grounded - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तकनीकी खराबी के चलते जयपुर-कुल्लू फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा
जयपुर। अलायंस एयर की जयपुर से कुल्लू जाने वाली फ्लाइट मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई। इससे जयपुर से कुल्लू जाने और कुल्लू से जयपुर आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार यह विमान पहले दिल्ली से जयपुर आता है, लेकिन दिल्ली में ही विमान में तकनीकी खराबी सामने आ गई। इसके बाद एहतियात के तौर पर फ्लाइट संचालन रोक दिया गया। जयपुर एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को पहले सिक्योरिटी जांच के बाद बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी कराई गई, लेकिन बाद में उन्हें फ्लाइट रद्द होने की सूचना दी गई।

अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों में नाराजगी फैल गई और कुछ यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन के खिलाफ हंगामा भी किया। बताया जा रहा है कि जयपुर से कुल्लू जाने वाले करीब 42 यात्री फ्लाइट से यात्रा करने वाले थे। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था और रिफंड को लेकर जानकारी दी जा रही है।

प्रयागराज हिंसा : मुख्य आरोपी जावेद का घर जमींदोज, चार घंटे चला बुलडोजर
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गत शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उपजी हिंसा और उपद्रव की वारदात के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद अहमद उर्फ जावेद पंप के खुल्दाबाद थाना इलाके में मौजूद आलीशान घर को बुलडोजर से ध्वस्त किया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने शनिवार को खुल्दाबाद के अटाला चौक इलाके में स्थित जावेद के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त करने की औपचारिकताएं पूरी कर रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे मकान की बाहरी दीवार गिराना शुरु कर दिया गया। घर में तलाशी के दौरान 12 बोर और 315 बोर की पिस्तौल मिली, कई कारतूस और दस्तावेज भी मिले। वहीं प्राथमिक सूचना के अनुसार प्रयागराज पुलिस ने अटाला मस्जिद के इमाम अली अहमद को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने इससे इनकार किया है। प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद और फिरोजाबाद सहित 9 जिलों में हिंसक वारदातों में अब तक 316 को गिरफ्तार किया है।

बंगाल में नहीं थमी हिंसा
कोलकाता। पैगंबर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार शाम में एक समुदाय के लोगों ने नदिया जिले के बेथुआडहारी स्टेशन पर तांडव मचाया। स्टेशन पर जमकर तोडफोड़ की। यहां तक कि उपद्रवियों ने स्टेशन पर खड़ी राणाघाट-लालगोला लोकल ट्रेन को भी निशाना बनाया और जमकर तोडफोड़ की। पूर्व रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार, हमले के कारण रेलवे की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, इस घटना के कारण राणाघाट-लालगोला रेल खंड पर ट्रेन सेवा भी करीब दो घंटे बाधित है। हमले की सूचना के बाद जीआरपी, आरपीएफ व पुलिस भारी दल बल के साथ मौके पर पहुंची। इससे पहले उपद्रवी तांडव मचाने के बाद मौके से फरार हो गए।