asaduddin owaisi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले हुमायूं कबीर को बड़ा झटका : एआईएमआईएम ने तोड़ा नाता, स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने शुक्रवार को आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के साथ अपना गठबंधन तोड़ने की घोषणा की है। यह कदम हुमायूं कबीर से जुड़े विवादों और उन पर लगे आरोपों के बाद उठाया गया है। एआईएमआईएम का कहना है कि इन विवादों ने राज्य में मुसलमानों की अखंडता और प्रतिनिधित्व को लेकर चिंताएं पैदा कर दी हैं। एआईएमआईएम ने स्पष्ट किया है कि वह अब पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी।

सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में पार्टी ने कहा कि कबीर से जुड़े घटनाक्रमों ने बंगाल के मुस्लिम समुदाय की संवेदनशीलता को उजागर किया है और पार्टी ऐसे किसी भी बयान या कृत्य के साथ नहीं जुड़ सकती जो मुसलमानों की निष्ठा पर सवाल खड़ा करें। एआईएमआईएम ने कहा कि दशकों के 'धर्मनिरपेक्ष शासन' के बावजूद बंगाल के मुसलमान सबसे गरीब, उपेक्षित और उत्पीड़ित समुदायों में बने हुए हैं। पार्टी ने जोर देकर कहा कि एआईएमआईएम का राजनीतिक उद्देश्य हाशिए पर रहने वाले समुदायों को एक स्वतंत्र आवाज प्रदान करना है। साथ ही पार्टी ने यह भी घोषणा की कि भविष्य में पश्चिम बंगाल में उसका किसी भी राजनीतिक संगठन के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।

यह अलगाव तब हुआ है जब राजनीतिक हलकों में एक कथित स्टिंग वीडियो सामने आया है, जिसमें हुमायूं कबीर को कथित तौर पर विवादित टिप्पणी और राजनीतिक सौदेबाजी करते हुए दिखाया गया है। इन दावों ने राज्य में एक नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। हालांकि, कबीर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : AIMIM ने जारी की 12 उम्मीदवारों की पहली सूची, टीएमसी की बढ़ी मुश्किलें; चुनावी रण में ओवैसी की एंट्री से मुकाबला दिलचस्प
हैदराबाद/कोलकाता। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और असम में उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। यहां जारी सूची के अनुसार, रघुनाथगंज से इमरान सोलंकी, आसनसोल उत्तर से दानिश अजीज और कंडी से मिसबाहुल इस्लाम खान को मैदान में उतारा गया है।

रेजाउल करीम सुजापुर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि वकील मोहम्मद मुस्तहिद हक को मोथाबारी से नामांकित किया गया है। हाजी अंसार एसके साहब नलहाटी से और तासीर एसके साहब मुरारई से चुनाव लड़ेंगे। अन्य उम्मीदवारों में, बरसात से मोनेम सरदार, करनदिघी से महबूब आलम और सुती से असदुल एसके को मैदान में उतारा गया है। शबाना परवीन बसीरहाट दक्षिण से चुनाव लड़ेंगी, जबकि हावड़ा से आशिक राज मंडल को नामांकित किया गया है।

यह घोषणा विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के एआईएमआईएम के शुरुआती प्रयास का हिस्सा है। इस बीच, पार्टी ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में एम. के. स्टालिन के नेतृत्व वाले द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) गठबंधन को अपना समर्थन दिया है। असम में एआईएमआईएम बदरुद्दीन अजमल की ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) का समर्थन कर रही है। पिछले चुनावों में पार्टी ने तमिलनाडु की तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों में होगा, जबकि असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव एक ही चरण में संपन्न होंगे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता की मुश्किल बढ़ाएंगे ओवैसी, बोले-बंगाल में नाइंसाफी की लंबी लिस्ट, हुमायूं कबीर से गठबंधन का ऐलान
कोलकाता/हैदराबाद। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में असुदद्दीन ओवैसी ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी की मुश्किलें बढ़ाएंगे। ओवैसी ने रविवार को हैदराबाद में हुमायूं कबीर की जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। ओवैसी ने ईद के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए ममता बनर्जी को निशाने पर लिया और कहा कि राज्य में मुस्लिमों की आबादी 30 फीसदी है, लेकिन धर्मनिरपेक्ष होकर उनसे वोट तो लेते हैं लेकिन उन्हें उनका हक और भागीदारी नहीं देते हैं। ओवैसी ने लोगों से लगा कि दुआ करें कि मजलिस और मजबूत हो। बंगाल के ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस 291 सीटों पर लड़ रही है।

हैदराबाद में एआईएमआईएम चीफ प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। एआईएमआईएम ने फैसला लिया है कि पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ पार्टी एक गठबंधन करेगी और हम इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। हमारी कोशिश है कि एआईएमआईएम को मजबूत किया जाए। हमारी आवाज को मजबूत किया जाए। ओवैसी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार हैं। वहां 30 फीसदी मुसलमानों की आबादी है, वहां लगभग 5 लाख पिछड़े वर्ग के प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया गया। जिसमें मुसलमान भी शामिल हैं। ये लोग धर्मनिरपेक्षता के नाम पर वोट हासिल करते हैं लेकिन जहां एआईएमआईएम हिस्सेदारी की बात करती है तो इन्हें तकलीफ होती है। पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

अभी तक कबीर ने उतारे हैं 182 कैंडिडेट

हुमायूं कबीर की जनता उन्नयन पार्टी ने अभी तक 182 कैंडिडेट का ऐलान किया है। टीएमसी से सस्पेंड होने के बाद नई पार्टी जनता उन्नयन पार्टी थी। हुमायूं कबीर खुद बेलडांगा और रेजीनगर से लड़ रहे हैं। उन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ भबानीपुर में पूनम बेगम को उतारा है। हुमायूं कबीर टीएमसी में थे, लेकिन टीएमसी ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से निष्कासित कर दिया था। अब वह ममता बनर्जी के मुस्लिम वोट बैंक में सेंधमारी करना चाहते हैं। ओवैसी के ऐलान ने सत्तारूढ़ टीएमसी की मुश्किलें बढ़ा दी है। बंगाल में अभी नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। राज्य में दो चरणों में चुनाव हैं। इसके लिए 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 4 मई को घोषित होंगे।

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर मुसलमानों को निशाना बनाने वाली हिंसक तस्वीरों वाले एक पोस्ट को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने के परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को कहा कि उन्हें ऐसे किसी वीडियो की जानकारी नहीं है और जरूरत पडऩे पर जेल जाने को भी तैयार हैं।

भारतीय जनता पार्टी की असम इकाई ने एक एआई-जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया, जिसमें मुख्यमंत्री को टोपी पहने दो लोगों पर बेहद करीब से गोली चलाते हुए दिखाया गया था, हालांकि बाद में इसे डिलीट कर दिया गया। ओवैसी ने इसी वीडियो के संदर्भ में हैदराबाद में सरमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इस संबंध में पूछे जाने पर सीएम सरमा ने कहा, मुझे ऐसे किसी वीडियो की जानकारी नहीं है, हालांकि अगर उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है, तो मैं जेल जाने को तैयार हूं। अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है, तो पुलिस को आकर मुझे गिरफ्तार करना चाहिए। मैं इस पर आपत्ति कैसे कर सकता हूं? मैं जेल जाने को तैयार हूं। उन्होंने कहा, लेकिन मैं अपनी कही बात पर कायम हूं। मैं बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ हूं और आगे भी उनके खिलाफ खड़ा रहूंगा।

यहां यह उल्लेख करना जरूरी है कि इस वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया हुई, जिसके चलते भाजपा को बाद में इसे हटाना पड़ा। वीडियो को बाद में क्यों हटाया गया, इस सवाल पर असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने स्पष्ट किया कि वीडियो को इसलिए हटाया गया क्योंकि इसकी गलत व्याख्या की गई थी और ऐसा लग रहा था कि इससे लोगों को असुविधा हुई है।

स्कूल तोड़ने पर मध्य प्रदेश में छिड़ा सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के धाबा गांव में एक निर्माणाधीन स्कूल भवन को प्रशासन द्वारा तोड़े जाने का मामला अब राष्ट्रीय राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है। इस कार्रवाई पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया ने कड़ी नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार को घेरा है।

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा बनवाया जा रहा स्कूल ऊपर से दबाव बताकर गिरा दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मामले में हस्तक्षेप कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर कहा कि अब्दुल नईम के पास निर्माण से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज थे और उनकी गलती सिर्फ इतनी है कि वे मुसलमान हैं और गरीब बच्चों के लिए स्कूल बनवा रहे थे। उन्होंने इसे धार्मिक आधार पर भेदभाव करार दिया।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया ने अपने बयान में कहा कि जिस राज्य में दलित और आदिवासी बच्चों को केवल इसलिए शिक्षा से वंचित किया जा रहा हो क्योंकि एक मुसलमान है और उन्हें पढ़ाने की पहल कर रहा है, वहां की सरकार समाज को बर्बादी की ओर धकेल रही है। इधर, प्रशासन ने इस कार्रवाई को पूरी तरह वैधानिक बताया है। पंचायत के अनुसार स्कूल भवन बिना अनुमति के बनाया जा रहा था, जिस पर पंचायत अधिनियम की धारा 55 के तहत जेसीबी से तोडफ़ोड़ की गई। यह कार्रवाई एसडीएम अजीत मरावी के नेतृत्व में की गई।

बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई है और इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया। वहीं घटना के बाद अब्दुल नईम कथित तौर पर डरे हुए हैं और फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। ये मामला दो दिन पहले सामने आया था, जब प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए इस निर्माणाधीन स्कूल को ढहाने की कार्रवाई की थी। इसके बाद से  इसे धार्मिक एंगल दे दिया गया है।

असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा ऐलान: नीतीश कुमार को सहयोग देने को तैयार हूं बशर्तें वे सीमांचल के साथ..., जानें पूरा मामला
पटना। बिहार के अमौर में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समर्थन देने का ऐलान किया है। हां, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रखी है जिसमें कहा गया है कि, यदि नीतीश सरकार सीमांच के साथ न्याय करें तो मैं उनके साथ खड़ा हूं। इसके आगे ओवैसी ने कहा कि, AIMIM के सभी चुने हुए बिहार के विधायक अब हर हफ्ते दो बार अपने-अपने विधानसभा कार्यालय में मौजूद रहेंगे, ताकि जनता की समस्याओं पर जल्दी अमल हो सके। ओवैसी ने साफ साफ कहा कि, हम बिहार की नीतीश कुमार सरकार के साथ सहयोग करने को तैयार हैं लेकिन सिर्फ दो मुद्दों पर- पहला सीमांचल में तेज़ रफ्तार सड़क विकास और दूसरा भ्रष्टाचार का पूरी तरह ख़ात्मा!” इसके आगे AIMIM चीफ ओवैसी ने सीमांचल की तरक्की, पारदर्शिता और जनता की मजबूत आवाज़ का भी वादा किया है।

NDA और महगठबंधन पर ओवैसी की प्रतिक्रिया

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली हार पर ओवैसी ने कहा कि, ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि, सपा प्रमुख अखिलेश यादव जी आज ये कह रहे हैं कि, बिहार में एसआईआर ही एनडीए गठबंधन के जीतने का असली कारण हैं। हम भी बिल्कुल नहीं चाहते थे कि बिहार में एनडीए जीते, जिसके लिए हमने कोशिश भी की थी, लेकिन जनता को जो मंजूर था वो ही हुआ ​है और हम इसे सम्मानपूर्वक स्वीकार भी करते हैं।

इसके आगे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि, एनडीए बिहार में 200 का आंकडा पार कर पाएंगे, लेकिन अब महागठबंधन को सोचने और इस हार से सबक लेने की आवश्यकता हैं साथ ही इस पर मंथन भी जरूर करना चाहिए कि, हम सबसे कहा चूक हुंई। अगर महागठबंधन इसके लिए मुझे जिम्मेदार ठहराना चाहते हैं तो उनको उनका पुराना राग अलापनने दीजिए। ​यदि नीतीश कुमार वाकई में बिहार का विकास करने चाहते हैं तो वे सबसे पहले सीमांचल का इंसाफ करें।

बिहार में 24 पर हम प्लेयर, यूपी में 48 पर दिखाएंगे असर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जानी शुरू कर दी गई है। अखिलेश यादव जहां पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए पॉलिटिक्स के जरिए उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को पछाड़ने की रणनीति पर काम करते दिख रहे हैं। वहीं, मायावती और असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेता उनकी रणनीति को ध्वस्त करने में जुटे दिख रहे हैं। मायावती जहां एक बार फिर अपने परंपरागत दलित के वोटों को अपनी तरफ आकर्षित करने की रणनीति पर लगातार काम कर रही हैं।

वहीं, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार चुनाव में मिली सफलता के बाद उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर काम करने के संकेत दे दिए हैं। एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बिहार चुनाव में हमने महागठबंधन से सीटों की मांग की। उन्होंने हमें कमजोर करके आंका। इसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ा है। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे हमें उत्तर प्रदेश में कमजोर समझते हैं। इस बार चुनाव में उन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

दोगुना ताकत लगाने की बात

असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी चुनाव 2027 की रणनीति साफ करते हुए कहा है कि हम विधानसभा चुनाव में दोगुनी ताकत के साथ उतरेंगे। दरअसल, अखिलेश यादव लगातार उन्हें खारिज करते रहे हैं। ऐसे में ओवैसी ने ऐलान किया है कि बिहार में हम 24 सीट पर प्लेयर बने, यूपी में कम से कम 48 सीटों पर असर दिखाएंगे। उन्होंने कहा है कि ये बात हम किसी को चिढ़ाने के लिए नहीं बोल रहे, ये हमारा पक्का इरादा है।

खत्म करने की साजिश का आरोप

एआईएमआईएम प्रमुख ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा है कि ये लोग (महागठबंधन) समझ रहे थे कि हमसे एलाइंस नहीं करके, हमको अकेला रखकर, हमको हरा देंगे। हमें खत्म कर देंगे। वह जो भैया (अखिलेश यादव, राहुल गांधी) बैठे हैं, उनको बड़ा ही गरूर है।

15 सेकेंड वाले बयान पर ओवैसी और नवनीत राणा आमने-सामने, राणा बोली- पता नहीं लगेगा दोनों भाई कहां गए
हैदराबाद। 15 सेकेंड के बयान पर एआईएमआईएम के सुप्रीमों असदुद्दीन ओवैसी और भाजपा के अमरावती से सांसद नवनीत राणा फिर आमने-सामने हो गए है। नवनीत राणा ने अकबरूद्दीन ओवैसी के 15 सेकेंड के बयान का जवाब देते हुए हैदराबाद में कहा कि अगर 15 सेकेंड के लिए पुलिस हटा ली गई तो पता नहीं चलेगा दोनों भाई कहां गए।

नवनीत राणा का यह बयान अकबरूद्दीन ओवैसी के 2013 में दिए बयान का जवाब था। जिसमें अकबरूद्दीन ने कहा था कि आप अगर 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दी जाए तो हम 25 करोड़, 100 करोड़ हिंदुओं को खत्म कर देंगे।

इस पर असदुद्दीन ओवैसी ने जवाब देते हुए कहा कि पीएम मोदी उन्हें 15 सेकेंड दे दीजिए, हम भी तो देखें कि क्या करेंगे। हमें बता दीजिए कहां आना है, हम आ जाएंगे। 15 सेकंड की बजाय एक घंटा ले लीजिए। हम भी देखना चाह रहे हैं कि क्या आपके अंदर कोई इंसानियत बची है।

ओवैसी आज जयपुर में
ब्यूरो/ नवज्योति, जयपुर। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असुदुद्दीन ओवैसी 2 जुलाई को रामलीला मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के राज्य संयोजक जमील खान ने बताया कि देश और प्रदेश में समाज के कमजोर वर्गों के साथ अत्याचार और शोषण की घटनाओं में इजाफा हुआ है। अल्पसंख्यकों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जा रहा है, इस तरह की घटनाओं के विरोध में दो जुलाई को सभा को संबोधित करेंगे।

कश्मीर पुलिस ने दिया ओवैसी को जवाब, कहा- जामिया मस्जिद पूरी तरह खुली है
श्रीनगर। श्रीनगर स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद बंद होने पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के दावे का जवाब देते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसे अफवाह बताते हुए कहा कि मस्जिद पूरी तरह से खुली हुई है और ऐसे मामलों में दूर होने के कारण जानकारी नहीं होने का बहाना नहीं बनाया जा सकता।

ओवैसी ने मंगलवार को दावा किया कि श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद हर शुक्रवार को बंद रहती है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा रविवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और शोपियां में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल का उद्घाटन करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ओवैसी ने ट्वीट किया और सिन्हा से पूछा,''श्रीनगर जामिया मस्जिद हर शुक्रवार को क्यों बंद रहती है।"

उन्होंने कहा,''आपने शोपियां और पुलवामा में सिनेमा हॉल खोले हैं, लेकिन श्रीनगर जामिया मस्जिद हर शुक्रवार को बंद क्यों रहती है, कम से कम दोपहर के मैटिनी शो के दौरान इसे बंद न करें।"

श्रीनगर पुलिस ने हालांकि उसी दिन ओवैसी के ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे कोरी अफवाह करार दिया था और कहा कि दूर रहने को अज्ञानता के लिए बहाना नहीं बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा,''जामिया पूरी तरह से खुला है, कोविड के बाद केवल तीन मौकों पर इसे आतंकवादी हमले या कानून और व्यवस्था की स्थिति के इनपुट के कारण शुक्रवार दोपहर की नमाज के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।"

श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट किया, '' मस्जिद को बंद करने का फैसला भी जामिया के अधिकारियों द्वारा अंदर की घटनाओं की जिम्मेदारी लेने से इंकार करने के बाद किया गया था। ऐसे मामलों में दूर होने के कारण जानकारी न होने जैसे बहाने नहीं बनाये जा सकते हैं।"

बाद में एक बयान में पुलिस ने जामिया मस्जिद पर ओवैसी के बयान को अफवाह करार दिया। पुलिस ने कहा कि एक गैर-कश्मीर आधारित राजनेता द्वारा अफवाह फैलाई गई है कि जामिया मस्जिद बंद है। यह स्पष्ट किया जाता है कि जामिया पूरी तरह से खुला है।गैर-कश्मीर आधारित व्यक्ति जो वास्तविकता से बहुत दूर हैं उन्हें जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए और सनसनीखेज होने के लिए झूठे बयान देने का विरोध करना चाहिए।

कश्मीर में सिनेमा हॉल के उद्घाटन पर जामा मस्जिद बंद क्यों : ओवैसी
हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल किया कि जब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिले में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया, तो श्रीनगर में जामिया मस्जिद हर शुक्रवार को बंद क्यों थी।

Sir @manojsinha_ you have opened Cinema Halls in Shopian & Pulwama but why is Srinagar Jamia Masjid shut on every Friday at least don’t shut it during the afternoon matinee show https://t.co/Yh4ZCbTHlV

— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) September 20, 2022

ओवैसी ने ट्वीट किया, ''आपने शोपियां और पुलवामा में सिनेमा हॉल खोले हैं, लेकिन श्रीनगर जामिया मस्जिद हर शुक्रवार को बंद क्यों रहती है? कम से कम दोपहर के मैटिनी शो के दौरान इसे खोलने का आदेश दें।

नवलगढ़ में ओवैसी का हुआ नागरिक अभिनंदन
नवलगढ़। देश में भाजपा व कांग्रेस के बीच कबड्डी का मैच चलता है, पांच साल तुम, पांच साल हम। आप साथ देंगे तो इनकी नूरा-कुश्ती को तोड़ेंगे व प्रदेश में तीसरी ताकत बनकर उभरेंगे। बकरा बकमंडी इलाके में हुई आमसभा को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कही। औवेसी ने कहा कि जिस समाज के पास सियासी ताकत होगी, उसी समाज से इंसाफ होगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों के कारण मोदी दो बार देश के पीएम नहीं बने, बल्कि कांग्रेस के कारण मोदी दो बार देश के प्रधानमंत्री बने।

पार्टी के जमील खान और एडवोकेट जावेद खान भी मंचस्थ थे। 51 किलो की माला पहनाकर औवेसी का अभिनंदन किया। उमर लंगा ने आगंतुकों का स्वागत किया। उमर लंगा, जाकिर खोकर, मोहसिन खोकर, मजिद जिंदरान, इशाक खोकर, मुस्तसिम लंगा, नईम तंवर, सुभाष बुनकर, यासिन खत्री, सुनील खटीक, सिकंदर खत्री, फजल करीम, जाकिर खोकर, ईशाक खोकर, अब्दुल रहीम खत्री, मजिद खत्री, असलम, आरीफ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।