archana sharma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जनता काम को वोट देती है, अर्चना ने काम रुकवाए, मैंने सड़क पर लड़ाई लड़ी : सराफ
नवज्योति, जयपुर। परिसमीन के बाद मालवीय नगर से तीन बार से जीत की हैट्रिक मार चुके कालीचरण सराफ को ही भाजपा ने चौथी बार प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने अपने काम और कार्यकर्ताओं की मेहनत से चुनाव जीतने की बात कहते हुए कहा कि कांग्रेस की प्रत्याशी अर्चना शर्मा यहां पूर्व में भी प्रत्याशी थी, लेकिन जनता के कामों को रुकवाया, क्योंकि कांग्रेस की सरकार थी। इस बार 50 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीतूंगा।

चुनाव किन मुद्दों पर लड़ेंगे?
सराफ : तीन बार से यहां विधायक हूं। हर वार्ड में डिस्पेंसरी दी, सड़कें बनवाई। चार अंडरपास बनवाए। कॉलोनियों का नियमन करवाया। सीवर लाइन, पेयजल की पुख्ता व्यवस्था करवाई। जयपुरिया अस्पताल को विस्तारित कर चिकित्सा सुविधा बेहतर की। पांच साल कांग्रेस सरकार ने भेदभाव किया, केन्द्र से आए पैसे के काम भी रुकवाए गए। जनता के बीच इन सब मुद्दों पर जाऊंगा, मैंने जो किया, वह भी बताऊंगा।

इस बार जीत के प्रति कितने आश्वस्त हैं?
सराफ : पूरी तरह जीत का भरोसा है, क्योंकि कांग्रेस और उनकी प्रत्याशी ने सीवर, बिजली तार अंडरग्राउंड करने के केन्द्र से आए 500 करोड़, अमृत योजना के 100 करोड़ के कामों को रूकवाया। सरकार के खिलाफ भी जबरदस्त एंटीइंकम्बेंसी है। पार्टी कार्यकर्ताओं की पूरी फौज मेहनत कर रही है। 50 हजार से जीतेंगे।

जीते तो कौनसे काम करवाएंगे?
सराफ : भाजपा सरकार में अमानीशाह नाले को द्रव्यवती नदी में जिस तरह तब्दील किया, करतारपुरा नाले का विकास कर 55 कॉलोनियों को राहत देंगे। बिजली के तारे अंडरग्राउंड करवाएंगे। जीर्ण-शीर्ण सीवरलाइनो का नवीनीकरण करवाएंगे। चौथ वसूली बंद करवाएंगे। सरकार बनते ही जनता की सहूलियत को बड़े प्रोजेक्ट्स लाएंगे।

विपक्ष में रहे तो काम कैसे हुए?
सराफ : मैंने विधायक कोष का मिला 19 करोड़ रुपए पूरी तरह खर्च किए। सड़क, ट्यूबवैल, सुरक्षा को कॉलोनियों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। जनता के लिए सड़क पर लड़ा। पार्षदों से भेदभाव नहीं किया। केन्द्र के पैसे से एक-एक करोड़ पार्षद क्षेत्र में खर्च करवाए। पीडब्ल्यूडी पर दबाव बनाकर 30 करोड़ की सड़कें बनवाई।

कांग्रेस प्रत्याशी कह रही हैं कि इस बार जीतूंगी?
सराफ : कैसे जीतेगी, जनता के कोई काम किए नहीं। कभी क्षेत्र में जनता के सुख दु:ख में साथ नहीं आई। चौथ वसूली का धंधा क्षेत्र में चला। उनके नेता ही उनके खिलाफ हैं।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा का कहना है कि मैं इस बार चुनौती को अवसर में बदलूंगी। लोग कहते हैं कि भाजपा ने पिछले 15 साल में कोई काम नहीं कराए हैं।

किन मुद्दों पर आप चुनाव लड़ेंगी?
अर्चना: मेरा मुद्दा केवल विकास ही रहेगा। पिछले पांच साल में मैंने सरकार से अनुशंषा करके करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए हैं। इनमें सड़क, पानी, बिजली, पार्क, स्कूल, अस्पताल जैसे कार्य हुए हैं। मैंने मालवीयनगर को भाजपा नेताओं से अपराध मुक्त करने लड़ाई लड़ी है।

वो काम, जिन्हें जनता के बीच बताएंगे?
अर्चना: जनता से पूछने पर पता चला कि भाजपा नेताओं ने यहां कोई विकास कार्य नहीं कराए हैं। मैंने पांच साल तक लोगों के बीच सक्रिय रहकर उनकी मांग के अनुसार विकास कार्यों को सरकार से अनुशंषा कर पूरा कराया है।

चुनाव पहले भी लड़ चुके। इस बार भी पार्टी के बाहर और पार्टी के अंदर नेताओं से चुनौती मिली हुई है?
अर्चना: पिछला चुनाव महज 1700 वोटों के अंतर से हारी थी। उसके बाद लगातार पांच साल लोगों के बीच रही हूं। यहां भाजपा का कोई कैंपेन ही नहीं है और ना ही उन्होंने कोई काम कराए। पार्टी के अंदर विरोध वालों से मेरी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। बाकी तो जनता समझदार है, वही फैसला सुनाएगी। चुनौती को अवसर में बदलकर दिखाऊंगी।

चुनावी घोषणा पत्र में जनता से क्या-क्या वादे किए जाएंगे?
अर्चना: चुनाव हारने के बाद भी मैंने जनता से किए वादे निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लोगों की समस्याओं को सुनते हुए पांच साल तक काम कराए। इस बार भी लोगों की राय के आधार पर ही घोषणा पत्र जारी करूंगी। जनता के साथ पांच साल से जुड़कर काम किया, समस्याएं पता है।

केंद्र सरकार ने जीएसटी लगाकर आम आदमी की कमर तोड़ी : अर्चना शर्मा
सीकर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 4 सितम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महंगाई पर हल्ला बोल महारैली की तैयारियों सहित अनेक मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा गांधी भवन, नवलगढ़ रोड सीकर पर आयोजित हुई। दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली की प्रभारी राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग अर्चना शर्मा ने कहा कि आज जो देश के हालात है आम आदमी महंगाई से परेशान है आज आटा, दाल, तेल पर केंद्र सरकार ने जीएसटी लगाकर आम आदमी की कमर तोड़ी है। उसके विरोध में सीकर जिले से हजारों की संख्या में कांग्रेस जन रामलीला मैदान दिल्ली पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष सुनिता गठाला ने कहा कि जिस तरह से पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की कीमतें बढ़ी है उससे आम उपभोक्ता त्रस्त है रसोई गैस की कीमतें बढ़ने से ग्रहणियों का बजट गड़बड़ा गया है। रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल महारैली में सीकर से हर विधानसभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ताओं का टारगेट दिया है। संगठन प्रभारी विशाल जांगिड़, युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लाम्बा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, विधायक हाकम अली, विधायक सुरेश मोदी, सभापति जीवन खां, प्रधान गिरराज खण्डेला, प्रधान मदन सेवदा, सेवादल जिलाध्यक्ष नरेंद्र बाटड़, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश झीगर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूर्ण कंवर, एन एस यु आई जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा आदि ने सम्बोधित किया।

इस दौरान पूर्व प्रधान भंवरलाल वर्मा,एड राजेंद्र शर्मा, उपसभापति अशोक चौधरी, बनवारी पाण्डेय, उर्मिला धायल, जयंत निठारवाल, दुदाराम चोहेला, ब्लॉक अध्यक्ष मुस्ताक तंवर, कैलाश बाजिया, कजोड़मल रैगर, राजैश तुन्वा,महिपाल नेहरा, सबीर कमाल, मुस्ताक नजमी, बलबीर थोरी, अनिल बुरड़क, राजेंद्र पाटोदा, वेद प्रकाश राय, रविकांत तिवाड़ी, अंकित पारीक, राजपाल डोई, नन्दलाल पालड़ी, पुरुषोत्तम शर्मा, कपिल शर्मा, सुरेंद्र त्रिहन, गोविंद पटेल,रवी गिनोडिया, जितेंद्र बाजिया, सुरेश कुमार सैनी, पप्पू पहलवान, सुशील मटोलिया, इदरीश पठान, इमरान बेहलिम, श्यामसुंदर पूनिया, सुशील गिनोडिया, ओम प्रकाश शर्मा, राजकुमार पारीक, अनिल मुंड, ओम प्रकाश पवार, मो तौकीर खत्री, अंकुर बहड़, संदीप ओला,अनिल काबरा, सुरेश मीणा, अब्दुल रज्जाक,नन्दलाल पालड़ी, गोपी राम जांगिड़,विनोद जांगिड़, बर्मन सिहाग, राजेंद्र प्रसाद सैनी, अजय बुरड़क, शिवराम सैनी, धर्मेंद्र गठाला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर शिक्षकों का धरना स्थगित, अर्चना शर्मा ने ज्यूस पिलाकर तुड़वाया अनशन
जयपुर। स्कूल व्याख्याता पद की पदोन्नति के नियमों के विरोध में 13 दिन से शिक्षा संकुल में बैठे शिक्षकों ने धरना स्थगित कर दिया है। शिक्षामंत्री के आश्वासन के बाद शिक्षकों ने धरना स्थगित कर दिया है।

दरअसल स्कूल व्याख्याता पद की पदोन्नति के नियमों के विरोध में पिछले तेरह दिन से शिक्षा संकुल पर धरना जारी था।  शिक्षक पदोन्नति संघर्ष समिति के विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि पदौन्नति समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामकेश दौसा के नेतृत्व में सैकड़ों वरिष्ठ शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे और पदौन्नति समान विषय के बाध्यता हटाने के लिए आग्रह किया। जिस पर शिक्षा मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि समान विषय नियम बाध्यता हटाने की कार्रवाई कर रहा हूं, इसके लिए मैंने पदोन्नति प्रक्रिया को रुकवा दिया है।  उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे अब अपना धरना समाप्त करें और मेरी बात पर विश्वास रखें। इसके बाद शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष अर्चना शर्मा को धरना उठाने हेतु शिक्षा संकुल में भेजा। शिक्षा संकुल में डॉ अर्चना शर्मा ने सरकार का वादे को दोहराया और शीघ्र मांग पूरी करने हेतु सरकार की ओर से आश्वासन दिया। साथ ही अनशन पर बैठे शिक्षकों को ज्यूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।  इसके बाद पदोन्नति संघर्ष समिति ने अपना धरना स्थगित कर दिया।

प्रदेश संयोजक ऋषि पाकड ने बताया शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के आश्वासन के बाद शिक्षकों के आमरण अनशन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
पदौन्नति संघर्ष के मुकेश कुमार मीणा ने कहां कि हमारी प्रमुख मांग यह थी कि जिन शिक्षको ने गजट नोटिफिकेशन 3 अगस्त 2021 से पूर्व डिग्री कर ली है या विश्वविद्यालय में प्रवेश ले लिया है, उन्हें  छूट दी जाये और  सीधी भर्ती तथा पदोन्नति की योग्यताओं का समान किया जाए।