leakage - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

री-नीट के ल‍िए सरकार की बड़ी तैयारियां : एयरफोर्स विमानों से एग्जाम सेंटर तक भेजे जाएंगे पेपर, पीएम मोदी लेंगे अंतिम फैसला
नई दिल्ली। नीट यूजी री-टेस्ट को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार ने इस बार अभूतपूर्व तैयारी शुरू कर दी है। 21 जून को होने वाली परीक्षा के प्रश्न पत्रों की ढुलाई में भारतीय वायुसेना के विमानों के इस्तेमाल पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई हाईलेवल बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, PMO अधिकारियों और NTA के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों पर मंथन किया।

सूत्रों के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी खुद परीक्षा तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। सरकार जिला प्रशासन, पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को भी परीक्षा प्रक्रिया से सीधे जोड़ने की तैयारी में है। गौरतलब है कि पेपर लीक विवाद के बाद 12 मई को NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई थी और मामले में अब तक 13 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

6 माह से पाइप लाइन में रिसाव से व्यर्थ बह रहा अमृत
अरनेठा। कस्बे में पिछले 6 माह से पानी की पाइप लाइनों में एक दर्जन से अधिक पंचर बने हुए हैं जिससे हजारों लीटर पीने का पानी हर रोज बर्बाद हो रहा है। वहीं आमजन परेशान है। लेकिन संबंधित जलदाय विभाग के अधिकारी अनदेखा कर रहे है।

6 माह से हो रहा हजारों लीटर पानी बर्बाद
पिछले छ: माह से ग्राम पंचायत अरनेठा एवं श्रीपूरा में पेयजल पानी की पाइप लाइनों में रिसाव हो रहे हैं। पेयजल सप्लाई चालू होते ही हजारों लीटर पानी की बर्बादी होने लग जाता है। ग्राम एवं ब्लॉक लेवल के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। लेकिन अभी तक भी आमजन को इन पंचरों से राहत नहीं मिल पाई है। उच्च जिम्मेदार उच्च अधिकारियों से आग्रह हैं। पेयजल की उपयोगिता कागजों  में नही समझाते हुए इसको धरातल पर लागू करें एवं इनको ठीक करवा कर राहत प्रदान करें। संजू सैनी ने बताया कस्बे में अनेक जगह पीने की पानी की पाइप लाइनों में रिसाव हो गए हैं । जैसे ही पानी की सप्लाई चालू होती है। हजारों लीटर पानी सड़कों पर बुरी तरह बर्बाद होने लग जाता है। ग्राम एवं ब्लॉक लेवल पर संबंधित अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन अभी तक इस समस्या का उचित निस्तारण नहीं हुआ है। अरनेठा निवासी कैलाश बाई धन्वंतरी का कहना है किकस्बे में पेयजल की पाइप लाइन फूटी हुई है। आमजन बुरी तरह परेशान है। लंबे समय से फूटी हुई पाइप लाइन से गांव की मुख्य सीसी सड़कों पर पानी भरा रहता है। जिससे विद्यालय को जाने वाले छोटे छोटे बच्चे एवं गांव की ग्रामीण परेशान होते हैं। अरनेठा के किसान जुगल मालव ने बताया कि उनके घर के सामने पानी की पाइप लाइनें फूटी हैं और करीब आधा दर्जन जगह से टूटी हैं। लंबा समय हो गया हैं । सभी पंचर ठीक होना अति आवश्यक हैं ताकि पेयजल पानी बर्बाद न हो।

पेयजल की पाइप लाइनों में कहां रिसाव है। इसकी मुझे जानकारी नहीं है। आप बता रहे तो कहां-कहां पाइप लाइन टूटी है। इसका जानकारी लेकर उचित निस्तारण किया जाएगा ताकि पानी की बर्बादी न हो। इसके लिए असिस्टेंट इंजीनियर को बोल देता हूं ।
- देवकीनंदन व्यास, एसई  पीएचईडी विभाग बूंदी

परेशानी: घर-घर में लोग पानी को तरस रहे
खेड़ारसूलपुर। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत खेड़ारसूलपुर में नवीन पेयजल पानी की टंकी बनाई पर लोग पानी को तरस रहे है। यहीं नहीं अब तक पाइप लाइन बिछाने का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। जिससे अब तक भी कई घर में नलों में पानी नही पहुंच रहा है। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। हैरत की बात यह है कि दो साल गुजरने के बाद भी पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा न होने से लोग पानी के लिए वंचित है। ग्रामीण सुनील राठौर ने बताया कि पिछले 2 साल से खेड़ारसूलपुर में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल की टंकी निर्माण और पाईप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है जो आज तक भी पूरा नही हुआ है। पाइप लाईन बिछाने में टेंडर के अनुसार कार्य नही किया गया है एवं घटिया स्तर के पाइप गांव में बिछा दिए है जिसके कारण गांव में जगह-जगह पर पाइप लाइन फूट गई है। पानी की टंकी में लीकेज के कारण पानी व्यर्थ बह रहा है। ग्रामीणों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को पानी तक नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीण रमेश गुर्जर ने कहा कि घरों में पानी न मिलने की समस्या का पीएचडी विभाग के सहायक अभियंता जतिश डांगल को कई बार  शिकायत की गई फिर भी सहायक अभियंता द्वारा कोई कार्यवाही नही की और ना ही ठेकेदार का कोई टेंडर के अनुसार कार्य करने के लिए पाबन्द नही किया गया और न ही कोई नोटिस दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में रसूलपुर में कई घरों में अभी तक पानी नही पहुंचा है और जगह-जगह पर पाईप फूटी हुई है। जिसकी शिकायत सुनने वाले जिम्मेदार अधिकारी आंखें बंद कर बैठे है। लोगों ने जब इन समस्याओं के लिए कोई सुनवाई नही हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पाइप लाइन डालने में भी मनमानी की जा रही है। जहां मकान ही नही है और पशुओं के बाड़े बने हुए है या किसी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए नलों को पाइप लाइन बिछवा दी एवं नलों के कनेक्शन भी दिलवा दिए जिससे सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया गया है। दूसरी ओर ग्रामीण हरिओम सैनी ने कहा कि पीएचडी विभाग सहायक अभियंता को हमारे घरों में नल कनेक्शन करने व पाइप लाइन बिछाने के लिए आग्रह किया गया परन्तु आज दिन तक हमारे घर प न तो पानी की पाइप लाइन बिछाई गई और न ही कोई कार्यवाही की गई। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अपने चहेतों को ही लाभ पहुंचाया जा रहा है। आम आदमी की सुनने वाला कोई नही है। वर्तमान में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाने का कार्य बंद पड़ा है। कई घरों में अभी तक पानी नही पहंच पाया है। गांव में जिन घरों में पानी आ गया और वहां पर ठेकेदार ने नल नही लगाए है जिसके कारण काफी परेशानी हो रही है।

टंकी निर्माण व पाइप लाइन बिछाने में अनियमितता का आरोप
उपसरपंच कपिल गुर्जर ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत मनमाने तरीके से कार्य किया गया है। शिकायत के बाद भी पीएचडी सहायक अभियंता द्वारा कोई कार्यवाही नही की,निर्माण कार्य में अधिकारी व ठेकेदार द्वारा मिलीभगत कर भ्रष्टाचार किया गया है,इसकी उच्च स्तरीय जांच एसीबी द्वारा जांच की जावे।

गांव में बड़े बाजार  में कई दिनों से पाइप लाइन फूटी हुई है जिसकी सम्बंधित अधिकारी को कई बार शिकायत करने के बाद भी ठीक नही हुई है,जिसका पानी रोड पर बहता रहता है। कीचड़ हो रहा है। तुरंत लीकेज ठीक कराया जाए और ठेकेदार पर घटिया पाइप बिछाने पर सख्त कार्यवाही की जावे।
- प्रवीण नामा, जनप्रतिनिधि लाडपुरा

गांव में नवीन पानी की टंकी बनकर तैयार हो गई फिर भी आज दिन तक हमारे मोहल्ले के कई घरों में पानी नही पहुंचा है। ठेकेदार काम बंद कर के चला गया है। पता नही कब हमे नलों का पानी कब मिलेगा। जल्दी ही हर घर तक पानी पहुंचाया जाए।
- कैलाश सैनी, ग्रामीण

गांव में घरों में कनेक्शन तो कर दिए है परंतु टेंडर के अनुसार नल नही लगाए गए है जिससे पानी रोड पर बहता रहता है,शीघ्र नल लगाया जाए।
- नंदबिहारी रावल, ग्रामीण

इनका कहना है
जल जीवन मिशन में बनी टंकी के तहत में समय-समय पर निरीक्षण किया गया है। घटिया निर्माण कार्य व भ्रष्टाचार के आरोप निराधार है,निर्माण में घटिया सामग्री नही लगाई है। टेंडर के अनुसार ही गुणवत्तापूर्ण पाईप लाईन बिछाई गयी है। गांव में घर-घर पानी पहुंचाने,लीकेज सही करने व घरों में नल टूटियां लगाने के लिए निर्देशित किया गया है शीघ्र ही कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
- जतिश डांगल, सहायक अभियंता, पीएचडी विभाग

पाइप लाइन लीकेज से हजारों लीटर व्यर्थ बह रहा पानी
कवाई। कवाई में केशव कॉलोनी वार्ड नंबर 1 में पानी की समस्या को लेकर मौहल्लेवासी परेशान हो रहे है। एक तरफ सड़कों पर पाइप लाइन लीकेज होने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। दूसरी ओर केशव कॉलोनी के लोग पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। मोहल्ला वासी चंद्रकला मेहता, शीला सुमन, पूजा शर्मा  गोर्दनी बाई मडी बाई सुमन कंचन बाई, कृष्णा बाई, किरण बाई अनीता सक्सेना ने बताया कि इस पानी की समस्या को लेकर हमने कई बार जलदाय विभाग के आॅफिस में जाकर भी अवगत कराया परंतु आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया इस समस्या का जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन करेंगे पहले हमारे 8 बजे का समय था बाद में 9:30 बजे कर दिया और अभी हालात यह है कि किसी दिन 9:30 तो कभी 11 तो किसी दिन 12 बजे नल आ रहा है। जिससे इस मोहल्ले के कई घरों में पीने का पानी भी नहीं भर पाए क्योंकि इस मोहल्ले में मजदूर वर्ग के लोग ज्यादा है जो सुबह ही अपनी दिहाड़ी काम पर निकल जाते हैं। पहले की तरह सुबह 8 बजे सप्लाई चालू हो अगर नहीं हुई तो हम धरना प्रदर्शन करेंगे। हालात यही रहे तो और बढ़ जाएगी परेशानी।

मौहल्ले वासियों ने बताया अभी कुछ समय बाद फसलों की कटाई शुरू हो जाएगी। कृषि कार्य में लग जाएंगे नल का समय ऐसे ही चलता रहा तो परेशानी और बढ़ जाएगी इस समस्या को लेकर मोहल्ले की महिलाओं ने इस समस्या को लेकर जलदाय विभाग के उच्च अधिकारी को भी फोन पर अवगत कराया अधिकारी ने बिजली कटौती होने का कारण समय पर नल नहीं पहुंच पा रहा हैं जैसे ही बिजली की कटौती बंद होगी समय पर पानी की सप्लाई पहुंच जाएगी।

समस्या को लेकर मैंने कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया रखा है। आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया केशव कॉलोनी में समय पर पानी पर्याप्त नहीं आने से पूरे मौहल्लेवासी परेशान हैं। इस समस्या से जल्द ही  समाधान किया जाए। समस्या का जल्दी समाधान नहीं हुआ तो फिर आंदोलन किया जाएगा। जिसका जिम्मेदार जलदाय विभाग होगा वार्ड वासियों ने भी जलदाय विभाग के आॅफिस में पहुंचकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया पर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया।
- पवन चक्रधारी,  वार्ड पंच।

पानी की सप्लाई तो समय पर ही चालू  की जा रही है। उस कॉलोनी का समय सुबह 9:30 बजे हैं। बिजली कटौती होने के कारण समय पर घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जैसे ही बिजली कटौती बंद होगी। सुबह 9:30 बजे सप्लाई चालू की जाएगी।
- पुष्पेंद्र नागर, एईएन, जलदाय विभाग, अटरू।

खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन में लीकेज , मचा हड़कंप
कोटा । बारां रोड पर  कृषि विश्वविद्यालय  बोरखेड़ा के सामने बन रहे नव निमार्णाधीन पुलिया की रोड पर मोबाइल की केबल में तकनीकी खामी को दुरूस्त करने के लिए केईडीएल द्वारा की जा रही खुदाई के दौरान सड़क के नीचे जा रहीं  राजस्थान राज्य गैस लिमिटेड (आरएसजीएल) की गैस लाइन टूट गई और उससे 20 किग्रा. के प्रेशर के साथ निरंतर गैस का रिसाव शुरू हो गया।  सूचना मिलते ही कोटा उत्तर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी मोहम्मद अजहर खान एव अग्निशमन अधिकारी अमजद खान  दमकलों के साथ मौके पर पहुँचे और आरएसजीएल के अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक एवं  बोरखेड़ा थानाधिकारी  के साथ एक किलोमीटर के क्षेत्र को खाली करवाया एवं क्षेत्र को सील कर दिया। गैस रिसाव को बंद करने का कार्य चल रहा है।  अचानक हुई गैस लाइन के रिसाव से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बारां रोड से जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर  देवली अरब की तरफ से निकाला । काफी देर तक गैस लाइन लीकेज को रोकने के लिए प्रयास किए गए । हालांकि गैस लीकेज होने से आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई थी और लोगों में घबराहट भी होने लगी थी । मौके पर काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों ने मास्क लगाकर रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया ।

नगर निगम कोटा उत्तर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी मोहम्मद अजहर खान ने बताया कि रेस्क्यू लगातार किया जा रहा है लेकिन किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है । मौके पर सभी विभागों के अधिकारी काम में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले बूंदी रोड पर भी एक बहुमंजिला इमारत की सड़क खुदाई के दौरान गैस की पाइपलाइन  लटक गई थी जिससे वहां हड़कंप मच गया था । मौके पर नगर निगम की टीम पहुंची थी लेकिन किसी तरह की कोई लीकेज नहीं होने से सभी ने राहत महसूस की थी ।निगम की टीम ने जेल अधिकारियों के साथ मिलकर लाइन को सीधा कर दिया था।

कोटा दक्षिण वार्ड 79: सीवरेज लीकेज से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
कोटा। शहर के कोटा दक्षिण वार्ड 79 में सीवरेज लीकेज होने से सड़कों पर सीवरेज का गंदा पानी बह रहा हैं। पाइप लीकेज से सुबह से शाम तक यह पानी बहता ही रहता हैं। पानी की गंदी बदबू के चलते यहां से गुजरने वाले लोग परेशान हैं। लोगों को खुले में बहते गंदे पानी से बीमारिंया फैलने का खतरा बना रहता हैं। स्थानीय लोगों का कहना हैं की सीवरेज लीकेज से गंदा पानी कई वर्षों से बह रहा हैं। लेकिन आज तक इसकी और किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। स्थानीय लोगों का कहना ही सीवरेज के लिए जो नए चैंबर बनाए गए हैं, उनके उपर से यह पानी आ रहा हैं। जबकि अभी तक कनेक्शन अधिक नहीं हुए हैं। इससे पहले जो सीवरेज के चैंबर बनाएं गए थे, वह बढ़िया थे और वह लीकेज भी नहीं होते थे। इस बार जो चैंबर बनाएं गए हैं, उनमें गड़बड़ी की गई हैं।

सफाई कर्मचारियों की कमी
स्थानीय लोगों का कहना हैं वार्ड क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की कमी हैं। जिसके कारण वार्ड में नियमित रुप से साफ-सफाई नहीं हो रही। सफाई नहीं होने से वार्ड क्षेत्र में गदंगी व कचरा पसरा रहता हैं। इसके साथ ही चौराहे पर बनाए गए कचरा प्वांइट में दूसरे वार्डों के लोग भी कचरा डाल जाते हैं। जिसकी वजह से कचरा प्वांइट रोजाना कचरे से भर जाता हैं और कचरा सड़कों पर फैलता हैं। वार्ड की नालियां कचरे से अवरुद्ध हो चुकी हैं। नालियों का पानी भी सड़को पर बह रहा हैं।

यह है वार्ड क्षेत्र
इस वार्ड में तलवण्डी से 04 से 05, तलवण्डी सेक्टर बी, सम्पूर्ण अम्बेडकर बस्ती का क्षेत्र आता हैं।

सड़कों पर पसरी गंदगी
सीवरेज लीकेज होने से सड़को पर गंदगी व कीचड़ पसरा रहता हैं। जिसके कारण यहां से आने-जाने वाले लोगों व स्थानीय लोगों को  परेशानी होती हैं।
कीचड़ पर मच्छर पनप रहा हैं। जिसे मौसमी बीमारियां फैल रही हैं। इसके साथ ही लोगों को दुर्गंध का सामना भी करना पड़ता हैं।
-अनीता अग्रवाल, स्थानीय निवासी

आरयूआईडीपी ने पाइपलाइन डालने के नाम पर जगह-जगह से सड़के खोदकर छोड़ रखी हैं। बरसात के समय इन गड्ढों में पानी भर जाता हैं। जिसके कारण सड़क हादसे होते रहते हैं। वार्ड के लोगों को रास्ता बंद होने की वजह से आने जाने में परेशानी होती हैं। सड़के भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
-अशोक शर्मा, स्थानीय निवासी

वार्ड क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई हैं। इसके लिए विधायक संदीप शर्मा के साथ आंदोलन भी किया गया था। पानी सप्लाई का कोई समय नहीं हैं। सुबह 10 से 15 मिनट पानी आता हैं। वार्ड क्षेत्र में 14 हजार के करीब जनसंख्या हैं। जिसमें अधिकतर स्टूडेÞट्स हैं। पानी नहीं मिलने से इन बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। समस्या को लेकर कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी चेताया गया हैं, लेकिन इसके बावजूद भी इसकी और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
-संजीव विजय, पार्षद

रियासतकालीन तालाब की नहर से रिसाव, पानी हो रहा बर्बाद
शाहाबाद। शाहाबाद उपखंड की ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सहरोल तलेटी गांव के तालाब से रियासतकाल के समय में निकली नहर काफी जर्जर हो चुकी है। मरम्मत और देखरेख के अभाव में तालाब की पाल से भी पानी का रिसाव होने लगा है। 1200 से अधिक लोगों की आबादी वाला यह गांव तीन तरफ से पहाड़ियों के ऊंचाई वाले स्थान पर बसा हुआ है। प्राचीन समय में जब राजा महाराजाओं का समय था, उस समय यहां की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए स्टेट के समय यहां पर एक बड़े तालाब का निर्माण कराया गया था। जिससे कि लोगों को सिंचाई के साथ पानी की समस्या से भी मुक्ति मिल सके। साथ ही जंगली जानवर एवं अन्य पशुधन भी उस पानी के सहारे रह सकें। उसी समय उस गांव के लिए तालाब से नहर निकाली गई थी जो कि लगभग डेढ़ से 2 किलोमीटर लंबी एमपी बॉर्डर तक जाकर लगती थी। जिससे सैकड़ों बीघा भूमि सिंचित होती थी। समय-समय पर इस नहर की मरम्मत भी कराई गई, परंतु वर्तमान में लगभग 10 से 15 साल से यह नहर टूटी फूटी पड़ी हुई है। जिसके चलते नहर से पानी देने वाले किसान अपने खेतों में पानी नहीं दे पाते। मजबूरी में बस 1000 बीघा के हिसाब से ट्रैक्टर जुगाड़ वाहनों से पानी देना पड़ता है।

बरसात की फसल ही कर पाते हैं किसान
पानी के अभाव के चलते शाहाबाद तलेटी क्षेत्र में बोरवेल सफल नहीं है। जिन तालाबों से खेतों को पानी मिलता है वह तालाब देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त होते जा रहे हैं। नहरें टूट फूट चुकी हैं। जिससे तलेटी क्षेत्र के किसान बरसात पर निर्भर हो चुके हैं और एक ही फसल ले पाते हैं।

पहले जल ग्रहण के अंतर्गत आता था तालाब
लगभग 15 साल पहले सहरोल का तालाब जल ग्रहण के अंतर्गत आता था। जब नहर से पानी छोड़ा जाता था तो 2 से 5 बीघा के हिसाब से पैसा लिया जाता था। बाद में यह पंचायत समिति ग्राम पंचायत के अधीन हो गया। दिनेश भार्गव, हिम्मत सिंह, हंसराज शर्मा, केसरीलाल माली, पप्पू माली आदि ने बताया कि पहले खेतों में पानी तालाब से निकली नहर से ही पानी लगता था। पूर्व में इस तालाब से दो नहरें निकलती थीं। बाद में सिर्फ एक ही नहर में पानी छोड़ा जाता था। जिससे किसान खेती करते थे।

नहर बंद होने से छोटे किसान परेशान
नहर बंद होने के कारण छोटे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिनकी 5 बीघा से 8 बीघा जमीन है, उन किसानों को दूसरों के कुओं से पानी लेकर चने की फसल करनी पड़ती है।

मछली पालन का होता है ठेका
पंचायत समिति को भी इस तालाब से इनकम है। क्योंकि मछली पालन के अंतर्गत इस तालाब का ठेका होता है। गांव के लोगों  ने उर्मिला जैन जिला प्रमुख से शीघ्र नहर मरम्मत कराने की मांग की है।

नहर टूट-फूट चुकी है। साथ ही तालाब की पाल से पानी का रिसाव होता है। इसके लिए कई बार हम उच्चाधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। इसकी मरम्मत शीघ्र कराई जानी चाहिए नहीं तो ग्राम पंचायत के लोगों को मजबूर होकर आगे और कार्यवाही करनी पड़ेगी।
-शिवदयाल शर्मा, सहरोल

लगातार पानी रिसाव के चलते पाल कमजोर हो रही है एवं तालाब का पानी व्यर्थ ही बह रहा है। एक तरफ तो सरकार द्वारा जल संरक्षण की बात की जाती है वहीं दूसरी ओर प्राचीन तालाबों की मरम्मत नहीं की जा रही। हम इसकी शीघ्र जिला कलक्टर से मरम्मत की मांग करते हैं।
-मुकेश शर्मा, सहरोल तलेटी

वर्षों से इस नहर से किसान पानी देते आ रहे थे। परंतु विगत 15 सालों नहर से पानी किसान नहीं दे पा रहे हैं। जिससे किसान मजबूरी में अन्य साधनों से पैसे देकर पानी ले रहा है। गरीब किसान अपने खेतों में खेती नहीं कर पा रहा है। हम सभी ग्रामीण इसकी मरम्मत करावाने के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों से मांग करते हंै।
भैरवलाल, सहरोल

तालाब की पाल के पत्थर निकल चुके हैं। जगह-जगह से पाल कमजोर हो रही है। इस समस्या के संबंध में कई बार ग्राम पंचायत को सूचित किया गया। पंचायत समिति को भी सूचित किया परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नहर व तालाब की मरम्मत शीघ्र कराई जानी चाहिए।
-नारायणलाल शर्मा, सहरोल

एक तरफ तो सरकार द्वारा मनरेगा के अंतर्गत नवीन तालाब तालाब खुदाई आदि कराई जाती है दूसरी ओर जो प्राचीन जल स्त्रोत हैं उनको नष्ट होने के लिए छोड़ दिया जाता है। जबकि यह प्राचीन जल भंडार आज भी लोगों के लिए पानी दे रहे हैं। इसलिए  इन्हें ठीक कराया जाना चाहिए।
-भीमाशंकर, शाहाबाद

सिंचाई विभाग से तालाब नहर की मरम्मत का एस्टीमेट बनवा कर बजट के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। इसके बाद तालाब व नहर की मरम्मत कराई जाएगी। ग्रामीणों की जो भी शिकायत है उनको दूर किया जाएगा।
-छुट्टनलाल मीणा, विकास अधिकारी, शाहाबाद

मुख्य पाइप लाइन में लीकेज से बहा सैकड़ों क्यूसेक पानी
सुल्तानपुर।  सुल्तानपुर नगर पालिका द्वारा मुख्य बाजार में  करवाए जा रहे इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान सोमवार रात्रि में सड़क के साइड में जेसीबी मशीन  से खुदाई के दौरान कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार को मुख्य पेयजल पाइप लाइन करीब 4 जगह फूट गई। जिससे संैकड़ों क्यूसेक पानी व्यर्थ बह गया।

जानकारी के अनुसार कस्बे के मुख्य बाजार में पेयजल पाइप लाइन में मंगलवार को 4 जगह लीकेज हो गया। जिससे सैंकड़ों क्यूसेक पानी व्यर्थ बहने के साथ ही कई दुकानों में पानी भर गया। दुकानदारों का सामान खराब हो गया। साथ ही कस्बे के कई मोहल्लों में 6 घंटे तक पेयजल सप्लाई बाधित रहने से समय पर नलों में पानी नहीं आ सका। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। कस्बे के मुख्य बाजार में नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान सोमवार रात्रि में सड़क के साइड में जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई की गई थी जिससे पाइप लाइन लीकेज हो गई। जिसके चलते कस्बे में पेयजल सप्लाई भी करीब 6 घंटे तक बाधित रही। दोपहर के समय जैसे ही कोटा रोड की पेयजल सप्लाई छोड़ी गई वैसे ही मुख्य लाइन में से करीब चार-पांच जगह से फव्वारे निकलने लगे। बौछार की रफ्तार इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों में पानी भर गया।

दुकानों के शटर लगाकर किया बचाव
जानकारी के अनुसार कुछ दुकानदारों ने तो पानी की बौछार से बचने के लिए दुकानों के शटर तक लगा लिए। पाइप लाइन लीकेज होने से करीब 6 घंटे तक पेयजल सप्लाई बाधित रही। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पाइपलाइन लीकेज होने से उससे निकलने वाला पानी दुकान में भर गया। जिससे दुकान में रखा सामान खराब हो गया। कपड़े की दुकान होने से कपड़े गीले हो गए। शीघ्र ही दुकान का शटर लगा कर ज्यादा पानी अंदर आने से रोका।
-रमेश नामा, व्यापारी

दोपहर के समय अचानक ही पाइपलाइन लीकेज हो जाने से एकदम से ही पानी दुकानों में आना शुरू हो गया। पानी से बचाव के लिए लिकेज पर कुछ पत्थर डालकर रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह प्रयास विफल हुआ और दुकानों में पानी ही पानी हो गया।
-गोलू शर्मा एवं भवानी शंकर शर्मा, व्यापारी

दोपहर के समय जैसे ही कोटा रोड की सप्लाई को चालू किया गया तो रात्रि में इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइनों से तेजी से पानी की बौछार निकलने लगी। जिससे दुकानों में पानी भर गया।
-पूरन मेहरा, फोटो दुकान मालिक

नगर में सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। इसी दौरान पाइप लाइन लीकेज हो गई। जिसे संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र ही दुरुस्त करा कर कस्बे वासियों के लिए पेयजल सप्लाई शुरू करा दी गई है।
-हेमलता शर्मा, चेयरमैन, नगर पालिका,
सुल्तानपुर

इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसे दुरुस्त करवा दिया गया है। कस्बे के जिन वार्डों में पेयजल सप्लाई बाधित हुई थी, उनकी सप्लाई देर शाम तक चालू करवा दी है।
-दिनेश गोचर, जेईएन, पीएचईडी