btp - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस और भाजपा के वोट बैंक में बाप-बीटीपी की सेंध
ब्यूरो/नवज्योति, उदयपुर।  प्रदेश में सत्ता के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले मेवाड़-वागड़ में पिछले विधानसभा चुनाव में धमक मचाने वाली भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) और हाल ही गठित भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) से दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा को उनके वोट बैंक में सेंध का खतरा सताने लगा है। किसी सीट पर इनके प्रत्याशी किसी दल को नुकसान पहुंचाएंगे, इसका आकलन फिलहाल मुश्किल है।

गत विधानसभा चुनाव में डंूगरपुर की चौरासी और सागवाड़ा सीटों को अपनी झोली में डालने वाली बीटीपी ने इस बार बारह सीट पर अपने उम्मीदवार खड़े किए है, वहीं छह माह पहले बीटीपी से अलग होकर बनी भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) ने भी जनजाति बहुल सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। ऐसे में कुछ सीटों पर कशमकश रहने की संभावना है, वहीं आम आदमी पार्टी ने भी पहली बार इस क्षेत्र में अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। बांसवाड़ा जिले में इस बार टक्कर जबर्दस्त होती दिख रही है। कांग्रेस जहां 28 वर्ष पुराना इतिहास दोहराने का ख़्वाब देख रही है, वहीं भाजपा फिर वापसी की उम्मीद में है, लेकिन बीटीपी, बाप, आप और निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस के राजनीतिक समीकरण बिगाड़ने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस के गढ़ बागीदौरा सीट पर मंत्री और कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य महेंद्रजीत सिंह मालवीया को भाजपा के साथ बीटीपी और बाप ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार कर घेरने का प्रयास किया है। घाटोल विधानसभा सीट पर पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस खाता नहीं खोल सकी है। नानालाल लगातार दो चुनाव हार चुके हैं। इसके अलावा भाजपा ने यहां पूर्व सांसद मानशंकर निनामा को टिकट दिया है। हालांकि दोनों पार्टी के लिए बीटीपी, बाप और आप सहित निर्दलीय वोट बिगाड़ने को तत्पर हैं। कुशलगढ़ में पिछले चुनाव में निर्दलीय लड़ी रमीला खड़िया को पारितोषिक के रूप में टिकट मिला हैं, लेकिन इस बार उन्हें मेहनत करने की जरूरत है। हालांकि उनके सामने भाजपा के भीमा भाई डामोर को ही फिर उतारा गया है।

खेरवाड़ा में दिग्गजों के बीच बीटीपी
उदयपुर जिले की खेरवाड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर दिए। दोनों दलों ने फिर पुराने चेहरों को दोहराया है। कांग्रेस के दयाराम परमार और भाजपा के नानालाल अहारी के साथ बीटीपी ने युवा प्रवीण परमार को उतारा है। दूसरी ओर झाड़ोल क्षेत्र से बीटीपी के डॉ देव डामोर ताल ठोक रहे हैं। कांग्रेस ने हीरालाल दरांगी पर दांव खेला है तो भाजपा ने बाबूलाल खराड़ी पर ही भरोसा जताया है। हालांकि बाबूलाल मुरारिया यहां पर भाजपा के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं, वे भी टिकट के दावेदार थे।

डूंगपुर में बीटीपी से टूटकर बनी बाप ने चौरासी से विधायक राजकुमार रोत को उम्मीदवार बनाया है। वे 2018 विधानसभा चुनावों में बीटीपी से पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। उनके साथ सागवाड़ा से विधायक रामप्रसाद डिंडोर भी विधायक बने थे, लेकिन धरियावद के उपचुनाव के बाद से बीटीपी के दोनों विधायक पार्टी से अलग चल रहे थे। 6 महीने पहले ही दोनों विधायकों ने बीएपी नाम से नई पार्टी बना ली थी। बीएपी से राजकुमार रोत को तो टिकट मिल गया, लेकिन सागवाड़ा से विधायक रामप्रसाद डिंडोर के नाम का ऐलान पहली लिस्ट में नहीं हुआ है। आसपुर विधानसभा सीट से पिछली बार बीटीपी से उम्मीदवार रहे उमेश डामोर को ही फिर से मौका दिया गया है। ऐसे में उमेश डामोर दूसरी बार टक्कर देंगे। पिछले चुनावों में वे दूसरे नंबर पर रहे थे। सिरोही की पिंडवाड़ा सीट से मेघाराम गरासिया, उदयपुर जिले की खेरवाड़ा से विनोद कुमार मीणा, उदयपुर ग्रामीण से अमित कुमार खराड़ी, सलूंबर से जीतेश कुमार मीणा, बांसवाड़ा के घाटोल से अशोक कुमार निनामा, चित्तौड़गढ़ की बड़ी सादड़ी से फौजीलाल मीणा, प्रतापगढ़ से मांगीलाल मीणा और धरियावद से थावरचंद मीणा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

ससुराल वालों को बचाने के लिए बीजेपी में गई है ज्योति मिर्धा: हनुमान बेनीवाल
भरतपुर। ज्योति मिर्धा के बीजेपी में शामिल होने पर हनुमान बेनीवाल ने कहा कि ईडी और सीबीआई के डर से वो बीजेपी मेें गई है। ज्योति के ससुराल वाले इंडिया बुल घोटाले के आरोप से घिरे है इसलिए उन्होंने बीजेपी में जाने का फैसला लिया है। अपने ससुराल वालों को जेल जाने से बचाने के लिए ज्योति ने ये कदम उठाया है। बेनीवाल ने मिर्धा परिवार पर भी आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि इस परिवार ने नागौर को बर्बाद किया है। न लोगों को शिक्षा दी, न उद्योग दिया और न ही नहर दी। यहां के लोग आज मिर्धाओं को ढूंढ रहे है। बेनीवाल ने कहा कि हमारे आने से नागौर में सड़कें बनी, शिक्षा का माहौल बना, नौकरियां लगने लगी।

गठबंधन के सवाल पर हनुमान बेनीवाल ने कहा कि बीएसपी से इस बारें में बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन नहीं भी हुआ तो भी हम 200 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वसुंधरा राजे को लेकर बेनीवाल ने कहा कि बीजेपी भ्रष्टाचार को लेकर अभियान चलाती है लेकिन वसुंधरा ही भ्रष्टाचार की जननी है। गुढ़ा की लाल डायरी में बीजेपी भी है। इन आरोपों से बचने के लिए उन्होंने गुढ़ा को शिवसेना में शामिल कराया है। बीजेपी शिवसेना के लिए सीट खाली छोड़ देगी।

बीटीपी के सामने नरम पड़ी सरकार, कहा मुकदमों पर होगा पुनर्विचार
उदयपुर। राज्यसभा चुनाव में तीनों ही सीटों पर जीत पक्की करने के लिए कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने बीटीपी विधायकों की नाराजगी को भांपते हुए अब यूटर्न लेते नजर आ रही है। कांकरी डूंगरी आंदोलन के दौरान आदिवासियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों वापस लेने संबंधी बीटीपी की मांग पर गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव ने मंगलवार को होटल ताज के बाहर मीडिया कैंप में पत्रकारों से कहा कि बड़ी घटनाओं में आमतौर पर निर्दोष युवाओं के खिलाफ भी मामले दर्ज कर लिए जाते हैं। ऐसे में कांकरी डूंगरी आंदोलन में दर्ज मुकदमों पर पुनर्विचार किया जाएगा। दूसरी ओर, बीपीटी आश्वासन नहीं, इस संबंध में लिखित आदेश करने पर अड़ी हुई है। बीटीपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. वेलाराम घोगरा ने स्पष्ट किया कि लिखित आदेश नहीं तो समर्थन नहीं।

गृह राज्य मंत्री यादव ने बताया कि बीटीपी के दोनों विधायक राजकुमार रोत और रामप्रसाद डिंडोर बीती रात को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से होटल ताज अरावली में आकर मिले हैं। विधायकों और उनके नेताओं ने आदिवासी अंचल के विकास को लेकर उनकी बात रखी है। शिक्षक भर्ती आंदोलन के दौरान हुए कांकर डूंगरी प्रकरण में दर्ज मुकदमों को लेकर भी चर्चा हुई है जिसमें कई लोगों के खिलाफ मामले दर्ज हुए और उनमें गिरफ्तारियां भी हुईं। यादव ने बताया कि वार्ता के दौरान दोनों विधायकों का कहना था कि आंदोलन के दौरान कई निर्दोष युवाओं के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए गए जिसके चलते उनकी नौकरी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में इस मामले में  निर्दोष युवाओं को मुकदमे से बाहर किए जाने को लेकर जांच की जाएगी। यादव ने पत्रकारों को बताया कि इस पर मुख्यमंत्री ने दोनों विधायकों और उनके नेताओं को आश्वस्त किया है कि आदिवासी युवाओं पर दर्ज मामलों में पुन: निष्पक्ष जांच करते हुए प्रकरणों का निस्तारण कर युवाओं को राहत दी जाएगी। निष्पक्ष जांच के बाद निर्दोष युवाओं के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे।

घोगरा बोले.. लिखित आदेश बगैर समर्थन नहीं
भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. वेलाराम घोगरा ने एक बयान जारी कर सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी की चिंता को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस को उसी सूरत में उनकी पार्टी समर्थन देगी, जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत काकरी डंूगरी मामले में दर्ज मुकदमों को वापस लेने पर लिखित में आदेश दें। आश्वासन पर नहीं, पार्टी लिखित आदेश के बाद ही कांग्रेस को समर्थन देगी। यदि आदेश नहीं मिलता है तो पार्टी के दोनों विधायक चुनावी प्रक्रिया से दूर रहेंगे। डॉ. घोगरा ने दैनिक नवज्योति से बातचीत में कहा कि समर्थन को लेकर उनकी पार्टी के दोनों विधायक व पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की थी। इस दौरान गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव ने उनसे कहा था कि कांकर डूंगरी प्रकरण में दर्ज मुकदमों पर पुनर्विचार होगा। डॉ. घोगरा ने कहा कि हमें मामले में पुनर्विचार नहीं बल्कि मुकदमे वापस लेने के आदेश चाहिए, वह भी लिखित में। पार्टी ने निर्णय किया है कि 17 सूत्रीय मांग पत्र का समाधान करने के साथ ही काकरी डंूगरी मामले में दर्ज प्रकरणों को वापस लेने के लिखित आदेश के बाद ही दोनों विधायक कांग्रेस के पक्ष में मत देंगे, लेकिन ऐसा नहीं होता है तो उनके विधायक किसी भी दल को समर्थन नहीं देंगे।

तीन वोट के जुगाड़ में कांग्रेस
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी के लिए यूं तो मुख्यमंत्री गहलोत पूरी ताकत झोंके हुए हैं। वे सुरजेवाला ओर वासनिक की जीत को लेकर तो निश्चिंत है लेकिन भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा के मैदान में होने से तीसरे प्रत्याशी तिवारी के लिए उन्हें जोर आजमाइश करनी पड़ रही है। सोमवार देर रात तक विधायकों का गणित 120 तक पहुंच गया, ऐसे में गहलोत शेष तीन वोट जुटाने में लगे हुए हैं। तीनों उम्मीदवारों के लिए कुल 123 वोट चाहिए। उनके प्रयासों के बीच देर रात को बीटीपी के विधायक राजकुमार रोत और रामप्रसाद डिंडोर संगठन के नेताओं के साथ होटल ताज अरावली पहुंचे और मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात की। करीब डेढ़ घंटे चली वार्ता में दोनों विधायकों और उनके नेताओं ने कांकरी डूंगरी आंदोलन के दौरान आदिवासियों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग प्रमुखता से उठाई। पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रमुख सात मांगों में से छह पर लगभग सहमति है, सातवीं मांग काकरी डूंगरी आंदोलन संबंधी मुकदमों पर भी सकारात्मक मंथन हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों विधायक जल्द ही होटल ताज अरावली में पहुंचेंगे।

विदुड़ी, सोलंकी व लोढ़ा भी पहुंचे होटल में
इधर, लम्बे समय से नाराज एवं सरकार के खिलाफ मुखर हो रहे विधायक राजेंद्र विदुड़ी भी वार्ता के बाद डेरे में आ चुके हैं। कांग्रेस विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, निर्दलीय संयम लोढ़ा भी साथ हैं। आसिया विधायक दिव्या मदेरणा और जैसलमेर विधायक रूपाराम मेघवाल भी बीती रात को होटल पहुंच गए।

परमार बाहर, शेखावत अस्वस्थ
खेरवाड़ा विधायक डॉ दयाराम परमार अभी बाहर ही है, वहीं बीमार होने से श्रीमाधोपुर विधायक दीपेंद्रसिंह शेखावत भी नहीं आ सके। वैसे इन विधायकों को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत पूरी तरह से निश्चिंत है। बताया गया कि बहरोड़ विधायक बलजीत यादव उनकी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। वे रोजगार में राजस्थान के युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग कर रहे हैं।

होटल के बाहर मीडिया के लिए लगाया टेंट
बाड़ेबंदी में बंद विधायकों से अब तक मीडिया को दूर रखने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत के निर्देश पर होटल से कुछ दूरी पर टेंट लगाकर बैठने की व्यवस्था की गई है। यहां टेंट में मीडिया कर्मियों को गर्मी से बचाने के लिए लगाए कूलर चलाने के लिए पास ही लगे विद्युत पोल से सीधे ही बिजली के तार जोड़ दिए गए।

बीटीपी ने बढ़ाई कांग्रेस की उम्मीदें
जयपुर। प्रदेश में राज्यसभा की चार सीटों के लिए होने वाले चुनाव में बीटीपी ने कांग्रेस को समर्थन देकर उसकी तीनों सीटों पर जीत की उम्मीदों को बढ़ा दिया। इसके विपरीत रालोपा ने भाजपा के समर्थित प्रत्याशी सुभाष चन्द्रा को समर्थन देकर उनके लिए ऑक्सीजन का काम किया है। सीपीआईएम अपने समर्थन का ऐलान बुधवार को करेगी। हालांकि कांग्रेस को उम्मीद है कि सीपीआईएम उसे ही समर्थन देगी। सीपीआईएम के विधायक बलवान पूनिया के अनुसार उनके दल के संसदीय बोर्ड की बैठक हो चुकी है। उसके फैसले की घोषणा पोलित ब्यूरो करेगा। इस चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोक रखी है। इसके लिए कांग्रेस ने उदयपुर में बाड़ाबंदी कर रखी है, तो भाजपा ने जयपुर के एक होटल में ट्रेनिंग के नाम से अपने विधायकों को रखा है। बाड़ाबंदी में लगातार बढ़ रही विधायकों की संख्या से कांग्रेस में जोश का माहौल है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बॉडी लेंग्वेज भी बदल गई है और उन्होंने भरोसा जताया है कि कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी जीत दर्ज कराएंगे।

मुख्यमंत्री से मिले बीटीपी विधायक
बीटीपी के चौरासी विधानसभा के विधायक राजकुमार रोत और सागवाड़ा के रामप्रसाद ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की और समर्थन की घोषणा कर दी है। बीटीपी विधायक फाइव स्टार होटल की बाड़ेबंदी में नहीं रहेंगे लेकिन उन्होंने राज्यसभा चुनावों में वोट देने का वादा किया है। अब केवल निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ही ऐसे विधायक हैं जिन्होंने कांग्रेस को समर्थन नहीं दिया है।

दिव्या ने आरएलपी के फैसले को बताया किसान विरोधी
बेनीवाल ने चंद्रा को वोट देने की घोषणा के बाद सियासत गर्मा गई है। चंद्रा को वोट देने की घोषणा के बाद कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने बेनीवाल की पार्टी पर निशाना साधा और इसे किसान विरोधी फैसला करार दिया है। आप के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने भी बेनीवाल पर 40 करोड़ रुपए लेकर चंद्रा को समर्थन देने का आरोप लगाया है।