commuters - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पठानकोट में टला बड़ा हादसा : जलभराव में फंसी श्रद्धालुओं की बस, 13 बच्चों समेत 55 यात्री सुरक्षित
पठानकोट। पंजाब के पठानकोट जिले में जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित सुजानपुर रेलवे अंडरपास में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। भारी बारिश के कारण अंडरपास में अचानक जलभराव हो गया, जिससे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस बीच पानी में फंस गई। सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ), पंजाब पुलिस और स्थानीय युवाओं की तत्परता से 13 बच्चों सहित सभी 55 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, देहरादून से कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही बस जब सुजानपुर के रेलवे अंडरपास (पुल नंबर-3) से गुजर रही थी, तभी पानी की गहराई का अंदाजा न लगने के कारण बस बीच रास्ते में बंद हो गई। तेज बारिश और लगातार बढ़ते जलस्तर से बस में सवार श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। बस में मौजूद यात्रियों ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। रात 1:53 बजे सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके साथ ही सुजानपुर थाना प्रभारी अरुण शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

एसएसएफ के जवान रमनदीप सिंह, आदेश कुमार, लखबीर चंद और रोहित कुमार ने स्थानीय युवाओं के सहयोग से संयुक्त बचाव अभियान चलाया और एक-एक कर सभी 55 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। श्रद्धालु ऋतिका ने बताया कि वे देहरादून से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन अचानक बस पानी में फंस गई। उन्होंने कहा कि एसएसएफ और पुलिस के जवान उनके लिए देवदूत बनकर पहुंचे और सभी यात्रियों की सुरक्षित जान बचाई।

सुजानपुर थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि बरसात के मौसम में इस अंडरपास के नीचे अक्सर पानी भर जाता है। इसी कारण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पहले से ही इस मार्ग पर एक तरफा यातायात की व्यवस्था की थी। हालांकि, रात के अंधेरे और तेज बारिश के कारण बस चालक विनीत गुप्ता पानी की गहराई का सही अनुमान नहीं लगा सका और बस का इंजन पानी में बंद हो गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने के बाद प्रशासन ने हाइड्रा मशीन की मदद से बस को भी पानी से बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि बरसात के दौरान जलभराव वाले अंडरपास और पुलों से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें तथा पानी की गहराई सुनिश्चित किए बिना वाहन आगे न बढ़ाएं।

सड़कों पर दौड़ रही, खटारा लो-फ्लोर बसें
जयपुर। जयपुर शहर में संचालित जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड की लो फ्लोर बसें सही तरीके से मेंटिनेंस नहीं होने के कारण आए दिन ब्रेक डाउन हो रही हैं। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही हादसा होने की संभावना भी बनी रहती है। जेसीटीएसएल की करीब 305 बसों का संचालन हो रहा है। बगराना डिपो से संचालित बसों की मेंटिनेंस का कार्य पारस ट्रेवल्स कंपनी और विद्याधर नगर व टोडी डिपो की बसों का मेंटिनेंस मातेश्वरी कंपनी कर रही है। बसों का सही मेंटिनेंस नहीं होने से आए दिन ब्रेक डाउन होकर सड़कों पर ही खड़ी हो जाती हैं। जेसीटीएसएल की बीती नौ जून को एमआई रोड पर भी एक बस ब्रेक फेल होकर दीवार में घुस गई थी। इसी बस का रविवार को रामबाग सर्किल चौराहे पर दोबारा से ब्रेक फेल हो गया है।