lawrence bishnoi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रोहित गोदारा गैंग से निकला कनेक्शन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत लॉरेंस बिश्नोई की अधिवक्ता टीम पर गोलीबारी के मामले में रोहित गोदारा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी रोहित गोदारा गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं और शुरुआती जांच में पता चला है कि उनके कनेक्शन एक कॉल सेंटर के ज़रिए चलाए जा रहे जुए और सट्टे के रैकेट से हैं। पुलिस ने उनके पास से एक ग्लॉक पिस्टल बरामद की है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमले के पीछे किस स्तर पर साज़िश रची गई थी। लॉरेंस बिश्नोई की अधिवक्ता टीम पर हमला करने के पीछे गैंग की दुश्मनी का भी शक है। पुलिस अब आरोपियों के दूसरे साथियों और मामले से जुड़े बड़े सट्टे के नेटवर्क की जांच कर रही है।

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर शिंकजा: भाई को पकड़कर भारत पहुंची एनआईए, एयरपोर्ट से सीधे कोर्ट में होगी पेशी
नई​ दिल्ली। एनआईए ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। बता दें कि, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को लेकर टीम भारत पहुंच चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीम ने अनमोल बिश्नोई को एयरपोर्ट से अपनी कस्टडी में ​ले लिया है और अब उसे सीधे पटियाला हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा।

2022 से था फरार

बता दें कि, अनमोल बिश्नोई साल 2022 से फरार चल रहा था और अमेरिका में शरण ले रखी थी। एनआईए की टीम ने अनमोल बिश्नोई को उसके भाई लॉरेंस बिश्नोई के आतंकी सिंडिकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है, क्योंकि साल 2020 से लेकर 2023 तक के विभिन्न आतंकवादी कृत्यों में अनमोल बिश्नोई ने गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की सहायता की थी। साथ ही ये भी बता दें कि, एनआईए की टीम ने साल 2023 में अनमोल के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

अनमोल पर सिद्धू मूसेवाला और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग सहित गंभीर मामले दर्ज हैं।एनआईए ने उस पर दस लाख का ईनाम घोषित किया था।

भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमला : मोहिंदर भगत ने की निंदा, कहा- लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा ग्रेनेड हमले
जालंधर। पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर सोमवार देर रात करीब एक बजे हुए ग्रेनेड हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि राज्य में इस तरह की हरकतें लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा है।

भगत ने कालिया के घर पर उनसे मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा, हम अभी मनोरंजन कालिया जी का हाल चाल लेकर आए हैं, अच्छे माहौल में बातचीत हुई। पुलिस अपना काम कर रही है लेकिन सच्चाई ये है कि पंजाब में इस तरह की हरकतें लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा है। भगत ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती जेल में केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से पूरी सुरक्षा दी जा रही है । ये किसी से छुपा नहीं की लॉरेंस के पाकिस्तानियों के साथ कैसे संबंध हैं।

रंगदारी मामले में गैंगस्टर लारेंस के वीसी के जरिए बयान , घटना के वक्त मैं जेल में, कैसे दे सकता हूं वारदात को अंजाम
जोधपुर। महानगर मजिस्ट्रेट के समक्ष रंगदारी मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बयान दर्ज किए गए। गुजरात की साबरमती जेल से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से बयान दर्ज किए गए। उल्लेखनीय है कि ट्रैवल्स कंपनी के मालिक मनीष जैन से रंगदारी वसूली के आठ साल पुराने मामले में लॉरेंस ने कोर्ट के सवालों का जवाब देते पूरे प्रकरण को झूठा बताया। लॉरेंस के अधिवक्ता संजय विश्नोई ने कहा, लॉरेंस ने अपने बयानों में पुलिस पर फर्जी कार्रवाई कर फंसाने का आरोप लगाया। गैंगस्टर का कहना हैं, कि मैं जेल में बंद था ऐसे में मोबाइल पर धमकाना संभव नहीं है। दरअसल 17 मार्च 2017 को जोधपुर के सरदारपुरा थाने में निजी ट्रेवल्स मालिक मनीष जैन ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिलने की रिपोर्ट दी थी। प्रकरण में  जोधपुर के महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 7 के मजिस्ट्रेट हर्षित हाड़ा की अदालत में लॉरेंस वीसी के जरिए पेश हुई। लॉरेंस के वकील संजय बिश्नोई ने कहा, लॉरेंस पिछले 11 साल से पुलिस हिरासत में है और घटना के वक्त वह जोधपुर में नहीं था। पुलिस ने लॉरेंस और उसके भाई अनमोल विश्नोई दोनों को झूठा फंसाया है।

हालांकि मामले की सुनवाई शनिवार को अधूरी रही। करीब 55 सवाल लारेंस के सामने रखे, मुलजिम में सभी का जवाब देते कहा घटना के वक्त जेल में होने से वह घटना को कैसे अंजाम दे सकता है। अधिवक्ता विश्नोई ने कहा, अभी उसके बयान पूरे नही हुए है ऐसे में अगली पेशी पर उसके बयान होने के बाद इस मामले में बयानों पर जिरह होगी।

गैंगस्टर लॉरेंस का गुर्गा रितिक बॉक्सर नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। जयपुर के व्यापारियों से फिरौती मांगने और दो माह पहले जी-क्लब पर फायरिंग करवाने वाले एक लाख रुपए के इनामी बदमाश रितिक बॉक्सर को पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ लिया। यह धमकी देने या दिलवाने के लिए भारत आ रहा था। अब पुलिस पूछताछ में इससे कई अहम खुलासे होंगे। इसके पास 22 हजार नेपाली करंसी और मोबाइल मिला है। गिरफ्तार आरोपी रितिक बॉक्सर मूलत: हनुमानगढ़ हाल सेक्टर-12 मालवीय नगर का रहने वाला है और पिछले चार माह से नेपाल में अलग-अलग ठिकानों पर फरारी काट रहा था। वहीं रुपए नहीं होने और धमकी देने के  बाद भी रुपए नहीं मिलने पर वापस भारत आ रहा था। इधर पुख्ता इनपुट पर जयपुर पुलिस की तीन टीमें पिछले पांच दिन से नेपाल बॉर्डर पर डेरा डालकर बैठी थी। जैसे ही वह नेपाल बॉर्डर से भारत में घुसा उसे तुरंत घेराबंदी कर दबोच लिया।

एक दर्जन मामलों में है फरार :
पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि बदमाश रितिक बॉक्सर जयपुर के आठ मामलों सहित करीब एक दर्जन से ज्यादा फिरौती के मामलों में वांछित था। इस पर पुलिस मुख्यालय ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी को पकड़ने के लिए 22 फरवरी को एडिशनल डीसीपी रामसिंह शेखावत के नेतृत्व में 2 एसीपी व 12 इंस्पेक्टर सहित 18 लोगों की एसआईटी का गठन किया था। इस टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा व रितिक बॉक्सर के सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ  कार्रवाई की थी।

लॉरेंस को जयपुर लाई पुलिस
नवज्योति, जयपुर। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जवाहर सर्किल थाना पुलिस बुधवार शाम को भठिंडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बख्तर बंद गाड़ी से लेकर पहुंची है। पुलिस उससे गत दिनों जी-क्लब पर हुई फायरिंग व होटल कारोबारी से करोड़ों रुपयों की रंगदारी का दबाव बनाने के मामले में पूछताछ करेगी। पुलिस रंगदारी वसूलने की साजिश रचने से लेकर उसके सक्रिय गुर्गों की जन्म कुंडली तैयार करेगी। सुरक्षा को देखते हुए जवाहर सर्किल थाने के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। साथ ही आमजन के आने-जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई। गौरतलब है कि आठ जनवरी को जयपुर के होटल कारोबारी अक्षय गुरनानी को इंटरनेट कॉल करके रंगदारी मांगी गई थी। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का गुर्गा रितिक बॉक्सर और अनमोल बिश्नोई बताया था। बदमाशों ने उसे रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।रुपए नहीं देने पर यूपी और बीकानेर के शूटरों ने बीती 17 जनवरी को रात करीब 12 बजे जी-क्लब पर डेढ़ दर्जन गोलियां चलाकर दहशत फैला दी थी। पुलिस ने एक बाल अपचारी सहित तीन को आगरा पुलिस की मदद से पकड़ा था। इन बदमाशों ने जयपुर आते समय भागने की कोशिश की थी। तब पुलिस ने इनके पैर में गोली मारकर काबू पाया था।

लॉरेंस बिश्नोई निकला मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड
चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य मास्टरमाइंड गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ही निकला। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक पूछताछ में इसकी पुष्टि की जा चुकी है कि लॉरेंस ने हत्या के मामले में कई खुलासे किये हैं। वह पिछले कुछ माह से कनाडा में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के संपर्क में था और तिहाड़ जेल में उसने मोबाइल से गोल्डी बराड़ से मिलकर गायक मूसेवाला को मारने की योजना बनायी थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक इस हत्याकांड में 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और हत्याकांड में इन सभी की भूमिका रही है। पुलिस गैंगस्टर गोरा को होशियारपुर जेल से लेकर आयी और लॉरेंस तथा गोगा को आमने सामने बैठाकर उनसे पूछताछ की गई और कुछ राज सामने आये है, जिनको अभी बताना जांच को प्रभावित कर सकता है। यह बात तो साफ है कि तिहाड़ जेल में लॉरेंस के पास फोन था, जिससे वह देश-विदेश में गैंगस्टरों से बात करता था। पुलिस ने हत्या करने वाले चार शार्प शूटरों की पहचान कर ली है। हत्यारे मानसा जिले में हरियाणा-पंजाब सीमा पर इन्हें कहीं रख कर अपने अपने इलाकों की तरफ निकल पड़े थे, क्योंकि इन हथियारों को आगे तक ले जाना उनके लिये खतरनाक था।

7 दिनों की रिमांड पर लॉरेंस बिश्नोई
मानसा। पंजाब में मानसा की एक अदालत ने प्रमुख आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पंजाब पुलिस ने दिल्ली की पटियाला हाऊस कोर्ट से बिश्नोई का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया और कड़ी सुरक्षा में मानसा ले आने के बाद तड़के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया। रिमांड मिलने के बाद बिश्नोई को मोहाली ले जाया गया है, जहां गैंगस्टर  विरोधी कार्यबल (एजीटीएफ) उससे पूछताछ करेगी। पूछताछ का उद्देश्य हत्याकांड की साजिश एवं असल मकसद का पता लगाना है।

पंजाब पुलिस ने मूसेवाला के शूटरों को लॉजिस्टिक सहायता मुहैया करवाने, रेकी करने और पनाह देने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चरणदीप सिंह, संदीप सिंह, (सिरसा, हरियाणा), मनप्रीत सिंह, प्रभदीप सिद्धू, पवन बिश्नोई और नसीब शामिल हैं।

पंजाब : गैंगस्टरों की गैंग के वो आका, जो जेल और विदेशों से दे रहे वारदतों को अंजाम
चंढ़ीगढ़। पंजाब में एक सिंगर के हत्याकांड ने देश की नजरे एक बार फिर पंजाब के गैंगस्टरों की ओर ला दी है। सिंगर की हत्या के मामले में प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिंगर की हत्या का कारण दो गैंग के बीच चल रही दुश्मनी ही है। यह गैंग लॉरेंस विश्नोई और लकी पटियाल है। पंजाब पुलिस का दावा है कि सिंगर की हत्या विकी मिड्डुखेरा की हत्या का बदला लेने के लिए की गई। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक पंजाब में गैंगों की सक्रियता में बढ़ोतरी हुई है। पंजाब में 35 से अधिक गैंग काम कर रहे है। इनमें से 7-8 गैंग सक्रिय है। इन्हीं में से 3-4 गैंग ऐसी है, जो अधिकतर वारदतों को अंजाम दे रही है।

पुलिस के अनुसार पंजाब में सबसे अधिक सक्रिय गैंग लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बरार की गैंग है। गोल्डी बरार गैंग का मुखिया स्वयं गोल्डी बरार है, जो इस समय कनाडा में है। वह कनाडा से ही गैंग को संचालित कर रहा है। इसके अलावा लॉरेंस विश्नोई गैंग का मुखिया लॉरेंस विश्नोई है, जो जेल मे बंद है। लॉरेंस जेल से योजना बनाता है और अपने शूटरों से वारदत को अंजाम दिलाता है। लॉरेंस गैंग की पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में बोलबाला है यहां इनकी सक्रियता अधिक है।

अर्श दल्ला
अर्श दल्ला गैंगस्टर है, जो पंजाब के मोगा का निवासी है। उसकी भी कनाडा से ही गैंग को संचालित करने की सूचना है। उसकी गैंग के साथ कई मॉड्यूल जुड़े है। इस गैंग के साथ जुड़कर पंजाब में कई गैंस्टर काम कर रहे है। इन गैंस्टरों का मुख्य काम फिल्मी, उद्योग जगत और सेलिब्रेटी लोगों से वसूली करना है। इनमें से अधिकतर गैंगवार एक गैंग का दूसरी गैंग के साथ दुश्मनी के कारण ही होता है। इसके अलावा यह गैंग हथियारों की तस्करी भी करते है।

लखबीर सिंह लांडा
लांडा की गैंग भी पंजाब की सक्रिय गैंगों में गिनी जाती है। इसका सरगना लखबीर सिंह लांडा है, जो पंजाब का बड़ा गैंगस्टर है। उसके बारे में सूचना है कि वह इस समय कनाडा में है। अधिकारियों की सूचना के अनुसार पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर मोहाली में हमला हुआ था। इसकी योजना लखबीर ने बनाकर ही हमला कराया था।

बमबीहा गैंग
बमबीहा गैंग का सरगना लकी है। पुलिस ने 2016 में एनकाउंटर में देविंदर बमबीहा को ढेर कर दिया था। इसके बाद यह गैंग बनी, जिसका नाम उसी के नाम पर बमबीहा गैंग रखा गया। पुलिस के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गैंग और बमबीसा गैंग एक-दूसरे के दुश्मन है। कुछ समय पहले लकी की जानकारी मिली थी इसमें पता चला था कि वह अर्मीनिया में है।

सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर पंजाब पुलिस आई धौलपुर
धौलपुर। पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर सोमवार को पंजाब पुलिस धौलपुर पहुंची। पंजाब के मानसा जिले के एसपी धर्मवीर सिंह पुलिस टीम के साथ कोतवाली थाना धौलपुर पहुंचे। जहां धौलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लॉरेंस विश्नोई गिरोह के दोनों गुर्गों से पूछताछ कर रही है।पंजाब पुलिस पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड और अमित डागर की हत्या की साजिश रचने के साथ अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है।

धौलपुर जिले के मनियां क्षेत्र के पुलिस उप अधीक्षक दीपक खंडेलवाल ने बताया कि पंजाब पुलिस को इनपुट मिलने के बाद धौलपुर पहुंची हैं। पकड़े गए दोनों बदमाश पंजाब में उसकी रैकी करने गए थे, साथ ही अन्य वारदातों में पूछताछ करने के लिए पंजाब पुलिस आई है। गौरतलब है कि धौलपुर पुलिस ने दो जून 2022 को मुखबिर की सूचना पर लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे 20 वर्षीय दिनेश उर्फ गंगा राम पुत्र राजाराम जाट और 20 वर्षीय संदीप अहीर पुत्र सुखाराम को गिरफ्तार किया था। दोनों बदमाशों ने धौलपुर के पूर्व डकैत रामदत्त ठाकुर के यहां शरण ली थी। सोमवार को पहुंची पंजाब पुलिस ने बहुचर्चित सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर दोनों बदमाशों से कोतवाली थाने में पूछताछ शुरू कर दी है। पंजाब पुलिस के मानसा जिले के एसपी धर्मवीर सिंह दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रहे हैं।

पंजाब पुलिस को सिंगर मूसेवाला हत्याकांड की जांच के दौरान इन दोनों बदमाशों के कुछ दिन पहले उस इलाके में मौजूदगी के सबूत मिले। उस इलाके में उनकी मौजूदगी को लेकर अलग-अलग पूछताछ की जा रही है.पंजाब पुलिस बदमाशों से पंजाब में इनके किस-किस से संपर्क हैं,इसको लेकर जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा मूसेवाला के मर्डर वाली जगह पर दोनों बदमाशों की मौजूदगी को लेकर भी पूछताछ कर रही है।