russia-ukraine war - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रूस-यूक्रेन युद्ध के चार साल पूरे होने पर राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने खोले कई राज, कहा गोला-बारूद चाहिए, सवारी नहीं
नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध को ठीक चार साल पूरे होने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने उस सीक्रेट बंकर का खुलासा किया है, जहां से उन्होंने रूस के आक्रमण का पहला जवाब दिया था। युद्ध के चार साल पूरे होने के मौके पर जेलेंस्की ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक भावुक करने वाला वीडियो जारी किया। यह वीडियो कीव के सुरक्षित बंकर कॉम्प्लेक्स के अंदर रिकॉर्ड किया गया।

19 मिनट के वीडियो मैसेज में क्या है?

लगभग 19 मिनट लंबे इस भाषण में जेलेंस्की ने बताया कि व्लादिमीर पुतिन अपने मकसद हासिल करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। वे यूक्रेनी जनता की एकजुटता को कभी नहीं तोड़ पाए। उन्होंने कहा, यह आॅफिस, बैंकोवा स्ट्रीट पर बंकर में यह छोटा कमरा यहीं पर मैंने युद्ध की शुरूआत में दुनिया के नेताओं के साथ अपनी पहली बातचीत की थी। वीडियो में जेलेंस्की ने उस कमरे की याद ताजा की, जहां उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात की थी। उन्होंने बताया, यहां मैंने प्रेसिडेंट जो बाइडेन से बात की, और यहीं मैंने सुना कि वोलोडिमिर, खतरा है। आपको यूक्रेन को तुरंत छोड़ना होगा। हम इसमें मदद करने के लिए तैयार हैं। इस पर जेलेंस्की ने जवाब दिया, मुझे गोला-बारूद चाहिए, सवारी नहीं। यह जवाब 26 फरवरी 2022 को ब्रिटिश दूतावास के जरिए मैसेज दिया गया था, जब युद्ध शुरू हुए मात्र दो दिन बीते थे।

जेलेंस्की ने सुनाई बंकर की कहानी

?वीडियो फुटेज में सोवियत युग का विशाल बम शेल्टर साफ नजर आया, जिसे कीव पर हमले की स्थिति में पूरी सरकार को बचाने के लिए बनाया गया था। इसमें राष्ट्रपति कार्यालय, मंत्रिमंडल और संसद के लिए अलग-अलग छोटे कमरे दिखे। हर कमरे में करीब एक दर्जन कुर्सियां, टीवी स्क्रीन और यूक्रेनी झंडा मौजूद था। दीवारों पर काली केबलें, छत पर गैस पाइप और बिजली बॉक्स दिखे। नीले-पीले साइन सुरंगों में रास्ता दिखाते थे, जबकि चमकीले पोस्टर यूक्रेनी सैनिकों को श्रद्धांजलि देते नजर आए।

ट्रंप का प्रस्ताव

चार साल की जंग और भारी नुकसान के बाद यूक्रेन अब थकान महसूस कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कीव पर शांति समझौते का दबाव बढ़ा रहे हैं, जिसमें रूस को कुछ इलाका देने का प्राविधान शामिल हो सकता है। रूस की तरफ से लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों ने स्थिति को कठिन बना दिया है।

रूस यूक्रेन हमला: शांति बातचीत के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन, भारी नुकसान की आशंका
कीव। स्विटजरलैंड की राजधानी जिनेवा में नये सिरे से शुरू हुई शांति बातचीत के पहले ही दिन रूस ने ताकत का प्रदर्शन करते हुए यूक्रेन के 12 क्षेत्रों में 29 मिसाइलें और लगभग 400 ड्रोन दागे, जिससे कई नागरिक घायल हुए और ऊर्जा एवं नागरिक अवसंरचना को भारी नुकसान पहुंचा। यूक्रेन ने इसे ऊर्जा तथा नागरिक ढांचे पर किया गया समन्वित हमला बताया है, जिससे कूटनीतिक प्रयासों की नाजुक स्थिति उजागर होती है।

बातचीत के पहले दिन के बाद, रूसी मीडिया ने मंगलवार को एक अनजान सूत्र के हवाले से बताया कि बातचीत तनावपूर्ण थी और छह घंटे तक चली। बातचीत बुधवार को आखिरी दिन तक जारी रहेगी। यूक्रेन के मुख्य बातचीत कार रुस्तेम उमेरोव ने कहा कि बातचीत व्यावहारिक मुद्दों और संभावित समाधानों की कार्यप्रणाली पर केंद्रित रही। उन्होंने बातचीत से पहले किसी बड़े घटनाक्रम की उम्मीदों को कमतर बताते हुए कहा था कि यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल जिनेवा में अत्यधिक अपेक्षाओं के बिना पहुंचा है। रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सलाहकार व्लादिमीर मेडिन्स्की कर रहे हैं। रूसी मीडिया के मुताबिक पहले दिन की बातचीत छह घंटे चली और माहौल तनावपूर्ण रहा। बताया जा रहा है कि बातचीत का अंतिम सत्र बुधवार को होना है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह मॉस्को की वास्तविक मंशा को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि रूस के नवीनतम हमलों में बच्चों सहित नौ लोग घायल हुए हैं। जेलेंस्की के अनुसार यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली ने रूस द्वारा दागी गयी 29 में से 25 मिसाइलों को मार गिराया।

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर साझा वीडियो संदेश में कहा, जिस दिन जिनेवा में त्रिपक्षीय और द्विपक्षीय नये प्रारूप शुरू हुए, उसी दिन रूस ने हमले किये। लगभग 400 ड्रोन भी छोड़े गये। यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि रूस वास्तव में क्या चाहता है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के साथ चर्चा में इन हमलों का मुद्दा जरूर उठाएगा। उन्होंने कहा, यूक्रेन युद्ध नहीं चाहता। हम अपने राज्य और स्वतंत्रता की रक्षा करते हैं और हम न्यायपूर्ण समझौते की दिशा में तेजी से आगे बढऩे के लिए तैयार हैं।

इस बीच जेलेंस्की ने बताया कि ओडेसा में हमलों के बाद हजारों लोग पानी और हीटिंग से वंचित हो गये हैं तथा करीब 10 आवासीय इमारतों और रेलवे अवसंरचनाओं को नुकसान पहुंचा है। कुल मिलाकर 12 क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। जिनेवा में अमेरिका के नेतृत्व में चल रहे व्यापक कूटनीतिक प्रयासों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य फरवरी 2022 से जारी संघर्ष का समाधान निकालना है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों पक्षों पर युद्ध समाप्त करने के लिए समझौते का दबाव बना रहे हैं, जबकि जेलेंस्की का कहना है कि कीव पर असमान रूप से रियायतें देने का दबाव डाला जा रहा है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के लिए रूस पर अंतरराष्ट्रीय दबाव, प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करना और यूक्रेन की वायु रक्षा एवं सैन्य सहायता को मजबूत करना आवश्यक है।

क्रिसमस के मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति ने मांगी पुतिन की मौत की ‘दुआ’
यूक्रेन। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने क्रिसमस के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जेलेंस्की ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई का जिक्र किया और कहा कि युद्ध के बीच ये यूक्रेन का चौथा क्रिसमस है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शेयर किए वीडियो में कहा कि हम हर दिन सोचते हैं कि काश वो मर जाए। जेलेंस्की ने ये बात कहते वक्त किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों से समझा जा सकता है कि वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर इशारा कर रहे हैं।

राष्ट्रपति ने यूक्रेन के लिए शांति की प्रार्थना की

यूक्रेन के राष्टपति जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन का नाम लिए बिना कहा कि आज हम सभी एक ही सपना देखते हैं और हम सभी एक ही दुआ करते हैं, काश वह मर जाए, जैसा कि हर कोई अपने मन में कहता है। जेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर कहा कि रूस ने चाहे हमें कितनी भी पीड़ा क्यों न दी हो, वह उस चीज पर कब्जा करने या बम ब्लास्ट करने में सक्षम नहीं है जो हमारे लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है। वह है हमारा यूक्रेनी हृदय, एक-दूसरे पर हमारा विश्वास और हमारी एकता।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अपने देशवासियों के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि जब हम ईश्वर की ओर रुख करते हैं, तो निश्चित रूप से हम उससे भी बड़ी चीज मांगते हैं। हम यूक्रेन के लिए शांति की प्रार्थना करते हैं। हम हर उस बात के लिए संघर्ष करते हैं, इसके लिए प्रार्थना करते हैं, हम इसके हकदार हैं।

रूस ने क्रिसमस से पहले यूक्रेन पर किया हमला

जेलेंस्की की क्रिसमस के मौके यह विश मंगलवार को रूस द्वारा यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन से किए गए हमले के बाद आई है, जिसमें करीब तीन लोगों की मौत हुई। इस हमले के बाद इलाके में बिजली भी गुल हो गई।

चर्नोबिल पर न्यूक्लियर लीकेज का खतरा : यूएन
नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यूक्रेन के चर्नोबिल में स्थित न्यूक्लियर प्लांट का सुरक्षा कवच क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे रेडियोएक्टिव मटेरियल लीक होने का खतरा है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

यूएन की परमाणु निगरानी करने वाली संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अनुसार, यह चर्नोबिल में 1986 की आपदा के बाद यह सुरक्षा कवच बनाया गया था, जो रेडियोएक्टिव तरंगों को रोकने का काम करता है। हालांकि, रूस-यूक्रेन युद्ध पूरे होने के 3 साल बाद यानी इसी साल फरवरी में चर्नोबिल की शील्ड क्षतिग्रस्त हो गई है।

यूएन की रिपोर्ट में खुलासा

2019 में स्टील की यह संरचना बनकर तैयार हुई थी। मगर, आईएईए ने अपने निरीक्षण में पाया कि ड्रोन अटैक के कारण शील्ड डैमेज हो गई है। वहीं, यूक्रेन ने रूस को इसका जिम्मेदार ठहराया है।

आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी के अनुसार

हाल के निरीक्षण में पता चला है कि प्रोटेक्टिव शील्ड की ऊपरी सतह डैमेज हो गई है। हालांकि, इससे अभी तक न्यूक्लियर प्लांट को कोई गंभीर क्षति नहीं हुई है। शील्ड पर मरम्मत का काम पहले ही किया जा चुका है, लेकिन लंबे समय में परमाणु सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमों की बहाली आवश्यक है।

फरवरी 2025 में हुआ था ड्रोन हमला

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, 14 फरवरी को यूक्रेन ने घटना की जानकारी देते हुए कहा था कि विस्फोटक से भरा एक ड्रोन प्रोटेक्टिव शील्ड पर जा गिरा था। आग लगने के कारण शील्ड डैमेज हो गई। यूक्रेन के अधिकारियों का दावा है कि वो एक रूसी ड्रोन था। हालांकि, रूस ने इन आरोपों को सिरे खारिज कर दिया है। रूस का कहना है कि उन्होंने परमाणु प्लांट पर कोई हमला नहीं किया।

चर्नोबिल विस्फोट

बता दें कि 26 अप्रैल 1986 को चर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट से एक विस्फोट हुआ था, जिसमें एक पूरा शहर तबाह हो गया था। परमाणु रेडिएशन का असर यूरोप और रूस तक देखा जा सकता था। साल 2000 में इस न्यूक्लियर प्लांट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।

आखिर कब थमेगी रूस और यूक्रेन की जंग
शनिवार को रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को पूरे दो साल हो गए हैं। लेकिन जंग है कि थमने का नाम नहीं ले रही। अभी तक न रूस युद्ध रोकने को तैयार है और ना ही यूक्रेन हार मानने को। यूक्रेन की राजधानी कीव में पश्चिम के कई दिग्गज नेता उसका हौसला बढ़ाने जा पहुंचे। तो उधर, रूस ने रक्षा मंत्री अपने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ जंग में आगे की रणनीति बनाने में व्यस्त नजर आए। ऐसे हालात में युद्ध समाप्ति की फिलहाल कोई संभावना दूर तक दिखाई नहीं दे रही। उधर, अमेरिकी राष्टÑपति जो बाइडन ने रूसी राष्टÑपति व्लादिमीर पुतिन को फिर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे जंग शुरू करके पहले गलती पर थे और आज भी उसे दोहरा  रहे हैं। अमेरिका ने लगे हाथ इस मौके पर रूस की पांच सौ अधिक कंपनियों पर और नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। शुद्ध ग्रस्त यूक्रेन को सैन्य एवं आर्थिक सहायता जुटाने और उसके समर्थन में यूरोपीय संघ की अध्यक्ष ऊर्सला वॉन डेर लियेन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मैलोनी और  बेल्जियम के प्रधानमंत्री एलेक्जेंडर डी क्रो राजधानी कीव पहुंचे। बोले-जंग में रूस की ओर से हथियाए गए यूक्रेनी इलाकों को जब तक फिर से हासिल नहीं कर लिया जाता, यह जंग जारी रहेगी। यहां बता दें कि इस जंग में अब तक दोनों पक्ष की ओर से पांच लाख सैनिकों के मरने का अनुमान है। करीब चालीस लाख लोगों को विस्थापित होकर पड़ोसी देशों में शरण लेनी  पड़ी है। अनुमान है कि इस जंग में 70 हजार यूक्रेनी सैनिक और दस हजार नागरिक मारे गए। रूस ने यूक्रेन के अठारह फीसदी भू-भाग पर कब्जा कर लिया है। इनमें प्रमुख डोनेस्क, लोहांसक, मारियोपोल जैसे छह शहर शामिल हैं।

युद्ध के तीसरे साल में प्रवेश होने के साथ यूक्रेन को भारी ध्वंस के साथ कई तरह की दिक्कतों और आर्थिक संकटों से भी जूझना पड़ रहा है। हालांकि रूस भी इससे प्रभावित हुए बिना नहीं रहा। पश्चिम की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों से शुरुआत में उसे कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन अब उसके आर्थिक हालात में काबू में हैं। 24 फरवरी 2022 को आरंभ हुए इस युद्ध में रूस को उम्मीद थी कि वह यूक्रेन को आसानी से हरा देगा। लेकिन यूक्रेन वासियों और सेना की ओर से मिले कड़े मुकाबले के कारण, उसे वांछित कामयाबी नहीं मिल सकी। उसकी यह सोच रही होगी कि युद्ध के जरिए वह यूक्रेन को काबू कर मौजूदा जेलेंस्की सरकार का तख्ता पलटकर अपनी समर्थक सरकार बना लेगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हालांकि उसने यूक्रेन के कुछ पूर्वी इलाके को जरूर जीत लिया है।

यूक्रेन के मुकाबले में बने रहने के पीछे, अमेरिकी नेतृत्व में पश्चिमी यूरोपीय देशों की ओर से मिली आर्थिक और सैन्य साजोसामान की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। यूरोपीय देष भी द्वितीय विश्वयुद्ध (वर्ष 1945) के बाद इस बड़ी जंग की चपेट में आए बिना नहीं रहे। उन्हें ऊर्जा आपूर्ति, महंगाई की समस्याओं से जूझना पड़ा है। सिर्फ यूरोपीय देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक ऊर्जा और खाद्य आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई। इससे पूरी दुनिया को आर्थिक संकट के साथ अनेक समस्याओं से आज तक जूझना पड़ रहा है। सामरिक और भू-राजनीतिक दृष्टि से पूरा विश्व दो खेमों में बंटा नजर आया। वैश्विक कूटनीति में भी तेजी के साथ बदलाव आया। बहुध्रुवीय संबंधों, ग्लोबल साउथ की नई अवधारणा पनपी है। यदि इस जंग के मूल में जाएं तो जानकारी मिलती है कि वर्ष 1991 में रूसी सोवियत संघ के पतन के बाद दुनिया में तेजी से बदलाव आया। जर्मनी का एकीकरण हुआ। यूरोपीय संघ की नींव पड़ी। रूस को अंदाज था कि नाटो का भी अब विस्तार नहीं होगा। लेकिन हुआ उलटा। आज इसके सदस्यों की संख्या बढ़कर 33 तक जा पहुंची। यूक्रेन की सीमाएं चूंकि रूस से मिलती है। उसकी समर्थित सरकार के पतन के बाद यूक्रेन में नई विचारधारा वाली जेलेंस्की सरकार गठित हुई। उसका पश्चिमी रूख (यूरोपीय संघ और नाटो में शामिल होने के प्रयास) से रूस को खतरे का आभास हुआ। रूस चूंकि संयुक्त राष्टÑ सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य है। उसे वीटो का अधिकार भी है। यह परिषद विश्व में शांति और सुरक्षा कायम करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में किसी स्थायी सदस्य की ओर से युद्ध की शुरुआत करना, इसे सही कदम नहीं माना जा सकता है। ऐसे में रूस की ओर से विश्व शांति भंग करने वाला कदम उठाना, आश्चर्यजनक है। नाटो और यूरोपीय संघ के सदस्य देश, बेशक रूस से वापस अपनी सीमा में लौट जाने की सार्वजनिक मांग कर रहे हैं। यूक्रेन को रूस से हो रही जंग में मदद कर रहे हैं। लेकिन अब अमेरिका की भी स्थिति पहले जैसी नहीं रही है। यूक्रेन को उसकी ओर से दी जा रही मदद के विरोध में भी तो वहां स्वर उठ रहे हैं।

Russia- Ukraine War : रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
कीव। यूक्रेन के पूर्वी शहर पोक्रोव्स्क में आवासीय इमारतों पर रूसी मिसाइल हमले में कम से कम सात लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए।रूस द्वारा दो मिसाइलों ने पोक्रोव्स्क शहर पर हमला किया। इस हमले में करीब सात लोगों की मौत हो गयी और पुलिस अधिकारियों, बचावकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी हैं। यहां बचाव प्रयास जारी हैं।

दोनेत्सक क्षेत्र के प्रमुख पावलो क्रिलेंको ने बताया कि पहले हमले में पांच नागरिकों की मौत हो गई और दूसरे हमले में आपातकालीन सेवाओं का एक अधिकारी तथा एक सेना का एक जवान भी मारा गया। उन्होंने कहा कि नष्ट हुईं ऊंची इमारतें, निजी घर, प्रशासनिक भवन, रेस्टोरेंट और होटल थीं।यूक्रेनी अधिकारियों ने एक टेलीग्राम पर लिखा कि रूस एक आतंकवादी राज्य है। उसे उसके अपराधों के लिए दंडित किया जाना चाहिए! उन्होंने कहा कि दूसरी मिसाइल पहली मिसाइल के 40 मिनट बाद गिरी, जिसमें सात लोग मारे गए और बचावकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए।

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि कल शाम को खार्किव क्षेत्र में निजी घरों पर रूसी मिसाइल हमले में करीब दो नागरिक मारे गए। उन्होंने कहा कि इस हमले में पांच लोग घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, ये हमले उत्तर-पूर्वी यूक्रेन में एक रक्त स्थानांतरण केंद्र पर रूसी निर्देशित बम हमले के एक दिन बाद हुए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

15 नाटो सदस्य यूक्रेन के विलय का समर्थन करने के लिए तैयार : ओल्हा स्टेफनिशिना
कीव। यूक्रेन के यूरोपीय और यूरो-अटलांटिक एकीकरण की उप प्रधानमंत्री ओल्हा स्टेफनिशिना ने सोमवार को कहा कि कम से कम 15 नाटो सदस्य देशों से 11-12 जुलाई को होने वाले विनियस शिखर सम्मेलन के दौरान गठबंधन में कीव के संभावित शामिल होने का समर्थन करने की उम्मीद है। यूक्रेनी समाचार पत्र डेजरकालो टायजनिया ने स्टेफनिशिना के हवाले से कहा कि अगर हम 30-बिंदु पैमाने या 31-बिंदु पैमाने पर निर्णय लेते हैं, तो उन देशों से कम से कम 15 बिंदु हैं जो इस तरह के निर्णय की आवश्यकता को समझते हैं। यह सवाल नहीं है कि वे यूक्रेन का समर्थन करते हैं या नहीं - सभी देश यूक्रेन का समर्थन करते हैं। सभी देशों ने अभूतपूर्व ऐतिहासिक और राजनीतिक निर्णय लिए हैं।

उन्होंने कहा कि यूरोपीय नाटो सदस्य देशों के भारी बहुमत  ने गठबंधन में यूक्रेन की संभावित सदस्यता का समर्थन किया क्योंकि यह कदम एक सुरक्षा गारंटी था। पिछले हफ्ते, नाटो महासचिव स्टोलटेनबर्ग ने कहा था कि विनियस शिखर सम्मेलन से पहले सहयोगी दल यूक्रेन को 31 देशों के समूह में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजने के बारे में बात नहीं कर रहे थे। नाटो प्रमुख ने दोहराया कि यूक्रेन कब गठबंधन में शामिल होगा, इसकी सटीक तारीख बताना असंभव है, रूस के साथ सैन्य संघर्ष समाप्त होने तक यूक्रेन की सदस्यता पर चर्चा नहीं की जाएगी।

मित्र राष्ट्र 2008 में बुखारेस्ट में नाटो शिखर सम्मेलन में इस बात पर सहमत हुए कि यूक्रेन भविष्य में नाटो का सदस्य बनेगा, लेकिन कीव की दलीलों के बावजूद, उन्होंने बार-बार इसे विशिष्ट तारीखों के साथ एक समय-सीमा देने से इनकार कर दिया है जिसके द्वारा यह गठबंधन में शामिल हो सकता है। यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद यूक्रेन ने सितंबर 2022 में त्वरित नाटो सदस्यता के लिए आवेदन किया था।

रूस-यूक्रेन युद्ध ने बर्बाद कर दी हंसते-खलते बच्चों की जिंदगी
कीव। तेज बम विस्फोट हुआ और आसमान में धुएं का काला बादल छा गया। दो बच्चे आंखों को मलते हुए इस घने धुएं के बीच कुछ देखने समझने की कोशिश कर रहे हैं। नौ साल की ओल्हा हिंकिना और उसका दस साल का भाई आंद्रेई कुछ न समझ पाने पर जोर जोर से अपने पिता को पुकारना शुरू कर देते हैं। लेकिन धुएं के गुबार के बाद पसरे सन्नाटे में से कोई आवाज नहीं आती क्योंकि उनके पिता इस विस्फोट में मारे जा चुके हैं। रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष से सैंकड़ों मासूम जिंदगियां भी अछूती नहीं रही हैं। रूसी हमलों में न जाने कितने घर बर्बाद हो गए और यूक्रेन के पूर्वी डोनेट्स्क इलाके में ऐसे ही एक विस्फोट ने इन दोनों बच्चों से उनके पिता का साया छीन लिया।

पिता की तलाश में ये भाई-बहन जब बरामदे के पास पहुंचे तब उन्होंने अपने पिता को खून से लथपथ पाया और उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। आंद्रेई ने कहा कि मेरे पिता की सुबह सात बजे मौत हो गई। फिलहाल, दोनों भाई बहन अभी पोलैंड की सीमा के पास सुरक्षित पश्चिमी शहर लवीव में हैं।

बच्चों के दिमाग पर असर कर रहा युद्ध
रूस के लगातार आक्रमण और बमबारी के कारण लाखों लोग बेघर और सैंकड़ों बच्चे अनाथ हो गए हैं। दोनों भाई-बहन भी अब यूक्रेन के उन बच्चों में शामिल हो गए हैं जिनका जीवन युद्ध से प्रभावित हुआ है। हिंसा में जिंदा बचे रह गए बच्चों के साथ काम करने वाली मनोवैज्ञानिक ओलेक्जेंड्रा वोल्खोवा ने कहा कि भले ही बच्चे सुरक्षित इलाकों में चले गए हों, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे अपने साथ हुई हर बात को भूल गए हैं।

1000 से अधिक घायल
यूक्रेन के सामान्य अभियोजक कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में कम से कम 483 बच्चों की जान चली गई है और लगभग 1,000 बच्चे घायल हुए हैं। इस बीच, यूनिसेफ ने कहा है कि यूक्रेन के कुल 15 लाख बच्चे अवसाद, घबराहट, सदमे के बाद के तनाव संबंधी रोग तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और इनका असर लंबे समय तक रहने की आशंका है। यूक्रेन की राष्ट्रीय समाज सेवा ने बताया कि करीब 1,500 बच्चे अनाथ हो गए हैं। डोनेट्स्क जो युद्ध का केंद्र है, वहां सबसे अधिक संख्या में बच्चे हताहत हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार डोनेट्स्क में 462 बच्चों की मृत्यु हुई है या वे घायल हुए हैं। हालांकि इस आंकड़े में रूसी कब्जे वाले मारियुपोल से हताहतों की संख्या शामिल नहीं है जो डोनेट्स्क का ही हिस्सा है क्योंकि उस इलाके में यूक्रेन के अधिकारियों के लिए मृतकों और घायलों का पता लगाना मुश्किल काम है।

यूक्रेन को एफ-16 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति नहीं कर सकता : स्पेन
मेड्रिड। रक्षा मंत्री मार्गारीटा रॉबल्स ने मंगलवार को कहा कि स्पेन यूक्रेन को एफ-16 लड़ाकू विमान उपलब्ध नहीं करा सकता क्योंकि उसके पास इस प्रकार के विमान नहीं हैं, लेकिन वह कीव को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है। रॉबल्स ने यूरोपीय संघ के रक्षा मंत्रियों की बैठक से पहले कहा,''हम यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं, हम यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखेंगे, क्योंकि हमें लगता है कि हमें एकजुट रहना होगा, लेकिन स्पेन के पास फिलहाल एफ-16 नहीं है।"

उन्होंने कहा कि स्पेन ने एक हजार से अधिक यूक्रेन के सैनिकों और कई चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया है। मैड्रिड के पास एफ-16 लड़ाकू विमानों के उपयोग के लिए यूक्रेन के पायलटों को प्रशिक्षित करने के लिए कोई संसाधन नहीं है। इससे पहले दिन में यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा कि कई यूरोपीय देशों में एफ-16 प्रशिक्षण कार्यक्रम पहले ही शुरू हो चुका है। नाटो गठबंधन ने हाल ही में यूक्रेन को एफ-16 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति करने का वादा किया है। अमेरिका में रूसी राजदूत अनातोली एंटोनोव ने यूक्रेन को एफ-16 के संभावित हस्तांतरण ने संघर्ष में नाटो की भागीदारी पर सवाल उठाया।

यूक्रेन को 3.9 करोड़ कनाडाई डॉलर का नया सैन्य सहायता पैकेज प्रदान करेगा कनाडा
ओटावा। कनाडा यूक्रेन के लिए 3.9 करोड़ कनाडाई डॉलर का नया सैन्य सहायता पैकेज प्रदान कर रहा है। राष्ट्रीय रक्षा विभाग ने यह घोषणा की है। विभाग ने शुक्रवार को एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि करीब 3.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर की इस सहायता में 33 लाख लीटर बहु-आवश्यक ईंधन आपूर्ति, मॉड्यूलर फ्लोटेशन ब्रिज एसेट्स, मेडिकल प्राथमिक चिकित्सा किट तथा स्नाइपर राइफलें और गोला बारूद शामिल हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, कनाडा द्वारा यूक्रेन को दिये गये सभी आठ लेपर्ड 2 मुख्य युद्धक टैंकों को पोलैंड पहुंचा दिया गया है, और कनाडा ने लेपर्ड 2 टैंक के संचालन और रणनीति पर यूक्रेनी टैंक कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के प्रयासों में सहायता के लिए तीन लेपर्ड गनरी स्किल ट्रेनर तैनात किए हैं। गौरतलब है कि फरवरी 2022 से कनाडा ने यूक्रेन को सैन्य सहायता में एक अरब कनाडाई डॉलर से अधिक प्रदान करने की प्रतिबद्धता जतायी है, जिसमें आठ लेपर्ड 2 मुख्य युद्धक टैंक, एक राष्ट्रीय उन्नत सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली, 39 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, टैंक रोधी हथियार और उच्च-रिजोल्यूशन ड्रोन कैमरे शामिल हैं।

यूक्रेन में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए संघर्ष जारी
कीव। यूक्रेन में रूस द्वारा मिसाइलों और ड्रोन से किए गए हमलों के बाद देश की लगभग 80 प्रतिशत आबादी को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है और बिजली-पानी सेवाओं को फिर से बहाल करने के लिए संघर्ष जारी है। कीव के मेयर विताली क्लिटस्को ने गुुरुवार को कहा कि शहर में रूसी हमलों के 24 घंटे से ज्यादा समय के बाद भी शाम तक लगभग 60 प्रतिशत घरों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी पानी की आपूर्ति को बहाल करने में सक्षम हैं, लेकिन सबसे पहले अभी भी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं। नार्वे शरणार्थी परिषद (एनआरसी) के महासचिव जान एगेलैंड ने कल एक बयान जारी कर कहा कि रूस बहुत मजबूत अवधारणा बना रहा है। वह यूक्रेन के नागरिक के ठिकानों आक्रमण कर रहा है। उन्होंने रूस द्वारा पावर ग्रिड पर लगातार हमलों का उल्लेख करते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में आम नागरिक बिजली और पानी के बिना रहने को मजबूर है।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराने की कगार पर है और लाखों लोगों को हाल के सप्ताहों में आपातकालीन ब्लैकआउट का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि रूस ने नौ महीने के युद्ध के बाद यूक्रेन को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर करने के पावर ग्रिड पर हमला किया है।

नासा द्वारा अंतरिक्ष से जारी किए गए उपग्रह चित्रों से पता चलता है कि रात में यूक्रेन में अंधेरा ही अंधेरा छाया हुआ है। जो धब्बे की तरह दिखाई दे रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे मानव जीवन के लिए खतरनाक परिणाम बताते हुए कहा कि इसके कारण लाखों लोग अपने घरों को छोड़ सकते हैं। जबकि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेनी नागरिकों को भारी कष्ट पहुंचाने के लिए सर्दियों में पावर ग्रिड पर हमला करना हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि सभी तीन परमाणु केंद्रों को राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़ दिया गया है।

यूक्रेन को स्पेन से मिलेगी मानवीय सहायता
कीव। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि देश को जल्द ही स्पेन से नई सैन्य और मानवीय सहायता मिलेगी। स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेर्स के साथ बातचीत के बाद कुलेबा ने बुधवार को कहा कि जल्द ही यूक्रेन को स्पेन से एस्पाइड एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम और मिसाइलों सहित अन्य सैन्य उपकरण मिलेंगे।

कुलेबा ने कहा कि स्पेन यूक्रेन को चार हॉक एयर डिफेंस सिस्टम, टैंक रोधी मिसाइल सिस्टम, बंदूकें और गोले, साथ ही अन्य सैन्य उपकरण उपलब्ध कराएगा। अल्बेर्स ने कहा कि स्पेन यूक्रेन को 30 एम्बुलेंस उपलब्ध करा रहा है और इसके साथ, जल्द ही यूक्रेन की चिकित्सा सुविधाओं और बिजली जनरेटर भी प्रदान करेगा।