california - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिका में भारतीय छात्र लापता: वाणिज्य दूतावास और पुलिस ने सर्च अभियान किया तेज, जानें पूरा मामला
बेंगलुरु। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कर्नाटक निवासी 22 वर्षीय विद्यार्थी साकेत श्रीनिवासैया के लापता होने पर गहरी चिंता जतायी है। दूतावास ने कहा है कि वह स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले भारतीय विद्यार्थी के परिवार के साथ लगातार संपर्क में है और उसे ढूंढने में अमेरिका के अधिकारियों की मदद कर रहा है।

श्रीनिवासैया भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के पूर्व छात्र है और अमेरिका बर्कले में रासायनिक एवं जैवआणविक इंजीनियरिंग से  स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, वह मंगलवार से लापता हैं। आखिरी बार उन्हें बर्कले में ड्वाइट वे के 1700 ब्लॉक के पास देखा गया था। बर्कले पुलिस विभाग ने उसके गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है और लोगों से उनके बारे में कोई भी जानकारी देने की अपील की है। ईस्ट बे रीजनल पार्क डिस्ट्रिक्ट की मदद से लेक अंजा और बर्कले हिल्स के आस-पास के इलाकों में तलाश की कोशिशें की जा रही हैं।

सामुदायिक और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रीनिवासैया का बैकपैक (जिसमें उनका पासपोर्ट और लैपटॉप था) टिल्डेन रीजनल पार्क के पास एक घर के पास मिला, जिससे तलाश अभियान और तेज हो गई है।

पुलिस ने कहा है कि अगर किसी के पास जरूरी जानकारी है तो वे स्थानी पुलिस से संपर्क करें। दोस्तों और सहपाठियों ने सोशल मीडिया पर श्रीनिवासैया की तलाश के लिए अभियान चलाया है। बर्कले पुलिस ने बताया कि वह लगभग छह फुट एक इंच लंबा, उसका लगभग 160 पाउंड वजन, छोटे काले बाल और भूरी आँखें हैं। छात्र का पता लगाने के लिए अधिकारी और भारतीय मिशन समन्वित प्रयास जारी रखे हुए हैं और इसी के साथ खोज अभियान चौथे दिन भी जारी है।

राजनीति विज्ञानी एवं महान लेखक माइकल परेंटी का निधन, डिमेंशिया से थे पीड़ित
कैलिफोर्निया। अमेरिकी राजनीतिक वैज्ञानिक, लेखक और शिक्षक माइकल परेंटी (92 वर्ष) का शनिवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। उनकी मृत्यु की जानकारी उनके पुत्र क्रिश्चियन परेंटी ने देते हुए बताया कि पिछले कुछ वर्षों से वे डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) से जूझ रहे थे।

परेंटी की लेखनी साम्राज्यवाद, पूंजीवाद और कॉर्पोरेट साम्राज्यवाद के खिलाफ खूब चली और इस बात पर जोर देने के समर्थक थे कि राजनीति को वर्गीय हितों और हालात के नजरिये से देखा एवं जांचा जाना चाहिए।

न्यूयॉर्क में 30 सितंबर 1933 को जन्मे परेंटी ने 'डेमोक्रेसी फॉर द फ्यू','इन्वेंटिंग रियलिटी' और 'ब्लैक शट्स एडं रेड्स' जैसी प्रभावशाली पुस्तकें लिखीं। उन्होंने शैक्षणिक शोध को एक ऐसी वाद-विवादात्मक शैली के साथ जोड़ा, जिसका उद्देश्य विश्वविद्यालय के दायरे से बाहर के पाठकों तक पहुंचना था। उनके कार्यों ने अमेरिकी विदेश नीति, मीडिया की भूमिका और उदार लोकतंत्र के स्वरूप पर स्थापित विमर्शों को चुनौती दी।

प्रतिभाशाली वक्ता परेंटी को उनकी इस क्षमता के लिए भी सराहा जाता था कि वे जटिल राजनीतिक और ऐतिहासिक तर्कों को उनके मूल तत्व से समझौता किये बिना सरल और सुलभ बना देते थे। अपने अडिग और समझौता विहीन रुख के कारण हालांकि वे अक्सर मुख्यधारा के अकादमिक जगत और मीडिया के निशाने पर रहे, फिर भी स्वतंत्र सोच की प्रमुख तार्किक आवाज बने रहे। उन्होंने महज स्वीकार्यता या करियर में उन्नति के लिए अपने विश्लेषण और विचार को कभी नरम नहीं पडऩे दिया।

कैलिफ़ोर्निया में भीषण हादसा, बिजली घर में लगी आग, 130,000 लोग अंधेरे में
सैन फ़्रांसिस्को। अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य में बिजली घर में आग लगने के कारण 130,000 से ज्यादा लोग अंधेरे में रह रहे हैं। यह खुलासा निगरानी सेवा पावर आउटेज के डेटा से हुआ है। डेटा के मुताबिक, 01:45 बजे तक कैलिफ़ोर्निया में 130,000 से ज्यादा उपभोक्ता बिना बिजली के थे, जिनमें से 125,000 सैन फ़्रांसिस्को में हैं।

सैन फ़्रांसिस्को के दमकल विभाग के अनुसार, पीजी एंड ई निगम के सबस्टेशन में आग लग गयी है, और उसे बुझाने की कोशिशें चल रही हैं। सैन फ़्रांसिस्को के मेयर डेनियल लूरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बिजली जाने से सार्वजनिक परिवहन और यातायात लाइट पर असर पड़ा है। उन्होंने लोगों से बिजली वापस आने तक घर पर रहने की अपील की है।

कैलिफोर्निया में 50 एकड़ क्षेत्र में फैली जंगल की आग : लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर, राजमार्ग आंशिक रूप से बंद
लॉस एंजिल्स। अमेरिका में कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग ने एक ही रात में 50 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्रफल को चपेट में ले लिया, जिसके कारण जंगल के आसपास बसे लोगों को इलाके छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा और राजमार्ग को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया।

कैलिफोर्निया वन एवं अग्नि सुरक्षा विभाग (कैल फायर) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, सैन लुइस ओबिस्पो काउंटी में बुधवार अपराह्न में लगी आग गुरुवार शाम तक 52,593 एकड़ (212.8 वर्ग किमी) तक फैल गयी थी, जिस पर केवल पांच प्रतिशत क्षेत्रफल पर नियंत्रण किया जा सका था। कैल फायर ने वर्तमान स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा, 'आग पूरी रात तेजी से फैलती रही, जिसमें सबसे अधिक फैलाव खुले रिज टॉप और संरेखण में जल निकासी पर देखा गया।

यह आग इस साल कैलिफोर्निया में अब तक की सबसे भयावह आग है। काउंटी में राजमार्ग 166 के पास निकासी के आदेश जारी किए गए हैं और राजमार्ग के एक हिस्से को बंद कर दिया गया है। जंगल में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी और मुख्य हाइवे की तरफ बढ़ रही लॉस एंजिल्स की आग, तेज हवाओं ने खड़ी की मुश्किल
वॉशिंगटन। अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर के मेडिकल कार्यालय ने जंगलों में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 होने की पुष्टि की है। कार्यालय ने एक बयान में कहा कि कुल 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से पांच की मौत पैलिसेड्स जबकि 11 की मौत ईटॉन इलाके में हुई। इस बीच दमकल कर्मियों ने फिर से तेज हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए आग को काबू करने के प्रयास और तेज कर दिए हैं। दमकलकर्मी ये प्रयास कर रहे हैं कि आग को विश्व प्रसिद्ध जे. पॉल गेटी संग्रहालय और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय तक फैलने से रोका जाए। मैन्डेविल कैनयन में आग बुझाने के लिए पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं। पैसिफिक कोस्ट के पास स्थित मैन्डेविल कैनयन में प्रसिद्ध अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्जनेगर समेत कई हस्तियों के घर हैं। कैलफायर आॅपरेशन्स के प्रमुख क्रिश्चियन लिट्ज ने एक ब्रीफिंग में कहा कि आग बुझाने के अभियान के दौरान विशेष ध्यान कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के निकट घाटी क्षेत्र पैलिसेड्स में लगी भीषण आग पर रहेगा।

हवाएं बढ़ा सकती हैं मुश्किल
आग प्रभावित इलाकों में फिलहाल हल्की हवाएं चल रही हैं लेकिन राष्ट्रीय मौसम सेवा ने चेतावनी दी है कि अग्निशामकों के लिए मुश्किलें खड़ी करने वालीं तेज सेंटा ऐना हवाएं जल्द ही लौट सकती हैं। इससे आग तेजी से भड़क सकती है। बताया जा रहा है कि इन हवाओं के कारण ही आग तेजी से फैली है, जिसने लॉस एंजिलिस और आसपास के पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में लेकर नष्ट कर दिया है। आग की चपेट में अंतरराज्यीय राजमार्ग 405 के आने का भी खतरा मंडरा रहा है, जो इस क्षेत्र से होकर गुजरने वाला मुख्य यातायात मार्ग है। लॉस एंजिलिस काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट लूना ने बताया कि विनाश को रोकने का काम शनिवार को भी जारी रहा और टीमें शवों को खोजने वाले कुत्तों की मदद से खोजी अभियान चला रही हैं। लूना ने बताया कि पासाडेना में एक परिवार सहायता केंद्र भी स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने निवासियों से कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया।

12 हजार से ज्यादा घर बने राख
आग ने करीब 145 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। हजारों लोगों को अब भी आग प्रभावित इलाकों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं। शहर के उत्तर में घनी आबादी वाले 40 किलोमीटर के क्षेत्र में लगी आग ने 12,000 से ज्यादा इमारतों को जलाकर राखकर दिया है। इसमें घर, इमारतें, व्यवसायिक इमारतें आदि शामिल हैं। अभी तक आग लगने का मुख्य कारण नहीं पता चल पाया है। ये आग अब भी जल रही है और शुरूआती अनुमानों के अनुसार यह संपत्ति के नुकसान के लिहाज से सबसे बड़ी आग है।

एक्यूवेदर के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार अब तक 135 अरब अमेरिकी डॉलर से लेकर 150 अरब अमेरिकी डॉलर के बीच नुकसान हो चुका है। अल्टाडेना के निवासी जोस लुइस गोडिनेज ने बताया कि उनके परिवार के 10 से ज्यादा सदस्यों के तीन घर नष्ट हो गए।
इस क्षेत्र के कुछ निवासी मलबे से अपनी यादगार चीजें ढूंढने के लिए वापस आ रहे हैं। शनिवार को अधिकारियों ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि राख में सीसा, आर्सेनिक, एस्बेस्टस और अन्य हानिकारक पदार्थ हो सकते हैं। थॉमस ने कहा कि क्षतिग्रस्त संपत्तियों के मूल्यांकन के बाद निवासियों को सुरक्षात्मक उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए लौटने की अनुमति दी जाएगी।

कैलिफोर्निया में आरएसवी का कहर, मेडिकल इमरजेंसी की घोषणा
लॉस एंजेलिस। अड़तीस लाख से अधिक की आबादी वाले अमेरिका के पश्चिमी प्रांत कैलिफोर्निया रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस (आरएसवी) का प्रकोप लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण यहां पर स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा जारी की है। कैलिफोर्निया की हेल्थ केयर एजेंसी के एक बयान में कहा गया है कि प्रांत के स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को तेजी से फैलने वाले वायरस के संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा जारी की। इस संक्रमण के कारण बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने और दैनिक आपातकालीन कक्षों की संख्या रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।

इसके अतिरिक्त, स्थानीय आपातकाल की घोषणा की गई है, जो प्रांत को स्थिति को संबोधित करने और आसपास के प्रांतों से पारस्परिक सहायता प्राप्त करने के लिए राज्य और संघीय संसाधनों तक पहुंचने की अनुमति देता है।

अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार आरएसवी एक सामान्य श्वसन वायरस है। आमतौर पर यह हल्के सर्दी का कारण बनता है, लेकिन यह दो साल से कम उम्र के बच्चों के लिए खतरनाक है क्योंकि उनके पास छोटे विंडपाइप होते हैं।

जोधपुर में बनी गणेश मूर्ति अमेरिका जाएगी
जोधपुर। इस बार गणेश चतुर्थी के दिन जहां देशभर के लोग विभिन्न राज्यों और जिलों में अपनी माटी की बनी भगवान गणेश की मूर्ति का पूजन कर रहे होंगे वही सात समंदर पार अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में रहने वाले प्रवासी भारतीय भी भारत माता की माटी से बने भगवान गणेश की मूर्ति का पूजन कर रहे होंगे।जी हां,जोधपुर के जाने-माने शंकर मूर्तिकार ने अमेरिका में रहने वाले जोधपुर के निवासी बंशीलाल बोहरा की इच्छा के अनुरूप बहुत बड़ी गणेश भगवान की प्रतिमा तैयार की है और उसे अमेरिका रवाना किया है, इस पूरे परिवार ने कड़ी मेहनत करके इस मूर्ति को तैयार किया है। 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी का पर्व है लिहाजा शंकर और उसका परिवार गणेश प्रतिमाएं तैयार करने में जुटा हुआ है। मगर इस बार बात करे तो शंकर और उसके परिवार को एक ऑर्डर मिला है जो मूर्ति अमेरिका के कैलिफोर्निया में जाएगी। समाजसेवी बंशीलाल बोहरा ने बनवाई है जो कि अमेरिका के कैलिफोर्निया में पूजी जाएगी। गणेश प्रतिमा बनकर तैयार हो चुकी है जिसको जल्द ही समाजसेवी बंशीलाल बोहरा को सुपुर्द कर दिया जाएगा। इस मूर्ति की बात करे तो इस मूर्ति के पीछे चक्र को तिरंगे की तरह बनाया गया है जो कि अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारत की शान भी बढाएगा।

अमेरिकी सेना का दूसरा विमान कैलीफोर्निया के मरूस्थलीय इलाके में क्रैश, 5 लोगों की मौत
वाशिंगटन। अमेरिकी सेना का दूसरा विमान कैलीफोर्निया के मरूस्थलीय इलाके में  दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। गुरुवार को भी सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी थी। खलीज टाइम्स ने आज यह जानकारी दी। सेना का एक हेलीकॉप्टर गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गयी थी। इस दुर्घटना के एक दिन बाद ही सेना के एक अन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आई है। नौसैन्य अड्डे एल सेंट्रो की ओर से जारी की गई आपातकालीन चेतावनी में कहा बताया गया कि एरिजोना के उत्तर में यूमा से लगभग 56 किलोमीटर दूर सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है। राहत एवं बचावकर्मी दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हो गये हैं।