tumor - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जटिल एवं विशाल सिर के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, एसएमएस मेडिकल कॉलेज की टीम ने रचा नया इतिहास
जयपुर। सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने एक महत्वपूर्ण चिकित्सकीय उपलब्धि हासिल करते हुए 30 वर्षीय मरीज कृष्णा के सिर से लगभग 4 किलोग्राम वजनी जटिल एवं विशाल ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकालने में सफलता प्राप्त की है। यह सर्जरी ट्यूमर के असाधारण आकार, जटिल स्थिति तथा मस्तिष्क एवं महत्वपूर्ण नसों से जुड़े होने के कारण अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी। मरीज लंबे समय से सिर पर अत्यधिक बड़े ट्यूमर से पीड़ित थी, जिसका आकार सिर से लगभग दोगुना हो चुका था।

ट्यूमर के कारण उसे चलने-फिरने में भी कठिनाई हो रही थी तथा दुर्गंध के चलते उसकी दैनिक जीवनशैली गंभीर रूप से प्रभावित हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार, मरीज ने कई बड़े अस्पतालों में परामर्श लिया, लेकिन ट्यूमर की जटिलता—खोपड़ी की हड्डियों को पार कर मस्तिष्क तक पहुंचने—के कारण अधिकांश स्थानों पर ऑपरेशन से मना कर दिया गया। अंततः यह चुनौतीपूर्ण केस न्यूरोसर्जरी विभाग से प्लास्टिक सर्जरी विभाग को रेफर किया गया, जहां डॉ. आरके जैन (विभागाध्यक्ष, प्लास्टिक सर्जरी) के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

इस सर्जरी में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. अंकित गोयल, डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. दिलप्रीत, डॉ. अंकित एवं डॉ. संधू शामिल रहे। चूंकि ट्यूमर मस्तिष्क के भीतर तक पहुंच चुका था, इसलिए न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अशोक गांधी का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। एनेस्थीसिया टीम का नेतृत्व डॉ. राजीव शर्मा ने किया, जिसमें डॉ. रजनी एवं डॉ. गोपा

ब्रेन ट्यूमर को रोका नहीं जा सकता
जयपुर। ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क में होने वाली असामान्य कोशिकाओं का एक संग्रह है, जब ट्यूमर बढ़ता है, तो इससे सिर के अंदर दबाव बढ़ सकता है। यह स्थिति मस्तिष्क को क्षति पहुंचाती है। शरीर में अलग-अलग तरह के ब्रेन ट्यूमर होते हैं, जैसे कुछ ब्रेन ट्यूमर कैंसर रहित होते हैं तो कुछ कैंसर वाले होते हैं। वैसे तो ब्रेन ट्यूमर होने से रोका नहीं जा सकता, लेकिन समय रहते पता चल जाए तो आधुनिक तकनीकों से इलाज संभव है। बढ़ती आयु, रेडिएशन का दुष्प्रभाव, कैंसर का पारिवारिक इतिहास और एचआईवी होना ब्रेन ट्यूमर के कारणों में शामिल हैं।

ब्रेन ट्यूमर कैसे और क्यों होता है
नारायणा हॉस्पिटल के सीनियर न्यूरोसर्जन डॉ. केके बंसल ने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ ब्रेन ट्यूमर होने का खतरा ज्यादा होता है। वृद्ध लोगों में ब्रेन ट्यूमर आम है। हालांकि यह किसी भी उम्र में हो सकता है। कुछ प्रकार के ब्रेन ट्यूमर सिर्फ बच्चों में  ही होते हैं। जिन लोगों को आयोनिजिंग रेडिएशन का एक्सपोजर हुआ हो, उनमें ब्रेन ट्यूमर का खतरा बढ़ जाता है। आयोनिजिंग रेडिएशन का मतलब है कि सिर पर एक बड़ी मशीन से विकिरण चिकित्सा करवाना जैसा कैंसर के इलाज में होता है। यदि परिवार के किसी सदस्य को पहले कभी ब्रेन ट्यूमर रहा हो, तो मस्तिष्क में ब्रेन ट्यूमर होने की संभावना बढ़ जाती है। कैंसर पीड़ित बच्चों को अपने बाद के जीवनकाल में ब्रेन ट्यूमर का अधिक खतरा रहता है। जिन वयस्कों को ल्यूकेमिया होता है, उनमें भी इसके होने का खतरा रहता है।

लक्षण महसूस होते ही निदान जरूरी
डॉ. सुरेन्द्र धायल ने बताया कि यदि ब्रेन ट्यूमर के किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होते हैं तो तुरंत डॉक्टर के परामर्श से न्यूरोलॉजिक परिक्षण, एमआरआईए सीटी स्कैन, स्पाइनल टैप और जरूरत होने पर बॉयोप्सी करानी चाहिए। अलग-अलग मामलों में ब्रेन ट्यूमर के संकेत और लक्षण भी भिन्न हो सकते हैं। यह ब्रेन ट्यूमर के आकार, स्थान और बढ़ने की दर पर निर्भर करते हैं। कई बार बिना किसी लक्षण के भी व्यक्ति को ब्रेन ट्यूमर हो सकता है।

नई तकनीकों से बेहतर इलाज
सीनियर न्यूरोसर्जन डॉ. यशपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि अब एंडोस्कोपी तकनीक से भी ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी होने लगी है। इसमें मरीज को बड़ा चीरा नहीं लगाना होता। की-होल सर्जरी से ही उसका ट्यूमर निकाल दिया जाता है। नई तकनीकों में नेविगेशन का भी इस्तेमाल किया जाने लगा है, जिसमें दिमाग के प्रभावित हिस्से में पहुंच कर सटीकता से ट्यूमर निकाला जाता है।