matthew wade - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन पर मैथ्यू वेड को लगी फटकार
बारबाडोस। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए आधिकारिक फटकार लगाई गई है।

आईसीसी के बयान में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू वेड को शनिवार को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप 2024 के ग्रुप बी मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए आधिकारिक फटकार लगाई गई है।

ऑस्ट्रेलिया ने केंसिंग्टन ओवल में हुये इस मुकाबले में इंग्लैंड पर 36 रन से जीत दर्ज की थी।

यह घटना उस समय हुई जब ऑस्ट्रेलिया की पारी के 18वें ओवर में वेड ने आदिल राशिद की गेंद को वापस गेंदबाज की तरफ खेला। वेड को उम्मीद थी कि अंपायर इसे डेड बॉल करार देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो वेड ने अंपायरों से बहस की।

विकेटकीपर बल्लेबाज वेड आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के उल्लंघन को लेकर आईसीसी मैच रैफरियों के एलीट पैनल के एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित सजा स्वीकार कर ली गई इसलिए इस पर आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।  इसके अलावा, वेड के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। यह 24 महीने की अवधि में यह उनका पहला अपराध था।

ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में अजेय बढ़त
कोलंबो। केन रिचर्डसन (30 रन पर चार विकेट), जाय रिचर्डसन (26 रन पर तीन विकेट) और ग्लेन मैक्सवेल (18 रन पर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी  के बाद मैथ्यू वेड के नाबाद 26 रन की बदौलत आॅस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को दूसरे टी-20 मुकाबले में 3 विकेट से हरा तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय  बढ़त हासिल कर ली।

आॅस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए श्रीलंका पारी को नौ विकेट पर 124 रन के मामूली स्कोर पर रोक दिया। जवाब में आॅस्ट्रेलिया ने 17.5 ओवर में 7 विकेट पर 126 रन बना मैच के साथ-साथ सीरीज पर भी कब्जा कर लिया। श्रीलंका के लिए चरिथ असलंका ने फिर सर्वाधिक 39 और कुसल मेंडिस ने 36 रन बनाये। श्रीलंका का स्कोर एक समय 5 विकेट पर 120 रन था। जाय रिचर्डसन ने अंतिम ओवर में तीन विकेट लेकर श्रीलंका पारी को 9 विकेट  पर 124 रन पर सीमित कर दिया।