bse stock market - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 595 अंक उछला
मुंबई। अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की उम्मीद और विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय बाजार में पूंजी लगाने से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी देखी गयी और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 595.19 अंक (0.71 प्रतिशत) चढ़कर 84,466.51 अंक पर पहुंच गया जो 29 अक्टूबर के बाद का उच्चतम स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 180.85 अंक यानी 0.70 फीसदी बढ़कर 25,875.80 अंक पर बंद हुआ। यह 30 अक्टूबर के बाद का उच्चतम स्तर है।

अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता जल्द होने की उम्मीद में बाजार में निवेश धारणा मजबूत बनी हुई है। इसकेसाथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों ने आज शुद्ध रूप से इक्विटी तथा दूसरे इंस्ट्रूमेंट में लिवाली की। इससे शेयर बाजार को बढ़त मिली। आईटी सेक्टर में सबसे अधिक तेजी देखी गयी। इसके बाद ऑटो, फार्मा और मीडिया सेक्टरों का योगदान रहा। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और स्वास्थ्य क्षेत्रों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। रियलिटी और धातु क्षेत्रों में गिरावट रही।

पीएल कैपिटल के मुख्य सलाहकार विक्रम कसाट ने बताया कि, निकट भविष्य में निफ्टी की परीक्षा 26,000 अंक के आसपास होगी, हालांकि कुछ बड़ी कंपनियों के वित्तीय परिणामों और आर्थिक आंकड़ों से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। मंझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशक लिवाल रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.83 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.82 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। एनएसई में कुल 3,200 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,927 के शेयर बढ़त में और 1,178 के लाल निशान में बंद हुए। वहीं, अन्य 95 कंपनियों के शेयर दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे।

सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयरों में तेजी और अन्य आठ में गिरावट रही। मजबूत तिमाही परिणाम और अंतरिम लाभांश की घोषणा के बाद एशियन पेंट्स का शेयर सबसे अधिक 4.46 प्रतिशत चढ़ा। टेक मङ्क्षहद्रा का शेयर 3.34 फीसदी, टीसीएस का 2.73, बजाज फिनसर्व का 2.42 और Adani Ports का 2.14 प्रतिशत की बढ़त में रहा। एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 1.54 प्रतिशत, भारती एयरटेल में 1.52, इंफोसिस में 1.36, ट्रेंट में 1.34, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.19 और इटरनल में 1.03 प्रतिशत की तेजी रही। सनफार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन और बजाज फाइनेंस के शेयर भी हरे निशान में रहे।

टाटा स्टील में सबसे अधिक 1.30 फीसदी की गिरावट रही। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स, बीईएल और कोटक मङ्क्षहद्रा बैंक के शेयर भी टूट गये।

वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान का निक्केई 0.43 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.85 प्रतिशत की बढ़त में रहा। वहीं, चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.07 प्रतिशत की गिरावट रही। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 1.20 प्रतिशत ऊपर था जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.11 फीसदी की गिरावट में कारोबार कर रहा था।

Stock Market Update: निजी क्षेत्र के बैंकों की तेजी से चढ़ा शेयर बाजार
मुंबई। विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर निजी क्षेत्र के एचडीएफ़सी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक और आईसीआईआई बैंक की ढाई प्रतिशत से अधिक की तेजी से आज शेयर बाजार लगातार छठे दिन चढ़ गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 349.24 अंक की छलांग लगाकर 73 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 73,057.40 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 74.70 अंक की बढ़त लेकर 22,196.95 अंक हो गया। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हुई। इससे बीएसई का मिडकैप 0.17 प्रतिशत उतरकर 39,978.15 अंक और स्मॉलकैप 0.18 प्रतिशत टूटकर 45,927.56 अंक रह गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 3931 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1949 में तेजी जबकि 1887 में गिरावट रही वहीं 95 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 27 कंपनियां हरे जबकि 22 लाल निशान पर बंद हुई वहीं एक के भाव स्थिर रहे।

बीएसई के 11 समूहों में लिवाली हुई। इससे कमोडिटीज 0.16, वित्तीय सेवाएं 0.87, हेल्थकेयर 0.20, दूरसंचार 0.22, यूटिलिटीज 0.66, बैंकिंग 1.23, कैपिटल गुड्स 0.21, तेल एवं गैस 0.31, पावर 0.80, रियल्टी 1.13 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.24 प्रतिशत चढ़ गए।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.09, जर्मनी का डैक्स 0.22 और जापान का निक्की 0.28 प्रतिशत गिर गया। वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग 0.57 और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.42 प्रतिशत की बढ़त रही।

सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाई छलांग, 63 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स
मुंबई। वैश्विक बाजार की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स और निफ्टी ने आधे प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 418.45 अंक अर्थात 0.67 प्रतिशत की उड़ान भरकर 63 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 63143.16 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 114.65 अंक यानी 0.62 प्रतिशत उछलकर 18716.15 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.17 प्रतिशत की तेजी लेकर 27,989.54 अंक और स्मॉलकैप 0.82 प्रतिशत मजबूत होकर 31,876.70 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3722 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2117 में लिवाली जबकि 1469 में बिकवाली हुई वहीं 136 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 36 कंपनियां हरे जबकि 12 लाल निशान पर रही वहीं दो के भाव स्थिर रहे।

बीएसई के सभी 19 समूहों में तेजी रही। इस दौरान रियल्टी 2.94, कमोडिटीज 0.90, सीडी 0.98, ऊर्जा 0.67, एफएमसीजी 1.38, वित्तीय सेवाएं 0.50, हेल्थकेयर 1.04, इंडस्ट्रियल्स 0.92, आईटी 0.50, दूरसंचार 1.69, ऑटो 0.03, बैंकिंग 0.25, कैपिटल गुड्स 0.79, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.80, धातु 1.03, तेल एवं गैस 0.57, पावर 0.45 और टेक समूह के शेयर 0.48 प्रतिशत चढ़ गया।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार का रुझान मजबूत रहा। इस दौरान जर्मनी का डैक्स 0.17, जापान का निक्केई 1.80, हांगकांग का हैंगसेंग 0.60, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.33 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.15 प्रतिशत चढ़ गया जबकि ब्रिटेन के एफटीएसई में 0.03 प्रतिशत की गिरावट रही।

शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन तेजी पर रहा
मुंबई। वैश्विक बाजार की मजबूती से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर तेल एवं गैस, ऊर्जा, धातु, पावर और यूटिलिटीज समेत तेरह समूहों में हुई लिवाली से शेयर बाजार आज लगातार पांचवें दिन तेजी पर रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 130.18 अंक चढ़कर 59462.78 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 39.15 अंक बढ़कर 17698.15 अंक पर रहा। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.15 प्रतिशत की बढ़त लेकर 24,765.05 अंक और स्मॉलकैप 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 27,905.91 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3543 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1809 में लिवाली जबकि 1581 में बिकवाली हुई वहीं 153 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 26 कंपनियों में तेजी जबकि 24 में गिरावट रही।

बीएसई में तेरह समूहों में लिवाली जबकि शेष छह में बिकवाली हुई। इस दौरान तेल और गैस 2.47, ऊर्जा 2.15, धातु 1.77, यूटिलिटीज 1.60, पावर 1.52, बेसिक मैटेरियल्स 0.93 और रियल्टी समूह के शेयर 0.64 प्रतिशत चढ़े वहीं हेल्थकेयर 1.02, आईटी 0.76 और टेक समूह में 0.80 प्रतिशत की गिरावट रही।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.35, जर्मनी का डैक्स 0.46, जापान का निक्केई 2.62 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.46 प्रतिशत उछल गया जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.15 प्रतिशत गिर गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 97 अंक टूटकर 59,235.98 अंक पर खुला और बिकवाली के दबाव में थोड़ी देर बाद ही 59,113.01 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि लिवाली होने से दोपहर बाद यह 59,538.08 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में संभलते हुए यह पिछले दिवस के 59,332.60 अंक के मुकाबले 0.22 प्रतिशत बढ़कर 59,462.78 अंक पर रहा।

वहीं निफ्टी 17,659.65 अंक पर सपाट खुला। कारोबार के दौरान यह 17,597.85 अंक के निचले जबकि 17,724.65 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 17,659.00 अंक की तुलना में 0.22 प्रतिशत बढ़कर 17,698.15 अंक पर रहा।

इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में एनटीपीसी 3.26, टाटा स्टील 3.25, पावरग्रिड 2.24, आईसीआईसीआई बैंक 1.80, रिलायंस 1.64, एसबीआई 1.16, आईटीसी 0.69, एशियन पेंट 0.65, बजाज फिनसर्व 0.26, एक्सिस बैंक 0.16, इंडसइंड बैंक 0.08, एचडीएफसी 0.04 और डॉ. रेड्डी 0.02 प्रतिशत शामिल है।

वहीं नुकसान उठाने वाली प्रमुख कंपनियों में इंफोसिस 1.56, मारुति 1.35, एलटी 1.25, टेक महिंद्रा 1.02, सन फार्मा 0.72, हिंदुस्तान यूनीलीवर 0.66, टीसीएस 0.66, एचसीएल टेक 0.62, विप्रो 0.51, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.46, एचडीएफसी बैंक 0.13 और भारती एयरटेल 0.08 प्रतिशत शामिल रही।

गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में आधे प्रतिशत से अधिक की तेजी
मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, दूरसंचार, तेल एवं गैस, आईटी और टेक समेत सोलह समूहों में हुई मजबूत लिवाली की बदौलत सेंसेक्स और निफ्टी पिछले तीन दिन की गिरावट से उबरकर आधे प्रतिशत से अधिक की तेजी पर रहे। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 427.79 अंक की छलांग लगाकर 55 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 55,320.28 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 121.85 अंक उछलकर 16,478.10  अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 0.46 प्रतिशत चढ़कर 22,635.05 अंक और स्मॉलकैप 0.24 प्रतिशत की बढ़त लेकर 26,039.27 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3438 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1770 में तेजी जबकि 1540 में गिरावट रही वहीं 128 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 38 कंपनियों में लिवाली जबकि शेष 12 में बिकवाली का दबाव रहा। बीएसई के 16 समूहों में तेजी, तीन में मंदी जबकि एक में टिकाव रहा। इस दौरान ऊर्जा 2.03, हेल्थकेयर 1.01, आईटी 0.73, दूरसंचार 2.10, कैपिटल गुड्स 0.68, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.49, तेल एवं गैस 1.78 और आईटी समूह के शेयर 0.99 प्रतिशत चढ़ गए।