khatudham - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खाटूधाम के 2041 के मास्टर प्लान का मॉडल तैयार
खाटूश्यामजी। प्रसिद्ध धार्मिक नगरी में दिन प्रतिदिन बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा धार्मिक पर्यटन के महत्व को रखते हुए खाटू धाम का विकास के लिए मास्टर प्लान 2041 की प्रारूप पुस्तिका का विमोचन पालिकाध्यक्ष ममता मुंडोतिया, उपाध्यक्ष पूरणमल हरनाथका, अधिशासी अधिकारी अरुण शर्मा, वरिष्ठ नगर नियोजक नितिन नेहरा, उप नगर नियोजक पवन काबरा, जिला नगर नियोजक मो.अजहर जाटू ने विमोचन किया।

इसके साथ ही आने वाले 2041 में खाटू धाम कैसा होगा उसको लेकर प्रारूप पुस्तिका के माध्यम से व मानचित्र के आधार पर उपस्थित लोगों को समझाया गया, जिसके तहत आने वाले समय में रींगस से लेकर खाटू धाम तक पैदल पद मार्ग, रिंग रोड, रेलवे स्टेशन मंदिर दर्शन परिक्षेत्र सहित तमाम व्यवस्थाओं को मध्य नजर रखते हुए प्रारूप पुस्तिका प्रस्तुत की है जिसमें मास्टर प्लान में चोमूं पुरोहितान, केरपुरा, हनुमानपुरा, सीतारामपुरा, स्वामी की ढाणी, झामावास को मिलाकर रूपरेखा तैयार की गई है। नगर नियोजक द्वारा नगर पालिका सभागार में कार्य दिवस के दौरान आम लोगों से 26 जुलाई तक सुझाव व आपत्तियां मांगी गई है जिससे मास्टर प्लान में बदलाव कर अंतिम रूप दिया जा सके।

लोगों में उत्सुकता और चिंता भी
मास्टर प्लान के मानचित्र चस्पा होने के साथ ही जहां लोगों में उत्सुकता देखने को मिली, वहीं अनेक लोगों ने नक्शा देखने के बाद चिंता की लकीरें देखने को मिली। नगरीय क्षेत्र का दायरा बढ़ाने से आसपास से जुड़े कृषि भूमि धारकों के लिए मास्टर प्लान चिंता विषय बन सकता है। नगरवासियों के लिए एक माह का समय है। इस दौरान अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं।

निर्जला एकादशी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, जयकारों से गूंजा खाटुधाम
खाटूश्यामजी। निर्जला एकादशी व द्वादशी के अवसर पर बाबा श्याम का दो दिवसीय मासिक मेला शुक्रवार को शुरू हुआ। बाबा श्याम के इस मासिक मेले के अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों से लाखों श्याम भक्तों ने बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर परिवार की खुशहाली की कामना की। इस भीषण गर्मी में भक्त बाबा श्याम के दीदार को आतुर नजर आए। श्याम दीवाने रींगस से खाटूनगरी की पदयात्रा करते हुए हाथों में रंग बिरंगे निशान लिए बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए दिखाई दिए। रींगस रोड से खाटूधाम की प्रत्येक गली बाबा श्याम के भक्तों से अटी हुई है। बाबा श्याम की बड़ी एकादशी माने जाने वाली इस निर्जला एकादशी पर धर्मशाला, गेस्ट हाउस, होटल आदि फुल रहे। श्याम भक्त इस तपती धूप में आस्था के साथ मन में दर्शन की ललक लिए आगे बढ़ रहे थे।

श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा मेला ग्राउंड में लगाई बैरि केडिंग में कतार बद्ध होकर श्याम भक्त बाबा के जयकारे लगाते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने श्याम भक्तों को सुगमता पूर्वक दर्शन हो इसके लिए उचित व्यवस्था की गई। साथ ही श्याम भक्तों के लिए इस भीषण गर्मी में छाया, कूलर, पेयजल व इत्र की बरसात की व्यवस्था की गई, जिससे आने वाले श्याम भक्तों की किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो सके। निर्जला एकादशी के अवसर पर अनेक धर्मशाला, सार्वजनिक स्थानों पर स्टॉल लगाकर पेय पदार्थ, फल सहित व्रत के दौरान लिए जाने वाले अल्पाहार की व्यवस्था की गई। सेवा कर रहे अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवक श्याम भक्तों की मनुहार करते नजर आए।