trade fair - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

देश की राजधानी में शुरू हुई "प्लास्टइंडिया 2026" प्रदर्शनी: विश्व के कई देश ले रहे हैं हिस्सा, विनिर्माण-आधारित विकास और बड़े पैमाने पर रोजगार को बढ़ावा
नई दिल्ली। दुनिया की प्रमुख प्लास्टिक प्रदर्शनियों में से एक प्लास्टइंडिया 2026 गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य तौर पर देश की प्लास्टिक का सामान बनाने में हुयी प्रगति को दिखाया गया है। 4 से 10 फरवरी तक चलने वाले इस वैश्विक कार्यक्रम का यह सालाना संस्करण रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया है। इस मेले का मुख्य फोकस विनिर्माण-आधारित विकास और बड़े पैमाने पर रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक आत्मनिर्भर औद्योगिक आधार बनाने पर है।

इसमें 2,000 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय स्टॉल लगे हैं और इनमें मशीनरी, कच्चे माल और अन्य चीजों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्लास्टइंडिया मेले में शून्य कचरा प्रौद्योगिकी को पहली बार ध्यान में रखा जा रहा है। साथ ही इसमें नयी चीजों की खोज एवं स्टार्ट-अप को विशेष ध्यान दिया गया है। गौरतलब है कि, भारतीय प्लास्टिक उद्योग का वर्तमान में लगभग तीन-साढे तीन लाख करोड़ रुपये का सालाना कारोबार है।

असर खबर का - अब मेले में नि:शुल्क प्रवेश, एक्यूरम देखने का लगेगा टिकट
कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण से रियायती दर पर जगह लेकर ट्रेड फेयर के नाम पर मेला लगाने वाली राजकोट की फर्म ने अब आमजन के लिए मेले में प्रवेश की नि:शुल्क सुविधा कर दी है। राजकोट गुजरात की फर्म द्वारा निगम से 63 दिन के लिए पशु मेला स्थल की करीब एक लाख वर्ग मीटर जगह रियायती दर पर किराए से ली  है। 24 दिसम्बर से 24 फरवरी तक आयोजित इस मेले  में संचालक द्वारा सभी से प्रवेश के नाम पर 100 रुपए टिकट वसूल किया जा रहा था। इस संबंध में दैनिक नवज्योति ने 28 जनवरी को समाचार प्रकाशित किया था। उस समाचार के बाद निगम आयुक्त ने फर्म सचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने को कहा था।  फर्म संचालक द्वारा नोटिस का जवाब निगम आयुक्त को दिया गया। जिसमें उसके द्वारा अभी तक तो वसूली हुई उसे छोड़कर अब शेष अवधि के मेले के लिए मेले में आमजन का प्रवेश नि:शुल्क कर दिया गया है। साथ ही फिश एक्यूरम देखने का टिकट 100 रुपए लगेगा।  मेला संचालक ने यह सुविधा शुरू कर दी है।  इसके लिए  वहां आने वालों से पहले ही पूछा जा रहा है। जिसमें फिश एक्यूरम देखने वालों  को टिकट लेकर अलग रास्ते से औरु मेला देखने वालों को दूसरे रास्ते से प्रवेश दिया जा रहा है।

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति ने 28 जनवरी को पेज दो पर समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें निजी फर्म द्वारा लोगों से जबरन 100 रुपए वसूली के बारे में बताया गया था। जिस पर निगम अधिकारी भी हरकत में आए थे। आयुक्त ने नोटिस जारी किया था। उसके बाद संचालक भी बैकफुट पर आ गया है।  नगर निगम कोटा दक्षिण की आयुक्त सरिता सिंह ने बताया कि मेला संचालन फर्म को प्रोपराइटर को नोटिस जारी किया गया था। उसके जवाब में उसने कहा है कि वह आमजन को मेले में नि:शुल्क प्रवेश देगा। उस जवाब के बाद से उसने यह सुविधा कर दी है।

असर खबर का - आयुक्त ने गठित की जांच कमेटी, संचालक को दिया नोटिस
कोटा। नगर निगम के दशहरा मैदान स्थित पशु मेला स्थल पर ट्रेड फेयर लगाने वाली राजकोर्ट की फर्म द्वारा प्रवेश शुल्क से 100 रुपए वसूलने के मामले में नगर निगम कोटा दक्षिण की आयुक्त ने मंगलवार को जांच कमेटी गठित की। साथ ही मेला संचालक को नोटिस जारी कर 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने को कहा है। इधर कोटा दक्षिण के कांग्रेस पार्षदों ने भी इस मामले में आयुक्त कक्ष के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की। उसके बाद आयुक्त को ज्ञापन देकर मामले की जांच करवाने की मांग की। नगर निगम कोटा दक्षिण की आयुक्त सरिता सिंह ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जिसमें उपायुक्त प्रथम महावीर सिंह सिसोदिया, राजस्व अधिकारी विजय अग्निहोत्री और उप नगर नियोजक सत्य नारायण राठौड़ को शामिल किया गया है। कमेटी को इस मामले में जांच कर शीघ्र रिपोर्ट पेश करने को कहा है। इधर कमेटी द्वारा जांच रिपोर्ट आने से पहले ही आयुक्त ने राजकोट गुजरात की फर्म महावीर पोली प्रिंट के प्रोपराइटर व मेला संचालक को नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा है कि उनके द्वारा ट्रेड फेयर के नाम से निगम से रियायती दर पर जगह ली गई है। उसके बाद भी मेले में आने वाले आमजन से प्रवेश शुल्क के नाम पर 100 रुपए की वसूली की जा रही है। इस संबंध में उनसे 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने को कहा है।

पार्षदों ने की जांच की मांग
इधर नगर निगम कोटा दक्षिण के कांग्रेसी पार्षद दिन में नगर निगम आयुक्त से मिलने पहुंचे। उस समय आयुक्त के कार्यालय में नहीं होने पर पार्षद उनके कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ समय बाद आयुक्त के कार्यालय पहुंचने पर पार्षदों ने उनसे मुलाकात कर मेला संचालक  द्वारा आमजन से प्रवेश शुल्क के नाम पर 100 रुपए टिकट राशि वसूलने पर आपत्ती जताते हुए विरोध किया। साथ ही इस मामले की जांच करवाने की मांग की।

दो दिन का समय चाहा
सूत्रों के अनुसार नगर निगम का कर्मचारी जब मेला सचालक को नोटिस देने पहुंचा तो उनके कर्मचारियों ने बताया कि प्रोपराइटर शहर से बाहर हैं। फोन पर बात करने पर संचालक ने बताया कि वे शहर से बाहर हैं। दो दिन बाद आएंगे। ऐसे में उन्हें जवाब के लिए दो दिन का समय दिया जाए।

नव्ज्योति ने उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि पशु मेला स्थल पर निगम से रियायती दर पर जगह लेकर जनता से प्रवेश टिकट के 100 रुपए और  स्टैंड पर पार्किंग की अधिक राशि वसूलने का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था। समाचार पत्र में 28 जनवरी के अंक में पेज दो पर ’ ट्रेड फेयर के नाम निगम से रियायत लेकर निजी फर्म कमा रही हर दिन लाखों रुपए’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। उसके बाद 29 जनवरी को कांग्रेस पार्षदों ने आयुक्त से मुलाकात की थी। उसके बाद निगम अधिकारी हरकत में आए। आयुक्त ने मंगलवार को सुबह तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। साथ ही निजी फर्म के प्रोपराइटर को नोटिस जारी कर स्पष्टेीकरण देने को कहा है।

दशहरा मेले में दुकानदारों को रियायत नहीं फिर बाहर की फर्म को क्यों
आयुक्त से मुलाकात के दौरान पार्षद इसरार मोहम्मद, जितेन्द्र सिंह, ऐश्वर्य श्रृंगी व देवेश तिवारी समेत कई पार्षदों ने कहा कि दशहरा मेले के दौरान जब दुकानदार व ठेले वाले पशु मेले की जगह रियायती दर पर देने की मांग करते हैं। उस समय निगम उन्हें रियायत नहीं देता। वरन् नीलामी में ऊंचे दामों पर जगह दी जाती है। जिससे कई दुकानदार तो मेले में दुकानें भी नहीं लगा पाते। जबकि गुजरात की फर्म को रियायती दर पर जगह दी गई है। जिससे निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। साथ ही जनता से भी प्रवेश शुल्क के नाम पर टिकट लेकर वसूली की जा रही है। पार्षदों ने कहा कि इस मामले की जाच करवाई जाए। कार्रवाई नहीं होने पर इस मामले की शिकायत एसीबी में करेंगे।  ज्ञापन देने वालों में पार्षद किशन प्रजापति, अनुराग गौतम, तबस्सुम मिर्जा, कुलदीप गौतम,आसिफ मिर्जा, बादशाह भाई,पीोडी. गुप्ता, मनोज गुप्ता,साहिब हुसैन, मोहन नंदवाना,दीपक नंदवाना, कुलदीप प्रजापति,, इति शर्मा, ’योति सलमन,शिवांगी सोनी, लेखराज योगी,मोनिका विजय व प्रदीप कसाना समेत कई अन्य पार्षद शामिल थे।

दैनिक नवज्योति ट्रेड फेयर में उमड़ रहे लोग, आनंद लेते नजर आए
लालसोट। श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर चल रहे दैनिक नवज्योति एजुकेशनल मेगा ट्रेड फेयर में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। देर रात्रि तक लोग मेले में खरीददारी कर झूलों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।  कपड़े, घरेलू सामान, प्लास्टिक के खिलौने, क्रॉकरी, किचन एवं घर का सामानकी स्टालों पर ग्राहकों की भीड़ रही। रेडीमेड कपड़े, प्लास्टिक सामान सहित अन्य सामान की भी जमकर बिक्री हुई। वहीं मेले में मनोरंजन के साधनों ड्रैगन ट्रेन, ब्रेक डांस, झूले सहित अन्य साधनों का बच्चे एवं महिलाएं भरपूर आनंद ले रहे हैं। मेला संयोजक आनंद कुमार ने बताया कि मेले में बच्चों के खिलौने  रेडीमेड जींस, फि रोजाबाद की कांच की चूड़ियां, हैंडीक्राफ्ट के आइटम, क्रॉकरी, किचन एवं घर का सामान, जयपुर की चूरण, सौंप, सुपारी, पापड़, चश्मा, बेल्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक आइटम सहित महिलाओं के लिए सौंदर्य प्रसाधन का सामान की स्टालों पर भी लोग खरीददारी कर रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते 2 वर्ष ट्रेड फेयर का आयोजन नहीं होने से इस बार लोगों में काफी उत्साह बना नजर आ रहा है। ट्रेड फेयर का पुलिस उपाधीक्षक, नगर पालिका चेयरमैन, क्षेत्रीय खादी ग्रामोद्योग समिति लालसोट के अध्यक्ष सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि भी अवलोकन कर चुके हैं।