Akhilesh Yadav Tweet - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर निशाना: जलभराव की स्थिति पर जिम्मेदारी तय करने की मांग, विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में जलभराव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होने एक्स पर लिखा, “इतिहास में पढ़ाया जाता है कि नदियों के किनारे शहर और सभ्यताएं विकसित हुईं, लेकिन उत्तर प्रदेश में भाजपा शासन के दौरान तस्वीर उलट गई है और आए दिन सड़कें नदी में तब्दील हो रही हैं। प्रदेश की मुख्य नगरी में भ्रष्टाचार के कारण जल निकासी की व्यवस्था इतनी बदनाम हो चुकी है कि सड़कों पर जलभराव आम बात हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित नगर बदइंतजामी का मॉडल बन चुका है।”

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रयागराज के स्मार्ट सिटी क्षेत्र के सबसे संभ्रांत इलाकों में शामिल जार्ज टाउन में भी जलभराव की स्थिति गंभीर है और थाना तक पानी में डूबा बताया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जनता यह पूछ रही है कि जार्ज टाउन शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में आता है या पानी के बहाव के साथ शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में चला गया है। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में हालात एक जैसे होने के कारण ऐसा भ्रम पैदा हो रहा है।

सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर प्रयागराज के विकास के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सुनने में आता है कि भाजपा शासन में शहर के विकास पर एक लाख करोड़ रुपये का ‘गोरखधंधा’ हुआ है। अखिलेश यादव ने कहा कि महत्वपूर्ण यह नहीं है कि जलभराव की तस्वीर किस शहर की है, बल्कि सवाल यह है कि विकास के दावों के बावजूद शहरों में जल निकासी की व्यवस्था क्यों चरमरा रही है। उन्होंने सरकार से जलभराव और भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का यू-टर्न, बोले- हम भी लगवाएंगे 'भारत सरकार' की कोरोना वैक्सीन
लखनऊ। वैज्ञानिकों द्वारा पूरी मेहनत से तैयार किए गए कोरोना टीके को भाजपा का टीका बताने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अब टीका लगवाएंगे। अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि जनाक्रोश को देखते हुए आखिरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी। हम भाजपा के टीके के खिलाफ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे, उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं। बता दें कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी।

अखिलेश यादव द्वारा टीका लगवाने की बात करने पर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश को वैक्सीन के बारे में पहले दिए गए अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि पूर्व में दिए गए अपने एक बयान में अखिलेश यादव ने कहा था कि मैं कोरोना का टीका नहीं लगवाऊंगा। ये टीका तो भाजपा वालों का है। मैं इस पर कैसे विश्वास कर सकता हूं। उनके इस बयान को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चिकित्सकों व वैज्ञानिकों का अपमान बताते हुए माफी मांगने की मांग की थी। अखिलेश यादव के बयान पर सोशल मीडिया पर भी बड़ा हंगामा हुआ था। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने अपना बयान वापस लेते हुए कहा था कि वो पूर्ण परीक्षण होने के बाद कोरोना का टीका लगवाएंगे।