rajya sabha election - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ओडिशा कांग्रेस का बड़ा फैसला: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग करने वाले तीन विधायक निलंबित, पार्टी ह्विप के उल्लंघन का लगाया आरोप
भुवनेश्वर। कांग्रेस पार्टी ने ओडिशा में राज्यसभा चुनावों के बाद एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में मंगलवार को अपने तीन विधायकों को पार्टी ह्विप की अवहेलना करने और निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस-वोटिंग करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। निलंबित विधायक सोफिया फिरदौस, रमेश जेना और दशरथी गमांग हैं। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्य में सोमवार को हुए राज्यसभा चुनावों के लिए पार्टी के पोलिंग एजेंट भक्त चरण दास ने कहा कि तीनों विधायकों ने पार्टी ह्विप का उल्लंघन करते हुए क्रॉस-वोटिंग की थी।

दास ने कहा कि उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) को तीनों विधायकों के क्रॉस-वोटिंग के बारे में पहले ही सूचित कर दिया था, जिसकी मदद से निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप राय को चौथी राज्यसभा सीट सुरक्षित करने में मदद मिली। राय ने इस मुकाबले में बीजद-कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार डॉ. दत्तेश्वर होता को हराया।

यहां कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अनुशासनात्मक कार्रवाई की घोषणा करते हुए पार्टी की अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष सुजीत कुमार पाढ़ी और मीडिया सेल के अध्यक्ष अरविंद दास ने कहा कि तीनों विधायकों ने पार्टी अनुशासन का उल्लंघन किया है और सोमवार को हुए राज्यसभा चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे।

कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया कि इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी, इसीलिए पार्टी ने तीनों विधायकों को निलंबित कर दिया है। पाढ़ी ने यह भी कहा कि ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी, ओडिशा विधानसभा की अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी से निलंबित विधायकों की सदस्यता रद्द करने का अनुरोध करेगी। उन्होंने आगे कहा कि एआईसीसी से विस्तृत समीक्षा और उचित दिशा-निर्देशों के बाद विधायकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
बेंगलुरु। ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को कथित रूप से रिश्वत देने के मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने बेंगलुरु के पास रामनगर जिले में एक रिसॉर्ट से दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिदादी इलाके के एक रिसॉर्ट के पास से दो व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिन्होंने कथित तौर पर वहां ठहरे विधायकों से संपर्क कर उनसे बातचीत करने की कोशिश की थी। ओडिशा कांग्रेस विधायक दल के उपनेता अशोक कुमार दास ने बिदादी पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि चार लोगों ने कुछ कांग्रेस विधायकों से संपर्क कर उन्हें आगामी राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए करोड़ों रुपये की रिश्वत देने की पेशकश की।

शिकायत में कहा गया है कि ओडिशा से राज्यसभा चुनाव 16 मार्च 2026 को है। दास ने आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा अतिरिक्त उम्मीदवार उतारे जाने के कारण कांग्रेस विधायकों को प्रभावित करने या उन्हें तोड़ने की आशंका थी। उन्होंने बताया कि विधायकों की सुरक्षा को देखते हुए कांग्रेस के आठ विधायक 12 मार्च से बेंगलुरु में ठहरे हुए हैं। शिकायत के अनुसार, रविवार को चार अज्ञात व्यक्तियों ने कुछ विधायकों से मुलाकात कर उन्हें एक उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग के बदले भारी रकम देने की पेशकश की। जब विधायकों ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया, तो आरोप है कि उन लोगों ने ओडिशा लौटने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और अपशब्द भी कहे।

शिकायत में जिन लोगों के नाम बताए गए हैं, उनमें बिरेंद्र प्रसाद, सुरेश, अजीत कुमार साहू और सिमाचल मोहकुद शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संदिग्धों में से दो को बिदादी क्षेत्र के एक रिसॉर्ट से हिरासत में लेकर आगे की जांच के लिए बिदादी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बेंगलुरु दक्षिण के पुलिस अधीक्षक ने फोन पर बताया कि पुलिस को शिकायत मिल गई है और आरोपों की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा, " हमें विधायकों की शिकायत मिली है और हम इसकी जांच कर रहे हैं। जल्द ही इसे एफआईआर में बदला जाएगा। फिलहाल, दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।"

अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर
जमुई। लोकजनशक्ति पार्टी(लोजपा-आर) के सांसद अरुण भारती ने रविवार को कहा कि बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगा। भारती ने संवाददाताओं से बात करते हुए विपक्ष के दावे को ख़ारिज किया और कहा कि बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर है और उनका दावा सिर्फ पांचवी सीट के लिए है, जिस पर उनकी हार होगी।

जमुई सांसद भारती ने आज अपने एक दिवसीय दौरे में अरुण भारती रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे में कई कार्यक्रमों में भाग लिया और जमुई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने स्टेशन परिसर में मौजूद कई समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। दिया। सांसद ने भी स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा से जुड़ी जो भी कमियां हैं,उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि जमुई रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है,लेकिन इसके बावजूद स्टेशन पर चल रहा निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। लोगों ने बताया कि दो साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अमृत भारत योजना के तहत बनने वाली बिल्डिंग और यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े कई कार्य अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं।

सांसद अरुण भारती ने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद कहा कि अमृत भारत योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।उन्होंने कहा कि कि रेल मंत्री और डीआरएम से बात कर इसका समाधान कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से निकालकर विकास की राह पर लाने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि नीतीश कुमार दिल्ली जाना चाहते हैं तो राजग के बड़े नेताओं को उनकी इच्छा पूरी करनी चाहिए। सांसद ने कहा कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री का फैसला राजग गठबंधन के बड़े नेता करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया जाता है तो व्यक्तिगत तौर पर वह इसका स्वागत करेंगे और यदि ऐसा नही हुआ तब भी गठबंधन के निर्णय का सम्मान किया जाएगा। सांसद ने कहा कि चिराग पासवान हमेशा कहते रहे हैं कि वे बिहार लौटकर काम करना चाहते हैं और उनके पास “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” का विजन भी है।

राज्यसभा चुनाव: जदयू उम्मीदवारों के नाम पर सस्पेंस, नामांकन की आज अंतिम तिथि, नीतीश के बेटे निशांत पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार
पटना। बिहार जनता दल यूनाइटेड  (जदयू) ने राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लिए अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च है।   भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा मंगलवार को ही कर दी थी, वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा  (रालोमो) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)  के पांचवें उम्मीदवार के रूप में हरी झंडी दे दी गई है। भाजपा और रालोमो के उमीदवारों के नाम सामने आने के बाद जदयू के हिस्से में दो सीटें बची हैं, जिनकी घोषणा अभी बाकी है। जदयू ने अभी तक अपने दोनों उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं, जबकि उपेंद्र कुशवाहा राजग के पांचवें उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे।

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश के बेटे निशांत पार्टी में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उनका राजनीतिक करियर जल्द शुरू होगा। उनके शामिल होने का समय पार्टी के शीर्ष नेता तय करेंगे। लंबे समय से पार्टी के कार्यकर्ता और नेता निशांत के शामिल होने की मांग कर रहे थे और उनका यह इंतजार जल्द खत्म होगा। उल्लेखनीय है कि 05 मार्च नामांकन की अंतिम तिथि है और जदयू अपने दोनों उम्मीदवारों के नाम गुरुवार सुबह घोषित करेगी। उन्होंने कहा कि राजनीति में निशांत की भव्य एंट्री होगी।

क्या है पूरा गणित

243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में राजग के पास 202 विधायक हैं। एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 41 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होती है। इस गणित के अनुसार राजग चार सीटें आसानी से जीत सकता है, लेकिन पांचवीं सीट के लिए उसे तीन अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। दूसरी ओर, महागठबंधन में 35 विधायकों के साथ राजद के पास अपने 25 विधायक हैं और उसे एक सीट जीतने के लिए छह और विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी।

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया तेलंगाना से प्रत्याशी
हैदराबाद। कांग्रेस ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिसके अनुसार पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी तेलंगाना से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना से कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है।

विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी ने छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा, तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक और तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी तथा वेम नरेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए इन उम्मीदवारों के नामों का चयन किया है।

हिमाचल राज्यसभा चुनाव में राजनीतिक उथल-पुथल की संभावना, 'ऑपरेशन लोटस 2.0' की आशंका को लेकर कांग्रेस चिंतित
शिमला। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए होने वाले आगामी चुनाव ने तीव्र राजनीतिक उथल-पुथल की संभावना दिख रही है और सभी संकेत एक कठिन मुकाबले तथा एक महिला उम्मीदवार के उच्च सदन में भेजने की प्रबल संभावना की ओर इशारा कर रहे हैं। राज्य में 2024 में हुए राज्यसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में इस चुनाव पर बारीकी से नजर रखी जा रही है क्योंकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विधानसभा में बहुमत होने के बावजूद एक सीट गंवा दी थी जिसका व्यापक कारण क्रॉस-वोटिंग एवं आंतरिक असहमति को माना गया।

जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी अपनी पिछली हार को दोहराने से बचने के लिए इस बार सावधान नजर आ रही है वहीं भारतीय जनता पार्टी अपनी पिछली सफलता से उत्साहित होकर राजनीतिक विश्लेषकों द्वारा 'ऑपरेशन लोटस 2.0' के रूप में वर्णित रणनीति की तैयारी कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भगवा पार्टी चुपचाप अपना समर्थन जुटा रही है और एक दर्जन से अधिक विधायकों के संपर्क में हो सकती है जो संभावित रूप से कांग्रेस के व्हिप की अवहेलना कर सकते हैं।

भगवा पार्टी के पास प्रचुर संसाधन मौजूद है और उसकी कांग्रेस में भी थोड़ी बहुत घुसपैठ है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता ऐसे हैंं जो तटस्थ रुख अपनाए हुए हैं। भाजपा में कथित रूप से एक अपेक्षाकृत नए चेहरे, संभंवत: एक महिला को मैदान में उतारने पर विचार-विमर्श चल रहा है ताकि छवि एवं आंतरिक दोनों ही दृष्टिकोणों से इसका लाभ उठाया जा सके।

हिमाचल प्रदेश की मूल निवासी और चंडीगढ़ के एक निजी विश्वविद्यालय में उप उपकुलपति हिमानी सूद का नाम पार्टी हलकों में संभावित उम्मीदवार के रूप में चर्चा में है हालांकि, अभी तक कोई औपचारिक निर्णय घोषित नहीं किया गया है। इस बीच, कांग्रेस एकजुट होने के लिए संघर्ष कर रही है। एक विकल्प के रूप में प्रतिभा सिंह पर विचार किया जा रहा है जो पूर्व सांसद और छह बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं।

कुछ लोगों का मानना है कि उनकी उम्मीदवारी एक समझौतावादी रणनीति हो सकती है जिससे पार्टी अपने बिखरे हुए गुटों को एकजुट करके कम से कम एक राज्यसभा सीट बरकरार रख सकेगी। एक और चर्चित नाम डॉ. आस्था अग्निहोत्री का है जो हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं और उन्हें एक गैर-विवादास्पद शैक्षणिक चेहरे के रूप में पेश किया जा सकता है।

हाल ही में, प्रतिभा सिंह को एचपीसीसी अध्यक्ष पद से हटाए जाने से तथाकथित होली लॉज खेमे में तनाव और बढ़ गया है। कांग्रेस नेता व्यक्तिगत रूप से मानते हैं कि वीरभद्र सिंह की विरासत को लंबे समय तक नजरअंदाज करना राजनीतिक रूप से महंगा साबित हो सकता है।

कांग्रेस के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, अगर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी बिना आम सहमति के किसी उम्मीदवार को थोपने का फैसला करती है तो क्रॉस वोटिंग का खतरा तेजी से बढ़ सकता है, जिससे सुक्खू सरकार खुद खतरे में पड़ सकती है। राज्यसभा चुनाव नजदीक आने के साथ-साथ संभवत: आगामी बजट सत्र के साथ हिमाचल प्रदेश एक और महत्वपूर्ण राजनीतिक परीक्षा की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।

हिमाचल प्रदेश में क्या कांग्रेस अनुशासन लागू करने एवं दलबदल को रोकने में सफल होगी या भाजपा 'ऑपरेशन लोटस 2.0' के माध्यम से एक बार फिर से अप्रत्याशित उलटफेर करेगी, यह न केवल राज्यसभा की एक सीट का भाग्य तय करेगा बल्कि राज्य के नाजुक राजनीतिक संतुलन की स्थिरता को भी निर्धारित करेगा।

कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा को मिली क्रॉस वोटिंग करने की सजा, खड़गे ने राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पिछले दिनों राज्यसभा चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें राष्ट्रीय सचिव पद से मंगलवार को हटा दिया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से शर्मा को इस पद से हटा दिया है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सुधीर शर्मा सहित छह विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी। कांग्रेस ने इन विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण अयोग्य ठहराने की विधानसभा अध्यक्ष से अपील की थी।

Rajya Sabha Election: आज से शुरू होगी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया
जयपुर। राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2024 के लिए 8 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी, इसके साथ ही नांमाकन पत्र भरने की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। मुख्य निवार्चन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी, 2024 तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे

राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया राज्य विधानसभा परिसर में होगी। गुप्ता ने इसके लिए बुधवार को तैयारियों का जायजा लिया। गुप्ता ने विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 16 फरवरी को होगी, जबकि 20 फरवरी तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यक होने पर मतदान 27 फरवरी को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन सायं 5 बजे से होगी। चुनाव प्रक्रिया 29 फरवरी से पूर्व सम्पन्न कर ली जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए निर्वाचन सम्पन्न होना है, जो 3 अप्रैल 2024 को रिक्त हो रही हैं।

राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को होंगे चुनाव
एजेंसी/नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की राजस्थान की तीन सीटों सहित 15 राज्यों की 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव कराने की घोषणा की है। आयोग ने कहा है कि 15 राज्यों से राज्यसभा के 56 सदस्यों का कार्यकाल आगामी अप्रैल में समाप्त हो रहा है। आयोग ने इन सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की सोमवार को घोषणा कर दी। चुनाव के लिए अधिसूचना 8 फरवरी को की जाएगी। नामांकन 15 फरवरी तक दायर किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को की जाएगी और नाम वापस लेने का अंतिम दिन 20 फरवरी को होगा। मतदान 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतों की गिनती 27 फरवरी को ही शाम पांच बजे की जाएगी। समूची चुनाव प्रक्रिया 29 फरवरी तक संपन्न होगी।

भाजपा ने राज्यसभा के तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केन्द्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को गुजरात और पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी राज्यसभा के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों घोषणा कर दी है।

आज भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने गुजरात के लिए बाबूभाई जेसंगभाई देसाई और केसरीदेवी सिंह जाला और पश्चिम बंगाल के अनंत महाराज को उम्मीदवार बनाये जाने की घोषणा की है।

राज्यसभा चुनाव का काउंट डाउन शुरू
जयपुर। प्रदेश में राज्यसभा की चार सीटों के लिए होने वाले चुनाव का काउंट डाउन शुरू होगा। इसके लिए राजस्थान विधानसभा में मतदान 10 जून को सुबह नौ से शाम चार बजे तक होगा। मतों की गिनती उसी दिन शाम पांच बजे बाद होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। दोनों प्रमुख दलों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। कांग्रेस ने तीन मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला तथा प्रमोद कुमार और भाजपा एक उम्मीदवार घनश्याम तिवाड़ी को मैदान में उतारा है, लेकिन भाजपा ने एक निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चन्द्रा को भी समर्थन दिया है। कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा किया है और कहा है कि उसके पास 126 वोट है, जबकि उसके तीनों प्रत्याशियों को 123 मतों की जरूरत है। भाजपा का भी दावा है कि तिवाड़ी और चन्द्रा दोनों जीतेंगे। चूंकि उनको निर्दलीयों और अन्य दलों के वोट मिलेंगे।

ऐसे होती है मतों की गिनती
राज्य सभा में प्रत्येक मतदाता को मतपत्र में प्रत्याशी के नाम के आगे वरीयता क्रमांक लिखना होता है। जब मतगणना होती है, तो उम्मीदवारों को प्राप्त प्रथम वरीयता के वोटों को गिना जाता है। अगर सीटों की संख्या के अनुसार प्रत्याशियों को वोट मिल जाता है, तो नतीजे घोषित कर दिए जाते हैं। जैसे राजस्थान में चार सीटों के लिए चुनाव हो रहा है और यहां जीतने के लिए प्रत्याशी को 41 मतों की आवश्यकता है, अगर प्रथम वरीयता में इन पांच प्रत्याशियों में से चार को वांछित वोट मिल जाते हैं तो नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। लेकिन प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती के बाद किसी प्रत्याशी को वांछित संख्या वोटों का कोटा नहीं प्राप्त होता है, तो पुन: मतगणना की जाती है, जिसमें प्रथम वरीयता में कम वोट मिलता है, ऐसे प्रत्याशियों को मतगण्ना से निकाल दिया जाता है और जिस प्रथम वरीयता में सबसे कम वोट मिला हो, उसके वोटों को अन्य प्रत्याशियों में बांट दिया जाता है। ऐसा करने से प्रत्येक मत पत्र पर अंकित द्वितीय वरीयता वाले प्रत्याशी को वह मत हस्तांतरित कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया को तब तक जारी रखा जाता है, जब तक कि वांछित संख्या के बराबर (राजस्थान में चार) प्रत्याशियों को विजयी घोषित नहीं कर दिया जाता।