Cambodia - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कंबोडियाई सरकार की बारूदी सुरंगों पर बड़ी कार्रवाई: 3,541 वर्ग किलोमीटर जमीन से दबीं सुरंगें हटाईं, पीएम ने कहा ईआरडब्ल्यू से खतरा अब भी गंभीर
नाम पेन्ह। कंबोडिया ने बीते 33 वर्षों में बारूदी सुरंगों और युद्ध के विस्फोटक अवशेषों (ईआरडब्ल्यू) से भरी लगभग 3,541 वर्ग किलोमीटर भूमि को साफ करने में सफलता हासिल की है। प्रधानमंत्री हुन मानेट ने मंगलवार को यह जानकारी राष्ट्रीय बारूदी सुंरग जागरूकता दिवस के अवसर पर दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अवधि के दौरान 12 लाख से अधिक बारूदी सुरंगों, 26,700 टैंक रोधी सुरंगे और 32.4 लाख से अधिक ईआरडब्ल्यू खोजकर नष्ट किये गये हैं। उन्होंने बताया कि साफ की गयी भूमि में से 78 प्रतिशत का उपयोग खेती के कामों के लिए, पांच प्रतिशत बुनियादी ढांचे और 17 प्रतिशत आवास, गांवों, स्कूलों और स्वास्थ्य केन्द्रों सहित अन्य उद्देश्यों के लिए किया गया है।

प्रधानमंत्री के अनुसार, बारूदी सुरंगों और ईआरडब्ल्यू से हुए हताहतों की संख्या 1996 में 4,320  थी जब बीते साल घटकर केवल 39 रह गयी। उन्होंने कहा कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि के बावजूद अभी भी कई वर्ग किलोमीटर जमीन ऐसी है, जो सुरंगों और ईआरडब्ल्यू के असर में है और साफ की जानी बाकी है। पीएम हुन मानेट ने कहा कि बारूदी सुरंगों और ईआरडब्ल्यू से खतरा अब भी गंभीर बना हुआ है और बारुदी सुरंगी मुक्त कंबोडिया के लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक प्रयासों की आवश्यकता होगी।

गौरतलब है कि, कंबोडिया दुनिया के उन देशों में शामिल है, जो बारूदी सुरंगों और ईआरडब्ल्यू से सबसे अधिक प्रभावित रहे हैं। अनुमान है कि 1998 में खत्म हुई तीन दशकों के जंग और आंतरिक संघर्षों के बाद यहां 40 लाख से 60 लाख तक बारूदी सुरंगें और अन्य विस्फोटक अवशेष बचे रह गए थे। कंबोडिया की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, 1979 से 2025 के बीच बारूदी सुरंगों और ईआरडब्ल्यू विस्फोटों में 19,845 लोगों की मौत हुई, जबकि 45,280 अन्य घायल या अपंग हुए।

ऑनलाइन धोखाधड़ी मामला: कंबोडिया में 36 भारतीय सहित 2,000 से अधिक विदेशी नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी
नोम पेन्ह। कंबोडिया में ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ नवीनतम कार्रवाई के दौरान कुल 2,044 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 36 भारतीय भी शामिल हैं। यह जानकारी कंबोडियाई गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने रविवार को दी।

शनिवार को दक्षिणपूर्वी स्वे रींग प्रांत के बावेत शहर में 22 इमारतों वाले एक कैसिनो पर छापेमारी के दौरान आठ अलग-अलग देशों के संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार हुए कुल 2,044 विदेशी नागरिकों में 1,792 चीनी, 177 वियतनामी, 179 म्यांमारी, 30 नेपाली, पांच ताइवानी, एक मलेशियाई, दो लाओसी, 36 भारतीय और एक मैक्सिकन नागरिक हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता टच सोखाक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, यह वास्तव में दर्शाता है कि कंबोडियाई सरकार ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल अपराधियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई में कभी ढील नहीं देगी।

उन्होंने कहा, कंबोडिया अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं बल्कि नरक है। दक्षिण पूर्वी एशियाई देश ने सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था एवं सामाजिक सुरक्षा को बनाए रखने और उसकी रक्षा करने के उद्देश्य से साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क के खिलाफ अभूतपूर्व राष्ट्रव्यापी कार्रवाई शुरू की है।

कंबोडिया में ऑनलाइन धोखाधड़ी से निपटने वाली तदर्थ समिति की पिछले सप्ताह की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सात महीनों में देश में 23 देशों के कुल 5,106 ऑनलाइन धोखाधड़ी के संदिग्धों को गिरफ्तार किया जिनमें से 4,534 को उनके देशों में निर्वासित किया गया। यह छापेमारी राष्ट्रीय पुलिस के आयुक्त जनरल सार थेट के नेतृत्व में और उप आयुक्त चिव फाली और मेउंग सोथिया के समन्वय से की गई थी जिसमें 700 पुलिसकर्मी शामिल थे।

पिछले वर्ष सितंबर तक कंबोडियाई अधिकारियों ने 48 ऑनलाइन धोखाधड़ी गिरोहों का भंडाफोड़ किया और 168 लोगों को हिरासत में लिया जिन्हें अदालत में पेश किया गया। इसके अलावा लगभग 3,000 लोगों को उनके गृह देशों में वापस भेज दिया गया। इस वर्ष कथित ऑनलाइन धोखाधड़ी के सरगना चेन झी की गिरफ्तारी और चीन में प्रत्यर्पण के बाद संदिग्ध ऑनलाइन धोखाधड़ी मामलों में लगातार छापेमारी की जा रही है।

थाई-कंबोडिया सीमा पर तनाव: मोर्टार हमले को कंबोडिया ने बताया 'गलती'
फ्नोम पेन्ह। थाई सेना ने मंगलवार को आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि कंबोडियाई पक्ष ने थाई सैन्य इकाइयों से संपर्क करके दावा किया है कि उसका थाई क्षेत्र में गोली चलाने का कोई इरादा नहीं था। थाई सेना के प्रवक्ता विथाई सुवारी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कहा था कि कंबोडिया ने उस दिन स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 7:25 बजे सीमावर्ती इलाके में मोर्टार दागकर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया, जिससे एक थाई सैनिक घायल हो गया।

विथाई ने कहा कि कंबोडियाई पक्ष ने कहा है कि यह घटना एक मिशन के दौरान कंबोडियाई बलों द्वारा की गयी एक अभियान-संबंधी गलती के कारण हुई थी।

कंबोडिया-थाईलैंड का संघर्ष विराम पर ऐतिहासिक समझौता : शांत हुई बंदूकें, वर्तमान स्थिति पर बनी रहेंगी दोनों देशों की सेनाएं
नामपेन्ह। कंबोडिया और थाईलैंड ने सीमा पर जारी तनाव को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार दोपहर से तत्काल और पूर्ण संघर्ष विराम लागू करने पर सहमति व्यक्त की है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार दोनों देशों ने ‘तीसरी विशेष सामान्य सीमा समिति’ की बैठक के बाद एक संयुक्त वक्तव्य जारी करके यह सहमति जाहिर की। यह समझौता कंबोडिया के प्रुम और थाईलैंड के बान पाक कार्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवेश बिंदु पर हुआ। इसकी अध्यक्षता कंबोडिया के रक्षा मंत्री जनरल तेइ सेइहा और थाईलैंड के रक्षा मंत्री जनरल नत्तफॉन नार्कफनित ने की। इस दौरान आसियान देशों की एक पर्यवेक्षक टीम भी मौजूद रही।

इस समझौते में कहा गया है कि दोनों देशों की सेनाएं वर्तमान स्थिति पर बनी रहेंगी। किसी भी तरह की सैन्य बढावा, नई चौकियाँ बनाने या हवाई क्षेत्र के उल्लंघन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सीमावर्ती क्षेत्रों से विस्थापित हुए नागरिकों को सुरक्षा और सम्मान के साथ उनके घरों को लौटने की अनुमति दी जाएगी। नागरिकों या नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन माना जाएगा।

समझौते के अनुसार दोनों पक्ष ‘संयुक्त सीमा आयोग’ के माध्यम से सीमा सर्वेक्षण और सीमांकन कार्य फिर से शुरू करेंगे। साथ ही, मानवीय आधार पर बारूदी सुरंगों को हटाने के लिए मिलकर काम करेंगे। संघर्ष विराम के सफलतापूर्वक 72 घंटे पूरे होने के बाद थाईलैंड की हिरासत में 18 कंबोडियाई सैनिकों को स्वदेश वापस भेज दिया जाएगा।

दोनों देशों ने तनाव कम करने के लिए ‘फेक न्यूज’ और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को रोकने पर सहमति जताई है। इसके लिए दोनों पक्षों की मीडिया टीमें सीधे संपर्क में रहेंगी।

इस समझौते के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए आसियान देशों की एक आसियान पर्यवेक्षक टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों और सैन्य प्रमुखों के बीच एक ‘डायरेक्ट हॉटलाइन’ स्थापित की गई है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति या गलतफहमी को तुरंत सुलझाया जा सके।

दोनों देशों के नेताओं ने इस समझौते को शांति और सहयोग के एक नए अध्याय की शुरुआत बताया है , जो दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थिरता और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देगा।

थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष में अब तक 80 लोगों की मौत, 79 अन्य घायल
बैंकॉक। थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर हुई सैन्य झड़पों में दोनों देशों के अब तक 80 सैनिकों एवं नागरिकों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक आंकड़ों में सोमवार को यह जानकारी दी गयी। थाईलैंड की सेना ने घोषणा की, कि कंबोडिया के साथ चल रही सीमा झड़पों में 22 थाई सैनिक मारे गये हैं। इसके अलावा थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला है कि कई दिनों तक चले संघर्षों में 38 थाई नागरिक भी मारे गये हैं।

थाई मीडिया ने बताया कि सा केओ के सीमावर्ती इलाकों में दोनों पक्षों के बीच झड़पें सोमवार सुबह तक जारी रहीं, जिससे भारी गोलीबारी की छिटपुट घटनाओं से निवासियों में व्यापक दहशत फैल गयी। कंबोडियाई तोप के गोले लगभग सात बजे एक थाई आवासीय क्षेत्र में गिरे, जिससे घरों को नुकसान पहुंचा और आग लग गयी।

कंबोडियाई आंतरिक मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, थाई सैन्य बलों ने नागरिक क्षेत्रों में कई तरह के गोला-बारूद दागे जिसके परिणामस्वरूप 20 कंबोडियाई नागरिकों की मौत हो गई और 79 अन्य घायल हो गए। कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय के अवर सचिव और प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचियाता ने कहा कि थाई सैन्य बलों ने सोमवार सुबह तक कंबोडियाई क्षेत्र में कई लक्ष्यों पर हमला करने के लिये तोपखाने, टैंक, जहरीली गैस और एफ-16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल जारी रखा।

उल्लेखनीय है कि थाईलैंड-कंबोडिया सीमा संघर्ष सात दिसंबर से फिर से शुरू हो गया है, और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पहला हमला करने का आरोप लगाया है।

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर फिर शुरू हुई झड़प, शांति समझौता टूटने के कगार पर
बैंकॉक। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तनाव सीमा झड़पों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से हुआ शांति समझौता टूटता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष के फिर से भड़कने की बात स्वीकार करते हुए कहा है कि वह इस संकट को रोकने के लिए हस्तक्षेप करेंगे। उन्होंने मंगलवार को पेंसिल्वेनिया में एक रैली में कहा, यह आज शुरू हुआ। मैं टेलीफोन पर बातचीत कर इस युद्ध को रोक दूँगा।

इस ताजा झड़प ने दोनों पड़ोसियों के बीच लंबे समय से चले आ रहे क्षेत्रीय विवाद को फिर से तेज कर दिया है और शांति के सारे प्रयास विफल होते नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि, दोनों देशों ने अक्टूबर में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों से मलेशिया में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये थे। राष्ट्रपति ने उस समय चेतावनी दी थी कि यदि दोनों में से कोई भी देश इस समझौते का समर्थन या कार्यान्वयन करने से इनकार करता है, तो अमेरिका भविष्य के व्यापार सौदों को रोक देगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संघर्ष के बीच दोनों देशों के सीमा के नजदीक रहने वाले लगभग 400,000 लोगों को वहाँ से सुरक्षित निकाला गया है। थाईलैंड के विदेश मंत्री सिहासक फुंगकेतकेओ ने संकेत दिया है कि स्थिति और बिगड़ सकती है। थाईलैंड की वायु सेना ने कहा है कि कंबोडिया भारी हथियार जुटा रहा है और सैनिकों को फिर से तैनात कर रहा है। कंबोडिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने हालांकि, इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि थाई सेनाएं कई दिनों से कई भड़काऊ कार्रवाइयों में लगी हुई थीं।

थाईलैंड की नौसेना ने कंबोडियाई सैनिकों पर नागरिक क्षेत्रों में बीएम-21 रॉकेट सहित भारी हथियार चलाने का आरोप लगाया। साथ ही, आरोप लगाया कि कंबोडिया ने सीमा पर 'विशेष इकाइयों' और स्नाइपरों को तैनात किया है। इस बीच, थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नवीरकुल ने सोमवार को कहा कि वह देश की सुरक्षा और संप्रभुता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय करने के लिए तैयार हैं।

थाईलैंड से संघर्ष के कारण 80 हजार से ज्यादा कंबोडियाई ग्रामीणों का सुरक्षित जगह पलायन
नोम पेन्ह। कंबोडिया और थाईलैंड के  बीच सशस्त्र संघर्ष चौथे दिन भी जारी रहने के कारण लगभग 80 हजार कंबोडियाई ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए अपने घरों से पलायन कर गए हैं। कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेता ने मीडिया को बताया कि तीन प्रांतों प्रीह विहियर, ओद्दार मींचे और पुरसात से पलायन करने वालों की संख्या 80 हजार हो गई है। उन्होंने बताया कि कुल 536 स्कूल बंद कर दिए गए हैं जिससे 1,30,000 छात्र प्रभावित हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को विवादित सीमा क्षेत्रों को लेकर कम्बोडियाई और थाई सैनिकों के बीच सशस्त्र संघर्ष शुरू होने के बाद से दोनों पक्षों के 30 से अधिक लोग मारे गए हैं तथा।,00,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने तथा पहले गोलीबारी करने का आरोप लगाया है।

कंबोडिया ने युद्धविराम की इच्छा व्यक्त की :

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने रविवार को कंबोडिया और थाईलैंड के सशस्त्र बलों के बीच तत्काल और बिना शर्त युद्ध विराम के लिए इच्छा दोहराई। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मानेट ने कहा कि उन्होंने शनिवार रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर सशस्त्र झड़पों के मुद्दे पर फोन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान ट्रम्प ने इच्छा व्यक्त की कि वे ऐसा युद्ध या लड़ाई नहीं चाहते जिससे दोनों पक्षों के सैनिकों और नागरिकों सहित कई लोगों की मौत हो जाए या वे घायल हो जाएं। उन्होंने दोनों देशों के बीच तत्काल युद्ध विराम और शांति की कामना की।

खमेर साम्राज्य के समय बने प्रीह विहियर शिव मंदिर को लेकर थाईलैंड और कंबोडिया आमने-सामने
नई दिल्ली। दुनियाभर में अभी हाल ऐसा हो गया है कि कोई भी देश किसी भी सीमा विवाद को लेकर जंग छेड़ दे रहा है। इस लिस्ट में थाईलैंड और कंबोडिया भी शामिल हो चुके हैं और इनके बीच तनाव की वजह है एक मंदिर। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच विवाद का कारण सदियों पुराना एक शिव मंदिर है। मंदिर पर दोनों ही देश का दावा है और इसे लेकर हाल ही में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प चल रही है। ये मंदिर प्रीह विहियर यानी प्राचीन शिव मंदिर है। इसे थाई भाषा में फ्रा विहान कहते हैं। चलिए आपको बताते हैं, क्या है शिव मंदिर की कहानी और कितना है ये पुराना।

प्रीह विहियर मंदिर थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर डोंगरेक पहाड़ियों की चोटी पर मौजूद है। इस मंदिर में 5 मुख्य प्रवेश द्वार हैं, जो सीढ़ियों और गलियारों से जुड़े हैं। मंदिर के प्रवेश द्वार पर शिव का वाहन नंदी की प्रतिमा स्थापित है। मंदिर जाने का मुख्य रास्ता थाईलैंड की ओर से है लेकिन दो रास्ते ऐसे हैं जो पूर्वी और पश्चिम की ओर से कंबोडिया के शहरों से जुड़े हैं।

मंदिर का इतिहास
कंबोडिया में स्थित प्रीह विहियर मंदिर आज के समय की दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों की सीमाओं से कहीं आगे है। यह मंदिर ज्यादातर 11वीं और 12वीं सदी के खमेर साम्राज्य के समय का है। आज के कंबोडियाई लोग खुद को खमेर कहते हैं, क्योंकि वे उन्हीं प्राचीन खमेर लोगों के वंशज हैं। ये 9वीं से 15वीं सदी तक पूरे मुख्य दक्षिण-पूर्वी एशिया (जिसमें आज का थाईलैंड, जिसे पहले स्याम कहा जाता था ) पर राज करते थे।

सीढ़ीदार रास्ता जाता है थाईलैंड सीमा तक
इसमें 5 क्रूस के आकार के गोपुरम (प्रवेश द्वार मंडप) बने हुए हैं, जो बेहद खूबसूरत नक्काशी से सजाए गए हैं। हर गोपुरम के बीच में करीब 275 मीटर तक फैला खुला मैदान है। पार्किंग से आपको पहाड़ी पर चढ़ना होगा, जहां सबसे उत्तर में स्थित गोपुरम 5 अब गिर चुका है और खंडहर में बदल चुका है। यहीं से एक भव्य सीढ़ीदार रास्ता नीचे थाईलैंड की सीमा की ओर जाता है।

मैदान से दिखता है कंबोडिया
गोपुरा 5 से ढलान पर दक्षिण दिशा में चढ़ते हुए अगला मंडप जो सामने आता है, वह गोपुरा 4 है। इसके दक्षिणी दरवाजे के ऊपर बने शिखर पर समुद्र मंथन की एक शुरूआती कलाकृति देखी जा सकती है, यही नजारा बाद में अंगकोर वाट में भव्य रूप से उकेरा गया था। हालांकि, बीच में बना मंदिर अब सिर्फ पत्थरों का ढेर बनकर रह गया है। मंदिर के बाहर की चट्टान से आप कम्बोडिया के उत्तरी मैदानों का शानदार नजारा देख सकते हैं, और दूर आपको पवित्र पहाड़ी फ्नोम कुलन (487 मीटर ऊंची) दिखाई देगी।

थाईलैंड ने कंबोडिया पर गिराए बम, सीमा विवाद ने पकड़ा हिंसक रूप : एफ-16 लड़ाकू विमान ने सैन्य ठिकानों को उड़ाया, 2 नागरिकों की मौत
बैंकॉक। कम्बोडिया में सीमा विवाद को लेकर हफ्तों से चल रहा तनाव झड़पों में बदल गया और इसी घटनाक्रम में थाईलैंड के एफ-16 लड़ाकू विमान ने कंबोडिया में कुछ ठिकानों पर बमबारी की। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि दोनों देशों के बीच जारी झड़पों में अब तक कम से कम दो नागरिक मारे गए हैं। थाइलैंड सेना ने बताया कि उसने विवादित सीमा पर एफ-16 लड़ाकू विमान तैनात किए हैं और उनमें से एक विमान ने कंबोडियाई क्षेत्र में गोलीबारी कर उसके एक सैन्य ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कंबोडिया पर थाईलैंड के एक गाँव में रॉकेट दागने और एक अस्पताल पर हमला करने का आरोप लगाया गया है, जबकि थाईलैंड ने कंबोडियाई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं।

कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से थाईलैंड और कंबोडियाई सैनिकों के बीच झड़पों पर एक “तत्काल बैठक” बुलाने का अनुरोध किया है। मानेट ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि और जुलाई 2025 के लिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष असीम इफ्तिखार अहमद को पत्र लिखा है।

कंबोडियाई प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि “थाईलैंड द्वारा हाल ही में किए गए अत्यंत गंभीर आक्रमणों को देखते हुए ,मैं आपसे थाईलैंड के आक्रमण को रोकने के लिए सुरक्षा परिषद की तत्काल बैठक बुलाने का आग्रह करता हूँ। इससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।” मानेट ने पत्र में थाईलैंड पर सीमावर्ती क्षेत्रों में कंबोडियाई ठिकानों पर ‘बिना उकसावे , पूर्वनियोजित और जानबूझकर हमले’ करने का आरोप लगाया गया है।

कंबोडिया में बना नागरिकता रद्द करने वाला कानून, संसद ने संशोधन को सर्वसम्मति से दी मंजूरी
नोम पेन्ह। कंबोडिया की संसद ने राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुँचाने के मकसद से विदेशी देशों के साथ साजिश रचने वाले किसी भी व्यक्ति की नागरिकता रद्द करने वाला कानून बनाने की इजाजत सरकार को दे दी है। संसद ने देश के संविधान में आज संशोधन करके सरकार को एक कानूनी ढाँचा बनाने की अनुमति दे दी।

प्रधानमंत्री हुन मानेट सहित कुल 125 सांसदों ने संविधान में संशोधन को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी, जिससे विदेशी देशों के साथ साजिश रचने वाले कंबोडियाई नागरिकों की नागरिकता रद्द की जा सकेगी। संविधान में यह संशोधन कुछ स्व-निर्वासित विपक्षी नेताओं द्वारा थाईलैंड के साथ मौजूदा सीमा मुद्दों पर सरकार की आलोचना के बाद किया गया है।

कंबोडिया में मंकीपॉक्स का एक और मामला
नोम पेन्ह।  कंबोडिया में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आने के साथ ही पिछले दिसंबर से इस संक्रमण से पीड़तिों की संख्या चार हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रयोगशाला परिणामों से मंगलवार को एक और व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। मरीज का अस्पताल में इलाज चल रहा है। देश में मंकीपॉक्स के कुल पुष्ट मामले चार हो गए है।

वहीं मंत्रालय ने लोगों से सतर्क रहने का आह्वान करते हुए कहा कि मंकीपॉक्स वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में मंकीपॉक्स वायरस से पीड़ीत व्यक्ति के साथ सभी प्रकार के यौन संपर्क और घाव, शरीर के तरल पदार्थ, लार और दूषित उपकरणों के सीधे संपर्क के माध्यम से फैलता है।

बयान में कहा गया है कि

मंत्रालय ने कहा कि चेहरे, हथेलियों, पैरों, शरीर, आंखों, मुंह या जननांगों पर छाले के साथ दाने, बुखार, सूजन लिम्फ नोड्स, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, पीठ के निचले हिस्से में दर्द और थकान जैसे लक्षणों वाले लोगों को स्वास्थ्य केंद्रों या अस्पतालों में जाकर मंकीपॉक्स के लिए परामर्श या परीक्षण कराना चाहिए।

कंबोडिया में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया
नोम पेन्ह। कंबोडिया में एक युवक मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित पाया गया, जो इस वायरस से संक्रमित दूसरा व्यक्ति है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ के एक प्रयोगशाला परिणाम से मंगलवार को पता चला कि यहां के सेन सोक जिले में रहने वाला  युवक (28) मंकीपॉक्स से संक्रमित है। इस महीने की शुरुआत में वह व्यक्ति जननांग मस्सा के लक्षण के बाद चिकित्सीय परामर्श के लिए एक अस्पताल गया था, जो गर्दन, गाल, बांह और पैरों तक भी फैल गया था। पीड़ति को तत्काल एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बयान के अनुसार, स्वास्थ्य अधिकारी किसी भी संदिग्ध मामले या पीड़ित के संपर्क में आए लोगों की जांच कर रहे हैं। मंकीपॉक्स वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। बयान के मुताबिक, मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित गर्भवती महिला का शिशु भी इससे संक्रमित हो सकता है।  उल्लेखनीय है कि कंबोडिया में जुलाई 2022 में एक नाइजीरियाई व्यक्ति में मंकीपॉक्स का पहला मामला पाया गया था।