railway station - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमृत भारत योजना के तहत संवर रहा खैरथल रेलवे स्टेशन, आधुनिक सुविधाओं से बदली तस्वीर
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में स्थित खैरथल रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास कार्य लगभग पूरा हो चुका है। करीब 12.79 करोड़ रुपए की लागत से किए गए इस विकास कार्य ने स्टेशन को आधुनिक, सुव्यवस्थित और पूरी तरह यात्री-अनुकूल बना दिया है। स्थानीय कला और आधुनिक डिजाइन का अनूठा संगम अब स्टेशन की नई पहचान बन गया है।

अलवर जिले का प्रमुख व्यापारिक केंद्र खैरथल, बड़ी अनाज और सब्जी मंडी के लिए जाना जाता है। यह स्टेशन किशनगढ़ बास, तिजारा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी पॉइंट है। पुनर्विकास के तहत स्टेशन भवन का पूर्ण नवीनीकरण किया गया है और नए पोर्च का निर्माण हुआ है। सर्कुलेटिंग एरिया में सुविधा क्षेत्र को 1200 वर्ग मीटर से बढ़ाकर 3600 वर्ग मीटर किया गया है, साथ ही अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं।

दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए पृथक पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 4.19 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़ा ऊपरी पैदल पुल (एफओबी) बनाया गया है, जिसमें रैंप और कवरिंग शेड शामिल हैं। प्लेटफॉर्म शेल्टरों का विस्तार, सतह का नवीनीकरण और स्टेशन भवन के अंदर 300 वर्ग मीटर में कलात्मक चित्र यात्रियों को आकर्षित कर रहे हैं।

इसके अलावा नए प्रतीक्षा कक्ष, आधुनिक शौचालय और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं जैसे हेल्प बूथ, रैंप, विशेष टिकट विंडो और साइनेंज की व्यवस्था की गई है, जिससे खैरथल स्टेशन अब सुविधाओं के मामले में एक आधुनिक मॉडल स्टेशन बनकर उभरा  है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का व्यापक पुनर्विकास, 31.91 करोड़ से यात्री सुविधाएं होंगी दोगुनी
जयपुर। रेवाड़ी उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जो दिल्ली, जयपुर सहित उत्तर भारत के कई प्रमुख शहरों को जोड़ता है। यात्रियों की सुविधा और स्टेशन के आधुनिकीकरण के उद्देश्य से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेवाड़ी स्टेशन का 31.91 करोड़ रुपए की लागत से व्यापक पुनर्विकास किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि इस योजना के तहत स्टेशन भवन को पूर्ण रूप से नवीनीकृत किया गया है। सुविधा क्षेत्र को 430 वर्ग मीटर से बढ़ाकर 1600 वर्ग मीटर कर दिया गया है। यात्रियों की सुगमता के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं। स्टेशन भवन के अंदर भारतीय कला और संस्कृति को दर्शाते आकर्षक चित्र बनाए गए हैं तथा पोर्च का निर्माण भी किया गया है। स्टेशन भवन के अग्रभाग में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था की गई है।

सर्कुलेटिंग क्षेत्र में सड़क यातायात संचालन को बेहतर किया गया है और हरित पट्टी विकसित की गई है। साथ ही समर्पित पार्किंग, प्रतीक्षा कक्ष और वीआईपी रूम की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। आधुनिक फिटिंग के साथ शौचालय ब्लॉकों का नवीनीकरण किया गया है तथा प्लेटफॉर्म शेल्टरों की जीआई शीट बदली गई है। स्टेशन पर 6150 वर्ग मीटर प्लेटफॉर्म सतह का नवीनीकरण किया गया है।

यात्रियों को बेहतर जानकारी देने के लिए ट्रेन इंफॉर्मेशन बोर्ड और कोच इंडिकेशन बोर्ड लगाए गए हैं। दिव्यांगजनों के लिए हेल्प बूथ, विशेष शौचालय, रैंप, अलग पार्किंग, साइनेज और विशेष कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। पुनर्विकास कार्यों में जीपीएस आधारित घड़ियां, 5 लिफ्ट, 4 एस्केलेटर और फूड प्लाजा का प्रावधान शामिल है। इसके अलावा 10 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज भी बनाया जा रहा है।

सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे तथा महिला और बच्चों के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग और वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट तथा ऊर्जा संरक्षण के लिए रूफ टॉप सोलर प्लांट भी स्थापित किया जा रहा है।

नवनिर्मित पुल का उद्घाटन : गोपाल शर्मा ने संतों को किया नमन, कहा- सेतु सिंध के महान संतों की तपस्थली अमरापुर की भावना और समाज सेवा की धारा को देगा नई दिशा
जयपुर। रेलवे स्टेशन लोहपथ को सिंधी कैम्प बस स्टैंड परिवहन पथ से जोड़ने वाले नवनिर्मित पुल का नामकरण एवं उद्घाटन शनिवार को भव्य समारोह के साथ किया गया। पुल को श्री अमरापुर सेतु नाम प्रदान करते हुए उद्घाटन प्रेम प्रकाश मंडलाध्यक्ष परम पूज्य सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश  महाराज, संत मंडल तथा सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल शर्मा के कर कमलों से संपन्न हुआ। विधायक गोपाल शर्मा ने संतों के प्रति नमन व्यक्त करते हुए कहा कि यह सेतु सिंध के महान संतों की तपस्थली अमरापुर की भावना और समाज सेवा की धारा को नई दिशा देगा।

स्वामी भगत प्रकाश महाराज ने बताया कि सिंध में रेत के टीलों पर स्थापित श्री अमरापुर स्थान की परंपरा आज विश्व भर में फैले प्रेम प्रकाश आश्रमों के माध्यम से सेवा कार्य के रूप में आगे बढ़ रही है। जयपुर में वर्षों से श्री अमरापुर जल मंदिर द्वारा निशुल्क अन्न-प्रसादी वितरण और चार मोक्ष वाहन सहित 7 मॉच्युरी बॉक्स सेवाएं निरंतर संचालित हैं। समारोह में विशाल सिंधी समाज की उपस्थिति रही। संत मोनूराम जी महाराज ने स्वामी टेऊँराम जी महाराज के जीवन चरित्र व वाणी को शिक्षण पाठ्यक्रम में शामिल करने का आग्रह भी रखा। कार्यक्रम में कई संत, समाजसेवी और गणमान्य उपस्थित रहे।

आसलपुर जोबनेर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य जारी, जल्द मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर मंडल के तहत अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आसलपुर जोबनेर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेजी से चल रहा है। कुल 16.86 करोड़ रुपए की लागत से यह स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर यात्रियों के लिए और अधिक सुविधाजनक बनने जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जयपुर पूजा मित्तल ने बताया कि स्टेशन पर प्रवेश और निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण, अलग-अलग पार्किंग (दो पहिया, चार पहिया एवं दिव्यांगजन), यात्रियों को चढ़ाने-उतारने के लिए बरामदा (पोर्च) और दोगुनी ऊंचाई वाला चौड़ा प्रवेश–कक्ष जैसी सुविधाओं का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बेहतर प्रतीक्षा-कक्ष, पे-एंड-यूज़ शौचालय, स्टेशन भवन के आंतरिक और बाहरी सुधार कार्य भी अंतिम चरण में हैं। प्लेटफार्म पर कोच प्रदर्शन बोर्ड का कार्य 95 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है, जबकि 12 मीटर चौड़े नए ऊपरी पैदल पुल (एफओबी) का कार्य 65 प्रतिशत पूरा है।

पुनर्विकास योजना में महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग शौचालय, नए अतिथि-कक्ष (वीआईपी रूम), प्लेटफार्म आश्रय, दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं और पानी बूथ भी शामिल हैं। सभी निर्माण कार्य पूरे होने के बाद स्टेशन यात्रियों को एक आधुनिक, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव देगा।

प्रमुख सुविधाएं, जो मिलेंगी यात्रियों को :

-अलग प्रवेश और निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण।
-अलग-अलग पार्किंग – दो पहिया, चार पहिया और दिव्यांगजन के लिए।
-यात्रियों के लिए बरामदा (पोर्च) और दोगुनी ऊंचाई वाला चौड़ा प्रवेश–कक्ष।
-बेहतर प्रतीक्षा-कक्ष, पे-एंड-यूज़ शौचालय, नए अतिथि-कक्ष (वीआईपी रूम)।
-स्टेशन भवन के आंतरिक और बाहरी हिस्से का सुधार।
-12 मीटर चौड़ा ऊपरी पैदल पुल (एफओबी)।
-प्लेटफार्म आश्रय, दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं, पानी बूथ।
-प्लेटफार्म पर कोच प्रदर्शन बोर्ड।

लाखेरी रेलवे स्टेशन पर ऑटो स्टैंड नहीं होने से आमजन परेशान
लाखेरी। लाखेरी रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो स्टैंड की अनुपलब्धता एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। स्टेशन पर निर्धारित स्थान के अभाव में ऑटो चालक अपने वाहन इधर-उधर खड़ा करने से यात्रियों, के साथ व्यापारी और स्वयं चालक तीनों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। गौरतलब है कि यहां से प्रतिदिन सैंकड़ों यात्री गाड़ियों में सफर करते है। जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों को ऑटो की अनुपलब्धता के कारण कई बार उनकी गाड़ी छूट जाने जैसी स्थिति हो जाती है। वहीं ऑटो चालक ब्रिज के पास या दुकानों के सामने अपना वाहन खड़ा कर देते है। रेलवे पुलिस उनका चालान कर कोर्ट भेजा जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होता है।

व्यापारी बोले आमजन को हो रही है परेशानी
रेलवे स्टेशन के समीप व्यापारी तनवीर खान, अब्दुल गनी, शंभू दुबे, मुकेश कुमार और तेजू गुर्जर ने बताया कि ऑटो स्टैंड नहीं होने की वजह से यह दुकानों के सामने खड़ा कर देते है। जिससे आवागमन बाधित होता है, व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने स्टेशन प्रशासन से मांग की कि यात्रियों व व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द एक स्थायी ऑटो स्टैंड का निर्माण कराया जाए।

नियम तोड़ने पर कार्रवाई
रेलवे स्टेशन पुलिस के अनुसार, रेलवे ब्रिज के पास ऑटो खड़ा करना नियमों का उल्लंघन है। इसलिए वहां खड़े वाहनों पर चालान की कार्रवाई की जाती है। पुलिस अधिकारियों ने सुझाव दिया कि ऑटो चालक इस समस्या को लेकर रेलवे के उच्च अधिकारियों से मिलें और एक निर्धारित स्थान की स्वीकृति प्राप्त करें।

जरूरत है सुनियोजित ऑटो स्टैंड की व्यवस्था
लाखेरी रेलवे स्टेशन पर एक सुव्यवस्थित ऑटो स्टैंड न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारु बनाएगा। स्थानीय प्रशासन, रेलवे विभाग और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सकता है।

स्थानीय नेता सक्रिय
शहर के जनप्रतिनिधि भी इस गंभीर समस्या को लेकर सजग हुए हैं। भाजपा नेता रामबाबू शर्मा ने बताया कि स्टेशन पर ऑटो स्टैंड की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे इस विषय में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से शीघ्र मुलाकात कर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिल सकेगी नवरात्रि स्पेशल थाली
जयपुर। त्योहारों के सीजन का उल्लास अब भारतीय रेल के स्टेशनों पर भी देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के त्योहार के दौरान भारतीय रेल ने 150 से अधिक स्टेशनों पर नवारत्रि व्रत स्पेशल की थाली लॉन्च की है। नवरात्रि के दौरान यात्रा करने वाले पैसेंजर्स अब अपने खाने-पीने की चिंता से मुक्त होकर सफर में स्वादिष्ट व्रत थाली का लुफ्त उठा सकेंगे।

मुंबई सेंट्रल, दिल्ली जंक्शन, सूरत, जयपुर, लखनऊ, पटना जंक्शन, लुधियाना, दुर्ग, चेन्नई सेन्ट्रल, सिकंदराबाद, अमरावती, हैदराबाद, तिरूपति, जालंधर सिटी, उदयपुर सिटी, बेंगलूरू कैंट, नई दिल्ली, ठाणे, पुणे एवं मैंगलोर सेन्ट्रल स्टेशन आदि जैसे लगभग 150 से अधिक स्टेशन पर नवरात्रि स्पेशल थाली की सुविधा उपलब्ध है।

यात्री ऑनलाईन व मोबाईल ऐप के जरिए भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यह स्पेशल व्रत की थाली खास तौर पर नवरात्रि के त्योहार को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिसमें गुणवत्ता और पोषकता का विशेष ख्याल रखा गया है। भारतीय रेल की ओर से नवरात्रि स्पेशल व्रत की थाली को मंगाने की प्रक्रिया को बेहद ही सरल बनाया गया है। जिसमें यात्री आईआरसीटीसी की ऐप पर जाकर, केवल अपना पीएनआर नंबर डालकर थाली को बुक कर सकते हैं या ऑनलाइन वेबसाइट साइट पर भी इसे बुक कर सकते है।

कोटा मंडल के 4 स्टेशनों के स्टॉलों पर स्थानीय उत्पाद बिक्री में हुई बढ़ोत्तरी
कोटा। पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल के चार स्टेशनों पर लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टाल पर उत्पादों की बिक्री में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार सम्पूर्ण भारतीय रेलवे में 'एक स्टेशन एक उत्पाद योजना' का विस्तार करते हुए रेलवे स्टेशनों पर राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के डिजाइन किए गए यह स्टॉल स्थापित किए गए है।

कोटा मंडल में इस योजना के तहत स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11 स्टेशनों कोटा, सवाईमाधोपुर, गंगापुरसिटी, रामगंजमण्डी, हिण्डौन सिटी, भरतपुर, बयाना, भवानीमण्डी, झालावाड़ सिटी, ड़कनिया तालाब एवं सोगरिया पर एक स्टेशन एक उत्पाद के एनआईडी डिजाइन के अनुरूप स्टॉल स्थापित किए गए हैं। इनमें कोटा, बारां, गंगापुरसिटी एवं सवाईमाधोपुर के चार स्टॉलों पर स्थानीय उत्पादों की बिक्री की जा रही है। कोटा में कोटा डोरिया साड़ी की प्रतिदिन औसतन बिक्री पांच हजार 640 रूपये, बारां में मांगरोल हैडलूम की प्रतिदिन औसतन बिक्री 735 रूपये, गंगापुर सिटी में खीर मोहन मिठाई की प्रतिदिन औसतन बिक्री तीन हजार रूपये और सवाई माधोपुर में हैंडीकाफ्ट टाईगर की प्रतिदिन औसतन बिक्री 735 रूपये है।

मालवीय ने बताया कि इसके अतिरिक्त 10 स्टेशनों में सवाईमाधोपुर, महावीरजी, बयाना, सुमेरगंजमंडी इन्द्रगढ, लाखेरी, बून्दी, छबड़ा गुगोर, विक्रमगढ़-आलोट, सुवांसरा एवं शामगढ़ में एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत स्टाल स्थापित करना प्रस्तावित है।

रेलवे पुलिस ने महिला को आत्महत्या करने से बचाया
जोधपुर। शहर के बाबा रामदेव मंदिर मसूरिया क्षेत्र से एक महिला आज सुबह पारिवारिक कारण के चलते अपने घर से मरने के लिए निकल गई। उसका अपने पति से मनमुटाव होना सामने आया। फोन करने पर लोकेशन मालूूम करने पर वह राइका बाग स्टेशन मिली। बाद में घरवालों को बुलाकर समझाइश कर उसे सुपुर्द कर दिया। पुलिस की सजगता से महिला को आत्महत्या करने से बचा लिया गया।

जीआरपी निरीक्षक महेश श्रीमाली ने बताया कि दरअसल मसूरिया बाबा रामदेव मंदिर हिल्स के पास में रहने वाला एक व्यक्ति आज थाने पर अपने चाचा ससुर के साथ आया और कहा कि उसकी पत्नी पारिवारिक कारण एवं मनमुटाव के चलते मरने के लिए रेलवे पटरियों पर पहुंची है। इस पर पुलिस ने सजगता दिखाते हुए फोन कॉल की लोकेशन पता की। तब महिला की लोकेशन राइकाबाग स्टेशन पर मिली। वह रेल पटरियों पर नजर आई। पीडि़त व्यक्ति का कहना था कि पत्नी से फोन पर बात करने पर उसने उक्त स्थान पर होने की जानकारी दी थी। तब महिला कांस्टेबल पे्रमदेवी, कांस्टेबल राजूराम, बुधाराम आदि रेलवे स्टेशन राइकाबाग पर ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल हरिकिशन से संपर्क कर लोकेशन का पता लगाया। महिला रेलवे पटरियों पर बैठी मिल गई। महिला को बाद में जीआरपी थाने लाकर समझाइश कर बाद में परिवार के साथ भेज दिया गया।

स्वाधीनता दिवस : स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर चैकिंग
जोधपुर। शहर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष रूप से सतर्कता बरती जा रही है। संदिज्ध वाहनों की धरपकड़ के साथ ही होटलों रेस्तराओं में भी पुलिस की सघन चेकिंग चल रही है। होटलों मेें आने जाने संदिज्ध लोगों पर विशेष तौर पर नजर रखी जा रही है। इधर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह राजकीय उम्मेद स्टेडियम में होगा। इसके लिए आस पास ड्रोन उड़ाकर भी पुलिस नजर रखे हुए है। संदिज्ध ड्रोन उडऩे पर विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर एक हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए है। जिला पूर्व में उम्मेद स्टेडियम के आस पास संदिज्धों पर नजर रखीं जा रही है।
इधर शहर के रेलवे स्टेशन पर 15 अगस्त की सुरक्षा को देखते हुए आरपीएफ व जीआरपी ने जांच अभियान चलाया। निरीक्षक राजेन्द्र चौधरी व जीआरपी थाना प्रभारी सुभाष चन्द के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने डॉग स्कवायड के साथ संघन चैकिंग अभियान के समय स्टेशन परिसर, स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों, यात्रियों, यात्री सामानों व पार्सल सामानों की जांच की जा रही है। साथ ही यात्रियों से अपील की जा रही है कि रेल परिसर या ट्रेनों में किसी प्रकार की कोई लावारिस या संदिग्ध सामग्री नजर आने पर तुरंत जीआरपी व आरपीएफ या पास में उपस्थित रेलकर्मी को सूचित करें। इसके साथ लोगों को महिला सुरक्षा और टोल फ्री हैल्प लाईन 139 के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
कमिश्ररेट के जिला पूर्व एवं पश्चिम में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी है। पुलिस की रात्रिकालीन गश्त का समय भी बढ़ाया गया है। शाम सात से रात 11 बजे तक पुलिस निरीक्षक अपने अपने थाना क्षेत्रों में गश्त करते देखे जा रहे है। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर एक हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों तैनाती रहेगी।

कोटा रेलवे स्टेशन से 97 लाख रुपए के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा
कोटा । जीआरपी ने  गुरुवार देर रात गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन से 97 लाख रुपए के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। प्रारंभिक तौर पर इस पैसे को हवाला का बताया जा रहा है। पैसा संदिग्ध होने के चलते आरोपी निलेश नारायण पुत्र नारायण निवासी गांव कलकी पुलिस थाना दापोली जिला रत्नागिरी महाराष्ट्र को सीआरपीसी की धारा 151 में गिरफ्तार किया । रकम को सीआरपीसी की धारा 102 के तहत जब्त कर लिया है। पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सोनी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर संपत्ति संबंधित तथा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चला रखा है।   गुरुवार रात को रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 2 पर गश्त के दौरान एक व्यक्ति पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध नजर आने पर पूछताछ की गई तो वह घबरा गया  कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।  शक होने पर बैग को खोला गया तो उसमें 97 लाख रुपए  मिलने पर रुपयों के बारे में पूछताछ  की तो वह जवाब नहीं दे पाया।  पैसा हवाला का होने की संभावनाओं को देखते हुए इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी गई ।

177.45 करोड़ रुपए से गांधीनगर रेलवे स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय
नवज्योति, जयपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से गांधीनगर रेलवे स्टेशन को 177.45 करोड़ रुपए की लागत से विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार महाप्रबंधक विजय शर्मा के निर्देशन में गांधीनगर जयपुर स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तेजी से चल रहा है। वर्तमान में यहां दो नई बिल्डिंग का निर्माण प्रस्तावित है। सामने की ओर की मुख्य इमारत जी प्लस-2 बिल्डिंग बनाई जाएगी। मुख्य प्रवेश स्टेशन भवन में डिपार्चर लॉबी, वेस्टिबुल, बैगेज स्कैनर के साथ सुरक्षा जांच क्षेत्र, हेल्प डेस्क क्षेत्र, प्रस्थान हॉल, शौचालय, आरपीएफ कक्ष और हेड टीसी कक्ष होंगे। प्लेटफार्म-1 पर अनारक्षित प्रतीक्षालय, एग्जीक्यूटिव प्रतीक्षालय, खुदरा स्टालें, शौचालय, शिशु आहार कक्ष और प्लेटफार्म संख्या-1 पर आने वाले यात्रियों के लिए आगमन कक्ष होगा। इस भवन पर मेजेनाइन फर्श बनाया जाएगा। भूमि तल पर विभिन्न रेलवे कार्यालय एवं दूसरी मंजिल पर एक्सेस कंट्रोल, मेटल डिटेक्टर सिस्टम, बैगेज स्कैनर सिस्टम, अतिरिक्त प्रतीक्षा कक्ष, रिटेल स्टॉल, मॉड्यूलर शौचालय, सीढ़ियां, लिफ्ट, एस्केलेटर आदि होंगे। पहली मंजिल तक आसान पहुंच के लिए एस्केलेटर, लिफ्ट एवं सीढ़ियां बनाई जाएंगी। पुर्नविकसित गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर एक एयर कॉनकोर्स प्रस्तावित है, जो दोनों इमारतों को प्लेटफार्मों के ऊपर से जोड़ते हुए बनाया जाएगा।  एयर कॉनकोर्स 72 मीटर लंबाई में कुल 2697 वर्ग मीटर में क्षेत्र में बनाया जाएगा। दोनों प्लेटफार्मों पर छत के माध्यम से एयर कॉनकोर्स को कवर किया जाएगा। यह कार्य सितम्बर, 2025 में पूरा कर लिया जाएगा।

वर्ल्ड क्लास बनेगा जंक्शन
जयपुर। जयपुर जंक्शन को 750 करोड़ रुपए की लागत से वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा। जल्द ही रि-डवलपमेंट कार्य शुरू होगा, इसमें बिल्डिंग के मुख्य भवन के साथ ही जंक्शन में आने वाले यात्रियों के लिए तीन अलग-अलग रास्ते विकसित किए जाएंगे। रेलवे ने द्वितीय गेट (हसनपुरा की तरफ) पर वाहनों की पार्किंग को बंद कर दिया है। रेलवे की ओर से संभवतया इसी माह ठेका कंपनी को साइट सुपुर्द की जा सकती है।  जयपुर जंक्शन पर प्रतिदिन करीब 1.10 लाख यात्रियों का आवागमन होता है। इनमें से 95 हजार यात्री परशुराम सर्किल स्थित गेट से प्रवेश करते हैं, यहां पर यातायात दबाव कम करने के लिए बनीपार्क, राम मंदिर के पास से होकर गुजर रही सड़क पर अंडरपास बनाया जाएगा। इस रास्ते को हसनपुरा स्थित सैकंड एंट्री गेट से जोड़ा जाएगा। इससे सीकर रोड, झोटवाड़ा, मुरलीपुरा, विद्याधर नगर, सिरसी रोड, कालवाड़ से आने वाले यात्रियों को यह नया रास्ता मिल सकेगा। वहीं हसनपुरा चौराहे से डीआरएम बंगले वाली सड़क 24 मीटर चौड़ी होगी। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर 6 और 7, पार्सल ऑफिस और मजिस्ट्रेट कोर्ट को सैकंड एंट्री (हसनपुरा की तरफ) शिफ्ट किया जाएगा।

वाहनों के लिए बनेगी पार्किंग

जयपुर जंक्शन की मुख्य बिल्डिंग को तीन मंजिला बनेगी। इसमें टिकट विंडो, फूड कोर्ट, वेटिंग रूम बनेंगे। बिल्डिंग में मेटल डिटेक्टर सिस्टम, बैगेज स्कैनर सिस्टम, दुकानें, मॉड्यूलर शौचालय, लिफ्ट आदि सुविधाएं होगी। मेट्रो स्टेशन से जंक्शन आने-जाने वाले यात्रियों के लिए स्काई वॉक वे बनेगा। परशुराम सर्किल की तरफ 10 हजार से अधिक चौपहिया, दुपहिया वाहनों के लिए 11 हजार स्क्वायर फिट की अंडरग्राउंड और हसनपुरा स्थित सैकंड एंट्री गेट पर 2500 वाहनों की पार्किंग भी बनेगी।

जयपुर जंक्शन का रि-डवलपमेंट का कार्य किया जाएगा। इसमें लगभग 750 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए जल्द ही कार्य शुरू किए जाएंगे।
-शशि किरण, सीपीआरओ