david warner - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

International Cricket से संन्यास के बावजूद डेविड वॉर्नर ने चैंपिंयस ट्रॉफी में खेलने की इच्छा जताई
सिडनी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज रहे डेविड वॉर्नर ने अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने की इच्छा जाहिर की है।

वॉर्नर ने सोशल मीडिया मंच इंस्ट्राग्राम पोस्ट पर लिखा कि मैं फ्रैंचाइजी क्रिकेट खेलता रहूंगा और अगर चुना जाता हूं तो चैंपयिंस ट्रॉफी में भी खेलने को तैयार हूं।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने वॉर्नर की वापसी को लेकर कहा कि यह जानते हुए भी कि वह अभी भी क्रिकेट खेल रहा है, मुझे लगता है कि अब शायद कुछ अन्य लोगों को (एकदिवसीय में) अवसर देने का समय आ गया है। लेकिन, आप जानते हैं, डेविड दुनिया में कहीं न कहीं रन बनाते जा रहे हैं। तो आप कभी नहीं जानते कि यह अंत है।

उल्लेखनीय है कि वॉर्नर ने अपने वनडे करियर का अंत 45.30 की औसत से 6932 रनों के साथ किया था जिसमें 22 शतक शामिल थे और वह इस मामले में रिकी पोंटिंग से ही पीछे हैं। वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट से जनवरी में संन्यास लिया था और पिछले वर्ष एकदिवसीय विश्व कप जीतने के बाद उन्होंने इसे भी अलविदा कह दिया लिया था, साथ जरूरत पड़ने पर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहने की बात कही थी। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर समाप्त हो गया था।

TATA IPL : आईपीएल में ट्रैविस हेड चमके, वार्नर ने किया निराश
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए दिलचस्पी दिखाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का प्रदर्शन रविवार को संपन्न हुए सत्र में मिला जुला रहा है।

आईपीएल में ऑस्ट्रेलियाई टी20 विश्व कप टीम के कई नियमित खिलाड़ी शामिल हुए। ट्रैविस हेड जैसे खिलाड़ियों ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टूर्नामेंट में आग लगा दी, वहीं डेविड वार्नर और मिशेल मार्श जैसे अन्य खिलाड़ियों का टूर्नामेंट के अधिकांश समय में प्रदर्शन उदासीन रहा, जबकि मिशेल स्टार्क ने शुरुआत में निरंतरता के लिए संघर्ष किया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लंबे समय तक सदस्य रहे डेविड वार्नर का प्रदर्शन भूलने लायक था। उन्होंने पोंटिंग की दिल्ली कैपिटल्स के लिए चोटों से भरे सीजन में 21 की औसत से केवल 168 रन बनाए। अपनी हालिया वापसी के बावजूद, पोंटिंग ने वार्नर को टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने का समर्थन किया।

आईसीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पोंटिंग इस बात से निराश थे कि वार्नर ने अच्छी शुरुआत के बाद अपना फॉर्म खो दिया। पोटिंग ने कहा ''उन्होंने वास्तव में टूर्नामेंट की बहुत अच्छी शुरुआत की। उनका रन औसत वास्तव में अच्छा था। मिशेल मार्श के साथ वह हमारे लिए बल्लेबाजी की शुरुआत कर रहे थे और यह संयोजन वास्तव में अच्छा काम कर रहा था।

हालाँकि, यह साझेदारी तब टूट गई जब मार्श को चोट के कारण स्वदेश लौटना पड़ा और वार्नर ने अपना लय खो दिया, जबकि बाद में उनके हाथ में भी चोट लग गई। स्टार्क  ने कहा '' उसने (वार्नर) वास्तव में स्कोर नहीं बनाया, और फिर उसके हाथ पर एक गंभीर चोट लगी। पोंङ्क्षटग ने कहा, मूल रूप से, उसके हाथ के पिछले हिस्से में हड्डी में सबसे ज्यादा चोट और चोट थी जो उसने पहले कभी नहीं देखी थी।

पोंटिंग ने कहा कि वह एक जबरदस्त प्रतियोगी है जो एक बार विश्व कप आते ही फिर से ऑस्ट्रेलियाई रंग में आ जाता है।

क्रिकेट विश्व कप में वार्नर के साथी ट्रैविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर थे, उन्होंने 200 के करीब स्ट्राइक रेट से 500 से अधिक रन बनाए।

AUS vs WI T-20 Match: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 11 रनों से हराया
होबार्ट। डेविड वॉर्नर की 70 रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद ऐडम जम्पा के तीन विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को पहले टी-20 के रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को 11 रनों से हरा दिया है।

इस जीत के साथ ही इस मैच में दो रिकार्ड भी बने। शॉन ऐबट एक ही अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले में चार कैच पकड़ कर ब्रेट ली के तीन कैच के रिकार्ड को तोड़ा। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 में संयुक्त स्कोर 415 का रिकार्ड बना।

214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की अच्छी रही और उसने सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की। ब्रैंडन किंग ने 37 गेंदों में 53 रन और जॉनसन चार्ल्स ने 25 गेंदों में 42 रन बनाए। निकोलस पूरन 18 रन, कप्तान रोवमन पॉवेल 14 रन, शे होप 16 रन, आंद्रे रसल एक रन, शरफेन रदरफोर्ड  सात रन और रोमारियो शेफर्ड दो रन बनाकर आउट हुए। जेसन होल्डर 34 और अकील हुसैन सात रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 202 रन ही बना सकी।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ऐडम जम्पा ने तीन विकेट लिए। मार्कस स्टॉयनिस को दो विकेट मिले। शॉन ऐबट, ग्लेन मैक्सवेल और जेसन बेहरनडॉर्फ ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले डेविड वॉर्नर के 36 गेदों में 70 रनों की अर्धशतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य दिया था।

आज यहां वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की डेविड वार्नर और जोश इंग्लिस की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट लिये 93 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट जोश इंग्लिस के रूप में गिरा। उन्होंने 25 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाये। उन्हें होल्डर ने पॉवेल के हाथों कैच आउट कराया। 13वें ओवर में वार्नर 36 गेंदों मे 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 70 रन जोसफ का शिकार बने।

कप्तान मिचेल मार्श 16 रन, ग्लेन मैक्सवेल 10 रन, मार्कस स्टॉयनिस नौ रन और मैथ्यू वेड 21 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड 37 रन और ऐडम जम्पा चार रन पर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

वेस्टइंडीज की ओर से आंद्रे रसल ने तीन विकेट लिए। अल्जारी जोसेफ को दो विकेट मिले। जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

डेविड वार्नर ने विश्वास जताकर मेरी मदद की: आकिफ राजा
शारजाह। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तेज गेंदबाज आकिफ राजा ने डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 सीजन 2 के दौरान समर्थन के लिए कप्तान डेविड वार्नर की सराहना की। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में गल्फ जाइंट्स के खिलाफ मुकाबले से पहले आकिफ ने जीएमआर स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली टीम के साथ अब तक की अपनी सभी मदद के लिए ऑस्ट्रेलिया पूर्व कप्तान को श्रेय दिया।

उन्होंने कहा कि मैं इस सीजन में डेविड वार्नर को अपना कप्तान बनाने के लिए बहुत आभारी हूँ। यह मुझ पर उनका विश्वास ही है जिसने मुझे आगे बढ़ने में मदद की है। उन्होंने मुझे काम करने के लिए एक निश्चित भूमिका दी है और मैंने उस पर ध्यान केंद्रित किया है। कप्तान के रूप में उनके साथ रहना एक बेजोड़ अनुभव है।

अब कैपिटल्स के साथ अपने दूसरे सीजन में खेलते हुए आकिफ़ टीम में शामिल हो गए हैं और भविष्य को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस बार अधिक सहज महसूस कर रहा हूं क्योंकि यह दुबई कैपिटल्स के साथ आईएलटी 20 में मेरा दूसरा सीजन है। यह टीम अब मेरे लिए एक परिवार की तरह है, जिसमें सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ-साथ यूएई के युवा खिलाड़ी भी मिलकर काम कर रहे हैं। हमने अब तक जो तीन मैच खेले हैं उनमें से दो में हमने जीत हासिल की है, इसलिए हमारी टीम का भविष्य उज्ज्वल लगता है।

आकिफ का मानना है कि इस लीग से राष्ट्रीय टीम को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और इसका प्रमाण उनकी अंडर19 टीम के प्रदर्शन में निहित है जो 2023 में एशिया कप के फाइनल में पहुंची थी। 31 वर्षीय दाये हाथ के गेंदबाज ने कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय टीम के रूप में हमारा सुधार इस बात पर निर्भर करता है कि हम इस लीग में खिलाड़यिों के रूप में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

पाक का टेस्ट सीरीज में सफाया कर आस्ट्रेलिया ने दी वार्नर को विदाई
सिडनी। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में शानदार अर्धशतक जड़ कर डेविड वार्नर ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को चौथे दिन आठ विकेट से जीत दिलाई और अपने टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया।

इससे पहले आस्ट्रेलिया ने पर्थ और मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मैच के चौथे और अंतिम दिन मेजबान टीम ने 130 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

दिन के खेल की शुरुआत मोहम्मद रिजवान और आमिर जमाल ने सतर्क रुख के साथ की। रिजवान (28) को नाथन लियोन ने आउट किया। पाकिस्तान को 100 रन के स्कोर के आंकड़े को पार कराने के बाद रिजवान ने लियोन की गेंद पर पहली स्लिप में वार्नर को कैच थमा दिया। पाकिस्तान की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब पैट कङ्क्षमस की गेंद पर आमिर (18) डीप स्कवायर लेग पर ट्रैविस हेड के हाथों लपके गये। लियोन ने आखिरी खिलाड़ी के तौर पर हसन अली को आउट किया और मेहमान टीम 115 रन पर ऑलआउट हो गई।

आस्ट्रेलिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही जब साजिद खान की गेंद पर पहले ही ओवर में उस्मान ख्वाजा पगबाधा करार दिये गये। पहला विकेट शून्य पर गंवाने के बावजूद आस्ट्रेलिया ने आक्रामक रवैया अख्तियार किया। वार्नर ने अपनी टीम को बढ़त दिलाने के लिए कई आक्रामक स्ट्रोक लगाए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर के 37वें और अंतिम अर्धशतक पूरा करने के लिए कुछ साहसिक स्ट्रोक लगाये।

लंच तक ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए केवल 39 रन और चाहिए थे और मार्नस लाबुशेन का आत्मविश्वास भी बढ़ रहा था। ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य से 11 रन पीछे था,तब साजिद की गेंद पर ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट श्रृखंला में वार्नर (57) एलबीडब्लू करार दिये गये। लाबुशेन ने 73 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद रहते हुए विजयी रन बनाया।

आमिर को पहली पारी में शानदार 82 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया जबकि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कङ्क्षमस को सीरीज में सर्वाधिक 19 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

मैच के बाद के प्रेजेंटेशन समारोह में वार्नर को भावभीनी विदाई दी गई। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने सलामी बल्लेबाज को विदाई उपहार के रूप में बाबर आजम के हस्ताक्षर की गयी जर्सी भेंट की गयी।

मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी - आमिर जमाल (पाकिस्तान)

प्लेयर ऑफ़ द सीरीज - पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)

डेविड वॉर्नर ने टेस्ट और वनडे से लिया संन्यास
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने आज टेस्ट क्रिकेट के साथ-साथ एकदिवसीय क्रिकेट से भी संन्यास लेने की घोषणा करते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं। वॉर्नर ने सोमवार को अपने घरेलू मैदान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में कहा कि मैं एकदिवसीय क्रिकेट से भी संन्यास ले रहा हूं। इसके बारे में मैंने विश्व कप के दौरान सोचा था। भारत में पूरा विश्वकप खेलना और उसे जीतना एक बड़ी उपलब्धि थी। मैं इस प्रारूप से संन्यास लेने का निर्णय ले रहा हूं, ताकि मुझे दुनिया भर में टी-20 लीगों में जाने और खेलने का समय मिल सके। इसके साथ ही हमारी एकदिवसीय टीम में कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका भी मिलेगा।

चैंपियन्स ट्रॉफी में जरूरत पड़ी तो वापसी करूंगा
वार्नर ने कहा कि मुझे पता है कि चैंपियंस ट्रॉफी आ रहा है। अगर मैं अगले दो साल के समय में अच्छा प्रदर्शन करता हूं और टीम को मेरी जरूरत पड़ती है, तो मैं चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहूंगा। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा निर्णय था जिसके साथ मैं बहुत सहज था। भारत में हमने वनडे वर्ल्ड कप में जिस तरह से वापसी करते हुए ट्रॉफी जीती वह आश्चर्यजनक था। जब हम भारत में लगातार दो मैच हार गए तो टीम में एक-दूसरे के साथ हमारे संबंध और भी मजबूत हुए। हालांकि फाइनल जीतना कोई संयोग नहीं था। ग्लेन मैक्सवेल की शानदार पारी, कमिंस की बेहतरीन कप्तानी में जिस तरह से हमने फाइनल खेला वह अभूतपूर्व था।

प्रदर्शन से प्रभावित किया चयनकर्ताओं को
वार्नर ने कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले मेरे और मेरे फार्म के बारे में बहुत चर्चा हो रही थी। साथ ही उस्मान ख्वाजा के साथ भी मेरी साझेदारी अच्छी नहीं चल रही थी। हालांकि उसके बाद हमने एक साथ कुछ अच्छी पारियां खेलीं। मैंने कभी भी इंग्लैंड में शतक नहीं बनाया था और मैं हमेशा से वहां शतक बनाना चाह रहा था। उस सीरीज के दौरान हमने एक टीम के रूप में भी काफी बढ़िया प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मैं टीम या चयनकर्ताओं को ऐसी स्थिति में नहीं डालना चाहता था जहां उन्हें मेरे बारे ज्यादा सोचना पड़े। मेरा करियर बहुत अच्छा रहा है।

वनडे में बनाए 22 शतक
उल्लेखनीय है कि अगर वॉर्नर दो वर्ष के बाद एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी नहीं करते हैं तो अहमदाबाद में भारत के खिलाफ खेला गया विश्वकप फाइनल उनका अंतिम एकदिवसीय रहेगा। इस प्रारूप में वॉर्नर ने 22 शतकों के साथ 45.30 की औसत से 6932 रन बनाए। वह पुरुषों के एकदिवसीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया के छठे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और रिकी पोंटिंग के बाद शतकों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

मार्श का तूफान, हार के साथ बांग्लादेश के विश्वकप अभियान का अंत
पुणे। मिचेल मार्श (177 नाबाद) के तूफानी शमार्श का तूफान, हार के साथ बांग्लादेश के विश्वकप अभियान का अंततक और स्टीव स्मिथ (63 नाबाद) के बीच 172 रन की साझीदारी की मदद से आस्ट्रेलिया ने आईसीसी विश्वकप के अपने आखिरी लीग मुकाबले में शनिवार को बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा कर सेमीफाइनल के लिये मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर ली।

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी कर आठ विकेट पर 307 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य आस्ट्रेलिया के सामने रखा था।मगर मार्श की आतिशी बल्लेबाजी ने उस लक्ष्य को बौना साबित कर दिया और आस्ट्रेलिया ने 32 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। आस्ट्रेलिया की विश्वकप में यह लगातार सातवीं जीत थी। पूर्व विश्व चैंपियन ने मौजूदा अभियान की शुरुआत निराशाजनक ढंग से की थी वहीं बांग्लादेश ने टूर्नामेंट में नौ में से सिर्फ दो मुकाबलों में जीत का स्वाद चखा है।

ट्रैविस हेड (10) का विकेट गिरने पर क्रीज पर आये मार्श का अंदाज आज बेहद जुदा था। उन्होने पहले  अपनी आतिशी पारी में उन्होने 132 गेंद खेल कर 17 चौके और नौ गगनचुंबी छक्के जड़े। आस्ट्रेलिया की ओर से पिछले एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी शानदार पारी देखने को मिली। इससे पहले मंगलवार को ग्लेन मैक्सवेल ने विषम परिस्थितियों में अफगानिस्तान के खिलाफ 201 रन ठोक कर अपनी टीम को जीत दिलायी थी।

इससेे पहले अंतिम चार में स्थान बनाने में नाकाम बांग्लादेश ने लीग चरण के अपने आखिरी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा किया और आस्ट्रेलिया को जीत के लिये 307 रन की चुनौती पेश की।

तंजिद हसन (36) और लिटन कुमार दास (36) ने तेज शुरुआत करते हुये पहले विकेट के लिये 76 रन जोड़े। बाद में कप्तान नजमुल शान्तो (45) और मो. तौहीद हृदोय (74) ने कंगारू गेंदबाजों पर प्रहार करते हुये स्कोरर को व्यस्त रखा। शान्तो के आउट होने के बाद नये बल्लेबाज महमुदउल्लाह (32) ने अपनी संक्षिप्त मगर तूफानी पारी में तीन जानदार छक्के लगा कर मैदान पर बैठे प्रशंसकों का भरपूर मनोरंजन किया। हृदोय ने क्रीज पर दो घंटे से अधिक का समय बिताया जिसके चलते दूसरे छोर पर बल्लेबाजों को अपना प्रदर्शन निखारने में मदद मिली।

आस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की पिटाई की कमी को क्षेत्ररक्षकों ने पूरा किया जिसके चलते बांग्लादेश के तीन बल्लेबाज रन आउट करार दिये गये। विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रहे शॉन एबेट ने दो विकेट चटकाने के साथ एक रन आउट भी किया और टीम में अपनी सार्थकता को प्रमाणित किया। एडन जैम्पा के हाथ भी दो विकेट लगे।

PAK vs AUS World Cup Match: ऑस्ट्रेलिया ने पाक को 62 रन से हराया
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप के लीग मुकाबले में पाक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बैटिंग करने उतरे मार्श और वॉर्नर ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने पाक के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करते हुए अर्धशतक ठोंक दिए। टीम ने पहले 10 ओवर में बिना विकेट खोए 82 रन बना डाले। वॉर्नर का 5वें ओवर में कैच छूटना पाक को भारी पड़ा। उसामा मीर ने उनका आसान सा कैच छोड़ दिया था।

Live Score Update:

-मैच की पहली ही गेंद पर पाक ने लिया डीआरएस लेकर गवां दिया
-5वें ओवर में वॉर्नर का कैच छूटा
-वॉर्नर और मार्श ने मारी फिफ्टी
-19 ओवर में 149/0
-20वें ओवर में पाक ने की वापसी। स्कोर 149/0
-वॉर्नर अब तक 5 और मार्श 3 छक्के जड़ चुके हैं
-21 ओवर के बाद 158/0
-24 ओवर के बाद 171/0
-वॉर्नर 93 और मार्श 85 पर नाबाद
-मार्श ने 28वें ओवर में हसन को मारा लंबा छक्का
-28 ओवर के बाद 192/0
-30 ओवर के बाद 208/0
-मार्श शतक से 3 रन और वॉर्नर 1 रन दूर
-पहले 8 से ऊपर चल रहा था रन रेट अब आया 7 से नीचे
-वॉर्नर ने जड़ा शतक
-वॉर्नर के बाद मार्स ने भी मारी सेंचुरी
-31 ओवर के बाद 214/0
-बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है ऑस्ट्रेलिया, टूट सकता है वर्ल्ड कप में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड
-33 ओवर के बाद 245/0
-मार्श 121 रन बनाकर आउट
-मार्श के बाद मैक्सवेल बैटिंग करने आए और पहली ही गेंद पर आउट हो गए
-मैक्सवेल के बाद पाक ने स्मिथ को भी चलता किया
-39 ओवर के बाद 291/3
- वॉर्नर ने छक्का मारकर 150 रन पूरे किए। अभी तक 8 छक्के मार चुके हैं
-41 ओवर के बाद 312/3
-42 ओवर के बाद 319/3
-वॉर्नर 157 पर नाबाद
-वॉर्नर 163 रन बनाकर आउट
-43 ओवर के बाद 330/4
-49 ओवर के बाद 363/7
-शाहीन ने 5 विकेट लिए
-50 ओवर के बाद 367/9

-पाक की ओर से इमाम और अबदुुल्ला बल्लेबाजी करने आए है
-दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई
-6 ओवर के बाद पाक का स्कोर 40/0
-इमाम 25 और अबदुुल्ला 10 पर नाबाद
-इमाम 70 रन बनाकर आउट

-अब्दुल्ला भी अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए

-पाक के चार बल्लेबाज आउट

-रिजवान 46 रन बनाकर आउट

-जेम्पा ने करियर का 150वा विकेट लिया

-पाक के 6 खिलाड़ी आउट

-पाक को 49 गेंद में 91 रन चाहिए, 7 विकेट खोए

-पाक टीम ऑल आउट

दिल्ली की धीमी पिचें चुनौतीपूर्ण रहीं : वॉर्नर
धर्मशाला। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर का मानना है कि उनके घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम की धीमी पिचें उनके लिये चुनौतीपूर्ण रहीं जिसके कारण उनके बल्लेबाज पूरे सीजन लय हासिल नहीं कर सके। दिल्ली ने बुधवार को खेले गये आतिशबाजी से भरे मैच में पंजाब किंग्स को 15 रन से मात दी। दिल्ली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर पंजाब के सामने 214 रन का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में पंजाब 198 रन तक ही पहुंच सकी।

वॉर्नर ने मैच के बाद कहा, मेरा खयाल है कि अच्छी पिचों पर खेलना मददगार होता है। दिल्ली में हमें धीमी पिचें मिलती हैं जो थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। खिलाड़यिों को यहां लय मिलना अच्छा है। आपको अपने घरेलू मैदान पर भी नियमितता की जरूरत होती है जो इस सीजन हमारे लिये मुश्किल रहा है। हम समझ नहीं पाये हैं कि वहां सही स्कोर क्या होगा।

अरुण जेटली स्टेडियम पर दिल्ली की बल्लेबाजी कई बार चरमरा गयी है और एक-दो मौकों के अलावा उसका प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है। धर्मशाला पर दिल्ली को इस सीजन पहली बार 200 के स्कोर के पार पहुंचाने वाले राइली रूसो ने भी वॉर्नर की बात से सहमति जताई। पंजाब के खिलाफ अपना पहला आईपीएल अर्धशतक जडऩे वाले रूसो ने कहा, इसकी काफी जरूरत थी। यह पिच बल्लेबाजी के लिये बहुत अच्छी थी। इस सीजन ऐसी बहुत पिचें नहीं मिली हैं। बल्लेबाजी के लिये पिच मिलना अच्छा था। दिल्ली इस सीजन के अपने पहले पांच मैच हारने के बाद प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम थी। उन्होंने अपने अगले पांच में से चार मैच जीते, लेकिन अगले दो मुकाबले हारने के बाद शीर्ष चार में पहुंचने की उनकी सारी उम्मीदें खत्म हो गयीं।

वॉर्नर की टीम का आखिरी लीग मैच 20 मई को दिल्ली में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ है।

वार्नर पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में धीमी ओवर गति बरकरार रखने के लिये जुर्माना लगाया गया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह वॉर्नर की टीम  के लिये सीजन का पहला अपराध था इसलिए उनपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

दिल्ली ने सोमवार को खेले गये आईपीएल मुकाबले में सनराइजर्स पर सात रन की रोमांचक जीत दर्ज की। दिल्ली ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बनाये, जिसके जवाब में सनराइजर्स 137 रन तक ही पहुंच सकी।

डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का अंदेशा दिया
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शनिवार को अंदेशा दिया कि वह अगले एक साल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के रेडियो नेटवर्क ट्रिपल एम के एक कार्यक्रम में कहा, ''टेस्ट क्रिकेट शायद सबसे पहले जाएगा, क्योंकि यह सब (क्रिकेट कार्यक्रम) ऐसे ही होंगे। टी20 विश्व कप 2024 में है, (एकदिवसीय) विश्व कप अगले साल है। यह टेस्ट क्रिकेट में मेरे अंतिम 12 महीने हो सकते हैं, लेकिन मैं सीमित ओवर क्रिकेट से प्रेम करता हूं।"

टी20 विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया के पहले दौर में बाहर होने के बाद वॉर्नर सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ियों के भविष्य पर तलवार लटक रही है। पूर्व कंगारू क्रिकेटर मैथ्यू हेडेन ने हाल ही में कहा कि टीम को पुनरुद्धार की जरूरत है और कुछ खिलाड़ियों को आगामी विश्व कप से पहले टीम से हटना चाहिये। एकदिवसीय विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में होना है, जबकि टी20 विश्व कप 2024 वेस्ट इंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा। वॉर्नर ने कहा कि वह दोनों विश्व कप में खेलना चाहते हैं और उन्होंने क्रिकेट से दूर जाने की योजना बना ली है।

वॉर्नर ने कहा, ''मैं टी20 क्रिकेट से प्रेम करता हूं। मैं 2024 तक खेलने की कोशिश करूंगा। जो भी लोग कह रहे हैं कि मेरा समय गुजर गया है और मेरे जैसे कई खिलाडिय़ों का समय गुजर गया है, वे सोच-समझकर दुआ मांगें।" उल्लेखनीय है कि अगले 12 महीनों में ऑस्ट्रेलिया को भारत आकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है, जिसके बाद कंगारू टीम यहां विश्व कप में भी हिस्सा लेगी। इसके अलावा इंग्लैंड में होने वाली एशेज सीरीज 2023 का आयोजन जून-जुलाई 2023 में किया जाएगा।

ऑस्टेलिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से दी मात
कोलंबो। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (26 पर 3) और जोश हैजलवुड (16 पर 4) की किफायती गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच (61) और डेविड वार्नर (70) के मध्य पहले विकेट की 134 रन की अविभाजित साझेदारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पहले टी-20 मैच में आसानी से 10 विकेट से पराजित कर तीन मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच ने टॉस जीत पहले श्रीलंका को बल्लेबाजी की निमंत्रण दिया। श्रीलंका अच्छी शुरुआत के बाद 19.3 ओवर में 128 रन ही बना सका। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 36 गेंद पूर्व ही बिना किसी नुकसान के 134 रन बना आसान जीत दर्ज की।

श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज निसांका (36)और गुणाथिलका (26) ने पहले विकेट के  लिए 39 रन जोड़े। दूसरे विकेट के लिए निसांका और चरित असालांका (38) ने दूसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़ श्रीलंका को मजबूती प्रदान की। इसके बाद हैजलवुड ने एक ही ओवर में कुसल मेंडिस (1), भानुका राजपक्षे (0) और दासुन शनाका (0) को आउट कर श्रीलंका के मध्यक्रम को झकझोर दिया। श्रीलंका पारी मात्र 128 रन सिमट गई। हैजलवुड (16 पर 4) प्लेयर ऑफ द मैच रहे

श्रीलंका के अंतिम 9 बल्लेबाज मात्र 29 रन पर पवेलियन लौट गए। जवाब में आस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज फिंच और डेविड वार्नर के नाबाद अर्द्धशतकों की मदद से 14 ओवर में ही 134 रन बना जीत दर्ज की। फिंच ने 40 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 61 व डेविड वार्नर ने 44 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से नाबाद 70 रन बनाए।