khelo India youth games - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : डिस्क थ्रो में हंसराज को गोल्ड, विशाल को सिल्वर
जयपुर। बिहार में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान के हंसराज धायल ने बालकों की डिस्क थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। राजस्थान के ही विशाल कुमार ने स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया। हंसराज ने अपने पांचवें प्रयास में 63.18 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हंसराज ने पहले प्रयास में 46.32 मीटर और दूसरे प्रयास में 58.39 मीटर की दूरी तय की लेकिन उनका तीसरा प्रयास नाकाम रहा। हंसराज ने फिर चौथे प्रयास में 61.77 मीटर दूर डिस्कस फेंका और उसके बाद पांचवें प्रयास में 63.18 मीटर दूरी तय करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस स्पर्धा का रजत पदक भी राजस्थान के विशाल कुमार के नाम रहा। विशाल ने अपने तीसरे प्रयास में 57.69 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। हरियाणा के निश्चय (57.60 मीटर) ने स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में राजस्थान का एक अन्य प्रतिभागी रवि 55.28 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहा।

मुक्ता ने जीता रजत :

बालिकाओं की 3000 मीटर रेस में राजस्थान की मुक्ता ने 10:12.49 समय के साथ रजत पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण हरियाणा की मुस्कान (10:04.68) ने और कांस्य मध्य प्रदेश की सृष्टि (10:29.50) ने कांस्य पदक जीता।

योगासन में जीता पहला गोल्ड :

ऋतिका बिश्नोई और उज्जवल ने योगासन में राजस्थान के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। इन दोनों ने आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में 126.09 अंकों के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महाराष्ट्र 125.79 और मेजबान बिहार 124.01 अंकों के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

जयपुर की बेटी ने तलवारबाजी में जीता स्वर्ण :

राजस्थान की प्रकृति शर्मा ने तलवारबाजी में स्वर्ण पदक जीता। जयपुर की प्रकृति ने तलवारबाजी के सेबर स्पर्धा में यह सफलता हासिल की। राजस्थान फेंसिंग एसोसिएशन के सीईओ दाउद खान ने बताया कि प्रकृति ने व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में कर्नाटक की तनवी एस. को 15-12 से पराजित किया।

‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ से जुड़ना गर्व की बात : पंकज त्रिपाठी
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने चरित्र अभिनेता पंकज त्रिपाठी का कहना है कि यह उनके लिए बड़े गर्व की बात है कि वह अपने राज्य बिहार में हो रहे ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ से जुड़े हैं।

मशहूर अभिनेता और बिहार का गर्व, पंकज त्रिपाठी, अब ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ से जुड़ गए हैं। यह बिहार में आयोजित होने वाला अब तक का सबसे बड़ा खेल आयोजन है, जिसमें देशभर से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। हाल ही में हुए उद्घाटन समारोह को उसकी भव्यता के लिए सराहा गया है और पंकज त्रिपाठी को बिहार का प्रेरणा स्रोत चेहरा बनाकर आमंत्रित किया गया है।

बिहार में हो रहे ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा खेल महोत्सव बन गया है। देश के कोने-कोने से युवा खिलाड़ी यहां आकर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं और खेलों के प्रति युवाओं में नया जोश और उत्साह भर रहे हैं।

बिहार की मिट्टी से जुड़े पंकज त्रिपाठी ने इस अवसर को लेकर कहा- मेरे लिए यह बड़े गर्व की बात है कि मैं अपने राज्य में हो रहे ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ से जुड़ा हूं। बिहार में इन खेलों का आयोजन होते देखना बहुत खुशी और गर्व की बात है। मैं बिहार सरकार और खेल विभाग को इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए बधाई देता हूं। युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करना केवल शारीरिक मजबूती नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और हिम्मत को भी बढ़ावा देना है। मुझे उम्मीद है कि बिहार के प्रेरणा स्रोत चेहरे के रूप में मेरी भूमिका से युवा लड़के-लड़कियां बड़े सपने देखेंगे, सक्रिय रहेंगे और पूरे जोश एवं गर्व के साथ बिहार और भारत का नाम रोशन करेंगे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : राजस्थान ने तीन स्वर्ण सहित जीते सात पदक, हर्षिता की गोल्डन हैट्रिक, आदित्य का दूसरा स्वर्ण
जयपुर। राजस्थान की साइक्लिस्ट हर्षिता जाखड़ ने अपना दमदार प्रदर्शन जारी करते हुए बिहार में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की साइक्लिंग प्रतियोगिता में अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता, वहीं उनके भाई आदित्य जाखड़ ने दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

हर्षिता ने आज बालिकाओं की दो किलोमीटर व्यक्तिगत परस्यूट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं आदित्य जाखड़ ने बालकों की 200 मीटर स्प्रिंट रेस में स्वर्णिम सफलता हासिल की। आदित्य ने एक दिन पहले एक किलोमीटर टाइम ट्रायल में स्वर्ण जीता था। मंगलवार को बालकों की 10 किलोमीटर स्क्रेच रेस में कांस्य पदक जीतने वाले सीताराम ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन किलोमीटर व्यक्तिगत परस्यूट स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी वर्ग में राजस्थान के महावीर ने कांस्य पदक जीता।

तैराकी और तीरन्दाजी में भी पदक :

राजस्थान के दल नायक रणविजय सिंह चम्पावत ने बताया कि तैराकी की 100 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में कुनाल फौजदार ने कास्यं पदक जीता। वहीं तीरंदाजी में राजस्थान के देवांश सिंह ने कांटे के मुकाबले में पंजाब के सुखमनदीप को 148-147 अंको से हराकर कास्यं पदक जीता।

शूटिंग में मिले दो रजत :

दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही यूथ गेम्स की निशानेबाजी प्रतियोगिता में बुधवार को राजस्थान ने दो रजत पदक जीते। राजस्थान की विधि शर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता, वहीं उदव सिंह राठौड़ ने ट्रैप शूटिंग में रजत पदक हासिल किया।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : राजस्थान ने एक दिन में जीते चार स्वर्ण सहित छह पदक, किसान की बेटी हर्षिता ने साइक्लिंग में जीते दोहरे स्वर्ण
जयपुर। बिहार में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ की बेटी हर्षिता जाखड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साइक्लिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। वहीं हर्षिता के चचेरे भाई आदित्य जाखड़ ने भी स्वर्णिम सफलता हासिल की। हर्षिता ने बालिकाओं की 7.5 किलोमीटर स्क्रेच रेस और 500 मीटर टाइम ट्रायल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

राजस्थान ने आज चार स्वर्ण पदक और जीत लिए। इसके अलावा एक रजत और एक कांस्य पदक भी आया।  हर्षिता के पिता प्रकाश जाखड़ अनूपगढ़ में किसान हैं। उन्होंने बताया कि हर्षिता ने चार साल पहले पटियाला में अपने ताऊ और पूर्व अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट राकेश जाखड़ से प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। राकेश जाखड़ के बेटे और हर्षिता के चचेरे भाई आदित्य जाखड़ ने भी बालकों की एक किलोमीटर टाइम ट्रायल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर परिवार को दोहरी खुशी दी।

इसके अलावा साइक्लिंग स्पर्धा में राजस्थान को और भी सफलता मिली। महावीर ने 10 किलोमीटर स्क्रेच रेस में रजत पदक हासिल किया, जबकि सीताराम ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में राजस्थान के पदकों की संख्या बढ़ाई।

मयंक ने जीता दूसरा गोल्ड :

इस बीच निशानेबाजी में राजस्थान के मयंक चौधरी ने बालकों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता में मयंक का दूसरा गोल्ड है। इससे पूर्व मयंक ने सोमवार को 10 मीटर मिश्रित टीम पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। मयंक ने आज 239.2 अंकों के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा का रजत पदक चंडीगढ़ के धैर्य और कांस्य पदक मध्य प्रदेश के युग प्रताप ने जीता।

कबड्डी और वॉलीबाल के सेमीफाइनल में :

राजस्थान के बालकों ने को मेजबान बिहार को आसानी से 57-37 से हराकर कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाईनल में प्रवेश किया। वहीं राजस्थान की बालिका वॉलीबाल टीम ने भी अंतिम चार में जगह बना ली।

अभिनंदन ने तैराकी में जीता दूसरा गोल्ड
जयपुर। गुलाबी नगर के तैराक अभिनंदन खंडेलवाल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मध्य प्रदेश में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैराकी प्रतियोगिता में बुधवार को अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया। तैराकी में राजस्थान के लिए दिन का दूसरा स्वर्ण पदक उदयपुर के युग चेलानी ने जीता। राजस्थान ने इसके अलावा साइक्लिंग में एक रजत और एक कांस्य पदक भी हासिल किया।

राजस्थान के दलनायक रणविजय सिंह ने बताया कि अभिनंदन खण्डेलवाल ने  लड़कों की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। अभिनंदन ने 2:23.45 का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का रजत पदक झारखंड के राना प्रताप (2:28.46) ने जीता, जबकि कांस्य केरल के केविन जिनू (2:28.55) के नाम रहा। अभिनंदन ने इससे पूर्व मंगलवार को 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। राजस्थान के एक अन्य तैराक युग चैलानी ने 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में 4:38.12 समय के साथ स्वर्णिम सफलता हासिल की। इस स्पर्धा का रजत बंगाल के सुभोजीत गुप्ता और कांस्य तेलंगाना के साई निहार बिक्कीना ने जीता। युग ने एक दिन पहले 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

साइक्लिंग चैम्पियनशिप के पहले दिन राजस्थान के साइक्लिस्टों ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग की 30 किलोमीटर व्यक्तिगत टाइम ट्रायल में खेताराम चीगा ने 39 मिनट 57 सैकंड का समय निकालकर रजत पदक जीता जबकि महिला वर्ग की 20 किलोमीटर व्यक्तिगत टाइम ट्रायल स्पर्धा में रवीना बिश्नोई ने 36 मिनट 11 सैकंड का समय निकालकर कांस्य पदक अपने
नाम किया।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान की देवांशी कटारा ने रजत और युग चेलानी ने जीता कांस्य पदक
जयपुर। पंचकुला (हरियाणा) में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान की देवांशी कटारा ने महिलाओं की निशानेबाजी में राजस्थान के लिए रजत पदक जीता, वहीं तैराकी में युग चेलानी ने कांस्य पदक हासिल किया। देवांशी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 259.7 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। वह स्वर्ण पदक से मात्र 0.4 अंक से पीछे रह गई। मेजबान हरियाणा की रमिता ने 260.0 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। महाराष्ट्र की हर्षिता ने 258.8 अंक हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। राजस्थान के दल नायक रणविजय सिंह के अनुसार राजस्थान की बास्केटबाल टीम ने तमिलनाडु को 77-70 अंकों से हरा अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। वहीं मुक्केबाजी में राजस्थान के अमील अली ने पहले दौर में आंध्र प्रदेश के उपेन्द्र चहल पर प्रभावी जीत दर्ज की।

युग चेलानी को कांस्य

तैराकी में राजस्थान के युग चेलानी ने 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। युग ने 4:44.92 सै. समय के साथ स्पर्धा पूरी की। बंगाल के स्वदेश मंडल (4:40.62) ने स्वर्ण और तेलंगाना के साई निहार बिकिना (4:42.50) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।  राजस्थान के एक अन्य तैराक अभिनंदन खण्डेलवाल पुरुषों की 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे।

एमपी के अर्जुन ने जीती 3 हजार मीटर दौड़

मध्य प्रदेश के अर्जुन वास्कले ने भी प्रतियोगिता के शुरुआती दिन 1500 मीटर में अपने कारनामों के बाद 8:37.62 का समय लेकर लड़कों की 3000 मीटर दौड़ का खिताब जीतकर अपना दूसरा स्वर्ण हासिल किया। तमिलनाडु के प्रदीप सेंथिलकुमार (1:49.83) ने 800 मीटर का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। झारखंड की सुप्रीति कच्छप ने लड़कियों की 3000 मीटर दौड़ में 9:46.14 के समय के साथ स्वर्ण जीता।

एथलेटिक्स में महाराष्ट्र की धूम

महाराष्ट्र ने एथलेटिक्स में अपना वर्चस्व पुन: कायम करते हुए स्प्रिंट के चार में से तीन स्वर्ण पदक जीते। ट्रैक और फील्ड में महाराष्ट्र आठ स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीत चुका है। सुदेशना शिवंकर ने लड़कियों की 200 मीटर स्पर्धा को 24.29 सेकेंड में पूरा कर अपना तीसरा स्वर्ण जीता। आर्यन कदम (21.82 सेकेंड) ने लड़कों की 200 मीटर का खिताब जीता, जबकि रिया पाटिल, प्रांजलि पाटिल, वैष्णवी कटेरे और शिवेचा पाटिल की चौकड़ी ने 43400 मीटर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 4:02.76 का समय लिया।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स मे किरण ने डिस्कस थ्रो में जीता गोल्ड
जयपुर। एथलीट किरण ने हरियाणा के पंचकुला में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बुधवार को राजस्थान के लिए स्वर्णिम सफलता हासिल की। एथलेटिक्स में आज राजस्थान के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। किरण ने महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।किरण ने अपने चौथे प्रयास में 48.21 मीटर की दूरी नापते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

पंजाब की अर्शदीप कौर ने 44.92 मीटर के साथ रजत और दिल्ली की अनीषा ने 43.91 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा में राजस्थान की नीतू कुमारी (42.48 मीटर) ने चौथा स्थान अर्जित किया। राजस्थान के दल नायक रणविजय सिंह के अनुसार एथलेटिक्स में राजस्थान का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले मंगलवार को सुसमिता ने लम्बी कूद स्पर्धा में स्वर्ण जीता था।

सुमित को डिस्कस थ्रो में रजत पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में राजस्थान को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। राजस्थान के सुमित कुमार ने अपने पहले ही प्रयास में 54.74 मीटर दूर डिस्कस फेंका और रजत पदक के हकदार बने। हालांकि सुमित के इसके बाद सभी पांच प्रयास विफल रहे। पंजाब के शुभकुमारन सिंह ने 60.76 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उत्तर प्रदेश के अनुराग पटेल ने 55.15 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

माधवेन्द्र ने बाधा दौड़ में जीती चांदी
राजस्थान को दिन का तीसरा पदक पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में मिला। राजस्थान के माधवेन्द्र सिंह शेखावत ने 13.66 सैकंड में दौड़ पूरी कर रजत पदक हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक मेजबान हरियाणा के मोहित के नाम रहा, जिन्होंने 13.62 सै. में दौड़ पूरी की। ओडिशा के ग्रेसोन लीवा (13.68 सै.) ने कांस्य पदक हासिल किया।