raveena - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले सम्मानित : रवीना टंडन ने लेपर्ड सफारी का उठाया लुत्फ, कहा- पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण अभियान जीवन का बने हिस्सा
जयपुर। जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में बुधवार को प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्यरत श्री कल्पतरु संस्थान के 31वें वार्षिक उत्सव पर कार्यक्रम हुआ। इसमें देशभर से आए पर्यावरण कार्यकर्ताओं के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री  रवीना टंडन ने प्रकृति को बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वृक्ष मित्रों का सम्मानित किया। इस दौरान रवीना टंडन ने कहा कि पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण अभियान नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा बनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर बहुत जरूरी था। हमारे आर्मी के जवान देश की रक्षा के लिए अपना सब कुछ लगा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान रवीना टंडन ने सिंदूर का पौधा लगाया। इस दौरान कार्यक्रम में ऑपरेशन 2.0 का द्वितीय संस्करण लॉन्च किया। इस अवसर पर पर्यावरणविद् विष्णु लांबा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद रवीना ने लेपर्ड सफारी का भ्रमण किया।

टॉपर छात्रा रवीना गुर्जर हुई साइबर ठगी का शिकार
बानसूर। कस्बे के निकटवर्ती ग्राम नारायणपुर की टॉपर छात्रा रवीना गुर्जर साइबर ठगो की शिकार हुई। ठगों ने छात्रा से ओ टी पी पूछकर 63 हजार रुपए साइबर क्राइम के जरिए बैंक खाते से निकाले परिवार कि आर्थिक सहायता के लिए जन सहयोग व इनाम की राशी से जुटाए थे रुपए।आपको बता दे कि नारायणपुर क्षेत्र की सरकारी स्कूल में पढ़कर कक्षा 12 में टॉप करने वाली छात्रा रवीना गुर्जर ठगी का शिकार हो गई। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण लोगों ने जनसहयोग से 63000 रुपए की राशि मदद के लिए दी थी।

जो 13 जून को छात्रा रवीना गुर्जर की मां के बैकं खाते से साइबर ठगों ने निकाल लिए।बेटी की आर्थिक सहायता करने के बहाने से साइबर ठगों ने ओ टी पी नंबर पूछे, जिससे 25-25 हजार दो बार और 13 हजार रुपए तीसरी बार उसकी मां के बैंक खाते से निकाल लिए। जब घटना का पता परिवार को चला तो परिवार के लोगों के होश उड़ गए। ठगी के मामले को लेकर छात्रा रवीना ने नारायणपुर थाने में मामला दर्ज करवाया है। रवीना के पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी।

जिसके कारण रवीना गुर्जर के परिवार के आर्थिक हालात बेहद खराब थे। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने पर लोगों ने एक मुहिम चलाकर छात्रा की मां के बैंक अकाउंट को छात्रा के फोन पे एप्प से जुड़वाकर पैसे एकत्रित किए थे। जो साइबर ठगों ने निकाल लिए। छात्रा रवीना गुर्जर ने  बताया कि 13 जून की शाम 5 बजे 8303228268 अज्ञात नंबर से उसके पास फोन आया उन्होनें मदद करने की बात कहीं। उसने मेरे फोन पे पर यूपीआई व पिन नम्बर बनवाए।

मैने उसकी बातो को सच मानकर उसके कहे अनुसार मेरे फोन पे पर आए मैसेज का स्क्रीन शॉट और ओटीपी मैसेज उसके फोन पर भेज दिया। मुझे लगा की वो मेरी मदद करेगा। लेकिन जब मैंने अपना बैक बैलेंस चेक किया तो मेरे होश उड़ गए।अकाउंट से 25-25 हजार रुपए दो बार और 13 हजार तीसरी बार निकल चुके थे। नारायणपुर थानाधिकारी अजय सिंह शेखावत ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की टेक्निकल जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कच्चे छप्पर में रहने वाली रवीना ने 12वीं कला वर्ग में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन
बानसूर।  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान 12वीं कला वर्ग के परीक्षा परिणाम में नारायणपुर की बेटी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नारायणपुर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आप को बता दे कि एक छोटे से गांव गढ़ी मामोड़ की रहने वाली छात्रा रवीना गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रही है। जब उसके स्कूल के मास्टर उसके 12वीं में टॉप करने पर उसको बधाई देने उसके घर पहुंचे तो रवीना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसे विश्वास ही नहीं हुआ की वह नारायणपुर की टॉपर बन गई है।

रवीना के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। वह अपनी माता व 4 भाई- बहिनों के साथ दो कमरों के कच्चे छप्पर में रहती है। जहां बिजली कनेक्शन तक नहीं है रवीना के पिता की मौत रवीना के बचपन में ही हो गई थी। वहीं उनकी माता भी बीमार रहती है। परिवार के हालात खराब होने पर भी रवीना ने पढ़ाई जारी रखी। रवीना स्वयं बकरी चरा कर घर खर्च चलाती है रवीना के परिवार का खर्च पशु पालन से चलता है। रवीना स्कूल से आने के बाद घर के कामों में भी पूरा हाथ बटाती है। घर में पशुओं की देखभाल करती है।

वहीं स्कूल से आने के बाद घर का पूरा काम निपटाकर रवीना रात को दीये की रोषनी में पढ़ाई करती थी। रवीना की इस उपलब्धि पर नारायणपुर एसडीएम सुनीता मीणा और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंगल राम जाटव ने भी छात्रा को बधाई दी है। वहीं रवीना गुर्जर के टॉपर बनने पर स्कूल और गांव में खुशी का माहौल है।स्कूल के अध्यापक उसके घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर बधाई दीं और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। रवीना ने बताया कि मेरी इस सफ लता का श्रेय मेरे परिवार, दोस्त व विद्यालय स्टाफ  को जाता है। रवीना पुलिस में जा कर देश कि सेवा करना चाहती है।