mansoon - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एक जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 126 फीसदी से ज्यादा बारिश हुई, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर भी इस बार एक साथ सक्रिय हैं
जयपुर। प्रदेश में इस बार मानसून जमकर अपनी मेहरबानी दिखा रहा है। जून-जुलाई में ही इस बार बारिश का पूरे मानसून सीजन का कोटा लगभग पूरा हो गया है जबकि अभी जुलाई के 10 दिन और अगस्त माह की बारिश तो बाकी है। भारी बारिश के कारण प्रदेश के बांधों में भी पानी की भरपूर आवक हो रही है। कई छोटे बड़े बांध लबालब हो चुके हैं। इस बार प्रदेश में अभी से ही हो रही भारी बारिश की कई वजह हैं। इनमें सबसे बड़ी वजह मानसून का प्रदेश में समय से पहले प्रवेश करना और शुरुआती दौर से ही मानसूनी तंत्र का प्रदेश में एक्टिव रहना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल में सामान्य से 4 दिन पहले पहुंचा, जिसने राजस्थान में भी जल्दी दस्तक दी। मानसून की प्रदेश में प्रवेश की सामान्य तारीख 20-25 जून है लेकिन इस बार समय से पहले लगभग 18 जून के आसपास मानसून ने प्रवेश कर लिया। वहीं बंगाल की खाड़ी में मानसून की शुरुआत से ही बैक टू बैक मानसूनी तंत्र का बनना, प्रशांत महासागर की कंडीशन, समुद्र के पानी का तापमान आदि फैक्टर भी इस बार मानसून के अनुकूल रहे और इसके प्रभावी होने के साथ भारी बारिश के बड़े कारण बने। मानसून की दोनों शाखाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी इस बार एकसाथ सक्रिय रहीं, जिसके परिणामस्वरूप जून में ही भारी बारिश हुई जो जुलाई में भी जारी है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगस्त में भी इस बार अच्छी बारिश के आसार हैं।

पूर्वी राजस्थान में रहा ज्यादा जोर
पूर्वी राजस्थान में अब तक भारी बारिश का सबसे ज्यादा जोर रहा है। इसके असर से कोटा, उदयपुर, भरतपुर सहित कुछ जिलों में भारी बारिश का जोर अधिक रहा क्योंकि यह क्षेत्र मानसून की ट्रफ लाइन और नमी के प्रवाह के लिए अनुकूल है। पश्चिमी राजस्थान बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर में बारिश अपेक्षाकृत कम रही लेकिन फिर भी सामान्य से अधिक थी।जून के अंत और जुलाई की शुरुआत में कोटा, बारां, भीलवाड़ा, धौलपुर में सामान्य से 200 से 300 प्रतिशत तक अधिक बारिश दर्ज की गई है।

इ स बार समय से पहले मानसून आया है और शुरुआत से ही मानसून एक्टिव रहा है। बंगाल की खाड़ी में बैक टू बैक मानसूनी तंत्र के बनने और अरब सागर से नमी लगातार बनी रहने से प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। आगे भी जैसे जैसे नए सिस्टम एक्टिव होंगे वैसे वैसे बीच बीच में भारी बारिश का चक्र बन सकता है।
-राधेश्याम शर्मा, निदेशक, मौसम विभाग केन्द्र जयपुर।

सामान्य से दोगुनी से भी ज्यादा हो चुकी है बारिश
मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार सामान्य तौर पर प्रदेश में एक जून से अब तक 144 एमएम बारिश होती है लेकिन इस साल एक जून से लेकर अब तक प्रदेश में 325 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है जो कि प्रदेश में होने वाली सामान्य बारिश से 126 फीसदी से भी ज्यादा है। यानी अब तक प्रदेश में सामान्य बारिश से दोगुनी से भी ज्यादा बारिश हो चुकी है।

उदयपुर, डूंगरपुर सहित कुछ जिलों में बारिश आज भी 11 जिलों में बारिश का अलर्ट
जयपुर। राजस्थान में कुछ स्थानों को छोड़कर अब अधिकांश जिलों में बारिश का दौर थम गया है। वहीं इस बीच डूंगरपुर, झालावाड़, बांसवाड़ा और उदयपुर सहित कुछ जिलों में बारिश हुई है। झालावाड़ के मनोहरथाना क्षेत्र में 74 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं राजधानी जयपुर सहित शेष राजस्थान में मौसम साफ रहा।

कोटा बैराज के दो गेट तीन-तीन फीट तक खोलकर पानी छोड़ा गया। जवाहर सागर डैम से लगातार हो रही पानी की निकासी के कारण कोटा बैराज का जलस्तर बढ़ गया। अधिकारियों के अनुसार जलस्तर और बढ़ा तो और अधिक गेट भी खोले जा सकते हैं। वहीं चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा स्थित चरलिया ब्राह्मण गांव में नदी में नहाने गए दो बच्चे बह गए।

सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 40.4 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने उदयपुर, चित्तौड़, बांसवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुर सहित 11 जिलों मे बारिश का अलर्ट जारी किया है।

फिर सताने लगी गर्मी, जयपुर सहित अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री के पार दर्ज
जयपुर। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में गर्मी का सितम फिर से शुरू हो गया है। सीमावर्ती जिलों में तो पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। वहीं जयपुर सहित अधिकांश जिलों में भी दिन का तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में पारा बढ़ने के साथ ही गर्मी और उमस का असर फिर से बढ़ गया है।

वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की गतिविधियां 25 सितंबर से 30 सितंबर तक दर्ज होने की संभावना है। भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश 27-29 सितंबर के दौरान होने की संभावना है। दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में 28 से 30 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान बीकानेर में 40.3 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं जैसलमेर में 40, गंगानगर में 39.8, फलौदी 39.8, बाड़मेर 39.2, जोधपुर 38.6, अजमेर 36.6 और कोटा में 36.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35.9 और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश में सामान्य से 50 प्रतिशत अधिक बारिश, फिर भी कमी
जयपुर। राजस्थान में मानसून की अच्छी बारिश का दौर जारी है और अब तक प्रदेश में औसत सामान्य वर्षा के मुकाबले 50 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है, लेकिन चार जिलों उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर एवं प्रतापगढ में अभी भी बारिश की कमी बनी हुई है। प्रदेश में राजधानी जयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर मानसून की अच्छी बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने डूंगरपुर, सिरोही एवं उदयपुर में अति भारी एवं बाड़मेर, जालोर एवं प्रतापगढ़ जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई हैं। जल संसाधन विभाग के अनुसार प्रदेश में गत एक जून से अब तक 504.19 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो औसत सामान्य वर्षा 355.11 मिलीमीटर से 50.46 प्रतिशत अधिक है। हालांकि बारिश के पूरे मौसम में 30 सितंबर तक औसत सामान्य वर्षा 417.46 मिलीमीटर अनुमानित है। प्रदेश में पूरे वर्ष की अनुमानित बारिश से अब तक 86.73 मिलीमीटर बारिश ज्यादा हो चुकी है और मानसून अभी सक्रिय हैं।

इस दौरान प्रदेश के फलौदी जिले में सर्वाधिक सामान्य से 190.89 प्रतिशत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। फलौदी में सामान्य 158.31 मिलीमीटर के मुकाबले अब तक 460.51 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जबकि प्रदेश में सबसे कम सामान्य से 25.46 प्रतिशत कम बरसात डूंगरपुर जिले में हुई हैं, जहां सामान्य वर्षा 548.77 मिलीमीटर की जगह अब तक 409.06 मिलीमीटर बारिश हुई हैं। प्रदेश के 23 जिलों अजमेर, अलवर, अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, बीकानेर, बूंदी, चुरु, दौसा, डीग, धौलपुर, डीडवाना-कुचामन, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, जैसलमेर, जोधपुर ग्रामीण, करौली, नागौर, फलौदी, सवाईमाधोपुर एवं टोंक में अब तक अतिवृष्टि जैसी (असामान्य) बरसात हो चुकी है तथा 16 जिलों बारां, बाड़मेर, भरतपुर, गंगानगर, हनुमनगढ़, झुंझुनूं, जोधपुर, केकड़ी, खेतड़ी-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, नीमकाथाना, पाली, राजसमंद, सीकर में अब तक सामान्य से ज्यादा जबकि सात जिलों भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, जालोर, झालावाड़, सांचोर, सिरोही एवं उदयपुर में सामान्य बारिश हुई हैं।

इस बार अच्छी बारिश के बावजूद प्रदेश के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ, एवं सलूंबर में अभी भी बारिश की कमी बनी हुई हैं, जहां सबसे ज्यादा कमी वाले डूंगरपुर जिले के अलावा उदयपुर संभाग के संलूबर जिले में अब तक औसत सामान्य वर्षा से 24.79 प्रतिशत कम बारिश हुई हैं वहीं बांसवाड़ा में सामान्य से 22.71 प्रतिशत एवं प्रतापगढ़ में 19.46 प्रतिशत वर्षा की कमी है। अच्छी बारिश के चलते राज्य के छोटे बड़े 691 बांधों में अब तक 209 बांध लबालब हो चुके हैं, जबकि 338 बांध आंशिक रुप से भर गए हैं। बांधों में इनकी कुल क्षमता 12900.82 एमक्यूएम के मुकाबले अब तक 8152.48 एमक्यूएम पानी उपलब्ध हैं, जो क्षमता का 63.19 प्रतिशत हैं। जयपुर सहित कई जिलों को पेयजल आपूर्ति करने वाले टोंक जिले में स्थित बीसलपुर बांध का जल स्तर भी बढ़कर 313.51 आरएल मीटर पहुंच गया हैं।

प्रदेश के बांधों पानी की आवक, 22 बांधों में लगातार आ रहा पानी
जयपुर। मानसून की मेहरबानी के साथ ही प्रदेश के 22 बड़े बांधों में पानी की आवक हुई है। जल संसाधन विभाग के अनुसार 6 अगस्त सुबह 8 बजे का जारी आंकड़ों के अनुसार इन बांधों में कुल भराव का वर्तमान जलस्तर कोटा बैराज में 97.09 प्रतिशत पानी, जवाहर सागर बांध में 95.77 प्रतिशत पानी, राणा प्रताप सागर में 80.34 प्रतिशत पानी, माही बजाज सागर में 49.81 प्रतिशत पानी, टोंक के गलवा बांध में 69.98 प्रतिशत पानी, बांसवाड़ा के हारो बांध में 21.27 प्रतिशत पानी, टोंक के टोरडी सागर बांध में 77.50 प्रतिशत पानी, टोंक के बीसलपुर बांध में 38.44 प्रतिशत पानी, दौसा के मोरेल बांध में 62.02 प्रतिशत पानी, धौलपुर के पार्वती बांध में 44.80 प्रतिशत पानी, बूंदी के गुढ़ा बांध में 69.72 प्रतिशत पानी, दूदू के छापरवाड़ा बांध में 14.55 प्रतिशत पानी, जयपुर के कालख सागर बांध में मात्र 0.75 प्रतिशत पानी, पाली के जवाई बांध में 16.68 प्रतिशत पानी, पाली के सरदार समंद बांध में 3.40 प्रतिशत पानी, भीलवाड़ा के मेजा बांध में मात्र 1.80 प्रतिशत पानी, डूंगरपुर के सोम कमला अंबा में 48.08 प्रतिशत पानी, राजसमंद बांध में 43.90 प्रतिशत पानी, सलूंबर के जयसमंद में 46.30 प्रतिशत पानी, प्रतापगढ़ के जाखम बांध में 26.47 प्रतिशत पानी मौजूद है।

जयपुर में हुई रिमझिम, कई जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बरसात
जयपुर। प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में कुछ कमी और कुछ एक जगहों को छोड़कर अधिकांश जिलों में कहीं रिमझिम तो कहीं हल्की बारिश हुई है। राजधानी जयपुर में कुछ इलाकों में सुबह रिमझिम बारिश हुई, वहीं कुछ इलाकों में दोपहर में कुछ देर फुहारें बरसी, लेकिन तेज बारिश नहीं होने से दिनभर उसम और गर्मी से लोग परेशान रहे। वहीं बीते 24 घंटों में राज्य में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्षा और जयपुर एवं सवाई माधोपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हुई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश जयपुर में करीब एक इंच, जयपुर के ही कालवाड़ में 93 एमएम, सांभर में 78 एमएम, सवाई माधोपुर में मलारना में 85 एमएम, चौथ का बरवाड़ा में 69 एमएम और पश्चिमी राजस्थान के मेढ़ता, नागौर में 57 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन दक्षिणी राजस्थान से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से 10 जुलाई को दक्षिणी व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां होने और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की सम्भावना है। वहीं 11 जुलाई को मानसून ट्रफ लाइन के हिमालय की ओर शिफ्ट होने से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। इस दौरान भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश और शेष भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही 12-13 जुलाई के दौरान केवल छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने तथा अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतया शुष्क रहने की संभावना है।

कहां कितना रहा तापमान
प्रदेश में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 41 डिग्री, बीकानेर 40.4, फलौदी 40.2, पिलानी  40.7, अजमेर 38.4 और कोटा 36.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 34 डिग्री और बीती रात का तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया।

मुंबई में भारी बारिश, फ्लाइट संचालन गड़बड़ाया : मुंबई एयरपोर्ट पर भारी बारिश के चलते विमान तय शेड्यूल के अनुसार संचालित नहीं हुए। इस दौरान जयपुर से जाने वाली दो फ्लाइट देरी से संचालित हुई। एयर इंडिया एक्सप्रेस की रात 12.50 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट सुबह 6.15 बजे व एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह 9.30 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट सुबह 10.35 बजे रवाना हुई। इस दौरान यात्री एयरपोर्ट पर ही परेशान होते रहे। इसी प्रकार एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से सुबह 10.45 बजे बैंगलुरू जाने वाली फ्लाइट का संचालन रद्द रहा।

कोटा, टोंक में भारी बारिश, जयपुर में आज छाए बादल
जयपुर। प्रदेश में मानसून की मेहरबानी से कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में  पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्षा तथा जयपुर, बूंदी, कोटा, सवाईमाधोपुर, करौली, टोंक और बारां जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा से अतिभारी वर्षा दर्ज की गई है।

पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्षा और नागौर जिले में कहीं कहीं पर भारी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश शाहबाद, बारां  में 195 एमएम और पश्चिमी राजस्थान के परबतसर, नागौर  में 71 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों में टोंक जिले के देओली में 155 एमएम, मालपुरा में 144 एमएम, पीपलू में 142 एमएम, टोंक तहसील में 137 एमएम, अलीगढ़ में 130 एमएम, टोडारायसिंह में  126 एमएम और नगरफोर्ट में 115 एमएम वर्षा दर्ज की गई है।

मानसून ट्रफ़ लाइन आज बीकानेर, जयपुर से होकर गुजर रही
आज परिसंचरण तंत्र दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश व आसपास के पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है, अब यह समुद्र  से 7.6 किमी  तक विस्तृत है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। मानसून ट्रफ़ लाइन आज बीकानेर, जयपुर से होकर गुजर रही है। आज भी पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने और कहीं-कहीं भारी बारिश और जयपुर, भरतपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना हैं। 7 और 8 जुलाई को भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा उत्तर-पूर्वी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज होने की संभावना है।

9 और 10 जुलाई से पुनः पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में आगामी 2-3 दिन दोपहर बाद मेघगर्जन, आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। जोधपुर संभाग के पूर्वी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

मानसून की शुरूआत में ही दिल्ली के हाल खराब, बारिश के कारण जलभराव होने से डूबे वाहन
नई दिल्ली। मानसून की शरूआत में ही राजधानी दिल्ली के हाल खराब हो गए है। दिल्ली में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में सड़के नजर ही नहीं आ रही है। यहां की सड़कें पानी से भर चुकी है। कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव होने से वाहन डूब गए। मिंटो रोड पर भी बारिश का पानी बड़ी मात्रा में भर गया। इससे यहां एक कार पानी में पूरी तरह डूब गई। इसके अलावा दिल्ली के अन्य इलाकों में भी जलभराव की स्थिति होने से वाहन डूबते हुए नजर आए।

दिल्ली के अधिकतर इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। दिल्ली से इस समय जो तस्वीरे सामने आ रही है, उससे लगता है कि दिल्ली में बाढ़ आ गई है। इस समय दिल्ली के लोगों को जलभराव की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश में तय समय पर हुई मॉनसून की एंट्री; झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, बारां, कोटा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, और उदयपुर के रास्ते पहुंचा
जयपुर। प्रदेश में आज तय समय यानी 25 जून को राजस्थान में मानसून की एंट्री हो गई है। मानसून ने इस बार झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, बारां, कोटा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, और उदयपुर के रास्ते एंट्री की है। इन संभाग के जिलों में बारिश भी अच्छी होने की संभावना है। राजस्थान में सामान्य तौर पर मानूसन 25 जून के आसपास ही प्रवेश करता है।

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- अभी परिस्थितियां मानसून के अनुकूल है। अगले दो से तीन दिन के अंदर मानसून पूर्वी राजस्थान के कुछ और जिलों जैसे टोंक, भीलवाड़ा, राजसमंद, जयपुर और सवाई माधोपुर समेत अन्य जिलों में भी प्रवेश कर सकता है।

मौसम विशेषज्ञों ने इस बार मानसून में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। पश्चिमी राजस्थान में अच्छी बारिश होने के संकेत हैं। वहीं पूर्वी राजस्थान में भी बारिश सामान्य से थोड़ी ज्यादा होने की भविष्यवाणी की है।

अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट
वहीं, राजस्थान के 27 जिलों में आज बारिश और आंधी चलने का अलर्ट है। 27 जून तक राजस्थान में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 25 जून को तीन जिलों और 26 जून को 6 जिलों में हीटवेव की चेतवनी जारी की गई है।

सिक्किम में अटका रहा मानसून
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश समेत मध्य और उत्तर भारत के राज्यों में मानसून बंगाल की खाड़ी ब्रांच से आता है। लेकिन इस सीजन मानसून ने पूर्वोत्तर भारत और केरल में साथ एंट्री की थी। जो निर्धारित समय से 2 दिन पहले हुई। 31 मई को ये आगे बढ़ा और सिक्किम, पश्चिमी बंगाल के उत्तरी हिस्सों तक आ गया, लेकिन 31 मई के बाद से 17 जून तक मानसून यही अटका रहा। इधर अरब सागर की ब्रांच भी गति भी 10 जून के बाद से थम गई थी।

11 साल में केवल दो बार समय से पहले एंट्री
पिछले 11 साल की रिपोर्ट देखें तो राजस्थान में 2 बार ऐसा रहा है, जब मानसून की एंट्री राज्य में समय से पहले हुई हो। साल 2013 में मानसून की एंट्री 13 जून को हुई थी, जो समय से करीब 10 से 13 दिन पहले रही। साल 2021 में भी मानसून की एंट्री 18 जून को हुई।

साल 2021 में मानसून सामान्य से 17 फीसदी ज्यादा रहा। वहीं साल 2013 में मानसून के दौरान बारिश सामान्य से 26 फीसदी ज्यादा हुई थी। इन दोनों सालों में मानसून की समय से पहले एंट्री हुई थी। चार सीजन ऐसे थे, जब मानसून की एंट्री जुलाई के महीने में हुई।

फिलहाल नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, आज भी चलेगी लू
जयपुर। प्रदेश में फिलहाल गर्मी और लू से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। राजस्थान में हीटवेव और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर तप रहे हैं। यहां तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, लोगों को गर्मी से आज भी राहत मिलने की संभावना नहीं है। आज भी राजस्थान के 9 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है।

हालांकि, कल से हल्की बारिश की संभावना है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगनगर जिले में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर के साथ पिलानी, चूरू, बीकानेर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, हनुमानगढ़ और करौली में भी तेज गर्मी रही और हीटवेव चली।

आज 9 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
मौसम केन्द्र जयपुर की ओर से आज बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर और धौलपुर में तेज गर्मी रहने और दोपहर में हीटवेव चलने की चेतावनी है। इसी तरह जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर समेत अन्य जिलों में दिन में उमस भरी गर्मी रहने की आशंका है।

20 जून को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, कोटा, बारां, झालावाड़ में दोपहर बाद बादल छाने, धूलभरी हवा चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

प्रदेश में 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, आसमान में छाए बादल
जयपुर। प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। इस बीच प्रदेश में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। वहीं मानसून गुजरात की सीमा के नजदीक पहुंच गया है। इसके साथ ही राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर शुरू हो गया। आज 8 जिलों में  बारिश का अलर्ट है। इससे पहले उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सिरोही, माउंट आबू समेत कई शहरों में दोपहर बाद बारिश हुई। सबसे ज्यादा बरसात डूंगरपुर के डूंगरपुर के धम्बोला में 46एमएम दर्ज हुई। राजस्थान के जयपुर समेत कई हिस्सों में सुबह से बादल छाए हैं। इन जिलों में बादल छाने के साथ ठंडी हवा चल रही है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर की तरफ से आज भीलवाड़ा, राजसमंद, बीकानेर, जैसलमेर, जालोर, पाली, नागौर, जोधपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी तरह 12, 13 और 14 जून को उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। जबकि अलवर, भरतपुर, धौलपुर, हनुमानगढ़ और गंगानगर में दिन में तेज गर्मी रहने और हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है।

दक्षिणी-पश्चिमी इलाकों में तेज बारिश
जयपुर। प्रदेश में जारी मानसून के बीच दक्षिणी-पश्चिमी इलाकों में देर रात अच्छी बारिश हुई। राजधानी जयपुर में भी रविवार दोपहर बाद आधे घंटे की बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बारिश का तंत्र अगले तीन-चार दिन तक सक्रिय रहेगा और कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में अलग-अलग अंचलों से मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग के जिलों में दो से चार इंच बारिश के कारण पानी का लेवल बढ़ गया है। जवाई बांध करीब 70 फीसदी तक भर गया है। कोटा, उदयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, सिरोही, डूंगरपुर, जालोर, भीलवाड़ा, बारां, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, पाली सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है।

उदयपुर में तेज बारिश के कारण फतेहसागर झील का जलस्तर बढ़ा है।