rajesh pilot - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर दौसा में हुई श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुंचे
जयपुर। राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को कांग्रेस के दिग्गज नेताओं सहित स्थानीय नेताओं ने दौसा के भड़ाना में सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भाग लिया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित 45 विधायक और 7 लोकसभा सांसद भी पहुंचे। इसके अलावा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान भी पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के तहत सर्वधर्म प्रार्थना सभा में वैदिक मंत्रों के साथ-साथ कुरान, बाइबिल और गुरुबाणी का पाठ भी हुआ। इससे पहले विशाल डोम में राजेश पायलट की जीवनी पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई, जिसमें उनके भारतीय वायु सेवा में रहते और उसके बाद राजनीति में उनके कामकाज को दिखाया गया। उसके बाद 2 मिनट का मौन धारण करके भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राजेश पायलट की स्थापित उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि कार्यक्रम भी हुआ। इस अवसर पर गहलोत ने कांग्रेस की एकजुटता को लेकर कहा कि किसने कहा कि हमारे बीच दूरियां हैं। हम सब एकजुट हैं और प्रेम और मोहब्बत से रहते आए हैं। भारतीय वायु सेवा में नौकरी के बाद राजनीति में आए राजेश पायलट ने गरीबों और शोषितों के लिए काम किया। आज दौसा में नौजवान भी आए, बुजुर्ग भी आए हैं जिन लोगों ने उनके साथ काम किया. वह भी आए हैं। एक ऐसा समागम बन गया है जिससे यह संदेश गया कि वो किस व्यक्तित्व के धनी थे। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि 25 साल पहले आज के दिन राजेश पायलेट हमसे जुदा हुए थे। उनका बिछड़ना दुखदाई है। मेरे साथ-साथ वह बहुत सारे लोगों के आदर्श और प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने अपने जीवन में कठिन परिस्थितियों में शुरुआत की मेहनत करके फौजी की नौकरी की। उसके बाद देश की वायुसेना में काम करते हुए 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के दांत खट्टे किए। उन्होंने फौज और राजनीति में नए आयाम स्थापित किए और बड़े पदों पर बैठकर भी उनका दामन पाक-साफ रहा है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राजेश पायलट ने हमेशा किसानों और पिछड़ों को राजनीति में आगे बढ़ाया है। देश के युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी की संचार क्रांति के सपने को साकार करने का काम राजेश पायलट ने किया था।

पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम, विद्याधर नगर में अर्पित की श्रद्धांजलि
जयपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई। जयपुर में विद्याधर नगर विधानसभा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरमाड़ा में आयोजित गोष्टी में पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीसीसी पूर्व सचिव महेंद्र खेड़ी ने बताया कि हर वर्ष राजेश पायलट की पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई जाती है। पायलट की मधुर स्मृतियां पथ प्रदर्शक है और आदर्श मार्गदर्शक और आपके आशीर्वचन प्रेरणा के स्त्रोत है। पायलट हमेशा लोगों को प्रेरित करते थे, आम गरीब किसान और मजदूर का बेटा देश की नीति निर्धाक उच्च पदों पर जब तक नहीं बैठेगा देश का सही मायने में विकास नहीं होगा। उनका 'राम-राम सा' आज भी लोग दिल से याद करते हैं। गोष्टी में सुरज्ञान घोसला, रामकुमार यादव, बंसी गोलियां, विकास मीणा, बद्री नारायण कुमावत, हेमेंद्र सिंह, मोहन गुर्जर ने भी सभी आए हुए लोगों को संबोधित किया।

भाजपा अब राजेश पायलट को बीच में ले आई, हमने गुर्जरों पर लाठीचार्ज तक नहीं होने दिया: गहलोत
जयपुर। पीएम मोदी के राजेश पायलट और सचिन पायलट का नाम लेकर कांग्रेस को घेरने के बयान पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरू गुरुवार को जबाव दिया।

पीसीसी में मीडिया से बातचीत करते हुए गहलोत ने कहा कि अब ये गुर्जर समाज को भड़काने स्वर्गीय राजेश पायलट को बीच में ले आए। बीजेपी राज में 72 गुर्जर फायरिंग में मारे गए थे। कांग्रेस में अंदर क्या हुआ उस पर भी बयान दे रहे हैं। गुर्जर समाज को भड़काने के लिए राजेश पायलट को लेकर आ गए। आरक्षण आंदोलन के दौरान सोहेला में गोलीकांड में किसान मारे गए। मेरे राज में गुर्जरों पर गोली तो छोड़िए लाठीचार्ज तक नहीं होने दिया।

गहलोत ने कहा— मोदी अभिनेता हैं, गुजरात में कहा मारवाड़ी की बात मत मानो। मैं जब गुजरात का प्रभारी था तो उन चुनावों में कहा कि राजस्थानी घूम रहा है, मैं कहां जाउंगा। अब अगर मैं कहूं कि अब वो गुजराती आ रहा हैं हम तो नहीं कह रहे कि भाईयो बहनो, गुजराती आकर घूम रहा है। मैं थां सूं दूर नहीं, मैं कहां जांउगा? मोदी भविष्यवक्ता हैं क्या? कह रहे हैं गहलोत चौथी बार सीएम नहीं बनेंगे। खुद पीएम फिर बनने की बात कर रहे हैं। चुनाव आयोग को दिखता नहीं कि क्या घोषणाएं हो रही हैं। गहलोत ने कहा कि लाल डायरी का षडंयत्र रचा गया। इस षडयंत्र की जांच होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ सीएम के खिलाफ किस तरह षडयंत्र किया गया। उस एप मामले में बयान देने वाला अब बदल गया है।

गहलोत ने मोदी सरकार पर हॉर्स ट्रेडिंग करने और सरकारें गिराने के आरोप लगाते हुए कहा कि ये हमारी सरकार बनाने में कामयाब नहीं हो पाए तो ऐसे हथकंडा अपना रहे हैं और राजेश पायलट को ले आए। हमारे विधायक करप्ट होते तो सरकार बचाने 40 दिन होटलों में नहीं बैठते, पहली किश्त 10 करोड़ की मिल रही थी। भाजपा नेताओं के दिलों में आग लगी है, क्योंकि राजस्थान में सरकार नहीं गिरा पाए। ये चुनी हुई सरकारों को  गिरा रहे हैं। हमें हाईकमान का सहयोग मिला।  विधायकों का सहयोग मिला। विधायकों के बारे में कह रहे हैं कि करप्ट हैं, हमारे विधायक करप्ट होते तो 40 दिन होटलों में बैठे रहे, पहली किश्त 10 करोड़ की मिल रही थी, वे चले जाते। ईडी, सीबीआई, आईटी देश की प्रीमियर एजेंसी हैं, इनकी क्रेडिबिलिटी बनी रहनी चाहिए। आज नीरव मोदी, मेहुल चौकसी बाहर बैठे हैं, उनके आर्थिक अपराध नहीं दिख रहे। आईटी एजेंसी का उपयोग देश का राजस्व बढ़ाने के लिए होता है, लेकिन अब ईडी, आईटी का उपयोग देश मे सरकार गिराने और बनाने के लिए किया जा रहा है।

स्व. राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर सर्वधर्म प्रार्थनासभा का आयोजन
दौसा। पूर्व केंद्रीय मंत्री  स्व. राजेश पायलट की 22वीं पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन दौसा जिले के भड़ाना में हुआ।  सचिन पायलट सहित कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने स्व. राजेश पायलट की समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा में सचिन पायलट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं ने शिरकत की।  सर्वधर्म प्रार्थना सभा में मंत्री प्रसादी लाल मीणा, मंत्री ममता भूपेश, विधायक राकेश पारीक,  वेद प्रकाश सोलंकी,   मुकेश भाकर,   वीरेंद्र चौधरी,  इंद्रा मीणा, दीपेंद्र सिंह शेखावत, सुरेश मोदी,  गजराज खटाना,  पी.आर मीणा, इंद्राज गुर्जर, प्रशांत बैरवा,  हरीश मीणा ने श्रद्धांजलि अर्पित कर सर्व धर्म सभा में उपस्थित रहे।

पायलट ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए में कहा कि स्व. राजेश पायलट ने हमें अपने जीवन मे आम व्यक्ति और जमीनी कार्यकर्ता से सीधा व आत्मीय जुड़ाव रखकर, स्वच्छ राजनीति की राह उन्होंने हमें दिखाई। उसी रास्ते पर चलना मेरे जीवन का लक्ष्य रहेगा। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले दिन से कह रही है कि हमारे तीनों सदस्य  राज्य सभा में चुनकर जाएंगे, ऐसा ही हुआ।  भाजपा पैसे के दम पर विधायको को खरीदना चाहती थी, लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। हरियाणा में जिस तरह अजय माकन को हराया गया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है और हमने तीनों सीटें जीतकर यह दिखा दिया है कि कांग्रेस मजबूत है और भाजपा कमजोर है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस फिर रिपीट होगी।