vision - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि: सोनिया, खरगे, राहुल और प्रियंका ने दी श्रद्वाजंलि, खड़गे ने कहा- देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने की रखी मजबूत नींव
नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को यहाँ उनके समाधि स्थल वीर भूमि जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वीर भूमि पर इस दौरान राजीव गांधी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत के निर्माण के लिए राजीव गांधी के एक उद्दरण को सोशल मीडिया एक्स पर पेश करते हुए लिखा, 'भारत एक प्राचीन देश है, लेकिन एक युवा राष्ट्र है। मैं ऐसे भारत का सपना देखता हूं—मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और विश्व के अग्रणी देशों की पंक्ति में खड़ा, जो मानवता की सेवा करे।' खरगे ने कहा "भारत रत्न राजीव गांधी ने दूरदृष्टि, साहस और भारत के भविष्य में गहरी आस्था के साथ देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने की मजबूत नींव रखी। उनके कार्यकाल में मतदान की आयु 18 वर्ष करना, पंचायती राज के माध्यम से स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाना, दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति की शुरुआत, कंप्यूटरीकरण को बढ़ावा, महत्वपूर्ण शांति समझौते, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम तथा समावेशी शिक्षा नीति जैसी कई परिवर्तनकारी पहलें की गईं। उनकी विरासत आज भी आधुनिक भारत को दिशा दे रही है और नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।"

राहुल गांधी ने भी एक पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए लिखा "पापा, आपने जिस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी मैं पूरी करूंगा। आपकी सीख, आपके संस्कार और आपकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।"

भारत और अल्जीरिया ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति: भारत-वियतनाम रणनीतिक साझेदारी होगी प्रगाढ़, परस्पर सहयोग से दोनों बनेंगे विकसित राष्ट्र
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत और वियतनाम ने अपनी समग्र रणनीतिक साझेदारी को और अधिक प्रगाढ़ बनाने का निर्णय लिया है और दोनों देश एक-दूसरे के विजन तथा लक्ष्यों में सहयोग करते हुए, विकसित राष्ट्र बनने की अपनी आकांक्षाओं को मिलकर साकार करेंगे। पीएम मोदी ने भारत यात्रा पर आये वियतनाम के राष्ट्रपति तो लम के साथ बुधवार को यहां द्विपक्षीय वार्ता में परस्पर संबंधों के पहलुओं पर व्यापक बातचीत की । इसके बाद पीएम मोदी ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि तो लम ने अपनी भारत यात्रा की शुरुआत बोध गया से की है। उन्होंने कहा," यह हमारे दोनों देशों की साझा सभ्यतागत और आध्यात्मिक परंपरा को दर्शाता है। उनकी इस यात्रा और सार्थक चर्चाओं से, हम अपनी सद्भावना को कई ठोस परिणामों में बदल रहे हैं।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच एक दशक से समग्र रणनीतिक साझेदारी है और इस दौरान संबंधों में व्यापक प्रगति हुई है । दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी और पर्यटन संबंध मजबूत हुए हैं। इस मजबूत नींव पर आगे बढते हुए " आज हम अपने संबंधों को और अधिक मजबूत समग्र रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जा रहे हैं। अब हम अपनी साझेदारी को और ऊँचे लक्ष्यों की ओर अग्रसर करेंगे। संस्कृति, संपर्क, क्षमता निर्माण के साथ-साथ, सुरक्षा, सततता और मजबूत आपूर्ति श्रृंखला हर क्षेत्र में हमारा सहयोग नए स्तर पर पहुँचेगा।" उन्होंने कहा कि वैश्विक उथल-पुथल और आर्थिक चुनौतियों के इस दौर में अपनी प्रतिभा, सुशासन और आर्थिक सुधार के बल पर, भारत और वियतनाम दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के रूप में उभर रहे हैं। अब हमारी प्रगाढ़ रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से, हम एक-दूसरे के तेज विकास के सहायक बनेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा में परस्पर सहयोग पर सहमति व्यक्त की है और यह बुद्ध की शिक्षाओं की भावना पर आधारित है। उन्होंने कहा ," जैसा कि बुद्ध की शिक्षाओं की भावना है कि यदि आप किसी और के लिए दीप जलाते हैं, तो वह आपके अपने मार्ग को भी प्रकाशमान करता है। इसी भावना के साथ, हम एक-दूसरे के विजन और लक्ष्यों में सहयोग करते हुए, विकसित राष्ट्र बनने की अपनी आकांक्षाओं को मिलकर साकार करेंगे। हम साथ चलेंगे, साथ बढ़ेंगे, और साथ जीतेंगे।"

भारत और अल्जीरिया ने रक्षा सहयोग का दायरा बढाने तथा इसे और प्रगाढ बनाने पर सहमति जतायी है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि भारत-अल्जीरिया संयुक्त आयोग की मंगलवार को यहां हुई पहली बैठक में यह सहमति बनी। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास, चिकित्सा सहयोग और रक्षा उद्योगों के क्षेत्र में पारस्परिक हित के मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग गतिविधियों को और अधिक विस्तार देने पर सहमति व्यक्त की।

दोनों देशों ने भारत-अल्जीरिया रक्षा सहयोग के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए उत्तरदायी कार्यप्रणाली नियमों पर हस्ताक्षर किए, यह संयुक्त आयोग की बैठकों के लिए मार्गदर्शक प्रारूप के रूप में कार्य करेंगे। बैठक की सह-अध्यक्षता संयुक्त सचिव (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग) अमिताभ प्रसाद और अल्जीरिया की नौसेना के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल कायद नूर एड्डिन ने की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में तीनों सेनाओं, मुख्यालय, एकीकृत रक्षा स्टाफ, रक्षा उत्पादन विभाग, डीआरडीओ, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा और विदेश मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे।

भारत और अल्जीरिया के बीच रक्षा संबंध 2024 में रक्षा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के बाद से निरंतर आगे बढ रहे हैं और दोनों पक्षों की उच्च स्तरीय यात्राओं से संबंध और मजबूत हो रहे हैं। अल्जीरिया के नौसेना प्रमुख की यह यात्रा भारत-अल्जीरिया रक्षा संबंधों में एक महत्वपूर्ण पहल है और पारस्परिक हित के क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्य करने की दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। बैठक से पहले मेजर जनरल कायद नूर एड्डिन ने यहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अल्जीरिया का प्रतिनिधिमंडल इस यात्रा के दौरान रक्षा उद्योगों के प्रतिनिधियों से भी वार्तालाप करेगा।

मोदी सरकार ने दी मिशन फॉर कॉटन प्रोडक्टिविटी को मंजूरी: कपास क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए फैसला, आपात क्रेडिट लाइन गारंटी योजना 5.0 को मंजूरी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कपास क्षेत्र में उत्पादन, गुणवत्ता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के उद्देश्य से मिशन फॉर कॉटन प्रोडक्टिविटी को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मंगलवार को बताया कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसे मंजूरी दी है। इस मिशन के लिए वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक कुल 5,659.22 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। यह पहल भारत सरकार के ‘5एफ विजन’, फार्म से फाइबर, फाइबर से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फैशन और फैशन से विदेशी बाजार के अनुरूप तैयार की गई है।

गन्ना किसानों के लिए 365 रुपये प्रति क्विंटल एफआरपी मंजूर

इसके साथ ही सरकार ने गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए 2026-27 के लिए 10.25 प्रतिशत रिकवरी दर पर 365 रुपए प्रति क्विंटल का उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) मंजूर किया है। इस निर्णय से देश के लगभग पांच करोड़ गन्ना किसानों और उनके आश्रितों के साथ-साथ चीनी मिलों एवं सहायक गतिविधियों में लगे करीब पांच लाख श्रमिकों को लाभ होगा।

आपात क्रेडिट लाइन गारंटी योजना 5.0 को मंजूरी

सरकार ने पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित उद्योगों की मदद के लिए आपात क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) 5.0 शुरू करने का फैसला किया है। पश्चिम एशिया संकट के कारण सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और विमान सेवा कंपनियों पर पड़े दबाव से उन्हें राहत दिलाने के लिए यह योजना लाई गई है। इस योजना में बैंकों द्वारा एमएसएमई को दिये जाने वाले ऋण के लिए 100 प्रतिशत और गैर-एमएसएमई तथा विमान सेवा कंपनियों को दिये जाने वाले ऋण के लिए 90 प्रतिशत तक क्रेडिट गारंटी  प्रदान की जाएगी। क्रेडिट गारंटी राष्ट्रीय क्रेडिट गारंटी न्यास कंपनी लिमिटेड (एनसीजीटीसी) के जरिए दी जाएगी। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने सेमीकंडक्टर मिशन के तहत देश में परियोजनाओं को मंजूरी दी है जिनमें एक मिनी और माइक्रो डिस्प्ले विनिर्माण इकाई और एक सेमीकंडक्टर पैकेजिंग कारखाना होगा।

Gajendra Singh Shekhawat ने संभाला कार्यभार, PM के विजन के अनुसार नए सोपान तय करने के लिए करेंगे काम
जयपुर। मीडिया से रूबरू होते हुए शेखावत ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान मोदी सरकार ने संस्कृति और कला के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है, जिसकी वजह से भारत की संस्कृति को देखकर पूरा विश्व चकित है। विकसित भारत बनाने में संस्कृति और पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार संस्कृति, कला और पर्यटन के क्षेत्र में नए सोपान तय करने के लिए शानदार काम करेगी।

शेखावत ने कहा कि देश की जनता विकसित भारत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। इसी विश्वास की वजह से जनता ने मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्यपूर्ण अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। देश को निराशा के गर्त से निकाल कर उसे आशा से लबरेज किया है।

उन्होंने कहा कि भारत विकसित हो सकता है, इस संदेश को प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व तक पहुंचाया है, जिस वजह से दुनिया भी यह जानती है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई रोक नहीं सकता है। शेखावत ने कहा कि यही विश्वास देश की जनता को भी है। लिहाजा, इस बार की भी प्रचंड जीत इसी विश्वास पर जनता की मुहर है।

इससे पहले, पदभार ग्रहण करने के दौरान दोनों मंत्रालयों की टीम ने केंद्रीय मंत्री का आत्मीय स्वागत किया। शेखावत ने दोनों मंत्रालयों में अधिकारियों संग मीटिंग की। पदभार ग्रहण करने के दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत का परिवार भी साथ रहा।

निरोगी राजस्थान की परिकल्पना होगी साकार - गहलोत
राजसमंद/खमनोर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार शाम को जिले के खमनोर ब्लॉक के बिल्ली की भागल गांव में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति पर आधारित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की आधारशिला रखने के बाद कहा कि इससे निरोगी राजस्थान की परिकल्पना साकार होगी।

जनसभा में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि सरकार की मेडि-ट्यूरिज्म नीति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित होने वाला यह वेलनेस सेंटर राजसमंद ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से आदर्श साबित होगा। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को भी फायदा मिलेगा। उन्होंने विधानसभा डॉ सीपी जोशी के तारिफ में कहा कि हमारी मित्रता 40 साल पुरानी है, इनकी बात में तो क्या कोई भी नहीं टाल सकता है। क्षेत्र के विकास को लेकर विधानसभा अध्यक्ष हमेशा अग्रणी रहे हैं और जब-जहां मौका मिलता है, ये सदैव क्षेत्र के विकास की बात करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ जोशी के आग्रह पर गायत्री शक्तिपीठ के लिए बिल्ली की भागल में चार हेक्टर जमीन नि:शुल्क आवंटन करने और तकडियों का गुड़ा, चिकलवास सहित चार उच्च प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक में क्रमोन्नत करने की घोषणा की। साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के प्रथम चरण के लिए 30 करोड़ रुपए डीएमएफटी फंड से स्वीकृत करने की घोषणा की।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आयुष राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, गायत्री शक्तिपीठ एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर थे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने की।