link road - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : रोशनी से जगमगाया लिंक रोड, अनजाने डर से मिली निजात
कोटा। डीसीएम रोड स्थित फल-सब्जीमंडी के सामने पॉलीटेक्निक कॉलेज से एयरपोर्ट लिंक रोड इन दिनों रोशनी से जगमगा रहा है। सड़क के बीच बने डिवाइडरों पर नई एलईडी लाइटें लगने से अब राहगीरों को अंधेरे से निजात मिल सकी। वहीं, दो किमी की नई डामर सड़क बनने से गड्ढ़ों से भी छुटकारा मिला। दैनिक नवज्योति ने सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित कर केडीए व प्रशासन को राहगीरों व फल-सब्जी विक्रेताओं पीड़ा से रुबरू कराया। इसके बाद केडीए ने न केवल रोड लाइटें चालू करवाई बल्कि नई डामर सड़क बनाकर अंधेरे और गड्ढ़ों से निजात दिलाई।

हाड़ौतीभर से आते हैं फ्रूट  व सब्जी विक्रेता
फ्रूट विक्रेता घनश्याम वर्मा, सुरेंद्र धाकड़, राजेंद्र नागर का कहना है कि एयरोड्रम स्थित फल-सब्जीमंडी हाड़ौती की सबसे बड़ी मंडी है। यहां संभाग से ही नहीं बल्कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से व्यापारी व किसान माल लेकर आते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी झालावाड़ से आने वाले किसानों व व्यापारियों को होती है। क्योंकि, लिंक रोड सीधा मंडी से मिलता है, इसलिए इसी मार्ग से व्यापारी गुजरते हैं लेकिन पहले यहां अंधेरा होने से लूटपाट सहित अन्य घटनाओं का डर बना रहता था। लेकिन अब लाइटें लगने व नया रोड बनने से काफी राहत मिली है।

नवज्योति का जताया आभार
संजय नगर व छत्रपुरा निवासी इरशाद, संजू, प्रवीण, महेश ने लिंक रोड पर अंधेरा व उधड़ी सड़कों की लगातार खबरें प्रकाशित कर राहगीरों व किसान और व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराकर समाधान करवाया। जबकि, पहले छत्रपुरा के लिए गुजर रहे मार्ग से लिंक रोड पर आने तक अंधेरा रहता था। जहां अनहोनी के डर से बाइक को स्पीड से दौड़ाना पड़ता है लेकिन कई बार गड्ढ़े व ब्रेकर दिखाई नहीं देते और वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते थे। दैनिक नवज्योति के प्रयासों से गंभीर समस्या का समाधान हो सका। इसके लिए नवज्योति का आभार प्रकट करते हैं।

तीन माह से अधूरा मिसिंग लिंक रोड का निर्माण कार्य, जानें पूरा मामला
देईखेड़ा। कोटाखुर्द मिसिंग लिंक रोड का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गुहाटा पंचायत मुख्यालय से कोटाखुर्द गांव को जोड़ने के लिए चम्बल नहर किनारे बनाई जा रही इस सड़क का करीब एक किलोमीटर हिस्सा पिछले तीन माह से अधूरा पड़ा है।ग्रामीण भेरूलाल मीणा एवं राजेन्द्र मीणा ने बताया कि ठेकेदार ने लगभग तीन महीने पूर्व अधूरे रहे हिस्से पर कार्य प्रारंभ किया था, लेकिन सड़क को समतल कर उस पर गिट्टी बिछाकर काम बीच में ही रोक दिया। अधूरी सड़क पर फैली ढीली गिट्टी के कारण आए दिन बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।

रामहेत मीणा एवं बाबूलाल सुमन ने बताया कि दिनभर उड़ती धूल और मिट्टी से वाहन चालकों तथा राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करवाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग के निर्माण से खाकता, माखीदा, बगली, बहड़ावाली एवं गुहाटा सहित कई गांवों को मेगा हाईवे से सीधा संपर्क मिलना था। बजट अभाव में यह एक किलोमीटर हिस्सा अधूरा रह गया था। बाद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर मिसिंग लिंक के लिए बजट स्वीकृत हुआ, किंतु ठेकेदार द्वारा कार्य अधूरा छोड़ देने से ग्रामीणों को राहत नहीं मिल पा रही है।

इनका कहना है
ठेकेदार ने कार्य शुरू कर दिया था। परन्तु उसके पास अन्य सड़क के निर्माण का भी कार्य होने डामरीकरण के लिये फ्लॉन्ट अब शुरू कर दिया है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- हरिकेश मीणा, कनिष्ठ अभियन्ता, लाखेरी

असर खबर का - पॉलीटेक्निक कॉलेज से एयरपोर्ट लिंक रोड का मामला: छह माह बाद बनी डामर सड़क, सरपट दौड़ रहे वाहन
कोटा। डीसीएम रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज से एयरपोर्ट की ओर गुजर रहा लिंक रोड अब चकाचक हो गया है। केडीए द्वारा यहां डामर की नई सड़क बना दी गई है। जिससे वाहन चालकों को न केवल जानलेवा गड्ढ़ों से निजात मिली बल्कि धूल के उड़ते गुबार से ही मुक्ति मिली।  बता दें, दैनिक नवज्योति ने लगातार इस मामले को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर वाहन चालकों की परेशानियों से केडीए व प्रशासन को अवगत कराया था। इसके बाद केडीए ने नए सिरे से सड़क का निर्माण करवाया।

डेढ़ किमी बनी नई डामर सड़क
यह लिंक रोड करीब डेढ़ किमी लंबा है, जो पहले जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो रहा था। आवागमन के दौरान गहरे  गड्ढ़ों के कारण वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे। वहीं, वाहनों का मेंटिनेंस भी बढ़ रहा था। जबकि, इस रोड से प्रतिदिन हजारों वाहन चालकों का आवागमन रहता है। रात के समय यहां से गुजरना जोखिमभरा रहता था।  केडीए द्वारा नई सड़क बनाए जाने से वाहन चालकों को आवागमन में राहत मिली है।

डिवाइडर बना लेकिन रोड लाइटें अब तक नहीं लगी
लिंक रोड के आधे हिस्से पर रोड लाइटें लगी हुई और आधा हिस्सा अंधेरे में डूबा रहता है। जिसकी वजह से रात के समय यहां से गुजरने के दौरान वाहन चालक खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। पॉलिटेक्निक कॉलेज से अपना घर आश्रम तक डिवाइडर पर लाइटें लगी होने से सड़क पर रोशनी रहती है लेकिन आश्रम से एयरपोर्ट तक नए बने डिवाइडर पर विद्युत पोल नहीं लगे होने से अंधेरा पसरा रहता है। ऐसे में बाइक सवारों को लूटपाट व अनहोनी का डर सताता है। नाम न छापने की शर्त पर केडीए अधिकारी ने बताया कि जल्द ही सड़क के आधे हिस्से पर भी रोड लाइटेंं लगवाई जाएगी। डिवाइडर बन चुके हैं, विद्युत पोल लगाने का काम जारी है।

असर खबर का - अब शहरवासियों को गड्ढ़ों के दर्द से मिलेगी निजात
कोटा। डीसीएम रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज से एयरपोर्ट की ओर गुजर रहे लिंक रोड  की जल्द ही दशा सुधरेगी। लंबे समय से क्षतिग्रस्त हो रही सड़क की एक लेन को दोबारा बनाया जा रहा है। जिससे वाहन चालकों को गड्ढ़ों से निजात मिल सकेगी। वहीं, हाल ही में बनाए गए डिवाइडरों पर विद्युत पोल भी लगाए जाएंगे। जिससे रात के समय सड़क पर अंधेरा पसरे रहने की समस्या का भी समाधान हो सकेगा। इन दिनों केडीए की ओर से पॉलिटेक्निक कॉलेज से एयरपोर्ट जाने वाले लिंक रोड का निर्माण करवाया जा रहा है।

नई बनेगी दो किमी डामर सड़क
यह सड़क करीब दो किमी लंबी है, जो जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो रही थी। ऐसे में आवागमन के दौरान गहरे  गड्ढ़ों के कारण वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे। वहीं, वाहनों का मेंटिनेंस भी बढ़ रहा था। ऐसे में केडीए द्वारा सड़क को फिर से बनाया जा रहा है, जो 10 से 15 दिन की अवधि में पूरी हो जाएगी। बता दें, दैनिक नवज्योति ने लगातार इस मामले को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर वाहन चालकों की परेशानियों से प्रशासन को अवगत कराया था। इसके बाद केडीए ने नए सिरे से सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया।

रोशन होगी सड़क, अंधेरे से मिलेगी राहत
लिंक रोड पर आधे हिस्से पर रोड लाइटें लगी हुई और आधा हिस्सा अंधेरे में डूबा रहता है। जिसकी वजह से रात के समय यहां से गुजरने के दौरान वाहन चालक खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। पॉलिटेक्निक कॉलेज से अपना घर आश्रम तक डिवाइडर पर लाइटें लगी होने से सड़क पर रोशनी रहती है लेकिन आश्रम से एयरपोर्ट तक डिवाइडर पर विद्युत पोल नहीं लगे होने से अंधेरा पसरा रहता है। ऐसे में बाइक सवारों को लूटपाट व अनहोनी का डर सताता है। जबकि, सड़क के इस हिस्से पर गहरे गड्ढ़े हो रहे थे, जो अंधेरे में दिखाई नहीं देने से दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

इनका कहना है
यह सड़क पहले बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाती थी। ऐसे में नई तकनीक से पूरी सड़क नई बनाई जा रही है, जो 10 से 15 दिन में बनकर तैयार हो जाएगी। वहीं, इसी अवधि में डिवाइडरों पर विद्युत पोल लगवा दिए जाएंगे। जिससे अंधेरे की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
-रविंद्र माथूर, निदेशक अभियांत्रिकी केडीए

बगतरी को सुल्तानपुर से जोड़ने वाली संपर्क सड़क हुई जर्जर
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर से बगतरी गांव को जोड़ने वाली संपर्क सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।  जगह-जगह गिट्टी दिखाई पड़ती है। गिट्टी अधिक हो जाने के कारण ग्रामीणों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वाहन चालकों ने बताया कि बगतरी गांव की मुख्य सड़क जगह-जगह से कट चुकी है। दो पहिया वाहन चालकों को बैलेंस बनाना भी भारी पड़ रहा है। बैलेंस बिगड़ जाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। सरपंच चंपाबाई ने संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करा दिया है। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। सरपंच चंपाबाई का कहना है कि मुख्य रास्तों पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की दशा नहीं सुधर रही है। जिसके चलते वाहन चालकों व यात्रियों को हिचकोले भरा सफर तय करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की संपर्क सड़कों की हालत और भी बदतर होती जा रही है।

8 लाइन एक्सप्रेस वे ने बढ़ाई मुश्किलें
सरपंच चंपाबाई ने बताया कि जब से 8 लाइन एक्सप्रेस वे का कार्य चालू हुआ है, तब से समस्या और अधिक बढ़ गई है। बड़े वाहन चलने के कारण रोड पूरी तरह से जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। लेकिन अभी तक दुरुस्त नहीं कराया गया है। शिवशंकर सैनी, महावीर, हेमंत, वार्ड पंच सुमित्रा बाई, उपसरपंच महावीर मेहरा ने बताया कि सड़क जर्जर होने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। सुल्तानपुर से बगतरी की सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाइक सवार एवं साइकिल ओ से आने जाने वाले लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

चेंपा के कारण भी आवागमन हुआ मुश्किल
दुर्गाशंकर सैनी का कहना है कि क्षेत्र में सरसों की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। जिससे चेंपा मच्छर आने लगा है। जिसके चलते वाहन चालकों को जर्जर सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।

इनका कहना है
सुल्तानपुर से बगतरी सड़क करीब 10 वर्षों से जर्जर अवस्था में है। पहले तो बाइक सवारों को परेशानी नहीं होती थी। क्योंकि इस सड़क पर मरडा डला हुआ था। लेकिन जब से भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत 8 लाइन का कार्य शुरू हुआ है तब से ही डंपर व बड़े वाहनों की अधिकता के चलते सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है।
-अंकुर नंदवाना, ग्रामीण

बारिश के दिनों में इन जर्जर सड़कों पर पानी भर जाने से इन से निकलना दुश्वार हो जाता है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जगह-जगह से गिट्टी निकली हुई है। जिस कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल होते रहते हैं।
-रितिक नंदवाना, युवा नेता

बगतरी संपर्क सड़क का पूर्व में टेंडर हो चुका था। ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं किया गया। इसलिए टेंडर विड्रो करके शीघ्र ही काम शुरू कराए जाएंगे।
-कमल मीणा, एईएन, पीडब्ल्यूडी

पीडब्ल्यूडी की अनदेखी: तीन साल से बदहाल है डगर
घाट का बराना। कस्बे से होकर गुजर रहे कोटा दौसा मेगा हाइवे से कोटडी गांव को जोड़ने वाले लिंक रोड तीन हाल से बदहाल है। पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी के चलते ग्रामीणों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अहम बात यह है कि छह माह पूर्व ही 44 लाख रुपए इस लिंक रोड के लिए स्वीकृत हो चुका है। इसके बावजूद  इस प्रमुख रोड की सूध नहीं ली जा रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत घाट का बराना के तहत आने वाले कोटडी गांव में जाने वाली लिंक सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। जगह-जगह रोड इतना जर्जर हो चुका है कि वाहन पर निकलना तो दूर पैदल तक निकलने में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जर्जर सड़क से साइकिलें तक टूट जाती है
कोटडी चंद्रप्रकाश, गोविंद, जयप्रकाश, नितिन मीणा, मांगीलाल सैनी, किशन सैनी, दिनेश मीणा ने बताया कि गांव से मुख्य हाइवे करीब दो से तीन किलोमीटर दूर है।  घाट का बराना विद्यालय में छात्र छात्राएं साइकिल से पढ़ने के लिए जाते हैं। लेकिन गांव से मेन हाइवे तक की सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि छात्र-छात्राओं की साइकिले गड्ढों में गिरकर टूट जाती है। जबकि क्षेत्र में हल्की बरसात भी हो जाती है तो वाहन से निकलना तो दूर पैदल जाने के लिए बारिश रुकने व धूप निकलने का इंतजार करना पढ़ता है। कई बार मांग करने पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला व स्थानीय विधायक चन्द्रकान्ता मेघवाल ने ग्रामीणों की मांग पर कोटा दौसा मेघा हाइवे से कोटडी गांव में जाने वाले लिंक रोड के लिए 44 लाख रुपए का बजट 6 माह पूर्व ही स्वीकृत  स्वीकृत किया था। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग कई महीनों के गुजर जाने के बाद भी न ध्यान दे रहा है और न ही अभी सड़क का निमार्ण करवाने के लिए कोई तैयारी की है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी और लाखेरी उपखंड अधिकारी युगांतर शर्मा से गुहार लगाई है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देकर जल्द ही हाइवे से लिंक रोड बनवाने के आदेश देने चाहिए। ताकी ग्रामीणों को हो रही समस्या से निजात मिल सके।

यह है जनता का दर्द

गांव में आने का एक मात्र रास्ता है, बारिश हुई तो गांव से हाइवे तक पूरे रोड पर कीचड़ ही कीचड़ हो गया। लेकिन अभी भी अधिकारी सड़क के गढ्डों को भरने व सड़क का निमार्ण करने को तैयार नहीं है।
मांगीलाल सैनी, ग्रामीण।

हाइवे से गांव में आने के लिए कई वर्षों पहले सड़क बनवाई गई थी। जब से आज तक कभी भी पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। काफी गहरे गड्ढों में होकर गुजरना पड़ता हैं। अब उच्चाधिकारियों से सभी ग्रामवासियों का निवेदन है कि जल्द पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित कर सड़क निर्माण करवाया जाए।
रामराज मीणा, ग्रामीण।

हमारी मांग पर बजट स्वीकृत किया लेकिन अब पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही का खामियाजा हम सब ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। राज्य सरकार से मांग है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर लिंक सड़क का निमार्ण करावने की कृपा करें।
किशन सैनी, ग्रामीण।

कोटडी लिंक रोड के लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला व क्षेत्रिय विधायक चन्द्रकान्ता मेघवाल द्वारा ग्रामीणों की मांग पर बजट स्वीकृत किया गया था। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बजट स्वीकृती के कई महिने बीत जाने के बाद भी अभी तक सड़क निर्माण नही किया गया। इसके लिए जल्द जिला कलेक्टर को लिखित रिपोर्ट सौंपकर पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित कर लिंक रोड बनवाने की मांग की जायेगी।
कृष्ण मुरारी मीणा, सरपंच घाट का बराना।

इनका कहना है

कोटडी लिंक रोड के लिए तीन बार टेंडर जारी कर दिया जिसमे एक बार टेंडर निरस्त हो गया। वहीं दूसरी बार टेंडर की कॉपी नहीं मिली अब दिसम्बर के आखरी मे टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। जल्द ही कोशिश करके लिंक रोड को शूरू करवाने का प्रयास है।
अनुज मीणा,एईएन पीडब्ल्यूडी विभाग  लाखेरी

नगर पालिका ने अतिक्रमण क्षेत्र में आ रही दुकानों को हटाया
श्रीडूंगरगढ़। नगर पालिका ने बुधवार को कार्रवाई कर घुमचक्कर मुख्य बाजार की लिंक रोड़ से अतिक्रमण हटाएं। इस दौरान कार्यवाही का विरोध भी लोगों ने किया। यहां रेहड़ी, ठेला, सब्जी बेचने वाले लांेगों ने अतिक्रमण कर रखपा था।  जिला कलक्टर के आदेश अनुसार विशेष अभियान चला कर यह कार्यवाही की जा रही है। पालिका के अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास ने बताया कि दुकानदारों ने बाहर समान रख कर सड़कों को संकरा कर दिया है। इसके अलावा दुकानों के बाहर सीढ़िया व पाटे भी लगा रखें है। जो आम राहगिरों व वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे है। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए उच्च अधिकारियों के आदेशों की पालना में यह कार्रवाई की जा रही है। किसी प्रकार का कोई नुकसान दुकानदारों का नहीं हो, इसके लिए उन्हें पहले ही सूचना देकर अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया गया था।

भीड़ को पुलिस ने किया कंट्रोल: घुमचक्कर पर की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वर्षों से संचालित कई दुकानों को पूरी तरह हटा दिया गया। लोगों ने बताया कि उनका घर इन दुकानों से ही चलता था। अब मजदूरी के लिए पलायन करना पड़ेगा। इसके अलावा सब्जी के रेहड़ी लगाने वालें लोगों का कहना है कि उन्होंने विरोध शुरू किया तो उनकी रेहड़ी ही जप्त कर ले गए।