renovated - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जगमंदिर का कराया जा रहा जीर्णोद्धार
कोटा । नगर विकास न्यास की ओर से किशोर सागर तालाब के बीच स्थित जगमंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।  जिस पर करीब  60,0000 रुपए खर्च किए जाएंगे। नगर विकास न्यास के अधिकारियों ने बताया कि तालाब के बीच से जगमंदिर में बने गार्डन का काफी समय से रखरखाव नहीं हो रहा था। जिससे उसकी दुर्दशा हो रही थी। लेकिन अब न्यास द्वारा जग मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। जिसके तहत जगमंदिर के गार्डन की साफ. सफाई और उसके अंदर व बाहर रंग रोगन कराया जा रहा है। उसकी छतरीयों को ठीक किया जा रहा है । जग मंदिर की एक छतरी पर रंग रोगन होने से वह दूर से ही नजर आने लगी है ।

न्यास अधिकारियों के अनुसार जगमंदिर के साथ ही किशोर सागर तालाब की चारदीवारी पर भी रंग रोगन किया जाएगा। जिस पर करीब 60,0000 रुपए खर्च किए जाएंगे । किशोर सागर तालाब को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। यहां डबल डेकर नाव चलाने की भी योजना है। साथ ही तालाब के बीच में घोड़े भी लगाए जाएंगे । जिससे पानी के बीच में वह घोड़े फव्वारों के बीच फंसे हुए नजर आएंगे। जिसका काम करीब 4 करोड रुपए की लागत से किया जा रहा है । किशोर सागर तालाब के किनारे ही जैसलमेर की तर्ज पर सलीम सिंह की हवेली का भी निर्माण किया जा रहा है 4 मंजिला हवेली पर चढ़कर लोग किशोर सागर तालाब के आसपास के पर्यटन स्थलों को देख सकेंगे । सलीम सिंह की हवेली को व्यू प्वाइंट के रूप में विकसित किया जा रहा है । करीब 7.30 करोड़ रुपए की लागत से उसका काम चल रहा है। पहली मंजिल का निर्माण पूरा हो चुका है।