july 2 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तीस्ता को दो जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा
अहमदाबाद। गुजरात पुलिस ने एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ को रविवार को अहमदाबाद मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीस्ता को 2 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस का आरोप है कि तीस्ता जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। पेशी के लिए ले जाते समय तीस्ता सीतलवाड़ ने विरोध करते हुए कहा कि वो अपराधी नहीं हैं। रास्ते में कई बार वह यही कहती रहीं। सीतलवाड़ को शनिवार को उनके मुंबई के घर से हिरासत में लिया गया था, उन्हें सांताक्रूज पुलिस स्टेशन लाया गया। इसके बाद पुलिस शनिवार रात उन्हें अहमदाबाद लेकर आई। रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। गुजरात पुलिस ने तीस्ता के खिलाफ शनिवार को ही एफआईआर दर्ज की।

फर्जी दस्तावेज बनाकर साजिश का आरोप
गुजरात दंगों के मामले में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने तीस्ता सीतलवाड़, पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट और डीजीपी आरबी श्रीकुमार के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाकर साजिश रचने का मामला दर्ज किया है। संजीव भट्ट पहले से जेल में हैं, जबकि तीस्ता और श्रीकुमार को अब गिरफ्तार किया गया है।

फिर बदली EXAM DATE: 2 जुलाई को होगी कॉन्स्टेबल भर्ती की रद्द की गई परीक्षा, 22 जून को होनी थी परीक्षा
जयपुर। कॉन्स्टेबल भर्ती की 14 मई को दूसरी पारी में आयोजित की गई  लिखित परीक्षा अब 22 जून के स्थान पर 2 जुलाई को होगी। मंगलवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से 2 जुलाई को परीक्षा कराये जाने के नये आदेश जारी किये गए है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिनीता ठाकुर ने बताया कि कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 की 14 मई 2022 को दूसरी पारी में आयोजित लिखित परीक्षा अपरिहार्य कारणों से 17 मई के आदेश द्वारा निरस्त कर दी गई थी। इस पारी में उपस्थित अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा दुबारा 2 जुलाई,2022 को आयोजित की जाएगी। एडीजी ठाकुर ने बताया कि इस परीक्षा की सफलता के लिए व्यापक इंतजाम कर लिए गए हैं। अभ्यार्थी के परीक्षा केंद्र की जानकारी शीघ्र ही राजस्थान पुलिस की वेबसाइट http://recruitment2.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगी।