alertness - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मात्र 30 हजार में लीक पेपर देने का दावा: नीट पेपर के नाम पर छात्रा को जाल में फंसाने का प्रयास, छात्रा की सजगता से खुला मामला, जांच में जुटीं केंद्रीय एजेंसियां
अजमेर। नीट के पेपर लीक की अफवाहों के बीच अब छात्र-छात्राओं को डराकर पैसे ऐंठने वाले शातिर ठग सक्रिय हो गए हैं। अजमेर में ऐसे ही एक डिजिटल ठग ने नीट परीक्षा के नाम पर एक छात्रा को जाल में फंसाकर हजारों रुपए हड़पने की कोशिश की। हालांकि, छात्रा की सूझबूझ और छात्रनेताओं की सजगता के चलते ठग की साजिश नाकाम हो गई। मामले की गंभीरता और पेपर लीक जैसे संवेदनशील विषय को देखते हुए अजमेर पुलिस के साथ-साथ राजस्थान पुलिस की स्पेशल विंग एटीएस और एसओजी भी इस मोबाइल नंबर और ठग के सुराग तलाशने में जुट गई हैं। पूरे मामले का खुलासा शनिवार शाम को हुआ, जब डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णा सिंह ठाकुर, एबीवीपी छात्रनेता मोहित गहलोत और पीयूष शर्मा पीड़ित छात्रा की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। छात्रनेताओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सिटी) हिमांशु जांगिड़ को बताया कि कॉलेज की बीएससी प्रथम वर्ष की एक छात्रा के पास दो दिन पहले एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने दावा किया कि उसके पास नीट री-एग्जाम का ओरिजिनल पेपर है। यह पूरी तरह गोपनीय तरीके से लीक हो चुका है। उसने छात्रा से पेपर के बदले मात्र 30 हजार रुपए की डिमांड की।

बाकी लोग लेते हैं 1.5 लाख, हम सिर्फ 30 हजार

शातिर ठग ने छात्रा पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए कहा कि उसके पास समय बहुत कम है, इसलिए जल्दी फैसला करे। उसने झांसा देते हुए कहा, हम छात्र-छात्राओं की मदद के लिए सिर्फ 30 हजार रुपए ले रहे हैं। कुछ लोग तो हमसे यही पेपर लेकर आगे एक से डेढ़ लाख रुपए में बेच रहे हैं, उनके चक्कर में मत आना। अगर भरोसा नहीं है, तो वीडियो कॉल पर पेपर की झलक देख लो। छात्रा ने घबराने के बजाय इसकी जानकारी छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णा सिंह को दी।

छात्रनेता को वीडियो कॉल पर दिखाई पेपर

मामले की सच्चाई जानने के लिए छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णा सिंह ठाकुर ने खुद उसी नंबर पर कॉल कर पेपर की मांग की। जब कृष्णा ने पूछा कि 30 हजार वाले पेपर में से मुख्य परीक्षा में कितने सवाल आएंगे, तो ठग ने दावा किया कि पूरा का पूरा पेपर इसी में से आएगा। गारंटी मांगने पर बदमाश ने तुरंत वीडियो कॉल किया और स्क्रीन पर तेजी से पन्ने पलटाकर पेपर की झलक दिखाई, ताकि कोई स्क्रीनशॉट न ले सके। पैसे के लेन-देन के लिए शातिर बदमाश ने पहले फ्लिपकार्ट का रिडीम कोड बनाकर फोन-पे करने को कहा, और जब छात्रनेता ने असमर्थता जताई तो उसने ऑनलाइन स्कैनर भेजकर भुगतान करने का दबाव बनाया।

एटीएस और एसओजी ने संभाली कमान

एएसपी हिमांशु जांगिड़ ने मामले को बेहद संवेदनशील मानते हुए तुरंत कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक उषा यादव को पूरी स्थिति से अवगत कराया। एसपी के निर्देश पर पुलिस की एक विशेष टीम ने  पीड़िता से संपर्क कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं। मामले के तार पेपर लीक माफिया से जुड़े होने की आशंका के चलते एटीएस और एसओजी को भी अलर्ट मोड पर डाल दिया गया है।

पुलिस की सजगता से चोरों के मंसूबों पर पानी फिरा
कोटपूतली। शहर में बीती रात ’वैलर्स की दुकानों में चोरी की बड़ी वारदात होते-होते टल गई। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी कर ली थी, किन्तु एक महज रबड़ की पाइप नहीं होने से चोर उसकी व्यवस्था करने के लिए बाहर निकले, तभी उनका सामना पुलिस से हो गया। पुलिस ने उन्हें दबोचने की कोशिश की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर संकरी गलियों से होते हुए वे भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकानों की छत से अनेक तरह के औजारों से भरा एक बैग बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, शहर के पुरानी अनाज मंडी के पास ज्वैलर्स की 8-10 दुकानें मौजूद हैं, जिनमें दो-तीन बड़ी दुकानें हैं। बताया जाता है कि चोरों ने पहले आसपास अच्छी तरह से रैकी की और योजनाबद्ध तरीके से कई तरह के औजार लेकर वारदात को अंजाम देने के लिए दुकानों की छत पर पहुंच गए।

एक चोर की पीठ पर डंडा भी पड़ा

थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि पुरानी अनाज मंडी के पास ज्वैलर्स की दो-तीन दुकानें मौजूद हैं। संभावतया चोर उन्हीं दुकानों को निशाना बनाते। प्राथमिक छानबीन में सामने आया है कि चोर एक बैग में कई तरह के औजार लेकर पूरी तैयारी के साथ दुकानों की छत पर पहुंचे। संभावना है कि उनके पास गैस कटर के काम आने वाले सिलेंडर से नोजल को जोड़ने वाली रबड़ की पाइप उनके पास नहीं थी। इसी पाइप की व्यवस्था करने के लिए चोर जब बाहर निकले, तभी गश्ती पुलिस टीम वहां पहुंच गई। वे तीन लोग थे और पुलिस को देखते ही वे भागने लगे तो टीम ने उनका पीछा किया। इसी बीच पुलिस ने एक चोर के पीठ पर डंडे से वार भी किया, लेकिन आगे संकरी गली और अंधेरा होने के कारण वे भागने में कामयाब रहे।

सिलेंडर से लेकर गैस कटर तक मिले

सुबह लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो छत पर एक बैग बरामद हुआ। तलाशी लेने पर बैग से छोटा सिलेंडर, गैस कटर, आरी, नोजल, रेग्यूलेटर, दस्ताने, लाइटर, ब्लेड, माचिस, काला चश्मा, रद्दी कपड़ा सहित चोरी के काम आने वाला अन्य सामान बरामद हुआ। अधिकांश सामान नया खरीदा हुआ प्रतीत होता है। ऊपर चढ़ने-उतरने के लिए एक रस्सी भी मिली है, जिसके प्रत्येक फिट पर गांठ लगी हुई है। पुलिस अब उक्त सामान कहां से खरीदा गया, इसकी जानकारी करने में जुटी है। यदि एनवक्त पर पुलिस नहीं वहां पहुंचती तो निश्चित रुप से चोर बड़ी वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो सकते थे। थानाधिकारी सवाई सिंह ने आमजन से हर संदिग्ध नजर आने वाले लोगों के बारे में पुलिस को सूचना देने की अपील की है।