yug chelani - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

युग चेलानी ने राष्ट्रीय तैराकी में जीता चौथा पदक
जयपुर। उभरते तैराक युग चेलानी ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए भुबनेश्वर के कलिंगा स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित 48 वीं जूनियर राष्ट्रीय तैराकी में राजस्थान के लिए चौथा पदक जीता। बालिकाओं की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा की हीट में राजस्थान की हरिका अलग 11 स्थान पर रही। युग ने प्रतियोगिता के चौथे दिन  2:10.23 समय के साथ बालक वर्ग की 200 मीटर मेडले स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहते हुए चौथा राष्ट्रीय रजत पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक कर्नाटक के नयन विग्नेश ने 2:10.02 समय के साथ जीता, जबकि तेलंगाना के साई निहार बिक्किना (2:13.55) ने कांस्य पदक पर हाथ साफ किया।

हरिका ने निराश किया
राजस्थान की हरिका अगल (20:41.38) बालिकाओं की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा की हीट में 11 वें स्थान पर रही। कर्नाटक की मीनाक्षी मेनन (18:40.94) हीट में शीर्ष स्थान और तमिलनाडु की अद्विका गिरीश नायर (18:50.91) दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल राउण्ड में पहुंच गई।

युग चेलानी को 50 हजार के नकद पुरस्कार की घोषणा
राजस्थान के लिए चौथे दिन बालकों की 200 मेडले स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास ने युग चेलानी को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। इससे पूर्व भी अनिल व्यास ने युग चेलानी के दूसरे दिन 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर 50 हजार और तीसरे दिन 400 मीटर मेडले स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने पर एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

राजस्थान 12 वें स्थान पर
चौथे दिन की समाप्ति पर राजस्थान पदक तालिका में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक के साथ 12 वें स्थान पर है। राजस्थान के लिए यह सभी पदक युग चेलानी ने जीते है। कर्नाटक 29 स्वर्ण, 20 रजत व 13 कांस्य सहित 62 पदकों के साथ शीर्ष पर है जबकि महाराष्टÑ 13 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य पदक सहित कुल 32 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

युग चेलानी ने जीता दूसरा पदक
जयपुर। युग चेलानी ने रविवार को भुबनेश्वर के कलिंगा स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित 48 वीं जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालकों की 200 मीटर बटलफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक जीत राजस्थान को दूसरा पदक दिलाया। प्रदेश के तीन खिलाड़ी सातवें स्थान पर रहे।  इससे पूर्व युग चेलानी ने 1:56.51 से. समय के साथ बालक वर्ग की 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा का कांस्य पदक राजस्थान का खाता खोला। युग चेलानी ने 2:05.73 समय के साथ बालकों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा का रजत पदक जीता। कर्नाटक के उत्कर्ष संतोष पाटिल (2:04.60) ने स्वर्ण और पंजाब के जिंदल अंशव (2:06.23) ने कांस्य पदक जीता। तीन खिलाड़ी सातवें स्थान पर रहे। प्रदेश के तीन खिलाड़ियों ने फाइनल राउण्ड में हिस्सा लिया लेकिन वे सभी सातवीं पॉजिशन पर रहे।

बालक वर्ग की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में राजस्थान का अभिनंदन खंडेलवाल (31.44) सातवें स्थान  पर रहा। हरियाणा के वंश पन्नू (29.72) ने स्वर्ण, तमिलनाडु के जशुआ थॉमस (30.17) ने रजत और कर्नाटक के विदित एस शंकर (30.34) ने कांस्य पदक जीता। बालकों की 50 मीटर फ्रीस्टाईल के फाइनल में पहुंचे लकी अली खान (25.13) सातवें स्थान पर रहा। महाराष्ट्र के अर्जुनवीर गुप्ता (24.23) ने स्वर्ण पदक व जयवीर (24.46) ने कांस्य पदक जीता, जबकि तमिलनाडु के जशुआ थॉमस (24.28) ने दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक जीता।

बालिका वर्ग की 50 मीटर फ्रीस्टाईल के फाइनल में हिस्सा लेते हुए राजस्थान की योग्या सिंह (28.33) सातवें स्थान पर रही। इस स्पर्धा का खिताब कर्नाटक की नीना वेंकटेश (27.30) विजेता रही। पंजाब की जसनूर कौर (27.39) दूसरे व कर्नाटक की ही रिद्धिमा वीरेन्द्र कुमार (27.99) तीसरे स्थान पर रही।

चेलानी को 50 हजार नकद इनाम की घोषणा
राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास ने रविवार को युग चेलानी द्वारा राजस्थान के लिए दूसरा राष्ट्रीय पदक जीतने पर 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान की देवांशी कटारा ने रजत और युग चेलानी ने जीता कांस्य पदक
जयपुर। पंचकुला (हरियाणा) में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान की देवांशी कटारा ने महिलाओं की निशानेबाजी में राजस्थान के लिए रजत पदक जीता, वहीं तैराकी में युग चेलानी ने कांस्य पदक हासिल किया। देवांशी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 259.7 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। वह स्वर्ण पदक से मात्र 0.4 अंक से पीछे रह गई। मेजबान हरियाणा की रमिता ने 260.0 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। महाराष्ट्र की हर्षिता ने 258.8 अंक हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। राजस्थान के दल नायक रणविजय सिंह के अनुसार राजस्थान की बास्केटबाल टीम ने तमिलनाडु को 77-70 अंकों से हरा अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। वहीं मुक्केबाजी में राजस्थान के अमील अली ने पहले दौर में आंध्र प्रदेश के उपेन्द्र चहल पर प्रभावी जीत दर्ज की।

युग चेलानी को कांस्य

तैराकी में राजस्थान के युग चेलानी ने 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। युग ने 4:44.92 सै. समय के साथ स्पर्धा पूरी की। बंगाल के स्वदेश मंडल (4:40.62) ने स्वर्ण और तेलंगाना के साई निहार बिकिना (4:42.50) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।  राजस्थान के एक अन्य तैराक अभिनंदन खण्डेलवाल पुरुषों की 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे।

एमपी के अर्जुन ने जीती 3 हजार मीटर दौड़

मध्य प्रदेश के अर्जुन वास्कले ने भी प्रतियोगिता के शुरुआती दिन 1500 मीटर में अपने कारनामों के बाद 8:37.62 का समय लेकर लड़कों की 3000 मीटर दौड़ का खिताब जीतकर अपना दूसरा स्वर्ण हासिल किया। तमिलनाडु के प्रदीप सेंथिलकुमार (1:49.83) ने 800 मीटर का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। झारखंड की सुप्रीति कच्छप ने लड़कियों की 3000 मीटर दौड़ में 9:46.14 के समय के साथ स्वर्ण जीता।

एथलेटिक्स में महाराष्ट्र की धूम

महाराष्ट्र ने एथलेटिक्स में अपना वर्चस्व पुन: कायम करते हुए स्प्रिंट के चार में से तीन स्वर्ण पदक जीते। ट्रैक और फील्ड में महाराष्ट्र आठ स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीत चुका है। सुदेशना शिवंकर ने लड़कियों की 200 मीटर स्पर्धा को 24.29 सेकेंड में पूरा कर अपना तीसरा स्वर्ण जीता। आर्यन कदम (21.82 सेकेंड) ने लड़कों की 200 मीटर का खिताब जीता, जबकि रिया पाटिल, प्रांजलि पाटिल, वैष्णवी कटेरे और शिवेचा पाटिल की चौकड़ी ने 43400 मीटर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 4:02.76 का समय लिया।