molestation case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सोशल मीडिया पर वायरल महिला उत्पीड़न मामला : पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापरवाही पर दो कर्मी निलंबित
जयपुर। सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई गर्भवती महिला से छेड़छाड़ की गंभीर घटना को लेकर पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए एक्शन मोड में कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले में जहां एक ओर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई विशेष टीमों का गठन किया गया है, वहीं दूसरी ओर प्रारंभिक जांच में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

जांच में सामने आया कि यह घटना 25 मार्च 2026 को जयपुर के मालवीय नगर क्षेत्र के सेक्टर-9 में शाम करीब 6:10 बजे हुई थी। पीड़िता, जो कि गर्भवती महिला है, ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एक अज्ञात युवक ने पीछे से आकर उसे पकड़ लिया, गलत तरीके से छुआ और छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने और चिल्लाने पर आरोपी ने पत्थर उठाकर डराने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया। इस संबंध में 26 मार्च 2026 को थाना जवाहर सर्किल में मामला दर्ज किया गया ।

जांच और पुलिस की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच को तेज करते हुए इसे थाना प्रभारी स्तर पर स्थानांतरित किया गया। साथ ही: डीएसटी (जिला स्पेशल टीम) जयपुर पूर्व और थाना स्तर की विशेष टीमों का गठन किया गया। घटनास्थल के आसपास लगे करीब 3 किलोमीटर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
फुटेज के आधार पर रूट मैप तैयार किया गया।
तकनीकी अनुसंधान और पूर्व में अपराध कर चुके संदिग्धों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।
आरोपी और उसे शरण देने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें रवाना की गईं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

इस गंभीर मामले में प्रारंभिक स्तर पर लापरवाही सामने आने पर ड्यूटी ऑफिसर महेशचंद (उप निरीक्षक) और जांच अधिकारी अंगदराम (हेड कांस्टेबल) को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दोनों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

नाबलिग लड़की से पड़ोसी ने की छेड़छाड़
जयपुर। कालवाड़ थाना इलाके में एक 15 साल की लड़की से पड़ोसी द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी 15 साल की बेटी से पड़ोसी ने छेड़छाड़ की है। उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान कॉलोनी में रहने वाले पड़ोसी का लड़का आया। उसने बेटी को कहा कि उसे घर पर बुला रहे है।

इस पर उनकी बच्ची पड़ोसी के घर में चली गई। वहां जाने पर लड़के के पिता ने उसके साथ छेड़छाड़ की। हंगामा करते हुए बच्ची वहां से भाग आई। इसके बादउ पीड़िता ने परिजनों को हादसे के बारे में बताया कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

अश्लील हरकत करने वाला जमानत के बाद छेड़छाड़ के मामले में होगा गिरफ्तार
जयपुर। महारानी कॉलेज के सामने कार में बैठकर छात्राओं के सामने अश्लील हरकते करने वाले कार ड्राइवर को लालकोठी थाना पुलिस जमानत पर बाहर आने के बाद छेड़छाड़ और पीछा करने की धाराओं में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार करेगी। हाल में आरोपी को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में जेल भेजा है। दो दिन बाद हुई रिपोर्ट के बाद अब उसे गिरफ्तार करेगी। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसकी मतिभ्रष्ट हो गई थी।

यह था मामला
महारानी कॉलेज के बाहर कार चालक गिरधारीपुरा कच्ची बस्ती करणी विहार निवासी मोहम्मद यूसुफ हर रोज कार को कॉलेज गेट के बाहर खड़ा कर देता और उसके बाद सरेराह कार में बैठकर अश्लील हरकतें करता था। कई दिनों तक वह ऐसा करता रहा, जब उसने इस हरकत को अपने रुटीन में शामिल कर लिया तो कुछ छात्राओं ने आवाज उठाई, जिस पर पुलिस ने उसे शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। वहीं राजस्थान विश्वविद्यालय की छात्र प्रतिनिधि कोमल मोहनपुरिया ने बताया कि हमने अपनी मांग रखी थी, उनके आधार पर भविष्य में ऐसे आचरण की पुनरावृति नहीं होगी।

लगेंगे सीसीटीवी, तैनात होंगी गार्ड
महारानी कॉलेज के बाहर हुई अश्लील हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज के बाहर चार सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी कर ली है। सभी गेटों पर कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा कॉलेज में दो महिला गार्ड भी तैनात की जाएंगी। इधर, राजस्थान विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को महारानी कॉलेज में प्रस्तावित एक कार्यक्रम को निरस्त कर दिया है। कॉलेज में हाल ही कक्षाओं का निर्माण कराया गया है। बुधवार को इन कक्षाओं का लोकार्पण आरयू कुलपति प्रो. राजीव जैन को करना था। कारण बताया जा रहा है कि कॉलेज में विरोध की आशंका के चलते कार्यक्रम को निरस्त किया गया है। पुलिस ने इस मामले में अपनी तरफ से भी चौकसी बढ़ा दी है।

आरयू में हुई बैठक, तैयार होगी रिपोर्ट
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बनाई गई कमेटी ने बुधवार को प्लानिंग की बैठक की। कमेटी की अध्यक्ष प्रो. लाड कुमारी जैन ने बताया कि बुधवार को शॉर्ट नोटिस पर कमेटी के सभी सदस्यों को बुलाया गया था और मामले की जांच पड़ताल शुरू करने के लिए प्लानिंग बैठक की। अब गुरुवार से कमेटी महारानी कॉलेज में हुए हादसे की जांच शुरू करेगी और कॉलेज का भी दौरा करेगी। इस सप्ताह या आगामी सप्ताह तक रिपोर्ट तैयार करके विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपी जाएगी। इसके अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन अगली कार्रवाई करेगा। इस जांच कमेटी में उनके साथ सिंडीकेट सदस्य निमाली सिंह, डीएसडब्ल्यू सरिना कालिया, विवि कुलसचिव नीलिमा तक्षक और चीफ प्रोक्टर हैं।