trailer release - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘द केरल स्टोरी 2 : गोज बियॉन्ड’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें फिल्म कब देने जा रही सिनेमाघरों में दस्तक
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार विपुल अमृतलाल शाह और उनके बैनर सनशाइन पिक्चर्स के सहयोग से बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2 - गोज बियॉन्ड’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वर्ष 2022 की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का अगला पार्ट ‘द केरल स्टोरी 2 - गोज बियॉन्ड’ एक ऐसी कहानी का वादा करता है, जो पहले से कहीं ज्यादा डार्क और बड़ी है, जो कई राज्यों और निजी त्रासदियों को समेटे हुए है।

ट्रेलर की शुरुआत एक रोंगटे खड़े कर देने वाली चेतावनी से होती है, जिसमें कहा गया है कि अगले 25 सालों में भारत एक इस्लामिक स्टेट में बदल सकता है। इसके तुरंत बाद कहानी राजस्थान की तरफ मुड़ती है, जहाँ एक परेशान हिंदू परिवार पुलिस स्टेशन में पॉक्सो शिकायत दर्ज कराने पहुँचता है। उनका आरोप है कि उनकी 16 साल की बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है। उन माता-पिता का दर्द और बेबसी आगे आने वाली कहानी का माहौल सेट कर देती है। वहाँ से कहानी मध्य प्रदेश पहुँचती है, जहाँ कथित तौर पर एक हिंदू युवती को धोखे से शादी के जाल में फंसाया जाता है और फिर उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है। उसकी खामोश तकलीफ और अकेलापन, धोखे और टूटे हुए भरोसे की एक डरावनी तस्वीर पेश करते हैं।

कहानी का तीसरा हिस्सा हमें वापस केरल ले जाता है। यहाँ एक मुस्लिम लड़का अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड के सामने लिव-इन रिलेशनशिप का प्रस्ताव रखता है। जब वह लड़की साफ तौर पर कह देती है कि वह अपना धर्म नहीं बदलेगी, तो हालात बिगड़ने लगते हैं। ट्रेलर में तीखी बहस और टकराव के सीन दिखाए गए हैं, जहाँ उस पर अपने विश्वास को छोड़ने का दबाव बनाया जाता है, जो पहचान, आस्था और निजी आजादी के बीच की जंग को दर्शाता है।

कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा की झकझोर देने वाली कहानी को सामने लाती है। उनकी जिंदगी तब एक खौफनाक मोड़ लेती है, जब उन्हें तीन मुस्लिम लड़कों से प्यार हो जाता है और धीरे-धीरे उन रिश्तों के पीछे छिपा धर्म परिवर्तन का एक सोचा-समझा एजेंडा सामने आता है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह हैं और को-प्रोड्यूसर आशिन ए. शाह हैं। यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, इमोशन और ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट
मुंबई। रिबेल स्टार प्रभास की आने वाली पैन-इंडिया हॉरर-फैंटेसी ड्रामा ‘द राजा साब’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पैन-इंडिया फिल्म ‘द राजा साब’ के ट्रेलर में हंसी, इमोशन और ड्रामा का भी तड़का है। ट्रेलर की ओपनिंग में बोमन ईरानी, प्रभास को हिप्नोटिज्म से कंट्रोल करते दिखते हैं -सीधा मिस्ट्री और टेंशन।

फ्लैशबैक में दादी मां की माँ दुर्गा से प्रार्थना, भूतिया हवेली, डरावनी लड़ाइयाँ और बैकग्राउंड म्यूजिक सब मिलकर दिल दहला देते हैं। तभी एंट्री होती है संजय दत्त की - खतरनाक अंदाज में - जिसने तो रोंगटे खड़े कर दिए। एंडिंग में टि्वस्ट, प्रभास का डबल रोल, असली राजा का राज - फैंस को और भी क्यूरियस कर गया। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 105 थिएटर्स में मासी स्क्रीनिंग - फैंस के हल्ले, सीटियां, चीयर्स ने इसे पब्लिक फेस्टिवल बना दिया।

निर्देशक मारुति ने कहा- ‘द राजा साब’ हमारे लिए सिर्फ फिल्म नहीं, इमोशन है। प्रभास गरु ने जो एनर्जी दी है, वो स्क्रीन पर देखना ही अलग मजा देगा। हाल ही में इंट्रो सॉन्ग फिनिश हुआ। यह हमारे डार्लिंग सुपरस्टार के लिए प्यार का तोहफा है।

निर्माता टीजी विश्व प्रसाद ने कहा- इंडिया का सबसे बड़ा हॉरर सेट, सबसे दमदार कास्ट और प्रभास, हमारा टारगेट हमेशा एक अनफॉरगेटेबल पैन-इंडिया स्पेक्टेकल बनाना था। ट्रेलर पर इतना प्यार देखकर हमें यकीन हो गया है कि असली जादू 09 जनवरी को होगा।

टीजी विश्व प्रसाद और पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनी मेगा-एंटरटेनर ‘द राजा साब’ पांच भाषाओं तेलुगु, हिन्दी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त, जरीना वहाब, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, बोमन ईरानी और ऋद्धि कुमार की भी अहम भूमिका है।

‘निशानची’ का ट्रेलर रिलीज, कहानी दो जुड़वा भाइयों बबलू और डबलू की रोमांचक जिंदगी पर है आधारित
मुंबई। एमेजन एमजीएम स्टूडियोज इंडिया ने अपनी आने वाली फिल्म ‘निशानची’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म ‘निशानची’ की कहानी दो जुडवा भाइयों बबलू और डबलू की रोमांचक जिंदगी पर आधारित है, जो एक-दूसरे की तरह दिखते तो हैं, लेकिन उनके विचार और मान्यताएँ बिल्कुल अलग हैं। इस फिल्म का निर्माण अजय राय और रंजन सिंह ने जार पिक्चर्स के बैनर तले, फ्लिप फिल्म्स के सहयोग से किया है। पटकथा प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने लिखी है। वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे बहुमुखी कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिकाओं के साथ, ‘निशानची’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

‘निशानची’ का ट्रेलर दर्शकों को 2000 के दशक की शुरुआत में, सीधे उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर की चहल-पहल भरी गलियों में ले जाता है, जहाँ बबलू निशानची, रंगीली रिंकू और डबलू की जिंदगियां अचानक और अनोखे तरीके से टकराती हैं। रोमांच, कॉमेडी और देसी अंदाज से भरपूर, इस ट्रेलर में विद्रोह, रोमांस और प्रतिद्वंद्विता को समान रूप से दर्शाया गया है।

‘निशानची’ में बबलू और डबलू का किरदार निभा रहे ऐश्वर्य ठाकरे ने कहा- ‘निशानची’ हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगी, सिर्फ इसलिए नहीं कि यह मेरी पहली फिल्म है, बल्कि इसलिए भी कि इसने मुझे अपने कई अलग-अलग पहलुओं को जानने का मौका दिया। ऐसी दोहरी भूमिका में अभिनय करना जो भावनात्मक, शारीरिक और अभिनेता के रूप में हर तरह से विपरीत हैं, मुझे चुनौतीपूर्ण लगा। साथ ही, फिल्म के संगीत में योगदान देना भी उतना ही खास था। मेरे लिए, अभिनय और संगीत बबलू और डबलू की तरह हैं। मेरे व्यक्तित्व के दो अलग-अलग पहलू जो एक-दूसरे को संतुलित और पूरा करते हैं। मैं नर्वस हूँ, लेकिन साथ ही उत्साहित भी, कि आखिरकार इस दुनिया को सबके साथ साझा करने के लिए। अनुराग सर की मार्गदर्शन में इस यात्रा के दौरान, मैंने हर सीन, हर नोट में कुछ नया मिला। एमेजन एमजीएम स्टूडियोज इंडिया के साथ अपना डेब्यू करना, जो साहसी और ऑरिजिनल कहानियों का घर है, वास्तव में मेरे लिए सम्मान की बात है। ‘निशानची’ सहज, भावनात्मक और बेहद व्यक्तिगत है और मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ कि दर्शक 19 सितंबर को इसका अनुभव करें।

‘बागी 4’ का ट्रेलर हुआ रिलीज : दिखी एक्शन की जबरदस्त झलक, जानें कब फिल्म सिनेमाघरों में देने जा रही दस्तक
मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म ‘बागी 4’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री ले रही हैं। हरनाज अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘बागी 4’ में, एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर दिखाता है कि हरनाज इस लड़ाई में सिर्फ ‘ग्लैम डॉल’ नहीं बल्कि गोली, धोखा और बदले की आग के बीच कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने वाली बागी हैं। फिल्म के ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के अलावा फिल्म की बाकी कास्ट भी नजर आई है। इसमें सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, हरनाज कौर संधू और सौरभ सचदेवा जैसे सितारे भी नजर आते हैं। ट्रेलर में कुछ एक सीन में टाइगर श्रॉफ नेवी ऑफिसर के किरदार में भी दिखे हैं। ‘बागी 4’ में संजय दत्त एक खतरनाक विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो अंधाधुंध खून-खराबा कर रहा है। ट्रेलर में दिखता है कि फिल्म का हर किरदार एक्शन कर रहा है। सोनम बाजवा और हरनाज संधू भी एक्शन करते नजर आ रही हैं।

हरनाज ने कहा- ज्यादातर लोग यही सोच रहे थे कि मैं ब्यूटी और ग्रेस वाले रोल से शुरुआत करूंगी, लेकिन मेरा पहला ही प्रोजेक्ट उस ढ़ाचे को तोड़ रहा है। एक्शन सिनेमा में डिसिप्लिन, स्टैमिना और जज्बा चाहिए और इस जॉनर से इंडस्ट्री में वेलकम होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे लगता है कि मैं एक्शन लीजेंड्स के कंधों पर खड़ी हूं। उम्मीद है कि यह ट्रेलर दर्शकों से मेरे लंबे रिश्ते की शुरुआत बनेगा।

साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी और ए. हर्षा द्वारा निर्देशित ‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और संजय दत्त नजर आएंगे। यह फिल्म 05 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कॉमेडी-ड्रामा ‘डू यू वाना पार्टनर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर, जानें रिलीज डेट
मुंबई। प्राइम वीडियो ने तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी अभिनीत कॉमेडी-ड्रामा ‘डू यू वाना पार्टनर’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’, धर्मैटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित है, जिसके निर्माता करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता हैं, जबकि शोमेन मिश्रा और अर्चित कुमार एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर हैं। इस सीरीज का निर्देशन कॉलिन डी कुन्हा और अर्चित कुमार ने किया है। पटकथा नंदिनी गुप्ता, आर्ष वोरा और मिथुन गांगोपाध्याय ने लिखी है, जबकि इसकी रचना मिथुन गांगोपाध्याय और निशांत नायक ने की है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी नजर आएंगी, इनके साथ ही जावेद जाफरी, नकुल मेहता, श्वेता तिवारी, नीरज काबी, सूफी मोतीवाला और रणविजय सिंहा भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। ‘डू यू वाना पार्टनर’ का प्रीमियर भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में 12 सितंबर को विशेष रूप से केवल प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।

तमन्ना भाटिया ने कहा- यह दोस्ती, संघर्ष और सबसे अजीबो-गरीब विचारों को हकीकत में बदलने के साहस का जश्न है। मेरे लिए शिखा का किरदार निभाना और इतने शानदार कलाकारों एवं टीम के साथ काम करना एक बदलाव लाने वाला अनुभव रहा है। मैं प्राइम वीडियो के साथ दोबारा जुड़कर बेहद उत्साहित हूँ और मुझे इंतजार है कि दुनिया भर के दर्शक हमारे साथ इस रोमांचक, साहसी और जोश से भरी यात्रा का हिस्सा बनें।

डायना पेंटी ने कहा- अनाहिता का किरदार निभाना, एक ऐसी महिला जो अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरे धैर्य और हिम्मत के साथ आगे बढ़ती है, अपनी सबसे अच्छी दोस्त का साथ निभाती है और उद्यमिता की राह में आने वाली तमाम चुनौतियों का सामना करती है, मेरे लिए रोमांचक और सशक्त अनुभव रहा है। यह सीरीज वास्तव में प्रेम और जुनून से बनी है, जिसे शानदार कलाकारों और क्रू ने जीवंत किया है। मुझे इंतजार है कि दुनिया भर के दर्शक इस कहानी को देखें, जो सिर्फ व्यावसायिक साझेदारी ही नहीं बल्कि दोस्ती के अटूट बंधन का भी उत्सव मनाती है।

वेबसीरीज ‘द ट्रायल : प्यार, कानून, धोखा सीजन 2’ का ट्रेलर रिलीज, काजोल की नोयोनिका सेनगुप्ता के रूप में फिर होने जा रही दमदार वापसी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की आने वाली वेब सीरीज ‘द ट्रायल : प्यार, कानून, धोखा सीजन 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शो में नोयोनिका सेनगुप्ता के रूप में काजोल की वापसी पहले से भी ज्यादा दमदार, गहन और भावनाओं से भरी नजर आ रही है। उमेश बिष्ट के निर्देशन और बनिजय एशिया के निर्माण में बना यह शो 19 सितम्बर 2025 से जियोहॉटस्टार पर विशेष तौर पर स्ट्रीम होगा। काजोल के साथ इस सीरीज में कलाकारों की एक मजबूत टीम भी नजर आने वाली है, जिसमें जिशु सेनगुप्ता, सोनाली कुलकर्णी, शीबा चड्ढा, अली खान, कुब्रा सैत, गौरव पांडे और करणवीर शर्मा शामिल हैं।

काजोल ने अपने किरदार नोयोनिका सेनगुप्ता की वापसी को लेकर कहा- ट्रेलर तो उस भावनात्मक तूफान की बस एक झलक है, जिसमें नोयोनिका उतरने वाली है। इस बार की कहानी और भी गंभीर, तीखी और निजी हो गई है। वह अब केवल कानूनी जंग नहीं लड़ रही, बल्कि अपनी पूरी दुनिया को टूटने से बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। नोयोनिका की सबसे बड़ी ताकत यही है कि उसके पास सभी सवालों के जवाब नहीं होते, फिर भी वह हिम्मत के साथ आगे बढ़ती है और अपने दिल की सुनती है। उसके किरदार में लौटना मेरे लिए किसी पुराने जख्म को फिर से छूने जैसा था। सीजन 2 सिर्फ कहानी का आगे बढ़ना नहीं, बल्कि एक बड़े सच के सामने आने जैसा है। मुझे यकीन है कि दर्शक इस तूफान को पूरी तरह महसूस करेंगे। हॉटस्टार स्पेशल्स ‘द ट्रायल : प्यार, कानून, धोखा सीजन 2’, को 19 सितंबर 2025 से सिर्फ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।

प्रतीक गांधी की वेब सीरीज ‘सारे जहां से अच्छा’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, जानें थ्रिलर ड्रामा सीरीज कब से होने जा रही स्ट्रीम
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक गांधी की वेब सीरीज ‘सारे जहां से अच्छा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वेब सीरीज ‘सारे जहां से अच्छा’ का ट्रेलर नेटफ्लिक्स इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ट्रेलर में प्रतीक गांधी एक खुफिया अधिकारी विष्णु शंकर के रूप में नजर आ रहे हैं, जो अपने मिशन के तहत पाकिस्तान की सीमा पार करते हैं। ‘सारे जहां से अच्छा’ की कहानी 1970 के दशक के राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल के दौर में रची गई है। यह एक थ्रिलर ड्रामा है- जिसमें देशभक्ति, जासूसी, बलिदान, और कर्तव्य जैसे गहरे विषयों को उठाया गया है।

वेब सीरीज ‘सारे जहां से अच्छा’ में प्रतीक गांधी के साथ सनी हिंदुजा, सुहैल नैय्यर, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम, रजत कपूर और अनूप सोनी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इस सीरीज का निर्देशन गौरव शुक्ला ने किया है। यह सीरीज 13 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।

फिल्म कुली का ट्रेलर रिलीज : जबरदस्त ड्रामा और स्टाइलिश हंगामे की दिखी झलक, अपने अनोखे अंदाज से पर्दें पर छाए रजनीकांत
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के महनायक रजनीकांत की आने वाली फिल्म कुली - द पावरहाउस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सन पिक्चर्स ने 'कुली - द पावरहाउस का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। रजनीकांत के अभिनय से सजी इस फिल्म के ट्रेलर में न सिर्फ जबरदस्त ड्रामा और स्टाइलिश हंगामा है, बल्कि सीटियां बजाने लायक डायलॉग्स के साथ रजनीकांत का स्वैग और नागार्जुन का रोंगटे खड़ा कर देने वाला खलनायकी अंदाज है, जो अनिरुद्ध रविचंदर के जबरदस्त संगीत के साथ मिलकर इसे और खतरनाक बना देता है। शुरुआती शॉट से ही जहां रजनीकांत अपने अनोखे अंदाज और स्वैग के साथ पर्दे पर छा जाते हैं, वहीं नागार्जुन, अपने गंभीर खतरनाक अंदाज के साथ नजर आते हैं।

फिल्म कुली ,देवा नाम के एक पूर्व स्वर्ण तस्कर की कहानी है, जो पुरानी सुनहरी घड़यिों में छिपी चोरी की गई तकनीक से अपने पुराने गिरोह को पुनर्जीवित करके अपनी पुरानी पहचान वापस पाना चाहता है। फिल्म का निर्माण कलानिधि मारन ने सन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। आमिर खान ने इस फिल्म में कैमियो भूमिका निभायी है।इस फिल्म में रजनीकांत, नागार्जुन और आमिर खान के अलावा सत्यराज, उपेंद्र, श्रुति हासन की अहम भूमिका है। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यशराज फिल्मस ने ‘वॉर 2’ का ट्रेलर किया रिलीज, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त टक्कर
मुंबई। यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वॉर 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी आदित्य चोपड़ा निर्मित फिल्म ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका है। इस साल ऋतिक रोशन और एनटीआर, दोनों ही अपने फिल्मी करियर के 25 साल पूरे कर रहे हैं। ‘वॉर 2’ का ट्रेलर खासतौर पर लॉन्च किया गया है, जिससे भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज सितारों ऋतिक रोशन और एनटीआर की 25 साल की विरासत का जश्न मनाया जा सके।

‘वॉर 2’ के ट्रेलर की शुरूआत में गूंजता हुआ एक डायलॉग सुनाई देता है, “मैं अपनी पहचान, अपना नाम, अपना परिवार सब त्याग कर एक छाया बनूंगा”। ‘वॉर 2’ में मुकाबला है कबीर धालीवाल (ऋतिक रोशन) और वीरन रघुनाथ (जूनियर एनटीआर) के बीच और ट्रेलर साफ कर देता है कि दोनों के बीच जो टकराव होगा वह विस्फोटक होगा। ट्रेलर में कियारा आडवाणी की भी झलक है। फिल्म ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अब दहाड़ने का वक्त आ गया : ‘महावतार नरसिम्हा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें रिलीज डेट
मुंबई। क्लीम प्रोडक्शंस की फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। होम्बले फिल्म्स प्रस्तुत महावतार नरसिंह के ट्रेलर में भारतीय इतिहास की एक महत्वपूर्ण कथा को भव्य अंदाज में पेश किया गया है।

निर्माता शिल्पा धवन ने कहा- अब दहाड़ने का वक्त आ गया है! पूरे पांच साल की मेहनत के बाद हम श्री नरसिम्हा और श्री वराह की महागाथा दुनिया के सामने लाने को तैयार हैं। हर एक फ्रेम, हर एक पल, हर एक धड़कन इस दिव्य कहानी को जिंदा करने में लगी है। तैयार हो जाइए एक ऐसे विजुअल मास्टरपीस के लिए, जो आपको निशब्द कर देगा! नरसिम्हा की दहाड़ आ रही है और यह सब कुछ बदलने वाली है।

निर्देशक अश्विन कुमार ने कहा- महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली एनिमेटेड फिल्म का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है और वो भी वृंदावन की पवित्र धरती पर, जहां इसे श्रद्धेय इंद्रेश जी महाराज ने लॉन्च किया। इससे शुभ शुरुआत और क्या हो सकती थी! यह हमारा सपना था कि भारत की संस्कृति और विरासत को आज के दौर की मीडिया और स्क्रीन के जरिए जिंदा रखा जाए और आज वो सपना सच होता दिख रहा है।

‘महावतार नरसिम्हा’ का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई ने कलीम प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 3डी और पांच भारतीय भाषाओं में 25 जुलाई 2025 को रिलीज होगी।

‘अक्षरधाम : ऑपरेशन वज्र शक्ति’ का जबरदस्त और धांसू ट्रेलर रिलीज, जानें रिलीज डेट
मुंबई। जी स्टूडियोज ने कॉन्टिलो पिक्चर्स के सहयोग से बनी बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा ‘अक्षरधाम : ऑपरेशन वज्र शक्ति’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म ‘अक्षरधाम : ऑपरेशन वज्र शक्ति’ वर्ष 2002 में गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकवादी हमले और उसके बाद हुए गुप्त ऑपरेशन ‘वज्र शक्ति’ पर आधारित है। केन घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने अहम भूमिका निभाई है।

निर्देशक केन घोष ने कहा- हमने हर निर्णय के साथ इस बात का ध्यान रखा कि यह सिर्फ एक कहानी नहीं है। यह एक राष्ट्रीय त्रासदी थी, एक गहरा घाव और साथ ही एक साहसी पल भी। अक्षय खन्ना वह तीव्रता और ईमानदारी लाते हैं, जो बहुत ही कम कलाकारों में होती है। वह सिर्फ अभिनय नहीं करते, वह अपने किरदार को पूरी तरह आत्मसात कर लेते हैं। हमें ऐसा व्यक्ति चाहिए था, जो बिना नाटकीयता के नेतृत्व, स्थिरता और आंतरिक संघर्ष को बखूबी दर्शा सके।

केन घोष ने कहा- ‘अक्षरधाम - ऑपरेशन वज्र शक्ति’ एक फिल्म से कहीं बढ़कर है। यह उस दिन की याद दिलाने वाला एक जरिया है, जिसे हम कभी नहीं भूल सकते। यह उन मासूमों को श्रद्धांजलि है, जो मारे गए और उन नायकों को सलाम है, जिन्होंने हमारे अंधेरे समय में भी साहस दिखाया। 4 जुलाई को जब यह फिल्म रिलीज होगी, उम्मीद है यह हमारे सामूहिक स्मृति को फिर से जगा पाएगी।

जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, अभिमन्यु सिंह द्वारा निर्मित और कॉन्टिलो पिक्चर्स के सहयोग से बनी फिल्म ‘अक्षरधाम : ऑपरेशन वज्र शक्ति’ 4 जुलाई 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘पंचायत सीजन 4’ का जबरदस्त और मजेदार ट्रेलर रिलीज, जानें कब से होने जा रहा स्ट्रीम
मुंबई। वेबसीरीज ‘पंचायत सीजन 4’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्राइम वीडियो ने ‘पंचायत सीजन 4’ का जबरदस्त और मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह शो 24 जून से स्ट्रीम होगा। ‘पंचायत सीजन 4’ को द वायरल फीवर ने प्रोडयूस किया है। इस सीजन को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर बनाया है, स्क्रिप्ट लिखी है चंदन कुमार ने और दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने निर्देशन किया है।

शो में एक बार फिर जीतेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे ।

नीना गुप्ता ने कहा- मंजू देवी का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत संतोषजनक रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि वो आज के समय की सबसे पसंदीदा और लोगों से जुडऩे वाली किरदारों में से एक बन चुकी है। हर सीजन के साथ उसे एक हिचकिचाती प्रधान से फुलेरा की आवाज बनते देखना बेहद रोमांचक रहा है। ‘पंचायत’ हर नए चैप्टर में सिर्फ गांव की जिंदगी को ही नहीं, बल्कि हर किरदार की ग्रोथ को और गहराई से दिखाता है। सीजन 4 में कई अनपेक्षित मोड़ हैं, जो कहानी को और भी दिलचस्प बनाते हैं। ट्रेलर तो बस झलक है, असली मज़ा तो अब शुरू होगा और वह भी मस्ती, ताजगी और सरप्राइज से भरपूर।

जीतेन्द्र कुमार ने कहा- ‘पंचायत’ एक ऐसी कहानी है, जो हर जगह, हर उम्र और हर तरह के दर्शकों को जोड़ती है। इसका ह्यूमर, सादगी और जमीन से जुड़े किरदारों ने इसे एक कल्चरल फेनॉमिना बना दिया है और हमें खुशी है कि हम इस सीरीज का एक और मजेदार सीजन ला रहे हैं। इस टीम के साथ काम करना हमेशा घर जैसा लगता है, यहां भरोसा है और कहानियों से प्यार है, जो स्क्रीन पर भी नजर आता है। इस नए सीजन में फुलेरा से फिर ढेर सारी मस्ती, अपनापन और हलचल मिलने वाली है। ट्रेलर में जो मस्ती झलक रही है, उससे भी ज्यादा मज़ा आगे आने वाला है और मैं इंतजार कर रहा हूं यह देखने के लिए कि लोग इसे कैसे पसंद करेंगे।