nirjala ekadashi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

निर्जला एकादशी पर जगह-जगह शरबत वितरण, कल भी मनाई जाएगी एकादशी
जयपुर। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शरबत वितरण किया जा रहा है। भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने प्रमुख चौराहों, मंदिरों और बाजारों में शीतल पेय, जल और शरबत की सेवा की है। लोगों में निर्जला एकादशी के प्रति गहरी श्रद्धा और सेवा भावना देखने को मिल रही है।

इस बार निर्जला एकादशी विशेष संयोग के कारण दो दिन मनाई जा रही है। पहला व्रत आज रखा गया है, जबकि कल भी एकादशी का व्रत मनाया जाएगा। कल जयपुर के आराध्य देव श्री गोविंद देवजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और निर्जला एकादशी महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालु व्रत रखकर दिनभर जल ग्रहण नहीं करते और भक्ति में लीन रहते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत के पालन से सभी एकादशियों का पुण्य फल प्राप्त होता है।

निर्जला एकादशी पर ठाकुर सीताराम जी को कराया जलविहार
जयपुर। मंदिर श्री सीताराम जी छोटी चौपड़ पर निर्जला एकादशी पर ठाकुर सीताराम जी को जलविहार कराया गया। यह उत्सव मंदिर महंत नंदकिशोर महाराज की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया गया। निर्जला एकादशी पर सीताराम जी महाराज की जल यात्रा एवं वन विहार की मनोहर झांकी सजाई गई। वन में पेड़ों पर आम, अनार, केला, लीची आदि ऋतु फल लगे हुए थे। ठाकुरजी को गंगा और सरयू नदी के जल को सुगंधित द्रव्य मिश्रित करके सीताराम जी महाराज को स्नान कराया गया। इसके पहले प्राचीन कालीन फव्वारों एवं सहस्त्र जलधारा की मनोरम झांकी का सजाई गई। मंदिर के गर्भ ग्रह के पीछे परिक्रमा मार्ग पर स्थित गोमुख से ठाकुर जी को स्नानित जल से भक्तजनों ने स्नान किया।

इस अवसर पर ठाकुर जी को 51 प्रकार के ऋतु फलों एवं शीतल व्यंजनों का भोग लगाया गया। प्रसाद के रूप में भक्तों को आमरस व गुलाब मिश्रित शर्बत पिलाया गया।

ठाकुरजी के मंदिरों में आज मनेगी निर्जला एकादशी
जयपुर। जयपुर के आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर सहित ठाकुरजी के मंदिरों में उदियात तिथि से निर्जला एकादशी मनाई जाएगी। हालांकि एकादशी तिथि सोमवार को सुबह लगने के कारण कुछ श्रद्धालुओं ने निर्जल रहकर व्रत रखा। जगह-जगह स्टॉल लगाकर राहगीरों का शरबत, मिल्क रोज, लस्सी, छाछ, आईसक्रीम से स्वागत किया गया। जबकि वैष्णव श्रद्धालु एकादशी मनाएंगे और जगह-जगह खाने पीने के स्टॉल्स लगेंगे। गोविंद देवजी मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी की मौजूदगी में सुबह अभिषेक कर ठाकुरजी को नवीन वस्त्र धारण कराए जाएंगे।

ठाकुरजी को गोचारण लीला के आभूषण धारण कराकर लाल पोशाक पहनाई जाएगी। लड्डू पंजीरी खीर आदि का भोग अर्पित आरती उतारी जाएगी। ज्योतिषाचार्य डॉ अनीष व्यास ने बताया कि एकादशी तिथि 17 जून को सुबह 4.43 बजे से 18 जून को 6.24 बजे तक रहेगी। हिन्दू धर्म में तुलसी पूजा का विधान है। घरों में तुलसी के पौधे की खास पूजा की जाएगी। इसी के साथ भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की आराधना होगी।

पिलाएंगे शर्बत
ग्यारसी लाल मीना जिला न्यायाधीश न्यायालय जिला उपभोक्ता आयोग जयपुर द्वितीय द्वारा निर्जला एकादशी पर कलेक्ट्रेट परिसर गेट 4 पर शर्बत ठंडा पानी और लड्डू प्रसाद का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट बार एसोसिएशन जयपुर अध्यक्ष गजराज सिंह राजावत, महासचिव अखिलेश जोशी सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहेंगे।

गन्ने का रस पिलाया
अपस्किल्स लर्निंग काउंसिल और फ्रेंडस गु्रप के संयुक्त तत्वावधान में निर्जला एकादशी के उपलक्ष में सोमवार को मानसरोवर स्थित केन्द्रीय विद्यालय 5 के पास निशुल्क गन्ने के रस का वितरण किया। आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर पक्षियों के लिए 150 परिंडे बांधे गए। गु्रप मेंटर पुलकित शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में हर्ष, सचिन, सुरेन्द्र, करन, दीपक, अज्ञेय आदि ने अपनी सेवाएं दी।

राहगीरों को शर्बत पिलाया
गणेश नगर विकास समिति के अध्यक्ष राजपाल यादव के नेतृत्व में सोमवार को निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में जल और शर्बत का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर सभी राहगीरो वाहन चालकों को शर्बत पिलाया गया। समिति के सचिव अनिल त्रिवेदी ने बताया कि इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यों ने भी पूरा सहयोग प्रदान किया। भवानी सिंह, मेंघ सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। टोंक रोड पर स्थित वन विहार कॉलोनी के बनेश्वर महादेव मंदिर में वन विहार विकास समिति की ओर से आचार्य कृष्ण मुरारी शास्त्री ने शिखर की आधार शिला का पूजन कराया।

निर्जला एकादशी पर कांग्रेसजनों ने आईसक्रीम वितरित की
जयपुर। निर्जला एकादशी के अवसर पर दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। प्रदेश के कांग्रेसजनों ने जयपुर शहर के क्वीन्स रोड पर आने जाने वाले लोगों को गर्मी से राहत के लिए आईसक्रीम वितरित की।

निर्जला एकादशी के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमेन हरसहाय यादव , उपाध्यक्ष कृष्णा सोलंकी, आल इंडिया कांग्रेस ओबीसी के राष्ट्रीय समन्वयक राजेन्द्र सेन, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष एवं झोटवाड़ा विधानसभा के प्रत्याक्षी युवा नेता अभिषेक चौधरी, स्टेट कोर्डिनेटर भंवर लाल विश्नोई, सागर मावर, महासचिव सरिता जानू, सचिव मोना चौधरी, जयपुर शहर अध्यक्ष नरेन्द्र मारवाल, पीसीसी मेम्बर अशोक शर्मा , हेमा चौहान, वरुण सोलंकी, पुष्पा शास्त्री आदि गणमान्य अतिथियों ने क्यूंस रोड मोतीनगर पर राहगीरों को आइसक्रीम वितरित की। कार्यक्रम के संयोजन उपाध्यक्ष कृष्णा सोलंकी एवं मोतीनगर कर गणमान्य निवासियों ने किया।

शिव, सिद्ध और त्रिपुष्कर योग में 18 को मनेगी निर्जला एकादशी
जयपुर। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार निर्जला एकादशी का व्रत रखने से साधक को 24 एकादशी का फल प्राप्त होता है। अधिक मास या मलमास लगने पर इनकी संख्या 26 हो जाती है। इस बार 18 जून को वैष्णव धर्मावलम्बी एकादशी का व्रत रखेंगे। एक दिन पहले स्मार्त धर्मावलम्बी व्रत रखेंगे। एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपसना करने और निर्जल रहकर उपवास रखने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस व्रत को महिला एवं पुरुष श्रद्धालु दोनों करेंगे। निर्जला एकादशी पर आराध्यदेव गोविंददेवजी मंदिर में मंगला

झांकी का समय साढ़े 4 से सवा 5 बजे तक रहेगा। मंदिरों में सजेगी झांकियां, भोग में तुलसी दल होगा अर्पित
ठाकुरजी के मंदिरों में विशेष झांकियां सजने के साथ शहरभर में दान-पुण्य होगा। जगह-जगह फल, जूस, पानी, शिकंजी, खाने पीने की स्टॉल्स लगाई जाएगी। स्कंद पुराण के विष्णु खंड में एकादशी महात्म्य के अध्याय में है कि सालभर की एकादशी का पुण्य निर्जला एकादशी को करने से मिलता है। महाभारत काल में पांडव पुत्र भीम ने भी इस एकादशी भी कहते हैं। पौराणिक शास्त्रों में इसे भीमसेन एकादशी, पांडव एकादशी और भीम एकादशी के नाम से भी जानते हैं।

ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि निर्जला एकादशी पर शिवयोग रात 9.39 बजे तक रहेगा। इसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा। दोपहर में 3.56 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 5.24 तक त्रिपुष्कर योग है। भगवान विष्णु की पूजा अर्चना कर भोग में तुलसी दल अर्पित किया जाएगा।
कथा
भीमसेन को अधिक भूख लगती थी, जिसके कारण वे कभी व्रत नहीं रखते थे। भीमसेन चाहते थे कि मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो और उनको पुण्य मिले। तब उन्होंने निर्जला एकादशी व्रत रखा था। इस व्रत के प्रभाव से वे पाप मुक्त हो गए और अंत में मोक्ष को प्राप्त हुए।

निर्जला एकादशी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, जयकारों से गूंजा खाटुधाम
खाटूश्यामजी। निर्जला एकादशी व द्वादशी के अवसर पर बाबा श्याम का दो दिवसीय मासिक मेला शुक्रवार को शुरू हुआ। बाबा श्याम के इस मासिक मेले के अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों से लाखों श्याम भक्तों ने बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर परिवार की खुशहाली की कामना की। इस भीषण गर्मी में भक्त बाबा श्याम के दीदार को आतुर नजर आए। श्याम दीवाने रींगस से खाटूनगरी की पदयात्रा करते हुए हाथों में रंग बिरंगे निशान लिए बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए दिखाई दिए। रींगस रोड से खाटूधाम की प्रत्येक गली बाबा श्याम के भक्तों से अटी हुई है। बाबा श्याम की बड़ी एकादशी माने जाने वाली इस निर्जला एकादशी पर धर्मशाला, गेस्ट हाउस, होटल आदि फुल रहे। श्याम भक्त इस तपती धूप में आस्था के साथ मन में दर्शन की ललक लिए आगे बढ़ रहे थे।

श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा मेला ग्राउंड में लगाई बैरि केडिंग में कतार बद्ध होकर श्याम भक्त बाबा के जयकारे लगाते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने श्याम भक्तों को सुगमता पूर्वक दर्शन हो इसके लिए उचित व्यवस्था की गई। साथ ही श्याम भक्तों के लिए इस भीषण गर्मी में छाया, कूलर, पेयजल व इत्र की बरसात की व्यवस्था की गई, जिससे आने वाले श्याम भक्तों की किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो सके। निर्जला एकादशी के अवसर पर अनेक धर्मशाला, सार्वजनिक स्थानों पर स्टॉल लगाकर पेय पदार्थ, फल सहित व्रत के दौरान लिए जाने वाले अल्पाहार की व्यवस्था की गई। सेवा कर रहे अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवक श्याम भक्तों की मनुहार करते नजर आए।