digging - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सुरंग में फंसे मशीन के टुकड़े निकाले, हाथ से खुदाई शुरू
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 लोगों को बचाने के काम में बाधक बने टू्टी मशीन के टुकड़ों को निकाल लिया गया है और सोमवार शाम से वहां हाथों से खुदाई का काम शुरु हो गई है। एनडीएमए के सदस्य एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन तथा सुरंग मामलों के तकनीकी विशेषज्ञ विशाल चौहान ने सोमवार को यहां मीडिया सेंटर में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सुरंग में खुदाई करने वाली आगर मशीन के टूटे टुकड़ों को निकाल दिया गया है और अब मशीन की जगह हाथों से आगे का काम शुरु कर दिया गया है।
छह लोगों की टीम बनाई
उन्होंने कहा कि श्रमिकों की जान बचाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है और इस काम में अत्यधिक सावधानी बरती जा रही है इसलिए मशीनों की जगह हाथों से खुदाई का काम शुरु किया गया है। इस काम के लिए छह लोगों की टीम बनाई गई है और 3-3 लोगों एक समय काम करेंगे। इस विकल्प में अब मशीन काम में नहीं लाई जाएगी इसलिए प्रगति की रफ्तार स्वाभाविकरूप से धीमी हो जाएगी।
अगले 48 घंटों में बारिश का अनुमान
मौसम के खराब होने के अनुमान को लेकर उन्होंने कहा कि इसका बचाव के काम पर कोई असर नहीं होगा। अगले 48 घंटों में हल्की बारिश होने का अनुमान है लेकिन इससे काम प्रभावित नहीं होगी। सेना के इंजीनियर तथा अन्य इंजीनियर वहां लगातार काम की मॉनिटरिंग कर काम को आगे बढ़ाने में लगे हैं। अंदर फंसे मजूदरों से बात हो रही है और उन्हें जरूरी चीज पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री जनरल (सेनि) वीके सिंह, प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव पी के मिश्रा, गृहसचिव अजय भल्ला, उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव सुखवीरसिंह संधू सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। बीआरओ के पूर्व प्रमुख डॉ हरपाल सिंह भी वहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

सड़क खोद कर जिम्मेदार अधिकारी भूले, कस्बेवासियों का निकलना हो रहा मुश्किल
अरनेठा। अरनेठा कस्बे में पिछले एक महीने से सड़कों पर आवाजाही मुश्किल हो रही है। जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हुए है। कस्बेवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल जलदाय विभाग ने कस्बे की गलियों को पेयजल योजना को लेकर सड़कें खोदी थी। इसके बाद पाइप लाइन भी डाल दी गई। लेकिन सड़कों की हालत को एक माह बितने के बाद भी नहीं सुधारा जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों की बेपरवाही आम जनता के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

अरनेठा के रहने वाले नेमीचंद चांदीजा का कहना है कि पिछले एक महीने पहले जलदाय विभाग द्वारा  पेयजल योजना को लेकर सम्पूर्ण गांव की गली मोहल्ले की गलियों की सड़कों को  खोद दिया गया। पाइप डालने के बावजूद  मिट्टी को नहीं दबाया गया। सड़क उबड़ खाबड़ बनी हुई है। जिससे आवाजाही मुश्किल हो गई है।  रामपाल सैनी ने बताया कि जगह-जगह मिट्टी का ढेर लग रहा है। जिससे लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी हो रही है। आवागमन के साधनों  की आवाजाही मुश्किल हो गई है। गांव की गलियों के रास्तों में मिट्टी के ढेर लग गए हैं। ग्रामीण राजू सुमन, पारी बाई माली ग्रामीणों का कहना हैं अब बारिश आने वाली हैं। जगह जगह मिट्टी फैली हुई हैं। इसको ठीक प्रकार के पेक नही किया तो शायद बारिश के मौसम में समस्त प्रकार के आवागमन को भारी असुविधा हो जायेगी। इस मामले आवश्यक संज्ञान लेकर वापस पहले जैसे ही रोड को सीसी करवाकर आमजन को राहत प्रदान किया जाना चाहिए।

सड़कों को आने जाने लायक इसको करवा देंगे। एक बारिश आने के बाद मिट्टी जम जायेगी। उसके बाद सीसी करवाएंगे तो ज्यादा ठीक रहेगा।- सुरेंद्र बैरवा, एईएन जलदाय विभाग केशवरायपाटन

कोई भी एजेंसी खुदाई करे उस एजेंसी की जिम्मेदारी बनती हैं कि वापस उसको नियमानुसार सड़क ठीक करके रास्तों को पहले जैसा सुचारू चालू करे । मामले की जांच करवा लेते हैं। नियमानुसार कार्यवाही करेंगे। - बलबीर सिंह चौधरी,एसडीएम केशवरायपाटन