nsui protest - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सांसदों के लिए बहुमंजिला आवास हैं, सत्य निकेतन जैसे हादसे रोकने को विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए भी बनें हॉस्टल: कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने से छात्रों की मौत की घटना पर गहरा दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा देशभर के विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए पर्याप्त और सुरक्षित हॉस्टल बनाने की मांग की है। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रभारी और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य कन्हैया कुमार तथा एनएसयूआई के अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब सांसदों के लिए बहुमंजिला आवास की व्यवस्था हो सकती है तो देश के विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए भी सुरक्षित हॉस्टल बनाए जाने चाहिए, ताकि सत्य निकेतन जैसे हादसों को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के आसपास बड़ी संख्या में छात्र जर्जर निजी पीजी में रहने को मजबूर हैं, जहां सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता। उन्होंने सवाल किया कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए एक भी हॉस्टल क्यों नहीं बनाया। विश्वविद्यालय की जिन जमीनों को शादी समारोहों के लिए किराये पर दिया जा रहा है, वहां छात्रों के लिए हॉस्टल बनाए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक तरफ सत्य निकेतन में छात्र इमारत गिरने से दबकर मर रहे हैं और दूसरी तरफ देश के गृह मंत्री गोवा में भाजपा कार्यालय का फीता काट रहे हैं। उन्होंने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और एमसीडी आयुक्त की जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि वह छोटी-छोटी घटनाओं पर ट्वीट करते हैं लेकिन छात्रों की जान जाने की घटना पर उनकी संवेदनशीलता दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि केवल कुछ लोगों को गिरफ्तार या निलंबित कर देने से उन परिवारों को उनके बच्चे वापस नहीं मिल सकते, जिन्होंने उन्हें खोया है।

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई की नेताओं ने कहा उन्होंने दिल्ली में किराये और पीजी व्यवस्था को लेकर स्पष्ट कानून बनाने तथा सभी पीजी की जांच कराने की मांग की और कहा कि बिना सुरक्षा मानकों के छात्रों को रहने की जगह देकर उनकी जान से खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हादसे को 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद मलबा पूरी तरह नहीं हटाया जा सका और यह भी स्पष्ट नहीं है कि उसमें कितने लोग दबे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन राहत एवं बचाव के साथ सच छिपाने का भी काम कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से हादसे की जिम्मेदारी लेने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और कहा कि मृत छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जानी चाहिए।

दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तर और दक्षिण परिसर के आसपास बड़ी संख्या में चल रहे निजी पीजी और हॉस्टल पर उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हें चलाने वालों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण जर्जर इमारतों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई सभी छात्रों के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने की लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने दावा किया कि हादसे के समय मौके पर पर्याप्त पुलिस, मेडिकल टीम और बचाव दल मौजूद नहीं था तथा शुरुआत में केवल एक एंबुलेंस मौजूद थी। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे छात्रों की मदद की।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के बहिष्कार संबंधी एक सवाल पर उन्होंने इस बात से इनकार किया और कहा कि यह कांग्रेस की संस्कृति नहीं है इसलिए एनएसयूआई चुनाव लड़ेगा।

एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
जयपुर। एनएसयूआई के आरयू में आरएसएस के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल की 'प्रमुख जन गोष्ठी' का  धरना देने पर पुलिस ने आरयू कैम्पस को अभेद्य दुर्ग में तब्दील कर दिया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा और कैम्पस में सख्ती से प्रवेश दिया। दोपहर के समय हॉस्टल से बाहर गए छात्र-छात्राओं को वापस लौटने पर मिन्नतें करने के बाद कैम्पस में प्रवेश दिया। एनएसयूआई कार्यकर्ता दोपहर एक बजे से मुख्य द्वार एकत्रित होने लगे, लेकिन जैसे ही मुख्य द्वार पर नारेबाजी करते हुए बैरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश की तो उनको कैम्पस में नहीं घुसने दिया। बाद में पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में हल्की झड़प हुई। छात्र नेता डॉ.रामसिंह सामोता ने बताया कि विश्वविद्यालय को साम्प्रदायिकता की प्रयोगशाला बनाया जा रहा है। पुलिस ने छात्र नेता मोहित यादव, महेश चौधरी, महावीर गुर्जर, हुसैन सुल्तानिया, मेघराज गुर्जर, मनीष मेघवंशी, वियोना जाट को पकड़कर शहर का चक्कर लगवाती रही। बाद में बस्सी थाने ले जाकर छोड़ दिया।

नारी परंपरागत रूप से सशक्त-रामलाल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल ने कहा कि भारत में नारी परंपरागत रूप से सशक्त है। समाज को उनके मार्ग के अवरोध हटाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने शुक्रवार को  मातृशक्ति के लिए आयोजित 'प्रमुख जन गोष्ठी' को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर ने नारी को पुरुष की तुलना में अधिक गुण देकर भेजा है। जिस काम को नारी संभालती हैं, वह उसे गंभीरता, चिंता और समर्पण के साथ पूरा करती हैं। मुख्य अतिथि कोटा कृषि विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ. विमला डूंकवाल ने भी सम्बोधित किया।

महिला सशक्तीकरण को राजनीतिक स्वार्थ की भेंट चढ़ाना दुर्भाग्यपूर्ण: मदन राठौड़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई कार्य नहीं बचा, इसलिए अनुमति लेकर किए गए मनसा के कार्यक्रम का विरोध कर रहे है। महिला सशक्तिकरण जैसे गंभीर विषय को भी राजनीतिक स्वार्थ की भेंट चढ़ाना दुर्भाग्यपूर्ण है। महिलाएं अनुमति लेकर कार्य नहीं करेगी क्या! जब वे एक कॉलेज में मणिशंकर अय्यर को लेकर कार्यक्रम करते है तो उनकी पीठ थपथपाई जाती है, वहीं महिलाएं कार्यक्रम करें तो विरोध, कांग्रेस का यह दोहरा चरित्र सही नहीं है। क्या महिलाओं के एक सकारात्मक सामाजिक कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जोड़कर फर्जी पोस्टर फैलाना और उसके आधार पर विरोध करना, एनएसयूआई नेताओं की नई राजनीति बन गई है।

आरयू में राजस्थानी भाषा खोलने को
लेकर छात्रों का आन्दोलन तेज
राजस्थान विश्वविद्यालय में राजस्थानी भाषा एवं संस्कृति के स्वतंत्र विभाग की स्थापना की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। कुलगुरु सचिवालय के बाहर दो विद्यार्थी लोकेन्द्र सिंह और पूजा शेखावत पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है कि राजस्थानी भाषा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन विश्वविद्यालय में अब तक इसका स्वतंत्र विभाग स्थापित नहीं किया गया है। वे मांग कर रहे हैं कि अन्य भाषाओं की तरह राजस्थानी भाषा के लिए भी नियमित पाठ्यक्रम शुरू किए जाएं। विद्यार्थियों का कहना है अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे छात्रों में असंतोष बढ़ रहा है।

आरएसएस कार्यक्रम के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन : विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर की नारेबाजी, पुलिस हिरासत में कई कार्यकर्ता
जयपुर। आरएसएस के कार्यक्रम के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान विश्वविद्यालय में आरएसएसक के कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें आरएसएस के वरिष्ठ नेता रामलाल महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसकी सूचना पर एनएसयूआई कार्यकर्ता मौके पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करने लगे। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और कई कार्यकर्ताओं को पकड़कर थाने ले गई। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध भी किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। वहीं, एनएसयूआई का आरोप है कि उन्हें शांतिपूर्ण विरोध करने से रोका गया और जबरन हिरासत में लिया गया। गौरतलब है कि कार्यक्रम को लेकर पहले से ही विवाद की स्थिति बनी हुई थी। प्रशासन की सतर्कता के चलते फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां जारी हैं।

सुखाड़िया विश्वविद्यालय के छात्रों का आन्दोलन छठे दिन भी जारी : महाराणा प्रताप के मुखौटे पहनकर प्रदर्शन-मार्च, कुलपति के नेमप्लेट पर काली स्याही पोतकर जाहिर किया आक्रोश
उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा के औरंगजेब को लेकर आपत्तिजनक बयान और विभिन्न अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों ने शुक्रवार को छठे दिन भी प्रदर्शन किया। कला महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में सैकड़ों ने छात्र विश्वविद्यालय परिसर से मार्च निकालते कुलपति का उनके आवास पर घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति के नाम-पट्टिका पर काली स्याही पोतकर आक्रोश जाहिर किया। इस पर पुलिस ने चार विद्यार्थियों को हिरासत में लिया है।अभाविप के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने महाराणा प्रताप के मुखौटे पहनकर परिसर में रैली निकाली और विरोध जताया। प्रदर्शन की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर से हुई, जहां नारेबाजी कर छात्रों ने कुलपति आवास की ओर कूच किया। उन्होंने आवास के बाहर धरना शुरू कर दिया और मांग की कि प्रो. मिश्रा अपने बयानों के लिए सार्वजनिक माफी मांगे तथा वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच हो।

छात्रों का आरोप है कि कुलपति के बयान न केवल अपमानजनक हैं, बल्कि विश्वविद्यालय प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार को भी उजागर करते हैं। इधर यूनिवर्सिटी के संघटक आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, लॉ सहित सभी कॉलेज में क्लास नहीं लगी। पुलिस ने छात्र नेता देवेंद्र सिंह, समीर मेघवाल, नारायण सिंह और मयंक सिंह को हिरासत में लिया। इधर, छात्र नेताओं के हिरासत में लिए जाने से छात्र और आक्रोशित हो गए। सभी को प्रतापनगर थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है। गिरफ्तारी के बावजूद विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों का रोष कम नहीं हुआ। शेष प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन को जारी रखने की घोषणा की है।

सरकार को तत्काल भेजें रिपोर्ट
कुलपति प्रो. मिश्रा को लेकर उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन शुक्रवार को संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी से मिले और कुलपति पर लग रहे आरोपों की जांच कर रिपोर्ट राजभवन व सरकार को भेजने के लिए कहा। इधर, देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी, प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने वक्तव्य जारी कर राज्यपाल से सुखाड़िया विश्विद्यालय की कुलगुरु को तुरंत प्रभाव से पदमुक्त करने की मांग की।

सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरु अपने ही बयान से बदलीं : एनएसयूआई कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर, कुलगुरु का आज निलंबन नहीं तो कल उदयपुर बंद
उदयपुर। उदयपुर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा अब अपने ही बयानों से बदल गई। बुधवार सुबह उन्होंने विवादित बयान के आरोपों को दरकिनार करते हुए इसे साजिश बताया तो शाम तक जारी एक अन्य वीडियो में उन्होंने इस विवादित बयान पर माफी मांग ली है। हालांकि, उनकी इस क्षमा याचना पर उन्हें किसी प्रकार की राहत नहीं मिली है। एबीवीपी, एनएसयूआई के बाद अब राजपूत करणी सेना के बैनर तले जुटे सर्वसमाज ने एक स्वर में हुंकार भरी कि यदि गुरुवार तक कुलगुरु का निलंबन नहीं होता है तो शुक्रवार को उदयपुर बंद किया जाएगा। सेना के संभागीय अध्यक्ष डा. परमवीरसिंह दुलावत ने तो खुली चेतावनी दी है कि बंद के दौरान यदि कहीं किसी छात्र पर बल प्रयोग हुआ तो उसके परिणाम विपरीत होंगे।

एबीवीपी ने भी कुलगुरु पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए हैं तो एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रकाश द्वार पर भूख हड़ताल शुरु कर दी है। छात्र संगठनों ने बुधवार को भी विश्वविद्यालय के सभी संघटक कॉलेजों को बंद करवाया, हालांकि इस दौरान परीक्षा को बंद से मुक्त रखा गया था।इ धर बार एसोसिएशन की तरफ से बुधवार को राज्यपाल के नाम कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कुलगुरु प्रो.मिश्रा को अविलंब हटाने की मांग की गई है।

माओवादियों से प्रभावित है कुलगुरु :   खराड़ी
जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि कुलगुरु के बयान से लगता है कि वे माओवादियों से प्रभावित हैं। इस तरह का आचरण करने वाले कुलगुरु को बर्खास्त कर देना चाहिए। एक वीसी पहले भी यहां आया था जिसने गुलाबचंद कटारिया को जूते की माला पहनाने की बात कहीं, उनका क्या हाल हुआ सबको पता है। कुलपति खुद को इतिहास की जानकार समझती हैं जबकि उन्हें इतिहास पढ़ना चाहिए।  मेरा मानना है कि वह कहीं न कहीं माओवादियों से प्रभावित हैं। हमारे पूर्वजों के इतिहास का अध्ययन होना चाहिए और उदयपुर के निवासी इस मामले से बहुत नाराज हैं।

ऐसे बदले कुलगुरु के सुर
सुबह जारी एक वीडियो में कुलगुरु प्रो. मिश्रा ने कहा कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़ के पेश किया गया है, यह मेरे खिलाफ साजिश है। कुछ अस्थाई और स्थाई लोग है जो ऐसा कर रहे हैं। विद्यार्थी ऐसा नहीं कर सकते। कांफ्रेंस में मैंने ऐतिहासिक संदर्भ में बताया कि महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान और अकबर सभी राजा अच्छे थे। इससे आगे कहा था कि औरंगजेब भी कुशल प्रशासक था, लेकिन उतना अच्छा नहीं था।

शाम को कहा, माफी मांगती हूं
शाम को जारी हवीडियो में कुलगुरु ने कहा कि कांफ्रेंस में मेरे द्वारा कुछ भूल से बोल दिया गया था, उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं। मेरे इस वक्तव्य से सर्व समाज को ठेस पहुंची है, उसके लिए क्षमा याचना करती हूं। विशेष रूप से  राजपूत करणी सेना एवं समस्त मेवाड़ जनता से क्षमा याचना करती हूं। जय हिंदी, जय भारत, जय मेवाड़।

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में बवाल : एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को खून से लिखा पत्र, बायकॉट के चिपकाए पोस्टर
उदयपुर। औरंगजेब को कुशल शासक बताने वाली सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा का विरोध चरम पर पहुंच चुका है। एबीवीपी एवं एनएसयूआई के बाद सुविवि के संयुक्त कर्मचारी संघ ने कुलगुरु के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को दिन भर छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया तो शाम को सचिवालय पहुंची कुलगुरु को छात्रों ने उन्हीं के कमरे में बंद कर चैनल गेट पर ताला जड़ दिया गया। इससे पूर्व एबीवीपी ने पूरे सुविवि परिसर में कुलगुरु के बायकॉट के पोस्टर-स्टिकर चस्पा किए तो एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने खून से राज्यपाल एवं कुलाधिपति को पत्र लिखकर कुलगुरु को तुरंत निलंबित करने की मांग रखी।

संयुक्त कर्मचारी संघ ने भी कुलगुरु के मामले में चुप्पी तोड़ते हुए वित्तीय अनियमितता के आरोप जड़ते हुए उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है। मंगलवार सुबह जैसे ही कुलगुरु के होटल मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के किसी कार्यक्रम में आने की सूचना मिली तो आंदोलनरत छात्रनेता वहां पहुंच गए और वीसी के स्वागत में लगाई गई सामग्रियों को तोड़ दिया। इसके बाद कुलगुरु के विरोध में एकजुट हुए एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग टोलियां बनाकर विश्वविद्यालय के सभी संघटक कॉलेजों को बंद करवाया। हालांकि, इस दौरान परीक्षा संबंधित कार्यों को बाधित नहीं किया गया, लेकिन ऑरिएंटेशन, संगोष्ठी व सेमिनार को बंद करा कॉलेजों पर ताले जड़ दिए।

गुपचुप पहुंची वीसी और उनके समर्थक
मंगलवार शाम करीब पांच बजे कुलगुरु प्रो. मिश्रा व उनके समर्थक प्रो. मीरा माथुर, प्रो. एमएस ढांका सचिवालय पहुंचे। जैसे ही उनके आने की सूचना मिली तो छात्र संगठनों के समर्थक प्रशासनिक भवन पहुंचे और सारे रास्ते बंद कर दिए। इसके बाद एबीवीवी के कार्यकर्ताओं ने सचिवालय के चैनल गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान पुलिस जाप्ता भी उपस्थित था, जिन्होंने समझाइश भी की लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। उन्होंने मांग रखी गई कि कुलगुरु खुद अपना निलंबन बनाए और हमें सौंपे। यदि वे ऐसा नहीं करती है तो ताला किसी भी हालत में नहीं खोला जाएगा। देर शाम तक वीसी और उनके समर्थक शिक्षक कमरे में ही कैद थे और पुलिसकर्मी छात्रों से समझाइश का प्रयास करते रहे।

एबीवीपी-एनएसयूआई के बड़ी संख्या में समर्थकों ने जमकर किया हंगामा : मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरु ने औरंगजेब को बताया था कुशल प्रशासक
उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा के विवादित बयान पर सोमवार को छात्रों का जमकर आक्रोेश फूटा। एबीवीपी-एनएसयूआई के बड़ी संख्या में समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने समझाइश की तो छात्रों ने स्पष्ट किया कि कुलगुरु के निलंबन होने पर आंदोलन समाप्त करने को तैयार है। इससे पूर्व एहतियातन पुलिस ने प्रशासनिक भवन पर ताला लगा दिया, तो छात्र पीछे के रास्ते अंदर घुस गए और उन्होंने प्रदर्शन करते कांच तोड़ दिए। इस दौरान कुलगुरु और उनके समर्थक प्रोफेसर कहीं नजर नहीं आए।  सुबह छात्रों ने कुलगुरु के पुतले की शवयात्रा निकाली तथा रूदन करते हुए प्रशासनिक भवन के बाहर पुतला फूंका। इस आंदोलन के चलते संघटक कॉलेजों में ऑरिएंटेशन प्रोग्राम को रद्द करना पड़ गया, वहीं सुबह 11 बजे होने वाले काउंसिल ऑफ डीन्स की बैठक भी स्थगित करनी पड़ी। सुखाडिया विश्वविद्यालय परिसर के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों का जाप्ता तैनात रहा।  एबीवीपी के प्रतिनिधि मंडल ने अपराह्न में रजिस्ट्रार वीसी गर्ग से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज में यह दिया था बयान
हाल ही में कुलगुरु ने गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज की तरफ से आयोजित एक संगोष्ठी में कुलगुरु ने औरंगजेब को कुशल प्रशासक बताया था, जिसके बाद बवाल मच गया।

उच्च शिक्षा ग्रुप-4 को भेजी रिपोर्ट
एबीवीपी से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज बोराणा के नेतृत्व में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों ने रजिस्ट्रार वीसी गर्ग से मुलाकात की। इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग ग्रुप-4 के संयुक्त सचिव को अब तक हुए घटनाक्रम की रिपोर्ट भेजी गई है। इसमें कहा गया कि छात्रों में कुलगुरु की कार्यशैली एवं आचरण, पूर्व में महिलाओं को अपशब्द कहने व उनसे दुर्व्यवहार के साथ ही उनके वक्तव्य से भारी रोष व्याप्त है। छात्रों ने प्रो. एमएस ढाका के विरुद्ध अविलम्ब पुलिस कार्रवाई करने के साथ ही समस्त प्रशासनिक एवं अकादमिक पदों से हटाने की मांग की है। जिनकी प्रथम नियुक्ति की जांच के संबंध में तत्कालीन कुलाधिपति एवं राज्यपाल सचिवालय के आदेश पर प्रबंध मंडल के यह निर्णय किया था।

एनएसयूआई में बगावत, छात्र नेताओं ने किया प्रदर्शन
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में एनएसयूआई और एबीवीपी के छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष पद प्रत्याशी घोषित करने के बाद से टिकट नहीं मिलने से कई छात्रनेताओं ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। एनएसयूआई में टिकट वितरण के साथ ही बगावत तेज हो गई है।

मंत्री पुत्री ने लगाया जातिवाद का आरोप
कृषि विपणन मंत्री मुरारी लाल मीणा की बेटी निहरिका पिछले 4 साल से एनएसयूआई में सक्रिय थी। एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर रितु बराला के नाम की घोषणा करते ही निहारिका ने टिकट बांटने में जातिवाद का भी आरोप लगाया। टिकट बांटने वालों ने कहा कि एससी-एसटी के वोट नहीं है। अब हम निर्दलीय चुनाव लड़कर दिखाएंगे कि कितने वोट है हमारे। कहते हैं जाट क्षेत्र है। इसलिए आदिवासी महिला को टिकट नहीं दे सकते।

बागी सबसे बड़ी चुनौती
एनएसयूआई के पैनल की घोषणा के बाद बागी एक बार फिर एनएसयूआई की परेशानी बढ़ा सकते हैं। बीते 4 चुनाव में एनएसयूआई को राजस्थान यूनिवर्सिटी में जीत नहीं मिल पाई है, जबकि पिछली दो बार से एनएसयूआई के बागी पूजा अध्यक्ष पद पर जीते है। ऐसे में इस बार भी बागियों को रोकना एनएसयूआई के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन सकता है। निहारिका जोरवाल, संजय चौधरी, निर्मल भी एनएसयूआई के लिए मुसीबत कर सकते है।

धरने पर बागी
टिकट कटने से महेश चौधरी, संजय चौधरी, निहारिका और राजेन्द्र ने राजस्थान यूनिवर्सिटी के के बाहर धरना दिया। निहारिका के समर्थकों ने एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर छात्रों की भीड़ को हटाने का प्रयास किया।

RU में 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन या शक्ति प्रदर्शन?
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में एनएसयूआई ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने आरयू प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। छात्रनेता महेश चौधरी के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने लॉ कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय के मुख्य गेट और फिर वीसी सचिवालय तक रैली निकाली गई।

इस दौरान एनएसयूआई अपनी मांगों को लेकर कुलपति को ज्ञापन दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय कैंपस में भारी मात्रा में पुलिस चाहता भी मौजूद रहे। महेश चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय के हॉस्टल की सीटों में 10 प्रतिशत वृद्धि और विश्वविद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित 7 मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया।

हालांकि यहां सवाल यह उठता है कि छात्र हितों का दावां करने वाले ये छात्र नेता धरना-प्रदर्शन में जमकर धन-बल का इस्तेमाल करते है। जैसा कि हम फोटो में भी देख सकते है कि छात्र नेता विरोध प्रदर्शन के नाम पर आगामी छात्रसंघ चुनावों के लिए शक्ति प्रदर्शन ज्यादा कर रहे है।

भूमि अधिग्रहण को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी का प्रदर्शन, 20 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के संगठन कॉलेज के गोखले छात्रावास की भूमि अधिग्रहण करने के मामले को लेकर विरोध-प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। एनएसयूआई के विद्यार्थियों ने टोंक रोड को जाम करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। सरकार से इस भूमि को अधिग्रहण नहीं करने की मांग की। एनएसयूआई कांग्रेस का ही युवा संगठन है, लेकिन इस मामले में वह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है।

इसके अलावा भूमि अधिग्रहण को लेकर विद्यार्थी परिषद ने भी कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया, जिसमें एबीवीपी के 20 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। एक तरफ विद्यार्थी परिषद छात्र हितों के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रही थी, तो दूसरी तरफ सरकार के छात्र संगठन एनएसयूआई आंदोलन का ढोंग कर रही थी। सरकार की पुलिस ने केवल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जबकि एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार नहीं किया गया। ऐसा पक्षपात विद्यार्थी परिषद सहन नहीं करेगा। भ्रष्ट कांग्रेस सरकार और पक्षपात करने वाली पुलिस को झुकना होगा। कॉलेज की भूमि के खिलाफ संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार भूमि अधिग्रहण पर रोक नहीं लगाती। एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता, जिसमें इकाई अध्यक्ष भरत भूषण व अन्य कार्यकर्ता नरेंद्र यादव, मनु धादीच किरोड़ी लाल, सुरेंद्र डूडी, रोहित मीणा, देव और सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। कॉलेज में घुसकर गिरफ्तार करना निंदनीय है। विद्यार्थी परिषद भूमि अधिग्रहण की लड़ाई सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ेगी।

एनएसयूआई ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी में किया प्रदर्शन
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में एनएसयूआई ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय कैंपस में रैली भी निकाली। एनएसयूआई की मांग है कि विश्वविद्यालय के संगठक कॉलेजों में एडमिशन की तिथि को आगे बढ़ाया जाएं।

इसके अलावा प्रैक्टिकल क्लासेज दोबारा शुरू की जाए, विश्वविद्यालय के सभी डिपार्टमेंट्स के आगे सीसीटीवी कैमरा लगाए जाए, ताकि मोबाइल और बाइक चोरी के हादसे रुक सके। विश्वविद्यालय कैंपस की सड़कों और रोड लाइट्स को सही कराया जाए, ताकि हादसे ना हो।

एनएसयूआई ने अग्निपथ योजना के विरोध में आरएसएस के जलाए चड्डे
जयपुर। एनएसयूआई ने अग्निपथ योजना के विरोध में राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्यद्वार पर आरएसएस के चड्डे जलाकर विरोध किया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर नारे लगाए और आरएसएस के चड्डो में आग लगा दी। एनएसयूआई ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर के बाहर हमारे राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने आरएस एस के चड्डे जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बीजेपी के इशारों पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई करते हुए एनएसयूआई के पदाधिकारियों पर 307 जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह बीजेपी की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। इसी मानसिकता के खिलाफ एवं अग्नीपथ योजना के विरोध में देश में एनएसयूआई के कार्यकर्ता आरएसएस के झंडे जलाकर अपना विरोध दर्ज करा रहा है। युवाओं द्वारा अग्नीपथ योजना का विरोध लगातार जारी रहेगा और जल्द अग्नीपथ योजना वापस न लेने पर एक बड़ा उग्र आंदोलन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा सड़कों पर उतर कर किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।