exam date - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

National Testing Agency ने NEET-UG आवेदन में ऑनलाइन सुधार की सुविधा शुरू की, 13 मार्च से अभ्यर्थी कर सकेंगे फॉर्म में बदलाव
अजमेर। एनटीए की आगामी 3 मई को देश-विदेश में आयोजित होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी) के पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए अपने आवेदन विवरण में रही गलतियों व अशुद्धियों में सुधार की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी अंतिम तिथि 14 मार्च होगी। एनटीए के परीक्षा उप निदेशक के अनुसार इसके लिए करेक्शन विंडो 14 मार्च रात 11.50 बजे तक खुली रहेगी।

इसके बाद किसी भी परिस्थिति में कोई और सुधार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सचेत किया गया है कि सुधार का मौका एक बार ही मिलेगा, इसीलिए इस दौरान विशेष सावधानी बरतें। आवेदन विवरण के किन बिंदुओं में सुधार किया जा सकेगा, इसकी जानकारी अधिकृत वेबसाइट पर दी गई है। ज्ञात रहे कि पूर्व में आवेदन विवरण में सुधार की तिथि 10 से 12 मार्च तक थी, लेकिन आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने के कारण इस तिथि में बदलाव किया गया। उल्लेखनीय है कि परीक्षा दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक एक पारी में होगी। मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्सों में प्रवेश के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

शीतकालीन छुट्टियों के दौरान निर्धारित की परीक्षाएं, शिक्षकों ने जताया आक्रोश
जयपुर। प्रदेश के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों के दौरान छात्रों की परीक्षाएं निर्धारित की है। इस पर प्रदेशभर के शिक्षकों ने आक्रोश जताया है। अब परीक्षा कार्यक्रम या शीतकालीन अवकाश दोनों में से एक में बदलाव होना तय है। फिलहाल शिक्षा विभाग परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव करने पर विचार कर रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा 9 से 12वीं तक समान परीक्षा योजना के तहत जारी अर्द्धवार्षिक परीक्षा कार्यक्रम में शीतकालीन अवकाश के दौरान परीक्षाएं निर्धारित करने से प्रदेश के शिक्षक वर्ग में आक्रोश है। शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों के संचालन के लिए जारी शिविरा पंचांग में पहले से ही अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए 12 से 24 दिसंबर तक की तिथि निर्धारित कर रखी थी। जबकि 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश तय है। बावजूद इसके शिक्षा निदेशालय ने शिविरा पंचांग की अनदेखी कर शीतकालीन छुट्टियों में 26 व 27 दिसंबर को परीक्षाएं रख दी हैं, जो गलत है। शिक्षकों ने शीतकालीन अवकाश को यथावत रखने का आग्रह किया है।

जिलों के अधिकार छीनकर अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन निदेशालय से कराना भी गलत

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान और प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा ने कहा कि जिलों के अधिकार छीनकर अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन शिक्षा निदेशालय से कराना भी गलत है। पिछले अनेक सालों से कक्षा 9 से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन एवं परीक्षा कार्यक्रम का निर्धारण जिला स्तर पर समान परीक्षा योजना के तहत होता आया है। लेकिन इस बार जिलों के अधिकार छीनकर राज्य स्तर से अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का संचालन कराया जाना भी अव्यावहारिक निर्णय है।

सरकारी स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल घोषित
जयपुर। प्रदेश में पहली बार कक्षा नौ से बारहवीं तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन राज्य स्तर पर होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने परीक्षा का टाइम टेबल मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। परीक्षाएं 12 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक होंगी। अब तक स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं जिला स्तर पर होती थी। स्कूल के माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष मोदी ने बताया कि इस बार अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं राज्य स्तर पर होगी।

3 दिन पूर्व प्रश्न पत्र जिला स्तर पर पहुंचेगा
इस परीक्षा तिथि से 3 दिन पूर्व प्रश्न पत्र जिला स्तर पर पहुंचेगा। प्रश्न पत्रों के वितरण का दायित्व सम्बन्धित जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक का होगा। परीक्षा तिथि से 2 दिन पूर्व प्रश्न पत्र ब्लॉक स्तर पर पहुंचेगा। उक्त प्रश्न पत्रों के वितरण का दायित्व सम्बन्धित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का होगा।

निजी विद्यालयों में प्रश्नपत्र नहीं रखे जाएंगे
परीक्षा तिथि से एक दिन पहले प्रश्न पत्र पीईईओ स्तर पर पहुंचेगा। प्रश्रपत्रों के वितरण का दायित्व पीईईओ का होगा। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी परिस्थिति में निजी विद्यालयों में प्रश्नपत्र नहीं रखे जाएंगे।

यह भी दुविधा
शीतकालीन अवकाश शिविरा पंचांग अनुसार 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक है लेकिन अर्द्ध वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 17 से 27 दिसंबर तक का जारी किया गया है। संगठन मांग करता है कि 26 एवं 27 दिसंबर के दो पेपर 25 दिसंबर से पूर्व ही दो पारी में लिए जाना समाचीन होगा, नहीं तो शीतकालीन अवकाश दो दिन आगे बढ़ाया जाए।
-विपिन प्रकाश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, राज. प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ

RPSC ने जारी की 6 विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रस्तावित परीक्षा दिनांक
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 6 विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन की प्रस्तावित परीक्षा दिनांक जारी कर दी गई है। इन परीक्षाओं का आयोजन वर्ष 2025 में 17 अगस्त से 12 अक्टूबर 2025 तक किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

आयोग सचिव ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार एनालिस्ट कम प्रोग्रामर/उपनिदेशक प्रतियोगी परीक्षा -2024 का आयोजन 17 अगस्त 2025 तथा भूवैज्ञानिक प्रतियोगी परीक्षा-2024 एवं सहायक खनि अभियंता प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाना प्रस्तावित है।

संरक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 7 सितंबर 2025 एवं सहायक अभियंता संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 28 सितंबर 2025 को किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को किया जाना प्रस्तावित है। उक्त परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा।

फिर बदली EXAM DATE: 2 जुलाई को होगी कॉन्स्टेबल भर्ती की रद्द की गई परीक्षा, 22 जून को होनी थी परीक्षा
जयपुर। कॉन्स्टेबल भर्ती की 14 मई को दूसरी पारी में आयोजित की गई  लिखित परीक्षा अब 22 जून के स्थान पर 2 जुलाई को होगी। मंगलवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से 2 जुलाई को परीक्षा कराये जाने के नये आदेश जारी किये गए है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिनीता ठाकुर ने बताया कि कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 की 14 मई 2022 को दूसरी पारी में आयोजित लिखित परीक्षा अपरिहार्य कारणों से 17 मई के आदेश द्वारा निरस्त कर दी गई थी। इस पारी में उपस्थित अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा दुबारा 2 जुलाई,2022 को आयोजित की जाएगी। एडीजी ठाकुर ने बताया कि इस परीक्षा की सफलता के लिए व्यापक इंतजाम कर लिए गए हैं। अभ्यार्थी के परीक्षा केंद्र की जानकारी शीघ्र ही राजस्थान पुलिस की वेबसाइट http://recruitment2.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगी।