kajol - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वेबसीरीज ‘द ट्रायल : प्यार, कानून, धोखा सीजन 2’ का ट्रेलर रिलीज, काजोल की नोयोनिका सेनगुप्ता के रूप में फिर होने जा रही दमदार वापसी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की आने वाली वेब सीरीज ‘द ट्रायल : प्यार, कानून, धोखा सीजन 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शो में नोयोनिका सेनगुप्ता के रूप में काजोल की वापसी पहले से भी ज्यादा दमदार, गहन और भावनाओं से भरी नजर आ रही है। उमेश बिष्ट के निर्देशन और बनिजय एशिया के निर्माण में बना यह शो 19 सितम्बर 2025 से जियोहॉटस्टार पर विशेष तौर पर स्ट्रीम होगा। काजोल के साथ इस सीरीज में कलाकारों की एक मजबूत टीम भी नजर आने वाली है, जिसमें जिशु सेनगुप्ता, सोनाली कुलकर्णी, शीबा चड्ढा, अली खान, कुब्रा सैत, गौरव पांडे और करणवीर शर्मा शामिल हैं।

काजोल ने अपने किरदार नोयोनिका सेनगुप्ता की वापसी को लेकर कहा- ट्रेलर तो उस भावनात्मक तूफान की बस एक झलक है, जिसमें नोयोनिका उतरने वाली है। इस बार की कहानी और भी गंभीर, तीखी और निजी हो गई है। वह अब केवल कानूनी जंग नहीं लड़ रही, बल्कि अपनी पूरी दुनिया को टूटने से बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। नोयोनिका की सबसे बड़ी ताकत यही है कि उसके पास सभी सवालों के जवाब नहीं होते, फिर भी वह हिम्मत के साथ आगे बढ़ती है और अपने दिल की सुनती है। उसके किरदार में लौटना मेरे लिए किसी पुराने जख्म को फिर से छूने जैसा था। सीजन 2 सिर्फ कहानी का आगे बढ़ना नहीं, बल्कि एक बड़े सच के सामने आने जैसा है। मुझे यकीन है कि दर्शक इस तूफान को पूरी तरह महसूस करेंगे। हॉटस्टार स्पेशल्स ‘द ट्रायल : प्यार, कानून, धोखा सीजन 2’, को 19 सितंबर 2025 से सिर्फ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।

51 वर्ष की हुई काजोल : ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’, ‘बाजीगर’, ‘दुश्मन’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से जीता सबका दिल
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री काजोल 51 वर्ष की हो गई। 05 अगस्त 1974 को मुंबई में जन्मी काजोल को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता सोमु मुखर्जी निर्माता, जबकि मां तनुजा जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री थी। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण काजोल अक्सर अपनी मां के साथ शूटिंग देखने जाया करती थी। इस वजह से उनका भी रूझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेत्री बनने के ख्वाब देखने लगी। काजोल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा संत जोसेफ कान्वेंट पंचगनी से की। इसके बाद उन्होंने बतौर अभिनेत्री अपने सिनेमा करियर की शुरूआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म ‘बेखुदी’ से की। युवा प्रेम कथा पर बनी इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका कमल सदाना ने निभाई, लेकिन कमजोर पटकथा और निर्देशन के कारण फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई।

वर्ष 1993 में काजोल को अब्बास-मुस्तान की फिल्म ‘बाजीगर’ में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका शाहरूख खान ने निभाई थी। यूं तो पूरी फिल्म शाहरूख खान पर केन्द्रित करके बनाई गई है, लेकिन काजोल ने अपने दमदार अभिनय से दर्शको का दिल जीत लिया। वर्ष 1994 काजोल के सिनेमा कैरियर में अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी ‘उधार की जिंदगी’, ‘ये दिल्लगी’ और ‘करण अर्जुन’ जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई।

‘उधार की जिंदगी’ टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई, लेकिन काजोल ने अपने दमदार अभिनय से दर्शको का दिल जीत लिया, उन्हें बांबे फिल्म जर्नलिस्ट ऐशोसियेशन द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित की गई।

वर्ष 1994 में ही काजोल को यश चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म ‘ये दिल्लगी’ में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने निभाई। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए वह पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गई। वर्ष 1995 में काजोल को यश चोपड़ा की ही फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ में काम करने का अवसर मिला, जो उनके सिनेमा कैरियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। काजोल और शाहरूख खान के बेहतरीन अभिनय से सजी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

वर्ष 1997 में काजोल को निर्माता निर्देशक राजीव राय की फिल्म ‘गुप्त’ में काम करने का अवसर मिला। वह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। फिल्म ‘गुप्त’ में काजोल का किरदार ग्रे शेडस लिए हुए था। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गई। फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास का पहला मौका था, जब किसी अभिनेत्री को सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया था। वर्ष 1998 में काजोल के सिनेमा करियर की एक और अहम फिल्म ‘दुश्मन’ प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में काजोल ने अपने सिनेमा करियर में पहली बार दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गई।

फिल्म ‘मां’ ने पहले सप्ताह में की 26 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई, काजोल का अलग अवतार देख दीवाने हुए फैंस
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की फिल्म ‘मां’ ने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 26 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है। विशल फुरिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मां’, एक मायथोलॉजिकल हॉरर ड्रामा है, जिसमें काजोल एक अलग अवतार में नजर आ रही हैं। यह फिल्म अलौकिक शक्तियों को दिखाती है, जिसका सामना एक ‘मां’ करती है। फिल्म में एक ‘मां’ को कई बुरी शक्तियों से लड़ने, एक निडर, साहसी के रूप में पेश किया गया है। इस फिल्म में काजोल बेहतर प्रदर्शन के साथ दिखी है, जिसमें वह अपनी बच्ची बुरी ताकतों से बचाती नजर आ रही है।

फिल्म ‘मां’ 27 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स ने इस फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म में काजोल के अलावा इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय और खीरिन शर्मा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘मां’ ने भारतीय बाजार में पहले दिन 4.65 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 06 करोड़, तीसरे दिन 07 करोड़, चौथे दिन 2.5 करोड़ , पांचवे दिन 03 करोड़ और छठे दिन 1.85 करोड़ का कारोबार किया है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘मां’ने सातवें दिन 1.65 करोड़ का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म ‘मां’ भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में 26 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर चुकी है।

काजोल की फिल्म ‘मां’ ने पहले वीकेंड में की 17 करोड़ से अधिक की कमाई, दर्शकों से मिल रहा प्यार
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की फिल्म ‘मां’ ने अपने पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनों में भारतीय बाजार में 17 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है।

विशल फुरिया के निर्देशन में बनी काजोल की फिल्म ‘मां’, एक मायथोलॉजिकल हॉरर ड्रामा है, जिसमें काजोल एक अलग अवतार में नजर आ रही हैं। फिल्म ‘मां’ 27 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली रही है। जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स ने इस फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म में काजोल के अलावा इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय और खीरिन शर्मा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘मां’ ने भारतीय बाजार में पहले दिन 4.65 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने आंकड़ा 06 करोड़ की कमाई की। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘मां’ ने तीसरे दिन 6.75 करोड़ का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म भारतीय बाजार में तीन दिनों में 17 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर चुकी है।

फिल्म ‘मां’ की कहानी आधुनिक समय में घटती है, जहां प्राचीन शक्तियां फिर से सामने आती हैं। इसमें एक मां की कहानी है, एक ऐसी मां जिसका अटूट प्रेम उसके बच्चे को खतरे में डालने पर दैवीय क्रोध में बदल जाता है। वह एक तरफ मां का प्यार दिखाती हैं, तो दूसरी तरफ गुस्से में राक्षसों का विनाश करने वाली देवी जैसी लगती है।

कई बार ऑफिसर के रोल ऑफर हुए लेकिन सबको नहीं स्वीकारा: काजोल
जयपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का कहना है कि यह डिफरेंट कहानी है। हालांकि मुझे भी ऑफिसर का रोल ऑफर हुए थे, लेकिन मैंने सबको नहीं स्वीकारा। क्योंकि बहुत सी चीजें होती है, जिनको देखना पड़ता है। काजोल ने अजय से कॉम्पीटिशन वाले सवाल पर मीडिया को बताया। काजोल शहर के एक होटल में अपनी अपकमिंग फिल्म दो पत्ती के प्रमोशन के सिलसिले में जयपुर आई थी।

इस दौरान उनके साथ फिल्म एक्ट्रेस कृति सेनन और एक्टर शाहीर शेख मौजूद थे। काजोल ने करवा चौथ के सवाल पर कहा कि डीडीएलजे में करवा चौथ बहुत ट्रेंड हुआ था, जो आज भी याद किया जाता है। जब मैं मुंबई से जयपुर के लिए रवाना हो रही थी तो पूजा की थाली तैयार करके आई थी। उन्होंने कहा कि अजय अपनी फिल्मों में व्यस्त रहते हैं और उन्हें एक्शन फिल्में करने में महारथ हासिल हो चुकी है।

फिल्म में पुलिस अधिकारी का किरदार निभाने का मतलब यह नहीं कि मैं सिंघम से कॉम्पीटिशन करने जा रही हूं। काजोल ने सिंघम जैसी मूवी करने पर कहा कि उसमें बहुत हार्ड वर्क होता है। बहुत सारा एक्शन करना पड़ता है। इस पर क्वेश्चन मार्क है। देखते हैं क्या होता है। उन्होंने घर में सिंघम होने की बात को नकार दिया। इस दौरान तीनों सेलेब्रिटीज राजमंदिर सिनेमा में फैंस से रूबरू हुए।

फिल्म सिटी प्रोजेक्ट का आइडिया अच्छा
काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री जयपुर में बनने पर विचार रखे। फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को लेकर काजोल ने कहा कि सरकार का यह आइडिया अच्छा है। इस दिशा में काम पहले ही हो जाना चाहिए था। राजस्थान में खूबसूरत लोकेशंस हैं, जहां पर मुझे भी बहुत सारी फिल्मों में शूट करने का मौका मिल चुका है।

काजोल मैम से बहुत कुछ सीखा
फिल्म की बतौर प्रोड्यूसर कृति सेनन ने कहा कि फिल्म पूरी ईमानदारी से बनाई गई है। सभी कलाकारों ने दिल से काम किया है। काजोल मैम से बहुत कुछ सीखने को मिला है। इससे पहले 2015 में आई फिल्म दिलवाले में भी मैम के साथ काम किया था। शाहिर शेख ने भी अपना 100 प्रतिशत देने की सफल कोशिश की है। शेख ने कहा कि दोनों बड़े कलाकारों के साथ काम करने में बहुत मजा आया। शूटिंग के दौरान दोनों से बहुत कुछ सीखने को मिला। ये मेरे लिए बहुत अच्छा एक्सपीरियंस रहा।

Happy Birthday Kajol: विरासत में मिली अभिनय कला से काजोल ने खुद को निखारते हुए दर्शकों के दिलों को जीता
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री काजोल आज 50 वर्ष की हो गयी। 05 अगस्त 1974 को मुंबई में जन्मीं काजोल को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता सोमु मुखर्जी निर्माता जबकि मां तनुजा जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थी। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण काजोल अक्सर अपनी मां के साथ शूटिंग देखने जाया करती थी। इस वजह से उनका भी रूझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेत्री बनने के ख्वाब देखने लगी।

काजोल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा संत जोसेफ कान्वेंट पंचगनी से की। इसके बाद उन्होंने बतौर अभिनेत्री अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म 'बेखुदी' से की। युवा प्रेम कथा पर बनी इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका कमल सदाना ने निभायी लेकिन कमजोर पटकथा और निर्देशन के कारण फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी।

वर्ष 1993 में काजोल को अब्बास-मुस्तान की फिल्म 'बाजीगर' में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका शाहरूख खान ने निभायी थी। यूं तो पूरी फिल्म शाहरूख खान पर केन्द्रित करके बनायी गयी है लेकिन काजोल ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। वर्ष 1994 काजोल के सिने कैरियर में अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी उधार की जिंदगी, ये दिल्लगी और करण अर्जुन जैसी फिल्म प्रदर्शित हुयी। उधार की जिंदगी टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी लेकिन काजोल ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया, वही बांबे फिल्म जर्नलिस्ट ऐशोसियेशन द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित की गयी।

वर्ष 1994 में ही काजोल को यश चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म ये दिल्लगी में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने निभायी। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। वर्ष 1995 में काजोल को यश चोपड़ा की ही फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जायेगे' में काम करने का अवसर मिला जो उनके सिने कैरियर के लिये मील का पत्थर साबित हुयी। काजोल और शाहरूख खान के बेहतरीन अभिनय से सजी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुयी।

वर्ष 1997 में काजोल को निर्माता निर्देशक राजीव राय की फिल्म 'गुप्त' में काम करने का अवसर मिला। वह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुयी।फिल्म गुप्त में काजोल का किरदार ग्रे शेडस लिये हुये था। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी। फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास का पहला मौका था जब किसी अभिनेत्री को सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया था। वर्ष 1998 में काजोल के सिने करियर की एक और अहम फिल्म 'दुश्मन' प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में काजोल ने अपने सिने करियर में पहली बार दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी।

वर्ष 1998 में ही काजोल की प्यार तो होना ही था और कुछ कुछ होता है जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी। इन दोनों फिल्मों के लिये भी वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। यह उनके सिने करियर में पहला अवसर था जब एक वर्ष में तीन फिल्मों के लिये उन्हें फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया था। वर्ष 1999 में काजोल को सतीश कौशिक निर्देशित फिल्म 'हम आपके दिल में रहते है' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये काजोल सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित भी की गयी। इसी वर्ष काजोल ने अभिनेता अजय देवगन के साथ शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना काफी हद तक कम कर दिया।

वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के बाद काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। वर्ष 2006 में काजोल ने यश चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म 'फना' के जरिये फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धमाकेदार वापसी की। काजोल के सिने कैरियर में उनकी जोड़ी अभिनेता शाहरूख खान के साथ खूब जमी। काजोल अपने सिने कैरियर में चार बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी है। वर्ष 2011 में काजोल पदमश्री पुरस्कार से भी सम्मानित की गयी।

काजोल ने वर्ष 2015 में प्रदर्शित फिल्म दिलवाले से कमबैक किया। रोहित धवन के निर्देशन में बनी फिल्म दिलवाले में शाहरूख के साथ काजोल की केमेस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म दिलवाले टिकट खिड़की पर हिट साबित हुयी। वर्ष 2018 में काजोल की फिल्म हेलीकॉप्टर इला प्रदर्शित हुयी लेकिन कोई कमाल नहीं दिखा सकी। वर्ष 2020 में काजोल ने अजय देवगन के साथ की फिल्म तानाजी : द अनसंग हीरो : में काम किया जो सुपरहिट साबित हुयी। काजोल की हाल ही में वेबसीरीज द ट्रायल- प्यार कानून धोखा प्रदर्शित हुयी है। काजोल की आने वाली फिल्मों में महारागनी- क्वीन ऑफ क्वींस' और दो पत्ती प्रमुख है।

महारागिनी में प्रभुदेवा के साथ नजर आयेगी काजोल
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री काजोल, प्रभुदेवा के साथ फिल्म महारागिनी में काम करती नअर आयेंगी। तेज उप्पलपति के निर्देशन में बनी महारागिनी,बवेजा स्टूडियो और ई7 एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।

फिल्म निर्माता चरण तेज उप्पलपति की एक्शन थ्रिलर ‘महारागिनी - क्वीन ऑफ क्वींस’ में काजोल, प्रभुदेवा, नसीरुद्दीन शाह, संयुक्ता मेनन, जिशु सेनगुप्ता और आदित्य सील जैसे कलाकार शामिल होंगे। ‘महारागिनी - क्वीन ऑफ क्वींस’ का पहला शेड्यूल हाल ही में पूरा हुआ और अब निर्माताओं ने फिल्म का आधिकारिक टीज़र जारी किया है। वीडियो प्रभुदेवा के चार्टर विमान से बाहर निकलने के साथ शुरू होता है। इसके बाद कार्रवाई संयुक्ता मेनन पर केंद्रित हो जाती है, जो भारी दांव-पेंच के बीच बदला लेने की अपनी इच्छा साझा करती है। कहानी में आगे मोड़ आता है जब नसीरुद्दीन शाह अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए अपनी हार्दिक अंतिम इच्छा साझा करते हैं और काजोल अपने ‘महारागिनी’ अवतार में उभरती हैं। इस फिल्म में फोटोग्राफी के निदेशक जीके विष्णु, संगीत निर्देशक हर्षवर्द्धन रामेश्वर और संपादक नवीन नूली शामिल हैं। पटकथा निरंजन अयंगर और जेसिका खुराना ने लिखी है, जबकि प्रोडक्शन डिजाइनर साही सुरेश दृश्य सौंदर्यशास्त्र तैयार करेंगे।

निर्देशक चरण तेज उप्पलापति ने कहा कि महारागिनी - क्वीन ऑफ क्वींस का निर्देशन शानदार रहा। काजोल, प्रभुदेवा, नसीर सर, संयुक्ता मेनन और जिशुसेन गुप्ता जैसे अभिनेताओं के साथ सहयोग ने इस प्रोजेक्ट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। उनका बेजोड़ करिश्मा और अभिनय क्षमताएं किरदारों में जान फूंक देती हैं।

अच्छी कहानी पर आधारित फिल्म में काम करना चाहती है काजोल
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का कहना है कि वह ऐसी फिल्म में काम करना चाहती है जिसकी कहानी अच्छी हो। काजोल को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये तीन दशक हो गये हैं।काजोल ने कहा, इंडस्ट्री ने काफी बदलाव आया है,जिसे हम आसानी से महसूस कर सकते हैं। मुझे एक अच्छी कहानी चाहिए बस। जब मैं कहानी सुनूं तो उस रोल में अपनी कल्पना कर पाऊं।मैं अच्छे दौर में काम कर रही हूं। मुझे दूसरों का पता नहीं, लेकिन मेरे पास ऐसे रोल आ रहे हैं, जो मेरे लिए ही लिखे गए हैं। वह रोल अच्छे भी हैं।

काजोल ने कहा,जिनका साथ मुझे नहीं पसंद है, मैं उनके साथ काम नहीं करती हूं, क्योंकि मुझे लगता है की मेरा समय बर्बाद हो रहा है। जब मैं खुद खुश नहीं, तो मैं खुद को वैसी जगह क्यों रखूं, फिर चाहे कहानी कितनी भी अच्छी क्यों न हो। मैं अपनी पसंद के लोगों के साथ काम करती हूं।अच्छी कहानी में यदिएक सीन भी होगा तो कर लूंगी, लेकिन वह रोल ऐसा होना चाहिए कि मैं ना न कर सकूं। मैं मुख्य रोल में रहूं और रोल ही अच्छा न हो, तो क्या फायदा।

Kajol: 49 साल की हुई काजोल
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री काजोल आज 49 साल की हो गयी। 05 अगस्त 1974 को मुंबई में जन्मी काजोल को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता सोमु मुखर्जी निर्माता जबकि मां तनुजा जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थी। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण काजोल अक्सर अपनी मां के साथ शूङ्क्षटग देखने जाया करती थी। इस वजह से उनका भी रूझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेत्री बनने के ख्वाब देखने लगी। काजोल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा संत जोसेफ कान्वेंट पंचगनी से की।इसके बाद उन्होंने बतौर अभिनेत्री अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म बेखुदी से की। युवा प्रेम कथा पर बनी इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका कमल सदाना ने निभायी लेकिन कमजोर पटकथा और निर्देशन के कारण फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई।

साल 1993 में काजोल को अब्बास-मुस्तान की फिल्म बाजीगर में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका शाहरूख खान ने निभायी थी। यूं तो पूरी फिल्म शाहरूख खान पर केन्द्रित करके बनायी गयी है लेकिन काजोल ने अपने दमदार अभिनय से दर्शको का दिल जीत लिया। साल 1994 काजोल के सिने कैरियर में अहम साबित हुआ। इस साल उनकी उधार की जिंदगी, ये दिल्लगी और करण अर्जुन जैसी फिल्म प्रदर्शित हुयी।

उधार की जिंदगी टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई लेकिन काजोल ने अपने दमदार अभिनय से दर्शको का दिल जीत लिया। वही बांबे फिल्म जर्नलिस्ट ऐशोसियेशन द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित की गयी।

साल 1994 में ही काजोल को यश चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म ये दिल्लगी में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने निभायी। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। साल 1995 में काजोल को यश चोपड़ा की ही फिल्म (दिलवाले दुल्हनियां ले जायेगे) में काम करने का अवसर मिला जो उनके सिने कैरियर के लिये मील का पत्थर साबित हुई। काजोल और शाहरूख खान के बेहतरीन अभिनय से सजी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

साल 1997 में काजोल को निर्माता निर्देशक राजीव राय की फिल्म गुप्त में काम करने का अवसर मिला। वह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई।फिल्म गुप्त (में काजोल का किरदार ग्रे शेडस लिये हुये था। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी। फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास का पहला मौका था जब किसी अभिनेत्री को सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया था। साल 1998 में काजोल के सिने करियर की एक और अहम फिल्म दुश्मन प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में काजोल ने अपने सिने करियर में पहली बार दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गई।

साल 1998 में ही काजोल की प्यार तो होना ही था और कुछ कुछ होता है जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई। इन दोनों फिल्मों के लिये भी वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। यह उनके सिने करियर में पहला अवसर था जब एक साल में तीन फिल्मों के लिये उन्हें फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया था। साल 1999 में काजोल को सतीश कौशिक निर्देशित फिल्म 'हम आपके दिल में रहते है में काम करने का मौका मिला।

फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये काजोल सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित भी की गयी। इसी वर्ष काजोल ने अभिनेता अजय देवगन के साथ शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना काफी हद तक कम कर दिया।

साल 2001 में प्रदर्शित फिल्म कभी खुशी कभी गम के बाद काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। वर्ष 2006 में काजोल ने यश चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म फना के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धमाकेदार वापसी की। काजोल के सिने कैरियर में उनकी जोड़ी अभिनेता शाहरूख खान के साथ खूब जमी। काजोल अपने सिने कैरियर में चार बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी है। साल 2011 में काजोल पदमश्री पुरस्कार से भी सम्मानित की गयी।

काजोल ने साल 2015 में प्रदर्शित फिल्म दिलवाले से कमबैक किया। रोहित धवन के निर्देशन में बनी फिल्म दिलवाले में शाहरूख के साथ काजोल की केमेस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म दिलवाले टिकट खिड़की पर हिट साबित हुई। साल 2018 में काजोल की फिल्म हेलीकॉप्टर इला प्रदर्शित हुयी लेकिन कोई कमाल नहीं दिखा सकी। साल 2020 में काजोल ने अजय देवगन के साथ की फिल्म तानाजी : द अनसंग हीरो : में काम किया जो सुपरहिट साबित हुयी। काजोल की हाल ही में वेबसीरीज द ट्रायल- प्यार कानून धोखा प्रदर्शित हुयी है। काजोल की आने वाली फिल्मों में दो पत्ती प्रमुख है।

The Trial Web Series Review: काली जिंदगी से लड़ने के लिए काला कोट पहना पड़ता है
नवज्योति, जयपुर। एक औरत के अपने वजूद को पाने की जद्दोजहद है द ट्रायल। प्यार कानून धोखे की लड़खड़ाती कहानी को जब अच्छे अभिनय और निर्देशन की बैसाखियां मिलती हैं तो द ट्रायल जैसी वेब सीरीज बनती है, जो रॉबर्ट और मिशेल किंग के मशहूर अमेरिकी शो द गुड वाइफ  से प्रेरित और हॉटस्टार पर स्ट्रीम है। कहानी है नोयोनिका सेनगुप्ता (काजोल) की जो लॉ में कॉलेज टॉपर है, लेकिन शादी बाद अपना वजूद भुलाकर, एक मां और बीवी बनकर अपने पति का घर और जिमेदारियां अच्छे से संभालती है। खुश और सुखी परिवार है पर तब तक, जब तक की एक वीडियो क्लिप वायरल नहीं होती, जिसमें पति जिशूद्ध सेनगुप्ता (राजीव) का नकाब उतरता है और घिनौना चेहरा सामने आता है। एक रेपुटेड जज, अपनी महत्वकांक्षाओं के चलते एक घूसखोर इंसान बनकर हर गलत काम को अंजाम देता है। यहां तक की घूस में वो यौन शौषण करने से भी बाज नहीं आता। जब उसका काला चिट्ठा दुनिया के सामने आता है तो वो जेल तो जाता ही है, लेकिन अपने पीछे बदनामी और हिकारत का बोझ नोयोनिका और दोनों बेटियां अनन्या और अनायरा पर छोड़ जाता है। लोगों की नजरे बदलती हैं। दुनिया और जिंदगी दोनों बद से बदतर होती हैं। प्रॉपर्टी पैसा सब जब्त हो जाता है। बदनामी और तंगहाली में आखिर नैनिका के पास और कोई चारा नहीं बचता। बेटियों को पालने और घर चलाने के लिए उसे लॉ फर्म ज्वाइन करना पड़ता है और काली जिंदगी से लड़ने के लिए काला कोट पहना पड़ता है। जिंदगी नया मोड़ लेती है। नए केस, नई मिस्ट्री और कोर्ट में हरबार एक नई लड़ाई।  उलझी हुई जिंदगी हर बार नए केस को सुलझाते हुए खुद को पाती है। मिस्ट्री से गूंथी एक बेबस लाचार मां, बीवी से एक काबिल वकील बनने का सफर है द ट्रायल। क्या वो अपने मकसद में कामयाब होगी। क्या वो अपना वजूद हासिल करेगी। बिखरी लाइफ  कभी सिमटेगी। यही सवाल है द ट्रायल। कहानी सरल, लेकिन परत दर परत और उलझती है। लचर पटकथा में दांवपेच की अपनी नई पहेली है, जो रोचकता के पैमाने पर खरी नहीं उतरती। कोर्ट रूम ड्रामा में कसावट नहीं है। राइटिंग कमजोर कड़ी है। संवाद ठीक है। जज और वकीलों की बातचीत मजेदार है। निर्देशन बेहतरीन है, जो कमजोर पटकथा को किरदारों और सीक्वेंस का तालमेल बैठाकर रोचक बनाता है।

अभिनय काजोल का शानदार है। अपने सारे शेड्स बाखूबी जीते हुए वो केस के साथ दिल भी जीतती है। जीशू का काम लाजवाब है। कुबरा सैत, अली खान, आमिर अली और गौरव पांडे अपनी भूमिका अच्छे से निभाते है। एडिटिंग में ग्रिप की कमी, बैकग्राउंड अच्छा है। ओवर ऑल कंटेंट अच्छा, लेकिन स्क्रिप्ट में मात खाती द ट्रायल एक बार देखने लायक है। बाकी दर्शक तय करें उन्हें कानून और इमोशन का ये ट्रायल कैसा लगा।

- दानिश राही

काजोल की वेबसीरीज 'द ट्रायल- प्यार कानून धोखा' का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की वेबसीरीज द ट्रायल- प्यार कानून धोखा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। द ट्रायल- प्यार कानून धोखा के ट्रेलर की शुरूआत'जब एक गलती बार-बार दोहराई जाए तो वो गलती एक गुनाह बन जाती है। काजोल के इसी डायलॉग के साथ शुरू होती है। ट्रेलर में काजोल अपने पति (एडिशनल जज जो रिश्वत में सेक्शुअल फेवर लेता है) की हरकतों से बुरी तरह टूट जाती है और फिर अपने लॉयर का प्रैक्टिस फिर से शुरू करती हैं।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 14 जुलाई को रिलीज हो रही वेब सीटीज द ट्रायल- प्यार कानून धोखा के ट्रेलर को लॉन्च करते हुए लिखा गया है,'ट्रायल सिर्फ कोर्ट रूम में नहीं ङ्क्षजदगी में भी होते हैं। देखिए नायोनिका सेन गुप्ता की लाइफ की सबसे मुश्किल ट्रायल, जो कि 14 जुलाई को रिलीज हो रही है।'

जिन्दगी के सबसे मुश्किल ट्रायल से गुजर रही हूं, लूंगी सोशल मीडिया से ब्रेक : काजोल
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। काजोल की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। काजोल फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और पर्सनल लाइफ की जानकारी शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 14.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। काजोल ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है।

काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी फैंस को दी। काजोल ने  इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं। इस पोस्ट के साथ, जो तस्वीर शेयर की गई है. इसमें लिखा गया है, ''अपनी जिंदगी से सबसे मुश्किल ट्रायल को फेस करने जा रही हूं।"