना है। लगातार मिल रही इन धमकियों के कारण लोगों में कहीं न कहीं डर और भय का माहौल देखने को मिल रहा है।

पंजाब सीमा पार नार्को-आतंकवाद मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ जारी
मोहाली। पंजाब की स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) एसएएस नगर ने एक इंटेलिजेंस-आधारित कार्रवाई में  पैसों के लेन-देन में संलिप्त एक व्यक्ति की गिरफ्तारी कर एक अंतर-राज्यीय तथा सीमा पार नार्को-आतंकवाद मॉड्यूल के मुख्य वित्तीय लिंक का पर्दाफाश किया है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है, जो संगरूर के गांव पुन्नेवाल का निवासी है। सतनाम सिंह पहले एक निजी कंपनी में टैक्सी चालक के रूप में कार्यरत था और पिछले वर्ष जून में टूरिस्ट वीजा पर अजरबैजान गया था, जहां वह पाकिस्तान-आधारित ड्रग तस्कर के संपर्क में आया। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा के निकट स्थित रक्सौल कस्बे से एक प्रमुख नार्को-आतंकवादी कारकुन राजबीर सिंह उर्फ फौजी की गिरफ्तारी के बाद सामने आई है, जब वह नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था। इस गिरफ्तारी से जुड़े आगे-पीछे के संबंधों की गहन जांच के दौरान यह खुलासा हुआ।

उन्होंने कहा, फरवरी 2025 में भारतीय सेना से फरार आरोपी राजबीर सिंह चिराग को हेरोइन की आपूर्ति करता था। उल्लेखनीय है कि चिराग को पहले 107 ग्राम हेरोइन, एक 9 एमएम पिस्तौल और जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया गया था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि  सतनाम सिंह ने पाकिस्तान-आधारित ड्रग तस्कर के इशारों पर काम करते हुए हेरोइन तस्करी से होने वाली कमाई को व्यवस्थित करने के लिए जानबूझकर अपने बैंक खाते और यूपीआई विवरणों का इस्तेमाल कर आतंकवाद की फंडिंग को सुगम बनाया। उन्होंने कहा कि यह नेटवर्क हेरोइन की बरामदगी, अवैध हथियारों की तस्करी तथा नवंबर 2025 में हरियाणा के सिरसा में हुए ग्रेनेड हमले से भी जुड़ा हुआ है।

एआईजी (एसएसओसी एसएएस नगर) दीपक पारिक ने बताया कि राजबीर सिंह उर्फ फौजी की निरंतर जांच और हिरासत में पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि सितंबर 2025 में भारत लौटने के बाद पाकिस्तान-आधारित तस्कर ने दोबारा सतनाम से संपर्क किया और धीरे-धीरे उसे ड्रग नेटवर्क के लिए काम करने के लिए राजी कर लिया तथा वित्तीय लेन-देन के बदले उसे कमीशन की पेशकश की। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि हेरोइन की बिक्री के बाद सतनाम सिंह के खाते में पैसा जमा कराया जाता था और बाद में यह राशि नेटवर्क के अन्य कारकुनों को भेज दी जाती थी। आगे यह भी पता चला कि राजबीर सिंह ने गुरजंट सिंह निवासी तरनतारन के खाते के माध्यम से सतनाम सिंह के खाते में धनराशि भेजी थी।

उल्लेखनीय है कि आरोपी गुरजंट को हरियाणा पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एआईजी ने बताया कि आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। इस संबंध में थाना एसएसओसी एसएएस नगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, आम्र्स एक्ट की धारा 25(1) तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के तहत एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

नापाक पाकिस्तान को लेकर पंजाब DGP का चौकाने वाला खुलासा, अब की ये गंदी हरकत, जानें पूरा मामला
पंजाब। पाकिस्तान की नापाक हरकतों के बारे में देश में ऐसा कोई नहीं जो नहीं जानता हो। हाल ही में, ऑपरेशन सिंदूर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इस बीच पंजाब पुलिस के डीजीपी ने नापाक पाकिस्तान की हरकतों के बारे में चौकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर और आईएसआई पंजाब में गलत गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं और लगातार ड्रोन के माध्यम से हथियार बॉर्डर पार भेज जा रहे हैं।

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान भारत से बदला लेने के लिए पंजाब के साथ proxy war कर रहा है, लेकिन पंजाब पुलिस के द्वारा इसका लगातार जवाब दिया जा रहा है। अब देखना ये होगा कि आखिर पाकिस्तान अपनी हरकतों से कब बाज आएगा।

अमृतसर में हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, सात पिस्तौल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
अमृतसर। पंजाब में अमृतसर आयुक्तालय पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक सीमापार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए इसके दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात आधुनिक पिस्तौल बरामद किये हैं। इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि, शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जिसने व्हाट्सएप के जरिए गैर-कानूनी हथियारों के पिकअप पॉइंट तय किए थे।

इसके आगे गौरव यादव ने कहा कि, पंजाब पुलिस सीमापार से तस्करी नेटवर्क को रोकने और पंजाब के लोगों की सुरक्षा पक्का करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक और रोडवेज की टक्कर में 2 की मौत 15 घायल
पंजाब। पंजाब के टाहलीवाला बोदला गांव के पास बुधवार तड़के एक भयावह सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि, यहां एक ट्रस और रोडवेज की बस की टक्कर में करीब 2 लोगो की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई। ट्रक में 5 और बस में लगभग 40 यात्री सवार ​थे। हादसे के बाद स्थानिय लोगों ने पुलिस को इस हादसे की सूचना दी इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को अपने कब्जे में लिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

15 लोग घायल

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज बुधवार तड़के एक ट्रक और रोडवेज की आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए। इसके आगे पुलिस ने बताया है कि, घायलों में से एक यात्री की हालत गंभीर है जिसको आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। बाकि खतरे से बाहर है।

पंजाब पुलिस ने किया 15 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, आरोपी का पाकिस्तान और अमेरिका स्थित ड्रग सिंडिकेट से था कनेक्शन
तरनतारन। पंजाब के तरनतारन में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 15 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि एक महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर तरनतारन पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से 15 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। उन्होने बताया कि गिरफ्तार आरोपी, पाकिस्तान और अमेरिका स्थित ड्रग सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है, जो विदेशी संचालकों के निर्देश पर मादक पदार्थों की खेप प्राप्त कर रहा था और आय को स्थानांतरित करने के लिए हवाला चैनलों का उपयोग कर रहा था।

डीजीपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत थाना सदर तरनतारन में प्राथमिकी दर्ज की गई है और नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। उन्होने कहा कि पंजाब पुलिस ड्रग कार्टेल को खत्म करने और राज्य को ड्रग्स के खतरे से बचाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग हैं।

सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर पंजाब पुलिस आई धौलपुर
धौलपुर। पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर सोमवार को पंजाब पुलिस धौलपुर पहुंची। पंजाब के मानसा जिले के एसपी धर्मवीर सिंह पुलिस टीम के साथ कोतवाली थाना धौलपुर पहुंचे। जहां धौलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लॉरेंस विश्नोई गिरोह के दोनों गुर्गों से पूछताछ कर रही है।पंजाब पुलिस पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड और अमित डागर की हत्या की साजिश रचने के साथ अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है।

धौलपुर जिले के मनियां क्षेत्र के पुलिस उप अधीक्षक दीपक खंडेलवाल ने बताया कि पंजाब पुलिस को इनपुट मिलने के बाद धौलपुर पहुंची हैं। पकड़े गए दोनों बदमाश पंजाब में उसकी रैकी करने गए थे, साथ ही अन्य वारदातों में पूछताछ करने के लिए पंजाब पुलिस आई है। गौरतलब है कि धौलपुर पुलिस ने दो जून 2022 को मुखबिर की सूचना पर लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे 20 वर्षीय दिनेश उर्फ गंगा राम पुत्र राजाराम जाट और 20 वर्षीय संदीप अहीर पुत्र सुखाराम को गिरफ्तार किया था। दोनों बदमाशों ने धौलपुर के पूर्व डकैत रामदत्त ठाकुर के यहां शरण ली थी। सोमवार को पहुंची पंजाब पुलिस ने बहुचर्चित सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर दोनों बदमाशों से कोतवाली थाने में पूछताछ शुरू कर दी है। पंजाब पुलिस के मानसा जिले के एसपी धर्मवीर सिंह दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रहे हैं।

पंजाब पुलिस को सिंगर मूसेवाला हत्याकांड की जांच के दौरान इन दोनों बदमाशों के कुछ दिन पहले उस इलाके में मौजूदगी के सबूत मिले। उस इलाके में उनकी मौजूदगी को लेकर अलग-अलग पूछताछ की जा रही है.पंजाब पुलिस बदमाशों से पंजाब में इनके किस-किस से संपर्क हैं,इसको लेकर जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा मूसेवाला के मर्डर वाली जगह पर दोनों बदमाशों की मौजूदगी को लेकर भी पूछताछ कर रही है।