dr. kirodilal meena - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल का मामला : नि:शुल्क इलाज में पात्र को माना अपात्र, हंगामा हुआ तो अस्पताल ने लेने की जगह जमा 5.75 लाख रुपए लौटाए
जयपुर। जयपुर के संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पिटल में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत के बाद इलाज की राशि जमा नहीं कराने के चलते लाश नहीं देने को लेकर रविवार को परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया। बाद में कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा भी परिजनों की गुहार पर मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में दौसा के महुआ में ही घायल हुए मृतक विक्रम केन्द्र और प्रदेश की निशुल्क आयुष्मान स्वास्थ्य योजना में बीमित था, पात्र होने के बावजूद उसे अपात्र बताया गया और अस्पताल ने 6.39 ल्लाख रूपए पहले ही उनसे इलाज के पेटे ले लिए थे। शेष राशि 1.89 देने को लेकर शव नहीं दिया था। मरीज के रिश्तेदार जगराम मीणा ने बताया कि विक्त्रम मीणा 13 अक्टूबर को दौसा के महुआ स्थित बालाजी मोड़ पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था।

हम उसे लेकर दुर्लभजी हॉस्पिटल की इमरजेंसी में पहुंचे जहां पर उसे पर भर्ती करवाया। लेकिन हॉस्पिटल प्रशासन ने आयुष्मान और मां योजना में भर्ती करने से इंकार कर दिया। हॉस्पिटल प्रशासन ने कहा कि हम केवल कैश में इलाज करते हैं। करीब 13 दिन में हमारा बिल 8 लाख से ज्यादा का बना दिया गया। शनिवार को विक्त्रम की मौत की जानकारी मिली। हॉस्पिटल ने कहा डेडबॉडी तब मिलेगी जब आप बकाया राशि जमा करवा देंगे। हमने 6 लाख 39 हजार रुपए जमा करवा दिए थे। हॉस्पिटल बॉडी देने के लिए 1.89 लाख रुपए और मांग रहा था।

किरोड़ी बोले, 24 घंटे तक शव नहीं दिया, शव के साथ खिलवाड़ हुआ
परिवार की शिकायत पर सुबह 10.30 बजे कृषि मंत्री किरोड़ी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिवार से बात करने के बाद हॉस्पिटल प्रशासन से बात की। इसके बाद शव सौंपा गया। किरोड़ी ने बताया कि हॉस्पिटल प्रशासन को बकाया पैसे नहीं देने पर शव को 24 घंटे तक नहीं दिया। यह शव के साथ खिलवाड़ है। कहा कि मैंने गांधीनगर थाना पुलिस को निर्देश दिया कि इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर हॉस्पिटल प्रशासन के खिलाफ  मामला दर्ज किया जाए। प्रदेश के निजी हॉस्पिटलों में आमजन को सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं मिल रहा है। हॉस्पिटल सरकारी योजनाओं में रजिस्टर्ड होने के बावजूद मरीज को निशुल्क इलाज नहीं दे रहे। मैं स्वीकार करता हूं कि हमारी सरकार की कमजोरी मॉनिटरिंग है। इस मामले में मुख्य सचिव से बात की है। सीएम और चिकित्सा मंत्री से भी बात करूंगा।

अस्पताल प्रशासन ये बोला
दुर्लभजी हॉस्पिटल के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर जॉर्ज थॉमस ने बताया कि परिजन घायल को दूसरे अस्पताल से रैफर करवाकर यहां लाए थे। मरीज का जनाधार कार्ड एक्टिव नहीं था। उसे अस्पताल एक्टिव कर नहीं सकता था। परिजनों ने कैश में इलाज करवाने की सहमति दी थी। हमने मरीज को बचाने के लिए अपना बेस्ट ट्रीटमेंट दिया लेकिन दुर्भाग्य से शनिवार दोपहर उनकी मौत हो गई। हमने परिजनों को 80 हजार रुपए का डिस्काउंट भी दिया था। परिजनों ने उसके बाद भी पैसा जमा नहीं कराया। अब हमने परिजनों को इलाज के लिए जमा कराई गई राशि लौटा दी है। अस्पताल प्रशासन ने मृतक की पत्नी के नाम तीन अलग अलग चेक के माध्यम से कुल 5 लाख 75 हजार रुपए लौटाए हैं।

नरेगा में पारदर्शिता, नकली खाद-बीज पर सख्ती और कृषि सुधारों पर फोकस : कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा
जयपुर। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने ग्रामीण कार्य निर्देशिका का विमोचन किया। करीब 15 साल बाद जारी हुई इस कार्य निर्देशिका के विमोचन कार्यक्रम में एसीएस श्रेया गुहा भी मौजूद रहीं। मंत्री ने बताया कि नरेगा के लिए नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम का पोर्टल लागू किया गया है, जिससे पिछले वित्त वर्ष में 1200 करोड़ और इस साल करीब 1400 करोड़ रुपए के लीकेज को रोका जा सकेगा। बीते दो साल में 2600 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता पर अंकुश लगाया गया है।

डॉ. मीणा ने बताया कि कांग्रेस राज में नरेगा में भारी अनियमितताएं हुईं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मंडरायल की एक पंचायत में 26 करोड़ स्वीकृत हुए, जबकि खर्च केवल 2 करोड़ हुआ। ऐसे मामलों में बीडीओ, जेईएन, सचिव और सरपंच पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। पारदर्शिता के लिए ई-वर्क पोर्टल 2.0 शुरू किया गया है।

मंत्री ने नकली खाद-बीज के खिलाफ चलाए गए अभियान की जानकारी दी। 29 मई से अब तक 56 एफआईआर, 22 कंपनियों के लाइसेंस निरस्त, 41 के निलंबित किए गए। 9500 मीट्रिक टन खाद जब्त की गई और इंडोफिल सहित कई बड़ी पेस्टिसाइड फर्मों पर कार्रवाई हुई। बायोफ्यूल में हाइड्रोकार्बन के अवैध उपयोग पर भी बड़ी कार्रवाई की गई।

अनुदानित यूरिया के गैर-कृषि उपयोग पर 74 नमूने लिए गए, 621 मीट्रिक टन जब्त कर 4 एफआईआर दर्ज की गईं और 11 कृषि अधिकारियों को निलंबित किया गया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ हुई वीसी में किसानों की शिकायतों के लिए टोल फ्री कॉल सेंटर बनाने, विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाने और डीएपी-यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। चीन से इनकार के बाद सऊदी अरब से उर्वरक मंगाने की योजना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुणवत्ता नियंत्रण में राजस्थान देश में अग्रणी है और इस बार 16 प्रतिशत बुवाई क्षेत्रफल बढ़ेगा।

बाघ के हमले में मौत मामला : मांगों पर बनी सहमति, मृतक चौकीदार के परिजनों को किरोड़ी देंगे 20 लाख रुपए
सवाई माधोपुर। रणथंभौर किले स्थित जैन मंदिर में चौकीदारी एवं लम्बे समय से पूजा अर्चना कर रहे राधेश्याम माली को बाघ द्वारा शिकार बनाने लेने के बाद परिजनों की ओर से शव नहीं लेने एवं गणेश मंदिर के बाहर दिया जा रहा धरना मंगलवार को मांगों पर सहमति बनने एवं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के दखल के बाद समाप्त हो गया। उल्लेखनीय है कि मृतक राधेश्याम माली गत 20 वर्ष से जैन मंदिर की पूजा कर रहा थो। सोमवार सुबह वह शौच के लिए जंगल की ओर गया, इस दौरान टाइगर उसे घसीट कर जंगल की ओर ले गया। इधर परिजनों के शव नहीं लेने से उसे राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था, वहीं परिजनों ने गणेश धाम पर दो दिन से धरना दे रखा था। लेकिन वन विभाग व प्रशासन चुप्पी साधे बैठा रहा। मंगलवार को कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा के पहुंचने के बाद उनकी परिजनों और ग्रामीणों वार्ता हुई, जिसके बाद मामले का पटाक्षेप हुआ।

इन मांगों पर बनी सहमति
डा. किरोडीलाल मीणा की की ओर से अपने विधायक कोटे से 20 लाख रुपए, वन विभाग की 5 लाख और अन्य लोगोंं की ओर से 5लाख रुपए की राशि मृतक के परिजनों को देने, मृतक के एक बेटे को वन विभाग में गाइड, दूसरे बेटे को गार्ड और तीसरे बेटे को जैन मंदिर का पुजारी नियुक्त कराने की घोषणा के बाद धरना समाप्त हुआ।

किरोड़ी को नोटिस देने का प्रकरण : यह हमारे परिवार का मामला, परिवार में इसे निपटा लेंगे, राठौड़ ने कहा - हम सभी पार्टी के अनुशासित सिपाही
जयपुर। किरोड़ी लाल मीना को पार्टी की ओर से दिए गए अनुशासनहीनता के कारण बताओं नोटिस के सवाल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि यह कोई मीडिया ट्रायल नहीं है। पार्टी का अंदरूनी मामला है। पार्टी को जब कुछ पूछताछ करनी होती है और सवाल जवाब करने होते हैं, तो पार्टी यह करती है।

यह हमारे परिवार का मामला है, परिवार में इसे निपटा लेंगे। किरोड़ी लाल के खुद को पार्टी का अनुशासित सिपाही कहे जाने के सवाल पर कहा की यह तो बहुत ही अच्छी बात है। हम सभी को पार्टी का अनुशासन से सिपाही ही रहना चाहिए।

किरोडी ईडी दफ्तर पहुँचे, आईटी में 5 हज़ार करोड़ के घोटाले में कालेधन की जांच की मांग
जयपुर। भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा बुधवार को आईटी विभाग में 5 हजार करोड़ के घोटाले की जांच और दोषियों पर पीएमलए एक्ट के तहत कारवाही करने की मांग की। उन्होंने दफ्तर में  दिए अपनी शिकायत के बाद मीडिया से कहा है कि आईटी विभाग से लगे मैनेजर राजेंदर सैनी ने वाई फाई के 22 हजार से ज्यादा डिवाइस लगाने के बदले 5 हजार के करीब ही डिवाइस लगाए और सभी डिवाइस का एडवांस्ड पैसा ले लिया। जिसका ब्याज ही 70 लाख रुपये आ रहा है।

आरोप लगाया है कि सैनी ने अपनी बेटी रुचि सैनी के नाम से ठेके लिए। साथ ही चीन की कंपनी की पॉश मशीनें खरीदी गई। जिन पर फर्म ने मेड इन इंडिया ले लेबल लगा कर करोड़ो कूटे। इसके साथ ही मैन पावर के नाम पर कर्मचारी रखे ही नही गए और करोड़ो रूपये उठा लिए गए। इसके अतिरिक्त भी उन्होंने कई शिकायतें की है। कहा कि मामले में शिकायत कर्ता ने एसीबी में शिकायते की लेकिन परिवाद को खारिज कर दिया गया। अब ईडी से शिकायत करने आये है ताकि जांच हो सके और दोषियों ओर कारवाही हो।

किरोड़ी का धरना छठे दिन भी जारी
जयपुर। पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच और प्रदेश के युवाओं को नौकरियों में 90 फीसदी आरक्षण दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा का आगरा रोड पर अनिश्चितकालीन धरना रविवार को छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान उनसे मिलने भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, नगर निगम ग्रेटर के उप महापौर पुनीत कर्णावट, पूर्व महापौर मनीष पारीक धरनास्थल पहुंचे थे।

सांसद मीणा अकेले नहीं हैं, हम सब उनके साथ : वसुन्धरा
पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने कहा कि रीट, आरएएस और कांस्टेबल सहित 16 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पिछले छह दिन से युवाओं के साथ धरने पर बैठे हैं। लेकिन आश्चर्य है कि इतना बड़ा आंदोलन होने के बावजूद राज्य की कांग्रेस सरकार को प्रदेश के युवाओं के सपनों की जरा भी परवाह नहीं है। वह प्रदेश के युवाओं के सपनों को कुचल रही है। कांग्रेस सरकार शायद भूल रही है कि युवाओं को अपना हक दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे सांसद मीणा अकेले नहीं हैं, हम सब उनके साथ हैं। कांग्रेस सरकार याद रखें कि प्रदेश के युवाओं का यह जन आक्रोश इस सरकार के डूबते जहाज में अंतिम कील साबित होगा।

किरोड़ी का धरना, सरकार से वार्ता में नहीं बनी बात
ब्यूरो/नवज्योति,जयपुर। पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच कराने, राजस्थान की नौकरियों में प्रदेश के युवाओं के लिए 90 फीसदी आरक्षण लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर आगरा रोड पर भाजपा राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को उनसे मिलने उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक रामलाल शर्मा और जयपुर आए केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान भी पहुंचे। धरने में उनके साथ बैठे भी।

सरकार की ओर से वार्ता के लिए गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव, पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी गए। राठौड़ भी वार्ता में मौजूद रहे, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद किरोड़ी धरनास्थल आ गए। राजेन्द्र यादव ने उन्हें यहां आकर भी मनाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। धरना देर रात तक जारी था।

किरोड़ी का समर्थकों के साथ जयपुर कूच आगरा रोड पर रोका तो बैठे धरने पर
जयपुर। भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने दौसा से बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पेपर लीक की सीबीआई जांच सहित अन्य मांगों को लेकर जयपुर कूच किया। वे यहां विधानसभा का घेराव कर अपनी मांग को मनवाने के लिए आ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगरा रोड पर घाट की गूणी से पहले सुरंग के पास रोक लिया। इसके बाद किरोड़ी समर्थकों के साथ मांगें पूरी होने तक यहीं अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इससे दोपहर से रात तक आगरा रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। किरोड़ी की प्रशासन से अपनी मांग को लेकर देर रात तक उनकी वार्ता जारी थी। हालांकि इसमें कोई सहमति बनने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं, क्योंकि किरोड़ी अपनी मांगों के क्रियान्वयन पर अडे हैं। ऐसे में रात को भी उनका धरना जारी रह सकता है।

16 बार प्रदेश में पेपर लीक हो चुके हैं। कमजोर कानून के कारण आरोपी जेल से बाहर हैं। मैंने नकल गिरोह से जुड़े लोगों की जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आनलाइन परीक्षा में और बड़ी धांधली है। इसलिए सीबीआई जांच जरूरी है। राज्य की नौकरियों में प्रदेश के युवाओं का 90 फीसदी आरक्षण दिया जाए। 28 हजार सीएचए को बहाल किया जाए। फर्जी डिग्री के धंधे को रोका जाए।
- किरोड़ीलाल मीणा, सांसद, राज्यसभा

डा. किरोड़ीलाल को धमकी, जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग
दौसा। जिले के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं राज्यसभा सांसद डॉ. किरोडीलाल मीणा के समर्थकों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन कलक्टर कमर चौधरी को सौपकर राज्यसभा सांसद को सुरक्षा मुहैया कराने, धमकी दिए जाने वाले प्रकरण में ठोस कार्रवाही की मांग की है। उधर धमकी प्रकरण को लेकर डॉ. मीणा समर्थकों में जबरदस्त उबाल आ गया है तथा ठोस कार्रवाही नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को युवा नेता रितेश पारीक एवं धूंधीराम मीणा के नेतृत्व में जिले के भर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों एवं भाजपा के कलक्ट्रेट पहुंचे तथा डॉ. किरोडीलाल मीणा को अबिलम्ब सुरक्षा मुहैया कराये जाने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान धूंधीराम मीणा ने बताया कि राज्यसभा सांसद डॉ. किरोडीलाल मीणा को एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें खुले रुप से कन्हैयालाल जैसा हाल किये जाने की चेतावनी एवं धमकी दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद डॉ. किरोडीलाल मीणा द्वारा इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार को अवगत करा दिया गया है, इसके बावजूद आज तक उन्हे सुरक्षा मुहैया नही कराई गई है।

उन्होेने बताया कि सुरक्षा मुहैया नहीे कराने पर जन आन्दोलन किया जाएगा। कट्टर समर्थक रितेश पारीक ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस का शासन है, गरीबों के मसीहा सांसद डॉ. किरोडीलाल मीणा को जान से मारने की धमकी मिल रही है, इसके बावजूद राज्य सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर कौताही बरत रही है, जिसे किसी भी सूरत मे बर्दास्त नही किया जाएगा। उन्होेने कहा कि इस धमकी प्रकरण की भी राज्य सरकार का निष्पक्ष जांच करनी चाहिये तथा दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाही की जानी चाहिए। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य महेन्द्र पिलोडी, घनश्याम रावत, रोहित डंगायच, राजकुमार मीणा, अंतू नांदरी, अमृत ब्रह्मराज, नरसी, सुन्दरसिंह राजपूत, राहुल शर्मा, लोकेश चांदा, त्रिलोक शर्मा, अनीस शर्मा, विकास शर्मा, नरेन्द्र शर्मा सहित विभिन्न संगठनो के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

किरोडी समर्थकों मे आया उबाल: राज्यसभा सांसद डॉ. किरोडीलाल मीणा को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद उनके समर्थको में जबदरस्त उबाल आ गया है तथा सांसद की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हो गये है। इधर राज्य सरकार द्वारा शीध्र ही राज्यसभा सांसद डॉ. किरोडीलाल मीणा को सुरक्षा मुहैया नही कराई गई तो दौसा जिले मे बडा आन्दोलन खडा हो सकता है, इसके लिए किरोडी समर्थक पूरी तरह से सक्रिय हो गये है। बताया जाता है कि किरोडी समर्थको ने आन्दोलन की तैयारियां भी शुरु कर दी है तथा गांव-गांव, ढाणी-ढाणी सम्पर्क कर आन्दोलन के लिए तैयार रहने की अपील की जा रही है।

रामगढ़ पचवारा। राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल को पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने के मामले को लेकर समर्थको में खासा रोष बना हुआ है। इसे लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी राहुवास मंडल की और से मंडल अध्यक्ष भंवरसिह झूपडिया की अगुवाई में समस्त कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने मुख्यमंत्री के नाम राहुवास नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में पूर्व मंडल अध्यक्ष पोकरमल सैनी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राधा मोहन छीपा, अर्जुन  तिब्बारा , कालुराम चंदवाड़ा,  पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रामविलास शाहजहांनपुरा, रमेश रामपुरा, हंसराज ढोलावास ,नाथूलाल सैनी हरिपुरा ,कोलीवाड़ा सरपंच प्रतिनिधि नन्दलाल शर्मा,कल्लावास उपसरपंच  धर्मेन्द्र शर्मा, बाबुलाल रामपुरा, मालू सिंह चौहान लाहड़ीकाबास, मोती लाल शाहजहांनपुरा, रिंकू शाहजहांनपुरा, कुलदीप नयावास, मोहन सैनी हरिपुरा, बाबुलाल कोलीवाडा  सहित अन्य लोगो ने बताया कि है कि डा.किरोडी लाल मीना को उनके आवास पर  एक कादिर अली नामक व्यक्ति ने पत्र लिखकर जान से मारने की धमकी दी है जो कि प्रदेश की बिगडती कानून व्यवस्था को दर्शाता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,ऐसे मे कार्यकर्ताओ ने उक्त मामले की जांच कर अपराधियों को गिरफ्तार करने व सांसद मीना को अविलम्ब सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

लालसोट। राज्यसभा सांसद डा. किरोडी लाल मीणा को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी रोष बना नजर आया। लालसोट में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में डा. मीणा को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिलने की जांच कराए जाने एवं उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की गई।

भाजपा नेता रामबिलास डूंगरपुर ने कहा कि राज्यसभा सांसद के दिल्ली स्थित आवास पर धमकी भरे पत्र मिलने से उनके कार्यकर्ताओं में गहरा रोष है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की। इस दौरान अनिल बैनाडा, शिव शंकर जोशी, मुकेश रामगढ़, रसाल सिंह मीणा, श्री राम मीणा, राहुवास मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राजावत, मोती लाल मीणा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष दीपक सेडूलाई, हनुमान शाहपुरा, विनोद कोराका, रामप्रसाद बगड़ी, हनुमान मुकुंदपुरा, हरलाल खर्रा, चंदर सरपंच, हनुमान शर्मा डिडवाना, बलराम बैरवा, श्रीराम माधोपुरा, पूर्व चेयरमैन प्रेम प्रकाश चौधरी, हरिनारायण माठा, नमो सुंदरपुर, महेश जांगिड़ एवं विनोद बड़कापाड़ा, पुनीत बोहरा, अशोक चौधरी, कमलेश सैनी एडवोकेट, विकास गौतम, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किरोड़ी लाल मीणा को धमकी मामला गरमाया: बीजेपी नेताओं ने गहलोत सरकार पर कसा तंज, गहलोत गृह मंत्रालय को बताया फेल
जयपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान से राज्यसभा सासंद किरोड़ी लाल मीणा को जान से मारने का धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अब प्रदेश भाजपा के नेताओं ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। जान से मारने की धमकी के विरोध में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने बड़ा हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ जैसे दिग्गज नेताओं ने अपने बयानों में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री गहलोत पर भी निशाना साधा है।

किरोड़ी लाल मीणा को धमकी मिलना बहुत चिंताजनक: वसुंधरा राजे

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने राज्यसभा सांसद डॉ. किरोडी लाल मीणा को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिलने को निंदनीय बताया साथ ही कहा कि यह घटना प्रदेश की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को दर्शाती है, जो बेहद चिंताजनक है। मुख्यमंत्री को इस मामले में खुद आगे आकर इस मामले में कड़ा एक्शन लेना चाहिए। ताकि जनता के बीच अपराधियों के खिलाफ एक कड़ा संदेश दिया जा सके और प्रदेश को एक सुरक्षित वातावरण मिल सके।

अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम करना चाहिए: राठौड़

उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने बयान जारी कर कहा कि उदयपुर में कन्हैयालाल की नृशंस हत्याकांड में परिजनों को ढांढस बंधाने और 1 महीने का वेतन देने के ऐलान पर राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को धमकी भरा पत्र मिलना पुलिस के टूटते इकबाल का नमूना है।  प्रदेश के मुखिया जो गृहमंत्री भी हैं उन्हें इस मामले में तुरंत एक्शन लेकर धमकी देने वाले अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम करना चाहिए। ताकि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर आम जनता का विश्वास कायम हो सके।

गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री गहलोत के पास, प्रदेश की कानून व्यवस्था का जिम्मा भी उनका:
शेखावत

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रदेश का गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास है ऐसे में प्रदेश की कानून व्यवस्था का जिम्मा भी उनका है। प्रदेश की सुरक्षा सही हाथों में नहीं है। यह बहुत ही चिंतानक विषय है, अपराधी अभी तक खुले घूम रहे हैं। इस मामले पर सरकार को धमकी देने वाले दहशतगर्दों को जल्द से जल्द पकड़कर उन्हें सलाखों के पीछे डालकर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का काम करना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी ऐसी हरकतें करने से पहले कई बार सोचे।  शेखावत ने गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि वह एक सांसद को खुलेआम जाने से मारने की धमकी दे रहे हैं। जब एक सांसद को इस तरह की धमकी मिल रही है तो आम जनता का क्या होगा।

किरोड़ी कर चुके है दिवंगत कन्हैयालाल के परिवार को एक माह का वेतन देने की घोषणा

सांसद किरोड़ी लाल मीणा को हाल ही में घर पर एक धमकी भरा खत भेजा गया है  जिसमें उन्हें कन्हैयालाल के परिवार वालों की मदद करने को लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी देने की बात कही गई है। बता दें किरोड़ी लाल उदयपुर में दिवंगत कन्हैयालाल के परिवार से मिले थे और उन्हें ढांढस बंधाते हुए अपनी और से हरसंभव मदद देने के अलावा एक माह का वेतन देने की घोषणा कर चुके हैं। इस धमकी को लेकर किरोड़ी लाल मीणा ने गृह मंत्रालय से लेकर पुलिस आयुक्त को शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि कन्हैयालाल के परिवार की मदद के चलते उन्हें यह धमकी मिली है।

पट्टा प्रकरण में सांसद किरोड़ी की एंट्री, EO और JEN के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लालसोट। नगरपालिका प्रशासन की ओर से जारी किए गए पट्टा प्रकरण में कथित अनियमितता को लेकर नगरपालिका के बाहर धरना प्रदर्शन जारी है। मामले में नगर पालिका चेयरमैन रक्षा मिश्रा की ओर से 2 पार्षदों तथा 2 पार्षद पतियों के खिलाफ  पुलिस में मामला दर्ज कराने के विरोध में गुरुवार को राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा धरना स्थल पर पहुंचे तथा धरना दे रहे पार्षदों के साथ पुलिस थाने पहुंच गए। थाने में पुलिस उपाधीक्षक व अधिकारियों के साथ बात कर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर निस्तारण करने की मांग की। सांसद ने कहा कि धरना दे रहे लोग काफी दिनों से आरटीआई लगाकर पत्रावली की कॉपी मांग रहे हैं। लेकिन पालिका प्रशासन इसे अनदेखा कर रहा है। इस दौरान बड़ी तादाद में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ  पट्टा वितरण में धांधली का आरोप लगा जमकर नारेबाजी की। उल्लेखनीय है कि अधिशासी अधिकारी सीमा चौधरी व जेईएन की ओर से दो पार्षदों तथा पार्षद पतियों के खिलाफ  राजकार्य बाधा, सरकारी कर्मचारियों साथ अभद्रता व सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर उनका वीडियो बनाने को लेकर चेयरमैन को लिखित में शिकायत दी थी। इस पर चेयरमैन ने बुधवार को पुलिस में प्रकरण दर्ज करा दिया।

हड़ताल से कामकाज ठप

इधर नगरपालिका के कर्मचारियों ने भी गुरुवार को पेन डाउन हड़ताल रखकर पालिका कार्यालय में धरना दिया तथा दोषी लोगों के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही सफाई कर्मियों के झाडू डाउन हड़ताल करने से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। गुरुवार को जगह जगह गंदगी के ढेर लगे नजर आए। पानी निकास की नालियां गंदगी से अटी देखी गई।धरनार्थी नेता सोनू बिनोरी ने कहा कि अधिशासी अधिकारी की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद और तथ्यहीन हैं। अधिशासी अधिकारी द्वारा पार्षदों व पार्षद पतियों को धमकाया जा रहा था। वार्ता के दौरान धरनार्थी साथियों की ओर से वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी। जिसके कारण ईओ नाराज हो गई तथा मनमाने आरोप लगाए हैं।

पार्षद ने भी कराया मामला दर्ज
भाजपा पार्षद प्रकाश मीणा ने भी  गुरुवार को पार्षदों एवं राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा के साथ पुलिस थाने पहुंचकर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सीमा चौधरी एवं कनिष्ठ अभियंता सुरेश चंद्र शर्मा के खिलाफ  वार्ड की समस्याओं को लेकर अवगत कराने के दौरान जातिसूचक शब्दों से अपमानित किए जाने का मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि वे अपने वार्ड में पेयजल समस्या एवं अन्य समस्याओं को लेकर अधिशासी अधिकारी को अवगत कराने पहुंचे तो वहां कनिष्ठ अभियंता एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाए जाने की धमकी देते जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।