eradication - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की बड़ी अपील, 5 साल तक के हर बच्चे को जरूर पिलाएं पोलियो की दो बूंद
नागौर। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा है कि "पोलियो मुक्त भारत हमारी बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इसे बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। खींवसर रविवार को अभियान की शुरुआत नागौर जिले के खींवसर के पुराना पंचायत भवन से बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर की। इस अवसर पर विधायक रेवंत राम डांगा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

खींवसर ने अभिभावकों से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद अवश्य पिलाने की अपील करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही अभियान शत-प्रतिशत सफल होगा। वहीं इस अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ राजकीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ताऊसर में जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाकर किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की दवा पहुंचाना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा अभिभावक अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

डॉ. सैनी ने बताया कि जिले में पांच वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 38 हजार 941 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले में 1,629 पोलियो बूथ, 69 ट्रांजिट टीम, 158 मोबाइल टीम, 7,883 टीकाकर्मी तथा 256 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश वर्मा ने बताया कि अभियान के लिए करीब 3.50 लाख वैक्सीन डोज, 17,500 वायल एवं 111 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। बूथ दिवस के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलायेगी ताकि जिले का कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे।

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
जयपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर प्रथम जिले में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से मल्टी-ड्रग रेजिस्टेंट ट्यूबरकुलोसिस (एमडीआर-टीबी) से पीड़ित मरीजों को पोषण किट वितरित की जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को आवश्यक पोषण सहायता उपलब्ध कराकर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना तथा उपचार के दौरान बेहतर स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि टीबी उन्मूलन केवल दवा उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों को संतुलित और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना भी बेहद जरूरी है।

विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से टीबी रोगियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और पोषण सहायता प्रदान की जा रही है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार खत्री ने कहा कि एमडीआर-टीबी मरीजों के लिए नियमित उपचार के साथ पौष्टिक आहार अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिविरों के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक किया। विभाग का लक्ष्य जनसहभागिता और सतत प्रयासों के जरिए टीबी मुक्त जयपुर और टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करना है।

मानसून से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मच्छरजनित रोगों पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान शुरू
जयपुर। मानसून पूर्व मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जून माह को एंटी मलेरिया माह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। पूरे जिले में माहभर विशेष अभियान चलाकर मच्छरों की रोकथाम, लार्वा नियंत्रण और जनजागरूकता गतिविधियों को तेज किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि मानसून के दौरान मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सोर्स रिडक्शन, एंटीलार्वल तथा एंटी-एडल्ट गतिविधियां व्यापक स्तर पर संचालित की जाएंगी। जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर विशेष कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 16 से 30 जून तक हैचरी क्रियाशील पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसके तहत स्थायी जलाशयों और अन्य जल स्रोतों में गम्बुशिया मछलियां छोड़ी जाएंगी। यह मछलियां मच्छरों के लार्वा को खाकर उनके प्रजनन पर प्रभावी नियंत्रण करती हैं। अभियान के दौरान जागरूकता रैलियां, जनसंवाद, नुक्कड़ सभाएं और आईईसी गतिविधियां भी आयोजित होंगी। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।

विलायती बबूल के उन्मूलन के लिए योजना बने : मदन दिलावर
जयपुर। प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन की दिशा में राज्य में विलायती बबूल (जूलिफ्लोरा) के उन्मूलन को लेकर शनिवार को पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में वन मंत्री संजय शर्मा के साथ  पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी भी उपस्थित रहे। बैठक में दिलावर ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि चरणबद्ध कार्ययोजना बनाकर विलायती बबूल के उन्मूलन के लिए प्रभावी अभियान संचालित किया जाए। ताकि स्थानीय प्रजातियों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके और पर्यावरणीय संतुलन को मजबूती मिले।

गुर्जर महासभा का कुरीतियों के खात्मे पर अहम निर्णय: बेटी की शादी में नहीं होगा प्रीतिभोज
बांदीकुई।बालाजी मंदिर तलाई झुपड़ीन में राजस्थान गुर्जर महासभा के तहसील अध्यक्ष बाबूलाल छावड़ी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। महासभा के महामंत्री रतन सिंह पटेल ने बताया बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सभी पंच पटेल व प्रबुद्ध जनों ने विचार रखे। 29 मई को आभानेरी में श्री देवनारायण मंदिर प्रांगण में समाज सुधार के लिए हुई।

बैठक में रखे गए विचारों का अनुमोदन किया गया। बैठक में लड़की की शादी में गांव का प्रीतिभोज बंद करने, निमंत्रण केवल व्हाट्सएप और फोन से देने और कार्ड नहीं बांटने, महिला संगीत में बर्तन गिफ्ट वितरण नहीं करने ,बढ़ार दुल्हन विदाई के दिन दूल्हा सहित सिर्फ 5 व्यक्तियों को रुकने, डीजे बंद करने का सुझाव सामने आए। जिनका क्रियान्वयन देवउठनी ग्यारस विक्रम संवत 2079 सन 2022 से लागू करने के लिए सभी पंच पटेल व प्रबुद्ध जनों ने सहमति जताई। बैठक मे तहसील अध्यक्ष बाबूलाल छावड़ी,महामंत्री रतन सिंह पटेल, पूर्व सरपंच राम सिंह महाणा, सरपंच गुठ्ठल कांवर, अमरसिंह महाणा ,देवराज चाड,पूर्व अध्यक्ष मानसिंह चौहान, कृष्ण सोडाला, विकास पोसवाल ,रतन झुपडीं, खुशीराम, कजोड़,नाथूसिंह सोडाला, मोहनलाल दायमा, गिर्राज डोई, मुकेश माल, कल्लू माल, जगदीश छावडी, कजोड़ झुपड़ींन, सुरेश मोराडी सहित अनेक पंच पटेल व प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।