appearance - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

न्यायाधीश के घर पेशी के दौरान हंसता रहा हिस्ट्रीशीटर चिश्ती, थम्स अप का भी इशारा किया
अजमेर। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा की गर्दन काटने वाले व्यक्ति को अपनी सम्पत्ति गिफ्ट में देने के विवादित बयान का वीडियो वायरल करने वाले आरोपी हिस्ट्रीशीटर खादिम सलमान चिश्ती के तेवर बता रहे हैं कि उसे पुलिस कार्यवाही से कोई फर्क नहीं पड़ा है। उसके इस अन्दाज का वीडियो भी सोशल मीडिया और टीवी चैनल पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, आरोपी सलमान चिश्ती को जब दरगाह थाना पुलिस बुधवार को पुख्ता सुरक्षा घेरे में लेकर न्यायाधीश के सरकारी आवास पर पेश करने पहुंची तो उस दौरान सलमान के चेहरे पर जरा भी अफसोस नहीं था। इतना ही नहीं उसने मीडिया के सामने हंसते हुए वीडियो बनवाया व फोटोग्राफ खिंचवाए। आरोपी ने हद उस वक्त कर दी, जब उसने हथियारबन्द पुलिसकर्मियों के बीच पुलिस गाड़ी में बैठे हुए भी लोगों को दोनों हाथों से थम्स अप का इशारा किया। मानो वह कह रहा हो कि उसके जोश व इरादों को पुलिस जरा भी कमजोर नहीं कर सकती। वह अभी पुलिस अभिरक्षा में भी स्वस्थ है। इससे साफ है कि उसके इरादे नापाक हैं। वह खुद भी आपराधिक प्रवृति का तो है ही दूसरे लोगों को भी अपराध करने के लिए खुलेआम उकसा रहा है। ऐसे में आरोपी का वीडियो देखने वालों का कहना है कि पुलिस को उससे अब सख्ती से पेश आना चाहिए। जिससे इस तरह की हरकत वह भविष्य में ना करे और लोगों को भी पुलिस कार्यवाही का भय रहे।

गांधी की ईडी में पेशी से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाएं पोस्टर, लिखा, ये राहुल है झुकेगा नहीं
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होने से पहले पुलिस ने पार्टी मुख्यालय को जाने वाली सभी रास्तों को बंद कर दिया है और पेशी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि सरकार ने पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड को जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर अघोषित आपातकाल लगा दिया है, ताकि कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता की पेशी के विरोध में सत्याग्रह न कर सके और धरना प्रदर्शन में शामिल नहीं हो। उनका कहना था कि इस तरह के कदमों से कांग्रेस कार्यकर्ता बिना डरे और बिना झुके  सरकार की नीतियों के खिलाफ सत्याग्रह करेंगे।
सत्याग्रह मार्च शांतिप्रिय और गांधीवादी तरीके से निकलेगा और सभी सत्याग्रही प्रवर्तन निदेशालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। सरकार के जुल्म के सामने पार्टी कार्यकर्ता ना डरेंगे, न पीछे हटेंगे और उसकी नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे, धरना देंगे और प्रदर्शन करेंगे। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के घर के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। इसमें लिखा है कि यह राहुल गांधी है झुकेगा नहीं।

प्रवक्ता ने कहा कि 1937 में स्थापित नेशनल हेराल्ड अखबार संकट में था और कर्मचारियों का वेतन नहीं दे पा रहा था इसलिए पार्टी ने 2002 से 2011 तक 90 करोड़ रुपये देकर संस्थान को चलाने में मदद कर देश की विरासत को बचाने का काम किया है। इसी राशि से 67 करोड़ रुपए कर्मचारियों के वेतन तथा अन्य देनदारियों के रूप में उनको दिए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी इस विरासत बचाने के लिए अडिग है और उसके इस कर्तव्य से उसे कोई झुका नहीं सकता है इसलिए पार्टी कार्यकर्ता सरकार के अन्याय के खिलाफ निरंतर लड़ाई लड़ेंगे।