aqi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली में बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार : ग्रैप 2 की रोक हटी, तापमान में गिरावट से हल्की सर्दी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में एक दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद सुबह वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ। सुबह 10:05 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 165 दर्ज किया गया, जो बुधवार के 24 घंटे के औसत 214 से बेहतर है और खराब से मध्यम श्रेणी में आ गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी ) के अनुसार 101 और 200 के बीच का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में आता है और इससे फेफड़ों की बीमारियों, अस्थमा और दिल की बीमारी वाले लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे सुबह और देर शाम हल्की सर्दी महसूस हुई। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 11.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

इस बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम ) ने श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्रवाई योजना (ग्रैप ) के दूसरे चरण  के तहत लगाई गयीं रोक को हटा लिया। यहां पिछले सप्ताह वायु की गुणवत्ता खराब और मध्यम श्रेणियों के बीच मंडरा रही थी। गौरतलब है कि ग्रैप का द्वितीय चरण तब लागू किया जाता है, जब एक्यूआई 300 (बहुत खराब) को पार कर जाता है और उस सीमा से ऊपर रहने की उम्मीद की जाती है। यह निर्णय मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम ) के पूर्वानुमान के बाद आया है, जिसने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में दिल्ली का औसत एक्यूआई खराब से मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है। श्रेणी 2 को वापस लेने के साथ ही दिल्ली में गैर-बीएस-6, ईवी- या सीएनजी-अनुपालन वाली अंतरराज्यीय बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध हटा लिया गया है।

दिल्ली में हवा में सुधार: धीरे-धीरे बढ़ रहा तापमान, हल्की बारिश के आसार, वायु गुणवत्ता खराब बनी रही
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जबकि पूरे उत्तर भारत में सर्दी का असर अभी बना हुआ है। इस हफ्ते के आखिर में इस इलाके में हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे मौसम में थोड़ा बदलाव आएगा। भारत मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार के आसपास हल्की बारिश होने का अनुमान है।

भारी बारिश की हालांकि कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है। एक नये पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी बेल्ट पर असर डालने का अनुमान है, जिससे बादल छाये रहेंगे और पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इस बीच, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

प्रदूषण के मामले में, लोग खराब वायु गुणवत्ता से जूझ रहे हैं। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 216 था, जो खराब श्रेणी में आता है। हवा की रफ्तार कम होने की वजह से प्रदूषक जमा हो गये हैं, जिससे हवा गुणवत्ता में ज्यादा सुधार नहीं हो पा रहा है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने बताया कि वायु गुणवत्ता स्तर में पहले थोड़ा सुधार हुआ था, लेकिन शहर की हवा अभी भी ठीक नहीं है। वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान प्रणाली ने बताया है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक 180 के आस-पास रह सकता है, जो मध्यम श्रेणी के दायरे में चला जाएगा, लेकिन अभी तक कोई खास राहत नहीं मिली है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार : विशेषज्ञों ने तेज हवाओं को दिया श्रेय, आसमान रहा साफ और धूपी भी खिली
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के चलने से गुरुवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे राजधानी का एक्यूआई 194 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। यह बुधवार के 305 (खराब) के स्तर से काफी बेहतर है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को'खराब', 301 से 400 को'बहुत खराब और 401 से 500 को 'गंभीर माना जाता है।

विशेषज्ञों ने इस सुधार का श्रेय तेज हवाओं को दिया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 17 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण-पश्चिमी सतही हवाएं चली हैं। जिसके कारण राजधानी के एक्यूआई में सुधार देखा गया है। विभाग के अनुसार आज भी राजधानी में हवा के तेज चलने का अनुमान है। हवा की रफ्तार दिन के समय 20 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तेज हवाओं के बावजूद, साफ आसमान और खिली धूप के कारण शहर का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो साल के इस समय के सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है।

दिल्ली में 267 के साथ खराब श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई : सुबह धुंध की दिखी परत, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 267 के साथ 'खराब' श्रेणी में पहुंच गया। राजधानी के कई हिस्सों में आज सुबह धुंध की एक परत दिखाई दे रही थी, जबकि आनंद विहार, बवाना और नरेला जैसे इलाकों में एक्यूआई 'बहुत खराब' बताई गयी, जिससे सेहत को लेकर नई चिंताएं बढ़ गईं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी ) के डेटा के मुताबिक आज सुबह एक्यूआई सोमवार की 206 से काफी ज्यादा थी।  सुबह करीब सात  बजे, दिल्ली का औसत एक्यूआई 267 था। सबसे अधिक प्रभावित जगहों में, आनंद विहार में एक्यूआई 317 दर्ज किया गया,  जबकि बवाना में 333 रिकॉर्ड किया गया और यह राजधानी के सबसे वायु प्रदूषित इलाके हैं।

नोएडा, गुरुग्राम और आस-पास के इलाकों में भी मौसम के मिजाज में खासा बदलाव देखने को मिल रहा है।  फरवरी की शुरुआत में ही बेमौसम गर्मी महसूस की जा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जबकि न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। सीपीसीबी के अधिकारियों ने प्रदूषण के बिगड़ते स्तर के लिए काफी हद तक क्षेत्र में हवा की कमजोर गति को जिम्मेदार ठहराया है।

विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। धुंध छाए रहने की उम्मीद है। यहां 11 से 15 फरवरी तक मौसम की स्थिति काफी हद तक अपरिवर्तित रहने का अनुमान है।  इस दौरान कभी-कभी आंशिक बादल छाए रहेंगे और सुबह कोहरा रहेगा।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने किया नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र और वायु रक्षक वाहनों का शुभारंभ, कहा-राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण सर्वोच्चा प्राथमिकता
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने छह नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों और 35 वायु रक्षक वाहनों का लोकार्पण किया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है और उनकी राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की है।

उन्होंने दिल्ली सचिवालय में कहा कि पर्यावरण विभाग द्वारा स्थापित किए गए छह नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र मौजूदा कमियों को दूर करने और पूरे शहर में वायु गुणवत्ता की बेहतर निगरानी करने में मदद करेंगे।

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों की संख्या 40 से बढ़ाकर 46 हो गई है और आने वाले दिनों में 14 और केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सरकार राजधानी में प्रदूषण को कम करने एवं वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए चौबीसों घंटे और 365 दिन काम कर रही है।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्री ने 35 वायु रक्षक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों को दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के 100 इंजीनियरों की एक टीम संचालित करेगी।

अधिकारियों ने कहा कि वायु रक्षक वाहन दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में संचालित होंगे और प्रदूषण नियंत्रण मानदंडों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

दिल्ली पर कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार, मुंबई में भी सुबह धुंधली, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार सुबह हल्की धुंध देखी गयी और वायु प्रदूषण सामान्य से खराब स्थिति में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह करीब सात बजे के आंकड़ों में द्वारका के सेक्टर तीन, छह और 10 खराब श्रेणी में थे, जिनका एक्यूआई 243 था। जबकि महिपालपुर (एक्यूआई 134) और मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग (एक्यूआई 118) जैसे अन्य स्थान सामान्य श्रेणी में रहे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गाजियाबाद में भी 259 एक्यूआई के साथ हवा खराब श्रेणी में रही।

मुंबई में भी दिन की शुरुआत धुंध के साथ हुई। मरीन ड्राइव के आसपास के इलाके में सामान्य एक्यूआई 126 दर्ज किया गया। लोग धुंध भरे मौसम के बीच अपनी सुबह की सैर करते रहे। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत के कई हवाई अड्डों पर सुबह-सुबह बहुत घने से लेकर हल्के कोहरे की स्थिति रही। यह रविवार सुबह दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में होने के एक दिन बाद हुआ है, जिसका कुल एक्यूआई 318 था।

मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया था। इसमें बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान की चेतावनी दी गयी थी।

मुंबई में गंभीर श्रेणी में एक्यूआई : कई इलाकों में छाया घना कोहरा, धूल साफ करने के लिए हाई टेक मशीनें तैनात
मुंबई।देश की आर्थिक नगरी मुंबई में बड़े हिस्सों में घनी धुंध छायी रही। शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) तेजी से बढ़कर 309 तक पहुंच गया, जिससे सायन और वडाला जैसे कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' से भी खराब होकर गंभीर स्तर पर पहुंच गया। शहर में पीएम2.5 का स्तर 146 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा माना जाता है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों और मरीजों पर पड़ सकता है।

शहर में प्रदूषण बढ़ने के मुख्य कारणों में वाहनों से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और औद्योगिक गतिविधियां शामिल हैं। मौसम  विभाग (आईएमडी) के अनुसार शहर में आज दोपहर या शाम तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। शहर का तापमान 21 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। यह तापमान पिछले एक सप्ताह की तुलना में थोड़ा अधिक है, जो मौसम में धीरे-धीरे बदलाव का संकेत देता है। प्रदूषण से निपटने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कदम तेज कर दिए हैं। बीएमसी ने सड़कों की धूल साफ करने के लिए 28 हाई-टेक मशीनें तैनात की हैं, वहीं हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों को कम करने के लिए छिड़काव करने वाले वाहन चलाये जा रहे हैं।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड : एक्यूआई 'बहुत खराब', लंबे समय तक ठंड में रहने से बचने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा एवं वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर बहुत खराब दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सफदरजंग वेधशाला में आज सुबह के समय न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस से कम था। विभाग के अनुसार आमतौर पर 11 जनवरी से 15 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान लगभग 7.4 डिग्री सेल्सियस और 16 जनवरी से 20 जनवरी के बीच 7.6 डिग्री सेल्सियस रहता है।

मौसम विभाग ने ठंडी हवाएं चलने और रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धुंध एवं कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। विभाग ने कहा कि दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जिसमें सापेक्ष आद्रता 41 से 100 प्रतिशत के बीच रहेगी। मौसम विशेषज्ञों ने ठंड के प्रति संवेदनशील लोगों के लिए विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि लंबे समय तक ठंड में रहने से बचें और  गर्म कपड़े पहनें। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सिर, गर्दन, हाथों और पैरों को अच्छी तरह से ढकने की सलाह दी है।

विभाग ने राजधानी में बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और कहा कि आसमान साफ रहेगा। इसके अलावा शहर में कुछ जगहों पर सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध के साथ शीतलहर जारी रह सकती है। इस बीच, दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब होकर आज 'बहुत खराब' श्रेणी तक पहुंच गयी।  आज सुबह 10 बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़कर 347 हो गया, जबकि सोमवार को औसत एक्यूआई 297 दर्ज किया गया था। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार आज से गुरुवार तक एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में रहने का अनुमान है।

दिल्ली में ठंड का कहर जारी, कोहरे से आज भी कई उड़ानें बाधित, एक्यूआई सबसे खराब श्रेणी में
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड़ जारी है और कोहरे के कारण कईं विमान उड़ानें बाधित रही ।राजधानी की हवा की गुणवत्ता सोमवार सुबह भी खराब श्रेणी में बनी रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 298 रहा। रविवार को यह 291 था लेकिन शहर के कुछ हिस्सों में सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में चला गया, जिसमें पूसा में सबसे ज्यादा 343 दर्ज किया गया।

रविवार रात को शीतलहर का प्रकोप बढऩे से शहर के बड़े हिस्से में कड़ाके की ठंड रही, जिससे न्यूनतम तापमान तीन डिग्री के करीब पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आयानगर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 2.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पालम में तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो हाल के वर्षों में सबसे कम तापमान में से एक है।

सफदरजंग में रविवार रात को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन मौसम विभाग को उम्मीद है कि आज रात यह और गिरकर लगभग तीन डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। इस बीच, रिज वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के कई हिस्सों में घना से हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई और प्रमुख परिवहन मार्गों पर आवाजाही बाधित हुई।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कोहरे की स्थिति प्रभावित मौसम उप-मंडलों के हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेलवे मार्गों को प्रभावित कर सकती है, जिसके परिणामस्वरूप ड्राइविंग में मुश्किल हो सकती है, यात्रा का समय बढ़ सकता है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी कि बहुत घने कोहरे से कुछ इलाकों में बिजली की लाइनें ट्रिप हो सकती हैं। इसके अलावा, मौजूदा स्थिति अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी सांस की बीमारियों को बढ़ा सकती है और आंखों में जलन पैदा कर सकती है। इसे देखते हुए विभाग ने जनता के लिए सुरक्षा और स्वास्थ्य सलाह जारी की है।

इस बीच, खराब दृश्यता की स्थिति ने देश के कई हिस्सों में विमान उड़ानों को भी प्रभावित किया। रिपोर्टों के अनुसार, इंडिगो ने सोमवार के लिए निर्धारित 90 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। सोशल मीडिया एक्स  पर जारी एक परामर्श में, एयरलाइंस ने लिखा, यात्रा सलाह: चंडीगढ़ में कम दृश्यता और कोहरे के कारण फ्लाइट कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है। हम मौसम पर कड़ी नजर रख रहे हैं और आपको सुरक्षित और आसानी से आपकी मंजलि तक पहुँचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप हमारी वेबसाइट या ऐप के जरिए अपनी फ्लाइट के बारे में जानकारी लेते रहें। हम साफ़ आसमान और जल्द ही अपने नियमित कार्यक्रम पर लौटने की उम्मीद करते हैं। आपके धैर्य और समझ के लिए धन्यवाद।

स्पाइसजेट ने भी सोमवार को अपनी निर्धारित उड़ानों के लिए एक परामर्श जारी किया। कंपनी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा था, दिल्ली  ,अमृतसर, जयपुर, लेह, श्रीनगर, जम्मू, धर्मशाला, वाराणसी, अयोध्या, दरभंगा, पटना, बागडोगरा, गोरखपुर, गुवाहाटी, कोलकाता, शिलांग, शिवमोग्गा, हैदराबाद, उदयपुर में खराब मौसम के कारण, सभी प्रस्थान/आगमन और उनकी अगली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ानों के बारे में जानकारी लेते रहें।

अकासा एयर ने भी एक्स पर एक पोस्ट में मौसम संबंधी अनिश्चितताओं के बारे में अपने यात्रियों को आगाह किया, उत्तरी भारत में कोहरे के कारण, हमारे नेटवर्क में कुछ उड़ानों को पुन:निर्धारित किया गया है। हमें आपके यात्रा प्लान में होने वाली असुविधा के लिए खेद है और हम इस समय आपकी समझ की सराहना करते हैं।

दिल्ली में एक्यूआई बेहद खराब : घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम, एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर बेहद खराब रहने और घना कोहरा छाने एवं खराब मौसम की वजह से सामान्य जनजीवन और हवाई यात्रा प्रभावित हुईं। सुबह 8:02 बजे तक दिल्ली का एक्यूआई 431 रहा, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। रिपोर्ट के अनुसार,पीएम 2.5 का स्तर 289 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर था, जबकि पीएम10 का स्तर 405 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो तय सीमा से काफी अधिक है। राजधानी का एक्यूआई फिलहाल राष्ट्रीय औसत से लगभग 1.6 गुना ज्यादा खराब है। भारत में एक्यूआई के 6 स्तर हैं, जिसमें अच्छा (0-50 ), संतोषजनक (50-100), मध्यम (100-200), खराब (200-300), बहुत खराब (300-400), और गंभीर (400-500) है।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर और मध्य भारत में शीतलहर, ठंडे दिन और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। दस जनवरी से देश के बड़े हिस्सों में ठंड बढ़ गयी है। विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगहों पर शीतलहर और दिन के ठंडा रहने का अनुमान है, साथ ही सुबह और देर रात के समय घना कोहरा भी रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो मौसम के औसत से लगभग 2.3 डिग्री कम है।

विभाग के अनुसार शहर में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता काफी कम हो गयी है और ज्यादा नमी और हल्की हवाओं के कारण प्रदूषक सतह के पास फंस गये हैं। खराब मौसम की वजह से हवाई संचालन भी प्रभावित हुआ है, जिससे हवाई अड्डों पर उड़ानों में देरी हो रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने 'एक्स' पर जारी एक यात्रा परामर्श में कहा कि दिल्ली और हिंडन एयरपोर्ट आज सुबह भी सर्दियों की हवा और लगातार कोहरे की चपेट में हैं। दृश्यता में उतार-चढ़ाव के कारण उड़ान के शेड्यूल में बदलाव हुए हैं, और जैसे-जैसे हालात बदलेंगे, संचालन सामान्य से धीमे हो सकते हैं। एयरलाइन ने कहा कि ग्राउंड पर मौजूद टीमें सुरक्षा और दृश्यता की जरूरतों का पालन करने को प्राथमिकता दे रही हैं, और यात्रियों को अपनी उड़ान की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी। इंडिगो ने चेतावनी दी है कि अमृतसर, चंडीगढ़, जम्मू, पटना, उदयपुर और वाराणसी में कम दृश्यता की वजह से उड़ान शेड्यूल पर भी असर पड़ सकता है, साथ ही यात्रियों को भरोसा दिलाया कि मौसम ठीक होने पर ऑपरेशन सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

स्पाइसजेट ने भी अपने 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट किया, जिसमें कहा गया कि अमृतसर (एटीक्यू) और वाराणसी (वीएनएस) में खराब मौसम के कारण, सभी आगमन और प्रस्थान और उनसे जुड़ी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि एयरपोर्ट जाने से पहले वे नियमित रूप से अपनी उड़ानों के स्टेटस की जांच करें। आज यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें, संभावित देरी के लिए तैयार रहें और एयरपोर्ट यात्रा के लिए अतिरिक्त समय दें, क्योंकि पूरे उत्तर भारत में कोहरे की स्थिति बनी हुई है।

" उड़ानों पर असर, स्कूल बंद" दिल्लीवासियों के लिए राहतभरी खबर, AQI में सुधार, एयरलाइंस ने जारी किया परामर्श
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली सुधार के साथ 299 दर्ज किया गया। हालांकि, हवा की गुणवत्ता अभी भी 'खराब' श्रेणी में बनी रही। मंगलवार को राजधानी का एक्यूआई 310 दर्ज किया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर मोबाइल एप्लिकेशन से आज सुबह 9.05 बजे लिए गए नेहरू नगर (360), आनंद विहार (349), पूसा (345), चांदनी चौक (342), जहांगीरपुरी (342), ओखला फेज-2 (342), और सिरीफोर्ट (342) जगहों पर एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, नरेला में 295, दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी में 299, आईटीओ में 291, अलीपुर में 283, नजफगढ़ में 281 और दिल्ली विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस में एक्यूआई 280 दर्ज की गयी, जो कि 'खराब' श्रेणी रही। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर पांच-सात डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। विभाग ने कई जगहों पर हल्के कोहरे और सुबह के समय कुछ जगहों पर घने कोहरे की भी चेतावनी दी है।

इस बीच, एयरलाइंस ने आज यात्रियों के लिए कई यात्रा परामर्श जारी किए। कल देर रात एक परामर्श में एयर इंडिया ने कहा कि बुधवार सुबह दिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में भारी कोहरे और कम दृश्यता के पूर्वानुमान के कारण इन स्थितियों का उनके नेटवर्क में फ्लाइट शेड्यूल पर असर पड़ सकता है। एयरलाइन ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और रुकावटों को कम करने के लिए कुछ नियंत्रित कदम उठाए हैं। अगर कोई अप्रत्याशित देरी, डायवर्जन या रद्दीकरण होता है, तो हमारा ग्राउंड स्टाफ हमारे यात्रियों की सहायता के लिए आपकी सेवा में मौजूद रहेगा। परामर्श में यात्रियों को हवाईअड्डे के लिए निकलने से पहले अपडेटेड फ्लाइट स्टेटस जांच करने की भी सलाह दी गयी।

इंडिगो ने भी अपने यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया है। विमान कंपनी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा दृश्यता कम बनी हुई है, और कई विमान अब बदले हुए समय पर संचालित हो रहे हैं। उन्होंने लिखा, कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है और मौसम में सुधार के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं, इसलिए उड़ान रद्द भी हो सकती हैं। यह परामर्श उदयपुर, जयपुर, इंदौर, गुवाहाटी और अगरतला जाने वाली उड़ानों के लिए जारी किया गया था।

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में अधिकारियों ने शीतलहर, घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए 10 जनवरी तक आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। यह निर्देश सभी बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।

दिल्ली में धुंध-धुएं की चादर : घनी परत छाने से एक्यूआई बेहद 'खराब', कई क्षेत्रों में हालात खराब
नई दिल्ली। नयी दिल्ली में मंगलवार को धुंध और धुएं (स्मॉग) की घनी परत छायी रही और शहर के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 288 दर्ज किया गया, जो इसे 'खराब' श्रेणी में रखता है। कई गहन प्रदूषण वाले क्षेत्रों में प्रदूषण की स्थिति और भी खराब रही, जिनमें आनंद विहार (343), आरके पुरम (324), जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (313), द्वारका (307), अशोक विहार (302) और आईटीओ (286) शामिल हैं।

अधिकांश क्षेत्रों में हवा जहां अस्वास्थ्यकर रही, वहीं कुछ स्थानों पर तुलनात्मक रूप से बेहतर 'मध्यम' श्रेणी दर्ज की गयी। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, बवाना में एक्यूआई 194 और आईजीआई एयरपोर्ट क्षेत्र में 185 दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर भारत के कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गयी और हवाई और सड़क यातायात बाधित हुआ।दिल्ली हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण तड़के विमानों के संचालन के लिए 'कैट तृतीय' प्रक्रिया लागू की गयी। दिल्ली एयरपोर्ट ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि हालांकि कैट तृतीय स्थितियों के तहत विमानों का आगमन और प्रस्थान जारी है, लेकिन कुछ उड़ानों में देरी या व्यवधान हो सकता है।

दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे उड़ानों की ताजा जानकारी के लिए अपनी संबंधित एयरलाइन कंपनियों से संपर्क करें। इससे पहले भारत मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब सहित कई क्षेत्रों के लिए 'घने' से 'बहुत घने' कोहरे का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने दृश्यता में गिरावट के कारण सड़क, रेल और हवाई यात्रा में व्यवधान आने का अनुमान जताया है।