high speed - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तेज रफ्तार का रोमांच बन रहा मौत का बुलावा
कोटा। युवा उम्र के इंसान में एक उर्जा होती है जो उसे हर समय कुछ डेयरिंग करने के लिए उत्तेजित करती है। यही उत्तेजना कभी कभी उसकी जान की दुश्मन बन जाती है। यही बात परिवहन विभाग की सड़क दुर्घटनाओं पर आधारित रिपोर्ट कहती है। जहां वर्ष 2022-23 के दौरान हादसों में हुई मौत में 60 फीसदी से ज्यादा संख्या 18 से 35 वर्ष के युवाओं की है। यानि हर सौ मृतकों में से 60 केवल इसी उम्र के हैं। वहीं इसमें 18 से कम वालों का आंकड़ा जोड़ दें तो ये 65 फीसदी तक चला जाता है। इसके अलावा रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। जो 80 फीसदी हादसों का जिम्मेदार है।

तेज रफ्तार से 81 फीसदी हादसे
परिवहन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शहर में होने वाले हादसों का सबसे बड़ा कारण तेज रफ्तार निकलकर आ रहा है। जिसमें कुल हादसों के 81 फीसदी हादसे केवल वाहन के तेज रफ्तार में होने के कारण हो रहे हैं, इसके अलावा 4 फीसदी गलत दिशा में वाहन चलाने से, 1 फीसदी का कारण मोबाइल, 1 का कारण शराब पीकर वाहन चलाना और 13 फीसदी हादसों के अन्य कारण रहे। शहर में हुए कुल 444 हादसों में से 360 हादसे केवल तेज रफ्तार के कारण होते हैं। वहीं 18 हादसे गलत दिशा में वाहन 4 मोबाइल के कारण, 5 शराब पीकर वाहन चलाने और 57 हादसे अन्य कारणों की वजह से हुए हैं।

सड़क हादसों में मरने वाले युवा ज्यादा
सड़क हादसों के कारण मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा 18 से 35 आयु वर्ग के लोगों की हैं। हादसों में 111 मृतकों में से 60 फीसदी यानि 66 मृतक केवल इसी आयु वर्ग से हैं। वहीं 24 मृतक 35 से 45 आयु वर्ग, 3 मृतक 18 से कम, 13 मृतक 45 से 60 आयु वर्ग और 60 से ज्यादा उम्र के 5 मृतक दर्ज किए गए। आयु वर्ग के अनुसार देखा जा सकता है कि सड़क हादसों में मरने वाले ज्यादातर 40 से कम उम्र के लोग हैं जो हादसों का शिकार हो रहे हैं।

कोटा शहर में 2022-23 के दौरान 444 बड़े हादसे
परिवहन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोटा शहर की सड़कों पर साल 2022-23 के दौरान करीब 444 हादसे दर्ज किए गए। जिनमें 111 लोगों ने अपनी जान गंवाई और 432 लोग गंभीर रुप से घायल हुए। वहीं इनमें ज्यादातर हादसे शहर की आंतरिक सड़कों पर हुए हैं लेकिन ज्यादा मौतें राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्यमार्गों पर हुई हैं। साल 2022-23 के दौरान शहरी सड़कों पर 230 हादसे, राज्य मार्गों पर 79 और राष्ट्रीय राजमार्गों पर 135 हादसे हुए। जिनमें 41 लोगों ने हाईवे वाले हादसों में, 47 लोगों ने अन्य सड़कों और 23 लोगों ने राज्यमार्ग के हादसों में अपनी जान गंवाई। आंकड़ों से पता चलता है कि हाईवे पर होने वाले हादसे गंभीर होते हैं जहां मृत्यु दर 30 फीसदी है वहीं राज्य मार्गों पर यह दर 28 फीसदी और शहरी सड़कों पर 20 फीसदी है।

एक्सपर्ट की राय
नई उम्र के युवा जुनूनी होते हैं जो हर समय डेयरिंग करने के मूड में रहते हैं। इसी के चलते वो वाहन को तेज रफ्तार से चलाते हैं। कई बार अचानक कोई अन्य वाहन या वस्तु के सामने आ जाने से वाहन संभाल नहीं पाते और हादसे का शिकार हो जाते हैं। पुलिस, परिवहन विभाग के साथ साथ परिजनों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वो इस तरह से होने वाले हादसों के बारे में अपने बच्चों को आगह करें। वहीं सड़क हादसों के साथ मृत्यु दर का भी बढ़ना इस बात का भी प्रमाण है कि सड़कों पर यातायात की व्यवस्था ठीक नहीं है। वाहन चालक सड़क पर चलते समय नियमों की पालना नहीं कर रहा है। जिन पर सख्ती से कारवाई की जरुरत है।
-दिनेश सिंह सागर, पूर्व परिवहन अधिकारी

लोगों का कहना है
सड़क पर तेज गति से वाहन चलाना हमेशा खतरनाक होता है, इसी के कारण मेरे मित्र के भाई का एक्सीडेंट हुआ था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। नई उम्र के लोगों में बेशक रफ्तार के प्रति जुनून होता है लेकिन हमें परिजनों के साथ दूसरों के बारें में भी सोचना चाहिए।
-कुलदीप गुर्जर, कंसुआ

कई बार देखा जाता है कि युवा वाहन चलाते समय नियमों का खुलकर उल्लंघन करते हैं। जो कि बहुत गलत है इससे बचा जाना चाहिए। हादसा एक होता है लेकिन उससे पूरा परिवार को दुख उठाना पड़ता है। रफ्तार और रोमांच हो लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए।
-दिनेश शर्मा, आरकेपुरम

बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आधे घंटे तक फंसा रहा ड्राइवर
पेच की बावड़ी। बूंदी जिले के क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुड़ा गोकुलपुरा के मजरा देवपुरा के पास बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क किनारे स्थित खाई में जा गिरी। जिससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। यहीं नहीं ट्रॉली भी ट्रैक्टर के ऊपर जा गिरी और बजरी पास ही बिखर गई । इस दौरान ड्राइवर आधे घंटे तक ट्रैक्टर के नीचे फंसा रहा। जेसीबी की सहायता से ट्रैक्टर ट्रॉली को ऊपर किया और नीचे फंसे युवक को बाहर निकाल कर जान बचाई। ड्राइवर के मामूली चोट आई। गनीमत रही कि बजरी युवक के ऊपर नहीं गिरी नहीं तो उसकी जान जा सकती थी। पुलिस के अनुसार इस घटना में ट्रैक्टर चालक दीपक पुत्र राजेश मीना उम्र 20 वर्ष निवासी सरसिया ,जहाजपुर जिला शाहपुरा को जान बचा ली गई। उसके पैर में मामूली चोट आई।

ग्रामीणों की सजगता से बचाई ड्राईवर की जिंदगी
प्रत्यक्षदर्शी एक बुजुर्ग ने बताया कि बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तेज रफ्तार से आ रही थी। इस दौरान चालक ने अचानक ब्रेक लगाया जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हिंडोली से राजस्व विभाग की टीम देवजी का थाना में धारा 91 का कैंप करने थाना जा रहे थे । उक्त घटना होने पर भू अभिलेख निरीक्षक अशोक कुमार जैन ने तुरंत मौके पर से पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। आसपास के लोगों को मदद के लिए दौड़ पड़े । घटना की सूचना पर ग्राम पंचायत गुड़ा गोकुलपुरा सरपंच प्रतिनिधि धर्मराज राव मौके पर पहुंचे और जेसीबी मंगवाई गई। ग्रामीणों की मदद से आधा घंटे में मशक्कत के बाद जेसीबी से ट्रैक्टर को उठाकर ड्राइवर को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। घायल को तुरंत मौके पर पहुंची 112 पुलिस गाड़ी हिंडोली अस्पताल के लिए रवाना किया । बीच रास्ते में मिली एंबुलेंस में उसे शिफ्ट कर हिंडोली अस्पताल भिजवाया । जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बूंदी रेफर किया गया । सूचना पर पेच की बावड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई महेंद्र कुमार मय जाब्ते के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया ।

तेज रफ़्तार के कहर ने बाइक पर सवार महिला की ली जान
दौसा। लालसोट कोथून राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाडपुरा मोड़ पर तेज गति से दौड़ रहे ट्रेलर ने एक बाइक पर सवार दंपती को कुचल दिया। जिसमें बाइक पर सवार महिला की ट्रेलर के टायरों के नीचे आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं पति को घायलावस्था में जिला चिकित्सालय लालसोट में में इलाज के लिए भर्ती करवाया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची लालसोट पुलिस के हैड कांस्टेबल उमराव सिंह ने बताया कि सपना जांगिड़ उम्र 45 वर्ष, मदनलाल जांगिड़ 51 वर्ष निवासी दौलतपुरा बाईक से लालसोट की ओर आते समय बेकाबू ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हैड कांस्टेबल उमराव सिंह ने बताया कि सपना जांगिड़ आशा सहयोगिनी के पद पर कार्यरत थी जो कि अपने पति के साथ अपने विभागीय कार्य को लेकर ही पति पत्नी दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर लालसोट आ रहें थे। जहां लाडपुरा मोड़ पर स्थित घूमाव पर लालसोट की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार सपना के एक हाथ व सिर पर होकर ट्रेलर के टायर निकलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति मदनलाल दूर जाकर गिरा जिसे घायलावस्था में जिला चिकित्सालय लालसोट में इलाज के लिए भर्ती करवाया। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। वहीं मृतका के पति मदनलाल जांगिड़ ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने ट्रेलर को जप्त कर थाने में खडा किया। दौलतपुरा के ग्रामीणों ने बताया कि सपना आशा सहयोगिनी का कार्य कर अपने बच्चों एवं परिजनों का लालन पालन करती थी वहीं मृतका सपना के दो बेटियां व एक बेटा है। घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई।

तेज रफ्तार में दौड़ रहे ट्रैक्टर से गिरा युवक, टायर की चपेट में आने से मौत
सोप। थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे को उनियारा की ओर से बांसला गांव से होकर इन्द्रगढ़ की ओर तेज स्पीड से अवैध बजरी भरे बजरी परिवहन करने जा रहे एक ट्रैक्टर में बैठकर उनियारा से चौथमल मीना पुत्र रामभजन मीणा व विनोद पुत्र राजाराम जाति निवासी धोली प्याल ट्रैक्टर लेकर उनियारा से इन्द्रगढ़ जा रहे थे। जैसे ही बांसला गांव के आगे पहुंचे ट्रैक्टर को साइड में खड़ा कर दोनों पेशाब करने नीचे उतरे और जब वापस इन्द्रगढ़ जाने के लिए जैसे ही ट्रैक्टर पर बैठे तो चालक विनोद ने अपना ट्रैक्टर तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाया। जिससे ट्रैक्टर के मरगाड़ पर बैठा चौथमल उछलकर ट्रैक्टर के आगे जा गिरा और ट्रैक्टर उपर चढ़ जाने की वजह से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में चौथमल मीना (24) पिता भजन लाल मीना निवासी काशपुरिया नैनवा जिला बूंदी की मृत्यु हो गई। मृतक युवक ट्रैक्टर में उनियारा से सवार होकर इन्द्रगढ़ जा रहा था। इसी दौरान बांसला गांव के पास तेज स्पीड से जा रहे ट्रैक्टर न्यूट्रल होकर जंप लेने लगा तो युवक ट्रैक्टर से उछलकर नीचे सड़क पर जा गिरा। घटना के दौरान हुई तेज आवाज को सुनकर आस पास बैठे ग्रामीण बचाव के लिए दौड़कर मौके पर पहुंचे और तब तक उसके सिर में गहरी चोट आने से मौत हो चुकी थी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर व ट्राली मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। ट्रैक्टर चालक व ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सोप थानाधिकारी एएसआई सीताराम गुर्जर को दिए जाने के बाद घटनास्थल पर पुलिस जाब्ता के साथ पहुंचे। एएसआई सीताराम गुर्जर ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अलीगढ़ सीएचसी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मृतक के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।