bathinda - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पंजाब-चंडीगढ़ में लू का अलर्ट : तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
चंडीगढ़। पंजाब और चंडीगढ़ में तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने 24 अप्रैल तक लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहने का अनुमान है। राज्य के 21 जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जबकि बठिंडा में सबसे अधिक 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। लुधियाना, मोहाली, पटियाला, संगरूर और फतेहगढ़ साहिब समेत सात जिलों में हीटवेव जैसे हालात बनने की आशंका है। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक गर्मी का असर सबसे अधिक रहेगा।

चंडीगढ़ में 38.1 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 39.4 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने परामर्श जारी कर लोगों को अधिक पानी पीने, धूप से बचने और हल्का भोजन करने की सलाह दी है। अस्पतालों में विशेष वार्ड और 24 घंटे स्टाफ की व्यवस्था की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार 23 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में बदलाव के आसार हैं।

सांसद ने सिरसा-बठिंडा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
श्रीगंगानगर।  सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल ने सिरसा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में गाडी संख्या 04784, सिरसा बठिंडा स्पेशल नई रेल सेवा को सुबह 7:50 बजे हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04783, बठिंडा-सिरसा स्पेशल रेलसेवा प्रतिदिन बठिंडा से शाम 7:10 बजे रवाना होकर रात्रि 9:30 बजे सिरसा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04784, सिरसा-बठिंडा स्पेशल रेल सेवा प्रतिदिन सिरसा से प्रात 7:50 बजे रवाना होकर 10:00 बजे बठिंडा पहुंचेगी।