gas pipeline - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रूस का तुर्की से आग्रह : यूक्रेन से गैस पाइपलाइनों पर हमला नहीं करने की अपील की
मॉस्को । रूस ने तुर्की से बार-बार यह अपील की है कि वह यूक्रेन से इस बात की गारंटी ले कि 'तुर्कस्ट्रीम' और 'ब्लू स्ट्रीम' गैस पाइपलाइन बुनियादी ढांचे पर कोई हमला नहीं किया जाएगा। रूसी उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर ग्रुश्को ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा, "काला सागर के नीचे तुर्की को गैस आपूर्ति करने वाली पाइपलाइनों पर यूक्रेन द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों को देखते हुए, हमने अपने तुर्की भागीदारों से बार-बार आग्रह किया है। हमने उनसे कहा है कि वे यूक्रेनी पक्ष को स्पष्ट और कड़े संकेत भेजें और मांग करें कि वे इस तरह के आक्रामक कृत्यों को तुरंत रोकें तथा भविष्य में भी ऐसा न होने की गारंटी दें।"

इससे पहले, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने भी स्पष्ट किया था कि रूस इन गैस पाइपलाइनों पर बढ़ते खतरे को लेकर तुर्की के साथ लगातार अपनी चिंताएं साझा कर रहा है। वहीं, तुर्की सरकार के सूत्रों के अनुसार, तुर्की इन पाइपलाइनों पर होने वाले हमलों और खतरों की खबरों पर बारीकी से नजर रख रहा है और इस मामले में रूस के साथ निरंतर समन्वय बना हुआ है।

मलेशिया में गैस पाइपलाइन में आग लगने से भयानक हादसा, हवा में बना मशरूम क्लाउड
कुआलालंपुर। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के पास ही स्थिति सेलंगोर राज्य में गैस पाइपलाइन फटने से भयानक हादसा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक पुत्रा हाइट्स में मंगलवार को एक गैस पाइपलाइन में आग लगने से भीषण विस्फोट हुआ है, जिसके बाद अधिकारियों ने आसपास के आवासीय क्षेत्रों को खाली कराने का आदेश दे दिए हैं। मलेशियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेलंगोर राज्य के बीच में स्थिति पुट्रा हाइट्स में एक गैस स्टेशन के पास लगी आग कई। आग की इस गुब्बार को कई किलोमीटर दूर से ही देखा जा सकता है। गैस में लगी आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल को भेजा गया है। वहीं मेडिकल टीम कों भी घटनास्थल के पास रवाना कर दिया गया है। स्थानीय अधिकारियों के हवाले से मलेशियाई मीडिया ने धमाके में अभी 12 लोगों के गंभीर घायल होने और 82 लोगों को बचाने की बात कही है।

इस धमाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें आग का एक विशाल बादल आसमान में उठता हुआ देखा जा सकता है। द स्टार अखबार ने अग्निशमन विभाग के डायरेक्टर वान मोहम्मद रजाली वान इस्माइल के हवाले से बताया है कि दर्जनों अग्निशमन कर्मियों को फौरन बचाव कार्य के लिए घटनास्थल की तरफ भेजा गया है। टीम ने आग लगने की वजह फटी हुई पाइपलाइन को बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये धमाका मलेशिया की समय के मुताबिक 8 बजकर 10 मिनट पर हुआ है। आग लगने और धमाके की वजह पेट्रोनास गैस पाइपलाइन में लीक होने को बकाया गया है। पाइपलाइन का लगभग 500 मीटर हिस्सा आग की चपेट में आ गया है। बीएनओ न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पाइपलाइन में आग लगने के बाद कई घरों में आग लग गई है और कुछ लोग आग की लपटों में फंस गए है। रिपोर्ट लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग आग में फंसे हुए हैं या कितने लोगों की जान गई है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के पीड़ितों को पुत्रा हाइट्स मस्जिद मल्टीपर्पज हॉल में एक अस्थायी राहत केंद्र में मेडिकल ट्रीटमेंट दी जा रही है। वहीं रिपोर्ट है कि अस्पताल में कई लोगों को गंभीर तौर पर अस्पताल में लाया जा रहा है। आसपास के गैस पाइपलाइनों को फिलहाल को बंद कर दिया गया है और बचाव कर्मी आगे के विस्फोटों से बचने के लिए जिस गैस पाइपलाइन में लीक हुआ है, उससे ईंधन को निकालने का काम कर रहे हैं।

एक लाख नये घरेलू गैस कनेक्शन के लिये बिछाई जायेगी पाइप लाइन
जयपुर। राजस्थान में खान और पेट्रोलियम सचिव आनन्दी ने कहा है कि इस वित्तीय वर्ष में पाइपलाइन से एक लाख नये घरेलू गैस कनेक्शन के लिये आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुये जयपुर, कोटा सहित आठ शहरों में दो हजार किलोमीटर लम्बी गैस पाइपलाइन बिछाई जायेगी। आनन्दी सचिवालय में राज्य की 13 सीजीडी संस्थाओं और संबंधित विभाग के अधिकारियों की राज्य स्तरीय बैठक को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि राज्य में जयपुर, कोटा, अलवर, जोधपुर, उदयपुर, बूंदी, अजमेर और पाली में दो हजार किलोमीटर लंबी गैस की पाइपलाइन बिछाने के लिये संबंधित सीजीडी संस्थाओं को रोडमैप बनाकर क्रियान्वयन के निर्देश दिये। इस साल पाइप लाइन से एक लाख घरेलू गैस कनेक्शन जारी किये जायेंगे। उन्होंने घरेलू के साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक पाइप लाइन से गैस कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में सीएनजी पीएनजी समय की मांग है। हमें आधारभूत ढ़ांचा विकसित करने के काम में तेजी लाने के साथ ही पाइप लाइन से घरेलू गैस कनेक्शनों के साथ ही औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में सीएनजी-पीएनजी सेवाओं का विस्तार करना होगा।

बैठक में राजस्थान स्टेट गैस के एमडी रणवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में सीजीडी का कार्य अलग-अलग क्षेत्रों में 13 संस्थायें कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 309443 पाइप लाइन से घरेलू गैस कनेक्शन और 465 औद्योगिक कनेक्शन जारी किये जा चुके हैं। इसके साथ ही 364 सीएनजी स्टेशनों के माध्यमों से वाहनों को गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

ईरान: गैस पाइपलाइन में विस्फोट
तेहरान। ईरान के बोरुजेन प्रान्त में गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से आग लग गयी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ईरानी समाचार एजेंसी मेहर ने देश के अग्निशामकों के हवाले से बुधवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि बोरुजेन में हलवई पास और बोल्डाजी हाईवे के बीच पाइपलाइन की लाइन 65 पर विस्फोट हुआ और इसकी वजह से आग लग गई।

रिपोर्ट में बोरुजेन के मेयर फतह करेमी के हवाले से यह भी कहा गया है कि आग तब तक जारी रहेगी जब तक पाइपलाइन में गैस की शेष मात्रा पूरी तरह से जल नहीं जाती। मेयर ने कहा कि बोरुजेन से ईरान के अन्य क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति निलंबित कर दी गई है, बचाव और अग्निशमन दल घटनास्थल पर हैं।

खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन में लीकेज , मचा हड़कंप
कोटा । बारां रोड पर  कृषि विश्वविद्यालय  बोरखेड़ा के सामने बन रहे नव निमार्णाधीन पुलिया की रोड पर मोबाइल की केबल में तकनीकी खामी को दुरूस्त करने के लिए केईडीएल द्वारा की जा रही खुदाई के दौरान सड़क के नीचे जा रहीं  राजस्थान राज्य गैस लिमिटेड (आरएसजीएल) की गैस लाइन टूट गई और उससे 20 किग्रा. के प्रेशर के साथ निरंतर गैस का रिसाव शुरू हो गया।  सूचना मिलते ही कोटा उत्तर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी मोहम्मद अजहर खान एव अग्निशमन अधिकारी अमजद खान  दमकलों के साथ मौके पर पहुँचे और आरएसजीएल के अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक एवं  बोरखेड़ा थानाधिकारी  के साथ एक किलोमीटर के क्षेत्र को खाली करवाया एवं क्षेत्र को सील कर दिया। गैस रिसाव को बंद करने का कार्य चल रहा है।  अचानक हुई गैस लाइन के रिसाव से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बारां रोड से जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर  देवली अरब की तरफ से निकाला । काफी देर तक गैस लाइन लीकेज को रोकने के लिए प्रयास किए गए । हालांकि गैस लीकेज होने से आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई थी और लोगों में घबराहट भी होने लगी थी । मौके पर काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों ने मास्क लगाकर रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया ।

नगर निगम कोटा उत्तर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी मोहम्मद अजहर खान ने बताया कि रेस्क्यू लगातार किया जा रहा है लेकिन किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है । मौके पर सभी विभागों के अधिकारी काम में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले बूंदी रोड पर भी एक बहुमंजिला इमारत की सड़क खुदाई के दौरान गैस की पाइपलाइन  लटक गई थी जिससे वहां हड़कंप मच गया था । मौके पर नगर निगम की टीम पहुंची थी लेकिन किसी तरह की कोई लीकेज नहीं होने से सभी ने राहत महसूस की थी ।निगम की टीम ने जेल अधिकारियों के साथ मिलकर लाइन को सीधा कर दिया था।

कोटा में कछुए की माफिक सरक रही गैस पाइप लाइन
कोटा । एक ओर जहां एलपीजी  गैस सिलेंडरों की दरों में लगातार बढ़ोतरी होने से दाम आसमान छूने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर पाइप लाइन के जरिये घरों में गैस पहुंचाने की गति काफी धीमी है। हर साल दस हजार कनेक् शन देने का लक्ष्य है। लेकिन पिछले पांच साल में अभी तक मात्र ढाई हजार घरों तक ही गैस पहुंची है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दाम  बढ़कर हाल ही में एक हजार रुपए तक पहुंच गए हैं। ऐसे में अधिकतर परिवारों के लिए गैस सिलेंडर ले पाना मुश्किल हो रहा है। केन्द्र सरकार की ओर से भले ही उज्जवला योजना में लाखों घरों तक गैस सिलेंडर पहुंचाने के दावे किए जा रहे हों लेकिन महंगाई की मार उनकी कमर तोड़ रही है। जबकि स्मार्ट सिटी में चयनित कोटा शहर में पाइप लाइन से हर घर में एलपीजी गैस पहुंचाने की योजना बनी थी। इस योजना को गैल के माध्यम से मूर्त रुप दिया जाना था। गैल ने कई साल पहले इसका काम शुरु किया था। लेकिन काम की गति इतनी धीमी थी कि गैल मात्र 190 घरों तक ही गैस पहुंचा सका था। करीब पांच साल पहले अगस्त 2017 में यह काम राजस्थान स्टेट गैस कॉरपोरेशन ने हाथ में लिया। उसके बाद से अभी तक मात्र 2500 घरों तक ही गैस पहुंच सकी है। जबकि वर्ष 2026 तक एक लाख घरों तक गैस पहुंचाने का लक्ष्य है। इस हिसाब से अभी तक मात्र 2.5 फीसदी घरों तक ही गैस पहुंच
सकी है।

इन क्षेत्रों में पहुंची पाइप से घरों तक गैस
योजना को लागू हुए तो पांच साल से अधिक हो गया लेकिन अभी तक गिनती के ही घरों में यह सुविधा पहुंच सकी है। उनमें भी रीको इंडस्ट्रीयल एरिया, बारां रोड, बोरखेड़ा, देवली अरब रोड और अनंतपुरा के कुछ क्षेत्रों के घरों तक ही यह सुविधा पहुंच पाई है।

इन क्षेत्रों के लोगों को है इंतजार
पाइप लाइन के माध्यम से घरों में गैस पहुंचने का इंतजार शहर के हर व्यक्ति को है। जिनमें तलवंडी व राजीव गांधी नगर जैसे पॉश इलाकों से लेकर कुन्हाड़ी, महावीर नगर, उद्योग नगर, नयापुरा व भीमगंजमंडी समेत कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां के लोग अभी भी पाइप लाइन से गैस घरों तक पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि राजस्थान स्टेट गैस कॉरपोशन की ओर से शहर के अधिकतर क्षेत्रों में गैस के लिए पाइप लाइन बिछा दी गई है लेकिन उनका कनेक् शन नहीं हुआ है।

कुन्हाड़ी व भीमगंजमंडी क्षेत्र में जगह चयनित
पाइप लाइन से घरों तक गैस पहुंचाने के लिए शहर के हर क्षेत्र में कम्पनी को एक डीआरएस(डिस्ट्रीब्यूटर रिड्यूस सिस्टम) लगाना पड़ता है। जिससे बड़ी लाइन से आने वाली गैस के प्रेशर को इस सिस्टम से कम किया जा सकता है। बड़ी लाइन से जहां गैस का प्रेशर 19 क्यूविकल होता है उसे डीआरएस से 6 क्यूविकल तक कर दिया जाता है। यहां से घर पर गैस पहुंचने में प्रेशर को  1 क्यूविकल से भी कम कर दिया जाता है। कम्पनी द्वारा कुन्हाड़ी व भीमगंजमंडी क्षेत्रों में डीआरएस सिस्टम लगाने के लिए नगर विकास न्यास के माध्यम से जमीन ली जा रही है। कम्पनी के अधिकारियों के अनुसार दोनों क्षेत्रों में जगह लगभग तय हो चुकी है।  लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिली है। एक डीआरएस से करीब 10 से 15 हजार घरों तक गैस पहुंचाई जा सकती है। अभी तक शहर में करीब 4 स्थानों पर डीआरएस सिस्टम लगे हुए हैं।

पथरीले इलाके होने से गति धीमी
कम्पनी के अधिकारियों का कहना है कि कोटा में अधिकतर क्षेत्र पथरीला है। जहां पाइप लाइन डालने के लिए जमीन खोदने में परेशानी होती है।
इस कारण से भी काम की गति धीमी है। वहीं डीआरएस सिस्टम के लिए सरकार से जगह लेनी होती है। उसमें भी कई बार समय अधिक लग जाता है।

सुरक्षा अधिक और सस्ती सुविधा
पाइप लाइन से घरों तक गैस पहुंचना अधिक सुरक्षित है। साथ ही यह एलपीजी गैस सिलेंडर से करीब 30 फीसदी सस्ती भी है। कम्पनी के अधिकारियों के अनुसार पाइप लाइन से गैस घर तक पहुंचने में उसका प्रेशर काफी कम रहता है। उस गैस का भंडारण नहीं होने से उसके लीकेज होने या फटने का खतरा भी नहीं है। यदि गैस पाइप लाइन में कहीं से लीकेज भी होती है तो पाइप लाइन में लगा रेगुलेटर स्वत: ही बंद हो जाता है।  बड़ी लाइन स्टील की, उसके बाद प्लास्टिक के पाइप की और फिर घर तक जीआई पाईप की लाइन होने से यह अधिक सुरक्षित है।

घर पर लगे मीटर की रीडिंग से उपभोग का आंकलन
पाइप लाइन से घरों तक गैस पहुंचने पर हर घर में एक मीटर लगाया जाएगा है। जिसका कनेक् शन घर की रसोई में रखे गैस के चूल्हे से  किया जाएगा। जितनी गैस का उपयोग होगा उसकी रीडिंग मीटर में आ  जाएगी। कम्पनी का कर्मचारी हर दो महीने में रीडिंग लेने जाएगा। उस रीडिंग के हिसाब से बिल आएगा। उस बिल के अनुसार उपभोक्ता उसका भुगतान कर सकेगा।

7 और सीएनजी स्टेशन होंगे तैयार
कोटा में वर्तमान में 3 सीएनजी गैस स्टेशन हैं जहां पाइप लाइन से गैस की सप्लाई की जा रही है। जबकि शहर में 7 और सीएनजी स्टेशन बन रहे हैं।  जिससे ये स्टेशन दस होने से लोगों को परेशानी नहीं होगी।

इनका कहना है
कोटा में हर साल दस हजार घरों तक गैस पहुंचाने का लक्ष्य है। लेकिन अभी तक 19 हजार इंफ्रास्ट्रक्चर तो तैयार है। जिनका कनेकशन होते ही गैस घर तक पहुंच सकती है। लेकिन फिलहाल करीब ढाई हजार घरों तक ही पाइप लाइन से गैस पहुंचाई जा रही है। शहर में तलवंडी व राजीव गांधी नगर समेत कई क्षेत्र पथरीले होने से खुदाई में परेशानी के कारण देरी हो रही है। साथ ही डीआरएस के लिए कुन्हाड़ी व भीमगंजमंडी में जगह फाइनल हो चुकी है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत अधिक से अधिक घरों तक यह सुविधा देनी है। यह सुरक्षित व सस्ती भी है। आने वाले समय में इस काम में तेजी लाई जाएग़ी। वर्ष 2026 तक करीब एक लाख घरों तक गैस सप्लाई पहुंचाने का लक्ष्य है।
-एस.डी. वर्मा, उप महाप्रबंधक प्रोजेक्ट राजस्थान स्टेट गैस कारपोरेशन